महिलाओं को समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार और संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. स्वयं सहायता समूह महिलाओं को रोजगार दिलाकर, सक्षम और साहसी बनाकर, उन्हें समाज में नई पहचान बनाने में मदद कर रहे है.
SHG महिलाओं की आय को बढ़ाने में ट्रस्ट कर रहा मदद
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) पुंगनूर (Punganur) के चित्तूर (Chittor) जिले में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाएं अपनी आजीविका के लिए बड़े पैमाने में इमली के उत्पादन पर निर्भर हैं और इन्हीं Self Help Groups की आजीविका बढ़ाने के लिए ही फ़ूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट (Food Processing Department) की मदद से अम्मा चैरिटेबल ट्रस्ट (Amma Charitable Trust) ने प्रधान मंत्री सूक्षम खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (MPMFE) के तहत इमली के उत्पादन में मदद दे रही है.
गांव के SHGs से जुड़ी ऐसी ही कहानी है स्वप्ना (Swapna) की. स्वप्ना संघर्षशील और साहसी महिला है, जिन्होंने self help groups और ट्रस्ट की मदद से आत्मनिर्भरता की ओर नया कदम बढ़ाया. स्वप्ना भी अपनी आजीविका के लिए इमली के उत्पादन पर ही निर्भर थी, पर इमली की बिजाई करना कठिन काम है क्योंकि इमली के बीज़ निकलने के लिए उसे पीटना पड़ता है. जिससे स्वप्ना के हांथो में दर्द रहता था और उनकी ज्यादा आमदनी भी नहीं हो रही थी. लेकिन सोसाइटी की मदद से उनकी कमाई में बढ़ोतरी होने लगी.
इमली उत्पादन में कर रहीं मशीन का इस्तेमाल
SHGs महिलाओं के मैनुअल काम और उनके स्वास्थ्य को सही रखने के लिए सेमि-ऑटोमिक टामारिंड प्रोसेसिंग यूनिट (Semi Automatic Tamarind Processing Unit) शुरू की गई. मशीन की मदद से उनके हांथों का काम आसान होने के साथ, उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आया. अब मशीन से ही कच्ची इमली काटना, बीज़ निकलना, इमली के प्रोडक्ट्स को पैक किया जाता हैं. इससे उत्पादन के साथ आय भी बढ़ गई है. यूनिट लगाने की शुरुआत सिर्फ़12 SHG महिलाओं से हुई और इनकी सफलता देखकर अन्य महिला SHG भी प्रेरित हुई. फरवरी 2022 में 1000 महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई, जिसमे 200 महिलाओं ने अपनी यूनिट्स शुरू की.
स्वप्ना आज अपनी इच्छाशक्ति और मनोबल से स्वावलंबन की ऊंचाइयों को छू रहीं. स्वप्ना की ज़िन्दगी का यह सफर हमे सिखाता है कि, किसी भी मुश्किल परिस्थिति में, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता कि शक्ति से अपने सपनों को सच कर, नई दिशा में आगे बढ़ सकते है. सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है.
भारत में एथलेटिक्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया जाता. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे बढ़ावा देना चाहिए . ऐसे में 23 वर्षीय ज्योति याराजी (Jyoti Yaraji) ने बैंकॉक (Bangkok) में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 (Asian Athletics Championship 2023) में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता. फाइनल में 13.09 सेकंड का रिकॉर्ड समय लेकर जापान (Japan) को पीछे छोड़ा. ज्योति का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.82 सेकंड है.
ज्योति याराजी एक ऐसा नाम जो भारत की महिला हर्डलर (Women Hurdler) है. छोटी सी उम्र में ही वह 100 मीटर हर्डलर रेस (Hurdler Race) टीम का हिस्सा बनी. ज्योति आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्ट्नम (Visakhapatnam) की रहने वाली है और वहां उनके पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड है. उनकी मां हॉस्पिटल में क्लीनर का पार्ट टाइम काम करती है. आर्थिक मुश्किलों के बावजूद ज्योति के माता पिता ने पूरा साथ दिया और आगे बढ़ाया. ज्योति अपने खेल और मेहनत से अपने परिवार की ज़िन्दगी बदलना चाहती है.
