आज की पीढ़ी का अधिकांश समय technology के साथ बितता है. स्मार्टफोन, लैपटॉप और गेम्स के बिना दिन अधूरा सा लगता है. लेकिन जब इसी तकनीक का सही उपयोग करके कुछ नया सीखने और हासिल करने का मौका मिलता है, तो उसकी खुशी अलग ही होती है.
जैसे जब कोई बच्चा कोडिंग सीखकर अपनी खुद की ऐप बनाता है या किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करता है, तो यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देता है. यह अनुभव उनके भविष्य के लिए एक मजबूत नींव बनाता है.
आज टेक्नोलॉजी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सशक्त उपकरण है जो हमारे सपनों को हकीकत में बदल सकता है. जैसे इसी टेक्नोलॉजी की मदद से Pranjali Awasthi ने महज़ 16 साल की उम्र में Artificial Intelligence (AI) में अपना करियर बनाकर दिखाया, वैसे ही हर युवा अपने जुनून को तकनीक की मदद से ऊंचाइयों तक ले जा सकता है.
यह भी पढ़ें - GenAI में 1 लाख महिला Developers होंगी तैयार
7 की उम्र में शुरू की Pranjali Awasthi ने coding
प्रांजली अवस्थी (Pranjali Awasthi) एक 16 साल की भारतीय टेक्नोलॉजी जीनियस है, जिन्होनें अपने AI स्टार्टअप Delv.AI के साथ पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. आज प्रांजली अपने जज़्बे और मेहनत से इतनी कम उम्र में एक सफल उद्यमी बन गई है.
Pranjali Awasthi का जन्म भारत में हुआ, लेकिन 11 साल की उम्र में उनका परिवार America के Folrida में चला गया. उनके पिता, जो खुद एक इंजीनियर हैं, ने उन्हें छोटी उम्र से ही कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) की शिक्षा दी. केवल सात साल की उम्र में प्रांजली ने कोडिंग शुरू कर दी थी, और 13 साल की उम्र में फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के शोध लैब में इंटर्नशिप.
यह भी पढ़ें - भारत में OpenAI की पहली Employee प्रज्ञा मिश्रा
Delv.AI की शुरुआत
जनवरी 2022 में, Pranjali Awasthi ने Delv.AI की स्थापना की. यह एआई स्टार्टअप (AI Startup) शोधकर्ताओं के लिए डेटा सोलूशन्स को आसान बनाने के लिए AI तकनीक का उपयोग करता है. Delv.ai ने शुरुआत से ही काफी ध्यान आकर्षित किया और जल्द ही $450,000 (लगभग ₹3.7 करोड़) की फंडिंग जुटा ली. आज, इस कंपनी की अनुमानित कीमत $12 मिलियन (लगभग 100 करोड़ रुपये) है.
Pranjali Awasthi का मानना है कि उनको आगे बढ़ाने में मियामी में आयोजित AI Startup Accelerator कार्यक्रम का बड़ा योगदान रहा, जहां उन्हें लूसी गुओ और डेव फॉन्टेनोट जैसे दिग्गजों से मार्गदर्शन मिला. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद, delv.ai ने निवेश प्राप्त किया और प्रांजली ने अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया.
यह भी पढ़ें - BRICS CCI WE 2024 रिपोर्ट: देश की प्रौद्योगिकी और उद्यमिता में महिलाएं
प्रांजली ने फिलहाल कॉलेज की पढ़ाई को स्थगित कर दिया है ताकि वह अपने स्टार्टअप पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकें. हालांकि, वह भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का इरादा रखती हैं, जिससे वह अपने व्यवसाय कौशल को और भी बेहतर बना सकें.
प्रांजली अवस्थी का Delv.AI आज Artificial Intelligence (AI) के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी बन चुकी है, और वह अपनी इस यात्रा में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें - Tech में diversity और inclusivity को बढ़ा रही Meerah Rajavel
आज के समय में तकनीकी उद्योग (tech industry) में महिलाओं की भागीदारी तेज़ी से बढ़ रही है. पहले जहां यह क्षेत्र पुरुष प्रधान माना जाता था, वहीं अब महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. महिलाएं ना सिर्फ प्रोग्रामिंग, डेटा विश्लेषण और नेटवर्किंग जैसे मुख्य क्षेत्रों में काम कर रही हैं, बल्कि वे tech companies की उच्च प्रबंधन भूमिकाओं (senior management roles) में भी स्थान बना रही हैं.
इसके अलावा, कई बड़ी कंपनियां महिलाओं को शिक्षित करने और उन्हें तकनीकी क्षेत्र (technical field) में आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम और स्कॉलरशिप्स प्रदान कर रही हैं. यह सब महिलाओं को तकनीकी उद्योग (tech industry) में और अधिक सशक्त बना रहा है और उन्हें अधिक समान अवसर प्रदान कर रहा है.
इसी बात का एक और प्रमाण हमें हाल ही में देखने को मिला है OpenAI के भारतीय मार्केट में आने से. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence AI) के क्षेत्र की विख्यात कंपनियों में से एक OpenAI जो कि ChatGPT की मूल कंपनी (parent company) है, ने भारत में अपनी पहली ब्रांच खोलने का एलान किया, जिसके लिए कंपनी ने अपनी पहली नियुक्ति की घोषणा भी कर दी. इस नई भूमिका के लिए चुना गया है प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) को, जिन्होंने टेक्नोलॉजी और बिजनेस एनालिसिस (Technology and Business Analysis) के क्षेत्र में कई वर्षों तक काम किया है.
यह भी पढ़ें - Tech में diversity और inclusivity को बढ़ा रही Meerah Rajavel
कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी है प्रज्ञा मिश्रा
प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) को OpenAI ने भारत में Public Policy और Partnerships की कमान संभालने को दी है. उन्होनें टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में शिक्षा प्राप्त की है और उनके पास इस क्षेत्र में काम करने का काफ़ी व्यापक अनुभव भी है. प्रज्ञा ने अनेकों बड़ी टेक कंपनियों (tech companies) के साथ काम किया है. यह कंपनियां Truecaller और Meta के Whatsapp जैसे संगठा हैं जो आज अपनी services में सर्वप्रथम चॉइस हैं.
प्रज्ञा की विशेषज्ञता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), मशीन लर्निंग (Machine Learning) और डेटा विश्लेषण (Data Analysis) शामिल हैं. उनकी इस नियुक्ति से भारत में OpenAI के संचालन को मजबूती मिलेगी और यह भारतीय बाजार में उनकी बड़ी योजनाओं का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें - Deepa Vijayaraghavan बदल रही Tech World की कहानी
Tech industry की महिलाओं के लिए बनी inspiration
प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) की नियुक्ति OpenAI में ना केवल एक leader के रूप में होगी, बल्कि वे देश की अन्य महिलाओं को भी इस इंडस्ट्री में आकर्षित करने और उन्हें प्रशिक्षित करने में भी मदद करेगी. इससे OpenAI को भारतीय टेक मार्केट में और भी गहराई से पैर जमाने में मदद मिलेगी.
OpenAI का यह कदम दर्शाता है कि कंपनी लैंगिक समानता (gender equality) और विविधता (diversity) को बढ़ावा देने के प्रति अपना पूरा समर्थन रखती है. प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) की सफलता निश्चित रूप से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है और भविष्य में इस क्षेत्र में अधिक महिलाओं के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी.
यह भी पढ़ें - Fintech को Financial Inclusion का ज़रिया बना रहीं CEO Tanul Mishra