महिला SHGs को आज किसी introduction की ज़रूरत नहीं है. वे आज खुद में इतनी सक्षम और आत्मनिर्भर बनती जा रहीं हैं कि उनसे प्रेरित होकर समाज भी आज modernity और Financial Freedom की राह पर अपने कदम बड़ा रहा है. आज गर्व से हम दुनिया में बता सकते हैं कि हमारे देश में आज 1.2 Crore Self Help Group हैं, जिनमें 88% महिलाएं अपना योगदान दे रहीं हैं.
परंतु SHGs के products की उतनी बिक्री नहीं हो रही है क्योंकि self-help group की - ख़राब मार्केटिंग रणनीतियां, सदस्यों का अव्यवसायिक व्यवहार, उत्पाद एकरूपता का अभाव, वित्त को संभालने में ज्ञान की कमी, जाति का प्रभुत्व, जैसे कुछ कारण हैं जो आज SHGs की तरक्की में बाधा बनी हुई हैं.
इन्ही को पूर्ण रूप से सुधारने के लिए आज सरकार बहुत सारे steps ले रही हैं-
NRLM और IAS Association द्वारा तीन दिवसीय exhibition आयोजित
हाल ही में, SHGs को support करने के लिए NRLM ने Bengaluru के IAS Association के साथ मिलकर तीन दिन की exhibition का भी आयोजन किया. इस exhibition का प्रथम उद्देश्य SHGs के उत्पादों को बेचना है. राज्यभर से करीब 60  Self Help Group  की  महिला उद्यमिता प्रदर्शन में भाग ले रही हैं। मैसूर की लकड़ी की नक्काशी और खिलौनों से लेकर जैविक खाद्य उत्पादों और हैंडलूम साड़ियों तक, कई उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है.
Image Credit - Deccan Herald
Rural Development Ministry ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho के साथ साझेदारी की है. Meesho अपनी website पर Self help group की महिलाओं के उत्पाद showcase करेगा, जिससे deen dayal antyodaya yojana (National Rural Livelihood mission) के अंतर्गत SHGs द्वारा निर्मित उत्पादों को supreme marketing के ज़रिये पहचान मिलेगी.
National Rural Livelihood Mission (NLRM) और State Rural Livelihood Mission (SRLM) के सदस्य उद्यमियों ने साथ आकर Curated उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं. जैसे SHG members के products को Multiple channels जैसे Flipkart, GeM, Amazon और स्टेट चैनल्स जैसे Saras gallery के माध्यम से market में लाया जा रहा है.
आज, समाज और सरकार के साथ मिलकर काम करने से ही SHGs उच्चाईयों को छू सकती हैं और महिलाओं के इस प्रयास को सफल बना सकती हैं।
हरियाणा (Hariyana) के गुरुग्राम (Gurugram) में आयोजित सरस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी महिलाएं अपने प्रोडक्ट्स को लेकर पहुंची. स्थानीय प्रशासन और सरकार ने इसे लगातार प्रमोट किया.
फ़ूड कोर्ट से हैंडीक्राफ्ट तक छूट ही छूट
11 नवंबर तक चलने वाले सरस आजीविका मेले (Saras Ajeevika Mela) में Self Help Group की महिलाएं बहुत उत्साहित हैं. समूह सदस्यों ने फ़ूड कोर्ट (Food Court) में 10 % की छूट दे दी. इसके अलावा हेंडीक्राफ्ट आइटम्स (Handicraft) पर 10 से 20 % तक की छूट दे कर ग्राहकों का ध्यान अपने स्टॉल्स की ओर कर लिया. यह छूट धनतेरस और दीवाली (Diwali) के मौके पर 10 और 11 नवंबर दोनों दिन रहेगी.
समूह सदस्यों ने बताया कि यहां मार्केटिंग को समझने का मौका मिला. छूट देने के कारण ग्राहकों में उत्साह बढ़ गया. गुरुग्राम  (Gurugram) मेले में पहुंची ममता ने बताया- "मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा. स्वयं सहायता समूह के ऐसे सरस मेले में मैं पहली बार आई. महिलाओं की मेहनत के साथ सुंदर हेंडीक्राफ्ट आइटम्स ख़रीदे. छूट का लाभ भी मुझे मिला."