रिलायंस ओडिशा एथलेटिक्स हाई- परफॉरमेंस सेंटर से मिली ट्रेनिंग
रेस का सफर स्कूल से शुरू हुआ, जहा फिजिकल एजुकेशन टीचर ने उनके टैलेंट को पहचाना. बस फिर क्या था, बिना पीछे मुड़े, ज्योति अपनी मंजिल को पाने के लिए आगे बढ़ती गयी. साल 2015 में ज्योति ने आंध्र प्रदेश इंटर-डिस्ट्रिक्ट मीट में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने 2019 में भुवनेश्वर (Bhubaneshwar) में  स्थित रिलायंस ओडिशा एथलेटिक्स हाई- परफॉरमेंस सेंटर (Reliance Odisha Athletics High Performance Centre) को ज्वाइन कर प्रशिक्षण लिया. जनवरी 2020 में कर्नाटक (Karnataka) के मूडबिद्री में हुए ऑल इंडिया इंटर - यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट (All India Inter-University Athletics Meet) में स्वर्ण पदक जीता . इसके बाद फरवरी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) में स्वर्ण पदक जीता.
ज्योति के जीवन में कई हर्डल आये, जिनको पार करके आज वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हर्डलर है. ज्योति लगातार अंतर राष्ट्रीय गेम्स (International Games) की तैयारी कर रही थी, पर कोविड-19 महामारी की वजह से, एक भी इवेंट्स का आयोजन नहीं हुआ और उनकी सारी मेहनत बेकार हो गयी. इसी वजह से ज्योति को अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज करने में वक़्त लगा. एक रेसिंग मैच के दौरान पीठ पर चोट लगने के कारण उन्हें दरकिनार किया जाने लगा. जिससे उनका आत्मविश्वास काफी कम हो गया और वह इतना डर गई थी की, हर्डलस की सबसे कम सेटिंग को भी पार नहीं कर पा रही थी. उनके आत्मविश्वास और शारीरिक ताकत को बढ़ाने के लिए उनके कोच जेम्स हिलियर और उनकी टीम ने मदद की. इसके बाद जब वह मैदान में लौटी, तब उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाये. ज्योति ने दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया पर कुछ कारणों से वह नेशनल रिकॉर्ड में शामिल नहीं हुए. इन सब से ज्योति निराश हुई, लेकिन कुछ समय बाद 2022 में, 100 मीटर की हर्डलर रेस में, उन्होंने 13.23 सेकेंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड (National Record) बनाया.
ज्योति बताती है कि भारत में रेस शुरू करने से पहले मैनुअल गन (Manual Gun) का इस्तेमाल होता है, पर यूरोप (Europe) में इलेक्ट्रॉनिक स्टार्टर का उपयोग होता है, जिसकी आवाज से वह परिचित नहीं थीं और इस वजह से उन्हें पता ही नहीं चला की, रेस कब शुरू हो गई. उन्होंने दौड़ना तभी शुरू किया, जब उन्होंने अन्य ऐथलीटों को दौड़ते देखा. ऐसी ही कितनी मुश्किलों, कठनाईयों, हर्डल्स को पार करके महिला सशक्तिकरण और ज़ज़्बे की मिसाल बन चुकी है, ज्योति याराजी.
कहते है, दूसरों को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कोई भी व्यक्ति आसमान को छूने के ताकत रखता है. माता पिता की यह ज़िम्मेदारी होती है कि वे अपने बच्चों को इस बात की समझ दे, और दूसरों के लिए विनर्म और अच्छा व्यव्हार रखना सिखाएं. जब बच्चों को घर से इस बात की सीख मिले, तो उनका आगे बढ़कर जीत हासिल करना तय है. ऐसी ही एक महिला, जो की उत्तरखंड में रहती है, नाम है निधि पंत, बचपन से सीखते हुए बड़ी हुई कि 'दूसरों को ऊपर उठाकर ही आगे बढ़ा जाता है.' घर में उसे हमेशा किसानों की परेशानियों के बारे में बताया गया और उनके लिए काम करने की प्रेरणा भी निधि को वहीं से मिली.
