SHG महिलाएं करेंगी अमृत सरोवर की देखभाल
हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने विधान भवन में स्थित कार्यालय में हुई मीटिंग में बताया कि, अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) SHGs महिलाओं के लिए वरदान के रूप में सामने आए है. जल संरक्षण (Water Conservation) और अमृत सरोवर की देखभाल के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihood Mission) के तहत Self Help Groups को चुना गया है. जिसमे SHG महिलाओं को 'अमृत सरोवर सखी' (Amrit Sarovar Sakhi) बनाया जायेगा. जिस क्षेत्र में तालाब नहीं है, उन क्षेत्रों में मनरेगा (MGNREGA) के जरिए वाटर हार्वेस्टिंग (Water Harvesting) करके उन्हें उपयुक्त बनाया जायेगा साथ ही  इन तालाबों को भी अमृत सरोवर से जोड़ने के लिए भारत सरकार (Indian Government) के सामने प्रस्ताव रखा गया है.
राजस्व और मत्सय विभाग (Revenue And Fisheries Department) के जरिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तालाबों के पट्टा आवंटन में शामिल किया जायेगा, जिससे महिलाओं में सशक्तिकरण और स्वावलंबन बढ़ेगा. उन्हें अलग-अलग सखियों जैसे बीसी सखी (BC Sakhi), विद्युत सखी (Vidyut Sakhi) को कम से कम एक साल के लिए मानदेय मिलेगा.
राज्य में 13000 अमृत सरोवर बन चुके है और इस योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में दो अमृत सरोवर बनाने की योजना है. इस योजना में सरकारी विभाग और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं साथ मिलकर काम करेंगी. shg महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. SHGs महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योगदान हैं, जो उन्हें समृद्धि, स्वतंत्रता और समाज में सम्मान दिलाते हैं.
सिकुड़ती नदियों और गिरते जल स्तर को बचने के लिए सरकारें अपना जतन कर ही रही, इसके अलावा समाज सेवी ,पर्यावरण प्रेमी समूह के लोग भी अपने-अपने स्तर पर जुटे हुए हैं. मप्र में ही पूरी तरह सूख चुकी नदियों को वापस जिंदा करने के लिए भी ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं को समूहों के जरिए जोड़ा जा रहा है. मालवा -निमाड़ की कई नदियों पर यह काम चल रहा है. छोटी-छोटी नदियां जैसे दम तोड़ रही है ,वहीं जीवनदायनी नर्मदा नदी के सरंक्षण को लेकर भी पूरी ताकत झोंकी जा रही है. नर्मदा नदी के  लगातार किनारे कटने से बहाव में कमी देखी जा रही है. हालात और न बिगड़ें इसके लिए सरकार और नर्मदा प्रेमी लोग सतर्क और सजग हो गए.पूरे प्रदेश में नदियों के साथ भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए अमृत जल  सरोवर योजना लागू कर दी गई है. इंटरनेशनल डे ऑफ़ रिवर्स एक्शन जैसे ख़ास दिन को ये प्रयास सार्थक कर सकते हैं.
Image Credits: Ravivar Vichar
इंदौर जिले को भी "पानीदार" बनाने के लिए सौ से अधिक अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं. इसमें जिले के ही 38 महिला स्वसहायता समूह की चार सौ से ज्यादा महिलाएं जुड़ गईं.ये जहां नदियों के आसपास संरक्षण का काम कर रही वहीं जल स्तर बढ़ाने के लिए सरोवर बन रहे हैं. इंदौर  जिले के ही महू क्षेत्र में भगवान परशुनाथ की जन्म स्थली जानापावा इलाके में ये महिलाएं नदियों की देखभाल ,तालाब में मछली पालन से कमाई भी कर रहीं हैं. नदियों को बचाने के लिए इन्हीं महिलाओं ने फलदार पौधा रोपण कर कमाई का दूसरा सोर्स भी तैयार कर लिया है.इस क्षेत्र की सात नदियों चोरल, मोरल ,अजनार, चंबल, नखेरी, गंभीर और कारम को बचाने के लिए भरोसा बन गया कि सरोवर और दूसरे काम से नदियों का जल स्तर बढ़ जाएगा. इंदौर जिले  के स्वसहायता  समूह की हेमलता कहती है-" नदियों को बचाने के लिए सरोवर और आसपास फलदार पौधे रोपे जिससे कमाई भी होगी. " इसी इलाके में स्वसहायता समूह चला रही लक्ष्मी स्वसहायता समूह की  रचना खुश हो कर कहती है - "नदियां हमारी पहचान है. इसे हम हर हाल में बचाएंगे और इससे कमाई भी होगी.खरगोन जिले की हथनी और पहाड़ी बरसाती नदी को भी इसी तरह पुनर्जीवित किया जा रहा है.
Image Credits: Ravivar Vichar
जनपद पंचायत की असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर आरती सिंह कहती हैं -"महू इलाके गांव कुमठ ,बेका और पंचायत राजपुरा में समूह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. पानी के स्तर को बढ़ने के लिए कुमठ में तालाब भी बनाया जाएगा. बेगा के सात ,कुमठ के तीन और राजपुरा के चार महिलाओं के स्वसहायता समूह काम में जुटे हैं.
Image Credits: Ravivar Vichar
पूरे जिले में लगभग 11 लाख घनमीटर पानी को इकठ्ठा हो सकेगा, जिसमें साढ़े आठ सौ हेक्टेयर जमीन की सिंचाई के साथ जल स्तर बढ़ेगा.आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को नया रोजगार भी साथ -साथ मिलेगा. नदियों को बचाने के लिए जागरूकता बधाई जा रही है.