इस मेले में हैंडीक्राफ्ट्स, हेंडलूम संबलपुरी साड़ियां सहित कई आइटम्स रखे गए.
दिग्गज कंपनियों ने ऑनलाइन मार्केटिंग का सिखाया तरीका
एनआईआरडीपीआर के सहायक निदेशक चिरंजी लाल कटारिया ने कहा - "इन महिलाओं की जरूरत के हिसाब से यह सेमिनार रखा, जिसमें महिलाओं को मार्केटिंग का तरीका सिखाया."
इस मौके पर अमेजन (Amazon) से शैलेंद्र, ओएनडीसी (ONDC) के अविनाश कुमार चौधरी, साइनकैच से नीतिन गुप्ता व एनआईआरडीपीआर से सुधीर कुमार के साथ स्टेट कोआर्डिनेटर मौजूद थे.
इस मीटिंग में सौ के करीब स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की सदस्य शामिल हुईं. इसमें अमेजन, ओएनडीसी, साइनकैच समेत गुरुग्राम की कई दिग्गज कंपनियों के अधिकारियों महिलाओं को गाइड किया. यह सेमिनार पंचायती राज संस्थान और ग्रामीण विकास मंत्रालय (RDM) ने आयोजित करवाया.
लेजरवैली ग्राउंड में लगे इस मेले में देश के 28 राज्यों के 400 से अधिक स्टॉलों पर SHG की महिलाओं ने खुद तैयार किए सामान बिक्री के लिए रखे. शासन ने समूह की 800 महिलाओं के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए भी रात्रि में कई कार्यक्रम करवाए.
उज्जैन (Ujjain) जिले के गांव चंदेसरी की रहने वाली ज्योति, अर्चना, हेमलता हो या पूजा के घर की कहानी एक जैसी है. ज्योति मालवीय कहती है- "मैं घरेलु महिला थी. घर खाना बनाने के बाद कोई काम नहीं था. यही हालत मेरे गांव में कई महिलाओं की थी. हमारे पति मजदूरी पर जाते, जितना मिलता उसी से घर चलना था. आजीविका मिशन की मदद से  विनायक स्वयं सहायता समूह बनाया. ब्लॉक प्रिंट की ट्रेनिंग लेकर काम शुरू किया. नई कमाई से हिम्मत आ गई."
अपने मजदूर पति का घर इंतज़ार करने वाली ये घरेलु महिलाएं अब खुद आत्मनिर्भर हो गईं. कपड़ों पर अलग-अलग चटख रंग उकेरने वाली इन महिलाओं ने केवल दो साल में ही अपने गांव को नई पहचान दे दी. इतनी मेहनत की, कि घर के आर्थिक हालात बदल गए और परेशानी से जूझ रहे इन परिवारों की ज़िंदगी कलर के साथ रंग-बिरंगी हो गई. उज्जैन जिले के गांव चंदेसरी में महिलाओं ने ब्लॉक प्रिंट (Block Print) का काम शुरू कर परिवार को आर्थिक मजबूती दी. चंदेसरी गांव अब ब्लॉक प्रिंट वाली दीदियों के नाम से जाना जाता है. यह प्रसिद्ध भेरूगढ़ प्रिंट का ही हिस्सा है.