आज निधि ने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर एक एग्री-टैक कंपनी शुरू की है, जिसमें वे ख़राब और ख़ारिज किये  जा चुके क्रॉप्स (फल और सब्ज़ियां) का इस्तेमाल कर के 'वैल्यू एडेड फ़ूड प्रोडक्ट्स' में बदलती है. निधि की 2013 में S4S technologies (Science For Society technologies) की शुरुआत की, जो एक फ़ूड प्रोसेसिंग प्लेटफार्म है. जितना भी खेतों के फ़ूड प्रोडक्ट, वेस्ट के तौर पर फैकने के लिए या सड़ने के निकले जाते है उन्हें निधि इस्तेमाल कर प्रोसेस करवाती हैं.
Image Credits: The Better India
सिर्फ ये ही नहीं, वे अपनी कंपनी में गांव की महिला किसानों को नौकरी दे कर उन्हें भी सशक्तिकरण की ओर बढ़ा रही है. जितना भी वेस्ट कलेक्शन होता है, वहां से लेकर फैक्ट्री में प्रोसेसिंग तक, हर काम महिलाएं करती है. निधि की फैक्ट्री में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर सारी मशीनें चल रही है. उनकी फैक्ट्री में बहुत से  प्रोडक्ट्स बनाए जाते है, जैसे टमाटर का पाउडर, सूखे प्याज़ के टुकड़े, और सूखे अदरक के टुकड़े. आज, यह बिज़नेस महाराष्ट्र, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 2,000 महिला उद्यमियों को सशक्त बना रहा है.
निधि का बिज़नेस एक वक़्त में तीन ऐसे काम कर रहा है, जिनपर अक्सर बिज़्नेसेस ध्यान भी नहीं देते. पहला वे फ़ूड प्रोडक्ट्स की वेस्टग कम कर रहें है, दूसरा वीमेन एम्पावरमेंट के लिए काम कर रहें है, और तीसरा सोलर एनर्जी का प्रयोग कर फ्यूल प्रिज़र्वेशन का भी ध्यान रख रहे है. जितनी महिलाएं आज निधि पंत के बिज़नेस से जुड़ी है, वे आज अपना घर चलाने में बहुत मदद कर रही है. स्वयं सहायता समूहों (SHG) से भी जुड़ सकती है, निधि ताकि उनको भी बढ़ावा दिया जा सकें. उत्तरखंड  की सरकार महिला Self Help Group के लिए बड़े कदम उठा रही है, उन्हें भी निधि पंत के प्रोजेक्ट में बढ़ावा देना चाहिए ताकि, और भी महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकें.
तेलंगाना का आंध्र प्रदेश से 2014 में अलग होना राजनैतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से लिया गया एक बड़ा कदम था. विभाजन में बाद से प्रदेश में उन्नति का स्तर बढ़ा है, और यहाँ की सरकार भी प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आए दिन नए प्रयास करती रहती है. भारत की सबसे ज़्यादा युवा जनसंख्या आज तेलंगाना राज्य में है. 2022 में लाई गयी नेशनल युथ पॉलिसी में केंद्र सरकार ने 2030 तक युवाओं के साथ देश की विकास की बात की गयी है. तेलंगाना का इस पॉलिसी में एक बहुत बड़ा रोल होगा. इसके साथ महिलाओं का विकास भी सरकार का एक अहम केंद्र है, जिस पर तेजी से काम हो रहा है.
सिटी ऑफ़ पर्ल्स (हैदराबाद) में भी तेलंगाना सरकार ने महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, रेफरल सेवाओं, सशक्तिकरण पहल और कल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ कई आउटरीच कार्यक्रमों को लागू किया. पिछले दस सालों में महिलाओं और बच्चों के लिए लागू की जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों को उजागर करने के लिए तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस समारोह के मौके पर 'महिला संक्षेमा दिनोत्सवम' का आयोजन किया गया. तेलंगाना महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने 'किशोरामृतम', 'आरोग्य लक्ष्मी मसाले' और 'मसालों' के पैकेट लॉन्च किए. इस मौके पर महिला एवं बाल संस्थाओं की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया.
Image Credits:Business Standards
बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूहों (SHG) को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में तीन गुना वृद्धि हुई है. SHG सदस्यों और समूह के ग्राम स्तर के संगठनों के वित्तीय लेनदेन को रिकॉर्ड करने के लिए एक मोबाइल अकाउंटिंग ऐप भी बनाया गया है. राज्य सरकार ने कल्याण लक्ष्मी के तहत 10,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की वित्तीय सहायता दी. घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, हमलों और दुर्घटनाओं की शिकार महिलाओं को तत्काल चिकित्सा देखभाल, न्याय और वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर 'सखी' की स्थापना की. यह सखी केंद्र 24/7 काम करते हैं.
सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और छह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए हर दिन एक पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए आरोग्य लक्ष्मी योजना शुरू की. समय-समय पर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की उपस्थिति और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी के लिए आरोग्य लक्ष्मी ऐप बनाया गया है. सरकार ने विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन के लिए 16 शी टैक्सियां भी शुरू कीं.
Image Credits: The Economic Times
तेलंगाना सरकार की ओर से महिलाओं के लिए इतने प्रयास राज्य में उनके विकास को निश्चित करते है. Self Help Group से जुड़ी महिलाओं को भी सरकार बढ़ावा दे रही है. सिर्फ तेलंगाना ही नहीं बल्कि पुरे देश में महिला सशक्तिकरण एक बड़ी पहल है, और भारत की प्रगति में एक सराहनीय कदम साबित होगा.
देश के 28 वे राज्य तेलंगाना की आंध्र प्रदेश से अलग होने की कहानी 1950 के दशक में ही शुरू हो गई थी. तेलंगाना राष्ट्रीय समिति ने तेलंगाना मूवमेंट को बढ़ावा दिया और आखिरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 को 2 जून 2014 में पास किया गया.अस्तित्व में आने के बाद से तेलंगाना ने विकास पर लक्ष्य साधा हुआ है। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में तेलंगाना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। तेलंगाना ने सिंचाई परियोजनाओं, औद्योगिक विकास और सूचना जैसे क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना को एक महिला कल्याण राज्य में बदलने की बात की।
मोटे अनाज (Millets) को लेकर पुरे देश में पहल शुरू है, क्यूंकि देश के प्रधानमंत्री के कारण UN ने इस साल को Millets Year 2023 घोषित किया है. इसी कारण सरकार की सक्रियता के चलते मोटा अनाज यानी 'श्रीअन्न' सहायक भूमिका से आगे बढ़कर केंद्रीय भूमिका में नजर आ रहा है. FMCG (Fast Moving Consumer Goods) और खाद्य प्रसंस्करण कम्पनियां भी मोटे अनाज (Millets) की लोकप्रियता बढ़ाने के अभियान को सफल बनाने की शुरुआत कर सकतीं है और इसे मुख्य धारा का अनाज बना सकती हैं.
आजकल मोटे अनाज से बने चिप्स, कुकीज, नूडल्स व अन्य तैयार खाद्य सामग्री लोकप्रिय हो रही है. अब पहल यह है की इस अनाज को लोगों के आम जीवन का हिस्सा बनाया जाए. आहार में मोटा अनाज शामिल करने से उसकी गुणवत्ता सुधारी जा सकती है. कम्पनियों को मोटे अनाज को विभिन्न खाद्य उत्पादों से जुड़ी व्यंजन विधियों के साथ नए प्रयोग करने की आवश्यकता है. यह कंपनियां स्वयं सहायता समूह (SHGs) से मदद ले सकतीं है क्यूंकि यह पहले से ही मोटे अनाज के उत्पादन, बिक्री एवं भण्डारण में लगे हैं. FMCG कम्पनियां पहले से मौजूद मार्केटिंग, सेल्स व वितरण चैनलों के साथ बाजार के इन उभरती महिला self help group के साथ भागीदारी निभाने का सोच रहें है.