उज्जैन जिले की घरेलु महिलाएं बनी बिज़नेस वुमन (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
इन महिलाओं के हाथों में नया हुनर आ गया. इस समूह से जुड़ी अर्चना कहती है -" हम सभी एक जगह बैठ कर ये प्रिंट का काम करते हैं. मेरे पति सहित दूसरी महिलाओं के परिवारों ने भी बहुत साथ दिया. अधिकारियों ने हमें भोपाल सहित दूसरे मेलों में भेजा. मैं चाहती हूं कि हमें और अधिक मार्केटिंग की जगह मिले. "
साड़ियों पर उकेरी सुंदर डिज़ाइन (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
उज्जैन के पास चंदेसरी गांव में महिलाएं परेशान थीं. आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के ब्लॉक प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह कहते हैं- "इस गांव में खेतिहर मजदूर लोग ज्यादा हैं. महिलाओं के पास खेतों में मजदूरी के सिवा कोई दूसरा काम ख़ास नहीं था. हमारी टीम ने गांव की महिलाओं की काउंसलिंग की. विनायक समूह बना कर जोड़ा. इन्हें प्रिंटिंग की ट्रेनिंग दिलवाई. अब यह खुद यूनिट चला रहीं हैं.घर की कमाई बढ़ी है." इस समूह में दस महिलाओं को जोड़ा गया. इनमे से कुछ महिलाएं प्रिंटिंग और कुछ महिलाएं सिलाई के काम से कमाई कर रहीं. ग्राम नोडल सहायक विकासखंड प्रबंधक रेखा बावरिया बताती है -" गांव की महिलाओं ने उत्साह से ट्रेनिंग ली. सदस्यों को लगातार प्रोत्साहित करते हैं जिससे  ये पूरी तरह आत्मनिर्भर हो सकें."
चीफ असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर मोनी सिंह के साथ ट्रेनिंग लेतीं महिलाएं  (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन (Krishi Vigyan Kendra, Ujjain) ने इन महिलाओं को खास तरह की एक सप्ताह ट्रेनिंग (training) दी. इस सेंटर की चीफ असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर डॉ. मोनी सिंह (Chief Assistant Technical Officer Dr. Moni Singh) कहती है- " इन महिलाओं को ट्रेनिंग देना बड़ी चुनौती था. ये पूरी तरह घरेलु महिलाएं थीं. लेकिन जल्दी इन महिलाओं ने साबित कर दिया कि गांव कि गांव कि महिलाएं ज्यादा मेहनती होतीं हैं. साधन कम होने के बाद भी उनमें क्रिएटिविटी कम नहीं है. कोरोना काल में अहमदाबाद से ब्लॉक्स मंगवाए.कलर्स उज्जैन के बाजार से लिए. यहां तक कॉटन की साड़ियां और दूसरे कपड़े उज्जैन से उपलब्ध करवाए. खासतौर पर मैंने खादी की साड़ियां पश्चिम बंगाल से मंगवाई. 22 से ज्यादा महिलाएं गांव में इस प्रिंटिंग कला में एक्सपर्ट हो गईं.मुझे ख़ुशी है कि ये महिलाएं अब यूनिट चला रहीं."
दीवान सेट, बेडशीट सहित साड़ियों पर उकेरी सुंदर डिज़ाइन  (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
ब्लॉक प्रिंट कि डिज़ाइन लगातार पसंद की जा रही. समूह की अध्यक्ष ज्योति मालवीय बताती है -" हम सभी मिलकर डबल बेडशीट, सिंगल शीट, साड़ियां, परदे, दीवान सेट, टेबल कवर कपड़ों पर प्रिंट करते हैं. बेडशीट की कीमत 800 से 1050 रुपए तक है. साड़ियों की कीमत लगभग 1100 -1200 होती है. रोज़ दो साड़ियां, 3 बेडशीट और दूसरे कपड़ों पर प्रिंट कर तैयार कर लेते हैं. हमारी कमाई 5 से छह हजार रुपए महीना होने लगी." मार्केटिंग (marketing) को लेकर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक चंद्रभान सिंह कहते हैं -" ग्रामीण हाट बाजार और मेलों में महिलाओं को भेजा जा रहा है. सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा. ऑनलाइन बिज़नेस (online business) और अमेज़न (Amazon) से मटेरियल सेल करने के लिए मिशन और कृषि विज्ञान केंद्र के टेक्निकल ऑफिसर प्रयास कर रहे."
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग कारोबार के लिए ट्रेनिंग दी जा रही. जिला पंचायत कि सीईओ अंकिता धाकरे कहती हैं -"मुझे ख़ुशी है कि छोटे से गांव की महिलाओं ने मेहनत कर ट्रेनिंग ली. घरेलु महिलाएं होने के बावजूद अब उत्साह से ब्लॉक प्रिंट से कई तरह के आइटम बना रहीं हैं. ऐसी महिलाओं को लगातार काउंसलिंग कर और अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है.एडवांस मार्केटिंग के हुनर में इन महिलाओं को आगे लाया जाएगा. "