भारत सरकार का उद्देश्य है कि वह भारत को millet center बनाए. इस कार्य में भारत सरकार का साथ दे सकतीं है SHG की महिलाएं जो मोटे आनाज के उत्पाद हमेशा से बनती आई है. आंध्र प्रदेश में ऐसी ही 'पायलट परियोजना' शुरू की गई थी. इससे 200 महिलाओं ने छोटी मिलेट मिक्सी से कुछ शुल्क लेकर पास-पड़ोसियों के लिए मोटा अनाज पीसना शुरू किया और इसे लघु उद्योग बना दिया. देश में भले ही श्रीअन्न को अपनाने में कुछ और समय लग सकता है लेकिन एक बार यह चलन शुरू हुआ और लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो गए तो यह काम बहुत आसान हो जाएगा. FMCG कम्पनियां इतनी सक्षम हैं कि वे सरकार के प्रयासों के साथ मिल कर मोटे अनाज को किसान के खेतों से थाली तक पहुंचा सकती हैं. ऐसा होने पर हम लोगों को तो स्वस्थ रख ही सकते हैं साथ ही पर्यावरण संरक्षण और मजबूत अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है. महिलाएं देश में मिलेटस के प्रचलन को तो बढ़ा ही रहीं थी, लेकिन अब FMCG कम्पनीज और सरकार का इनके साथ मिलकर काम करना बहुत जल्द बदलाव लाएगा.
'तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम' (TTD) एक स्वतंत्र ट्रस्ट है जो तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर सहित आंध्र प्रदेश के मंदिरों कि देख रेख करता है. हर दिन मंदिरो से ना जाने कितना सूखे फूलों का प्रसाद निकलता है, जिसे 'स्वामी पुष्प प्रसादम' कहते है. इन्ही इस्तेमाल किये गए फूलों से अगरबत्तियां, 'तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम' (टीटीडी) ने स्मृति चिन्ह, दिव्य चित्र, पेपरवेट, कि चेन, टेबल कैलेंडर, पेंडेंट, और अन्य कलाकृतियां बनाना भी शुरू कर दिया है. उपयोग किए गए फूल भक्तों को प्रदान करने के लिए 'टीटीडी' का यही नेक कदम है. मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी और राज्य के अन्य मंत्रियों ने इन उत्पादों कि बहुत सराहना की है. टीटीडी और 'डॉ. वाईएसआर हॉर्टिकल्चरल यूनिवर्सिटी' ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत हिंदू देवी-देवताओं के चित्र बनाने सहित लोकप्रिय उत्पाद बनाने के लिए सूखे फूलों से उत्पाद बनाने की तकनीक प्रदान कि जाएगी जो भक्तों को बहुत आकर्षित करेगा.
इस मुहीम में जुड़ने स्वयं सहायता समूहों की 340 महिला कर्मचारियों के पहले बैच को 'सिट्रस रिसर्च स्टेशन' में उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. अब तक, इन प्रशिक्षित महिलाओं ने A4 आकार के हजारों चित्र और अन्य कलाकृतियां बनाई हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है. 'टीटीडी' ने एसएचजी महिलाओं को प्रशिक्षण देने के अलावा उपकरणों पर 88 लाख रुपये खर्च किए हैं. भक्तों को इन चित्रों और कलाकृतियों की बिक्री शुरू कर दी गयी है. तिरुमाला, तिरुपति स्थानीय मंदिरों, बैंगलोर, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और चेन्नई में टीटीडी सूचना केंद्रों पर कलाकृतियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं.
उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए 'टीटीडी' ने कलाकृतियों के निर्माण के लिए  'सिट्रस रिसर्च स्टेशन' में एक स्थाई शेड बनाने का फैसला किया है. आंध्र परदेश की सरकार और 'टीटीडी' की तरफ से उठाया गया यह कदम SHG महिलाओं की ज़िन्दगियों को बदल देगा. हर राज्य सरकार को आंध्र प्रदेश से यह समझना चाहिए. मंदिरो से निकलने वाले फूलों का प्रसाद भारी मात्रा में आता है. इस कदम से उनका बेकार जाना भी बच जाएगा और भक्तों के लिए यह एक बहुत नेक तौफा भी साबित होगा.  महिलाएं भी इस मुहीम से जुड़कर अपने परिवार को सशक्त बना पाएंगी.