AWS अमेज़न वेब सर्विसेस (Amazon Web Services AWS) ने जानेरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Generative AI GenAI) में एक लाख महिला डेवलपर्स को प्रशिक्षित करने के लिए बेंगलुरु की बोर्न-इन-द-क्लाउड कंपनी ShellKode (born-in-the-cloud company ShellKode) के साथ साझेदारी की है.
दोनों कंपनियों ने एआई (Artificial Intelligence AI) में महिला डेवलपर्स को खुद को बेहतर बनाने में मदद करने के प्रयास में सहयोग किया है. इसके लिए शेलकोड (ShellKode) ने "एम्पावरहर" (EmpowerHer) लॉन्च किया, जो महिला डेवलपर्स को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगा.
भारत के परिदृश्य को बदलना है लक्ष्य
शेलकोड के सीईओ अरुण कुमार (Arun Kumar, ShellKode CEO) ने कहा- "हम भारत के नवाचार परिदृश्य को बदलने और उद्यम के भविष्य को आकार देने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और एआई के ज्ञान के साथ महत्वाकांक्षी डेवलपर्स, विशेष रूप से महिलाओं की एक पीढ़ी को सशक्त बना रहे है."
यह प्रोग्राम, डेवलपर्स को GenAI सलाहकारों के साथ जोड़ेगा ताकि उन्हें यह समझने में मदद मिल सके कि GenAI कैसे काम करता है. इसके अलावा सलाहकार व्यक्तिगत मार्गदर्शन, करियर सलाह और एक सहायक नेटवर्क बनाने में मदद करेंगे. इस प्रोग्राम को नेटवर्किंग, सेमिनारों और GenAI समुदाय के साथ ऑनलाइन बातचीत के माध्यम से भी किया जाएगा.
माइक्रोसॉफ्ट ने अधिक महिला डेवलपर्स को तैयार करने का किया वादा
भारत में AI परिदृश्य को तेज़ी से बढ़ाने की आवश्यकता पर निरंतर बातचीत होती रही है. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट समेत कई कंपनियों ने देश में महिला डेवलपर्स की संख्या बढ़ाने का वादा किया है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने 2025 तक AI में 75,000 से अधिक महिला डेवलपर्स (Female Developers) को तैयार करने का वादा किया है.
इसी तरह, कर्नाटक सरकार ने भी इस साल मार्च में जॉब्सफॉरहर (JobsForHer) के साथ सहयोग किया. कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमिक मिशन (Karnataka Digital Economic Mission KDEM) ने विशेष रूप से तकनीक में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए हरशक्ति (HerShakti) लॉन्च की. हरशक्ति (HerShakti) से अगले छह महीनों में 500 महिलाओं को कुशल बनाने की उम्मीद है. इसी तरह कई एडटेक स्टार्टअप्स (edtech startups) ने टियर 2 और टियर 3 शहरों की महिलाओं के लिए AI पाठ्यक्रमों डिज़ाइन किए है.
यह भी पढ़ें - Tech में diversity और inclusivity को बढ़ा रही Meerah Rajavel
आज के समय में तकनीकी उद्योग (tech industry) में महिलाओं की भागीदारी तेज़ी से बढ़ रही है. पहले जहां यह क्षेत्र पुरुष प्रधान माना जाता था, वहीं अब महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. महिलाएं ना सिर्फ प्रोग्रामिंग, डेटा विश्लेषण और नेटवर्किंग जैसे मुख्य क्षेत्रों में काम कर रही हैं, बल्कि वे tech companies की उच्च प्रबंधन भूमिकाओं (senior management roles) में भी स्थान बना रही हैं.
इसके अलावा, कई बड़ी कंपनियां महिलाओं को शिक्षित करने और उन्हें तकनीकी क्षेत्र (technical field) में आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम और स्कॉलरशिप्स प्रदान कर रही हैं. यह सब महिलाओं को तकनीकी उद्योग (tech industry) में और अधिक सशक्त बना रहा है और उन्हें अधिक समान अवसर प्रदान कर रहा है.
इसी बात का एक और प्रमाण हमें हाल ही में देखने को मिला है OpenAI के भारतीय मार्केट में आने से. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence AI) के क्षेत्र की विख्यात कंपनियों में से एक OpenAI जो कि ChatGPT की मूल कंपनी (parent company) है, ने भारत में अपनी पहली ब्रांच खोलने का एलान किया, जिसके लिए कंपनी ने अपनी पहली नियुक्ति की घोषणा भी कर दी. इस नई भूमिका के लिए चुना गया है प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) को, जिन्होंने टेक्नोलॉजी और बिजनेस एनालिसिस (Technology and Business Analysis) के क्षेत्र में कई वर्षों तक काम किया है.
यह भी पढ़ें - Tech में diversity और inclusivity को बढ़ा रही Meerah Rajavel
कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी है प्रज्ञा मिश्रा
प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) को OpenAI ने भारत में Public Policy और Partnerships की कमान संभालने को दी है. उन्होनें टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में शिक्षा प्राप्त की है और उनके पास इस क्षेत्र में काम करने का काफ़ी व्यापक अनुभव भी है. प्रज्ञा ने अनेकों बड़ी टेक कंपनियों (tech companies) के साथ काम किया है. यह कंपनियां Truecaller और Meta के Whatsapp जैसे संगठा हैं जो आज अपनी services में सर्वप्रथम चॉइस हैं.
प्रज्ञा की विशेषज्ञता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), मशीन लर्निंग (Machine Learning) और डेटा विश्लेषण (Data Analysis) शामिल हैं. उनकी इस नियुक्ति से भारत में OpenAI के संचालन को मजबूती मिलेगी और यह भारतीय बाजार में उनकी बड़ी योजनाओं का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें - Deepa Vijayaraghavan बदल रही Tech World की कहानी
Tech industry की महिलाओं के लिए बनी inspiration
प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) की नियुक्ति OpenAI में ना केवल एक leader के रूप में होगी, बल्कि वे देश की अन्य महिलाओं को भी इस इंडस्ट्री में आकर्षित करने और उन्हें प्रशिक्षित करने में भी मदद करेगी. इससे OpenAI को भारतीय टेक मार्केट में और भी गहराई से पैर जमाने में मदद मिलेगी.
OpenAI का यह कदम दर्शाता है कि कंपनी लैंगिक समानता (gender equality) और विविधता (diversity) को बढ़ावा देने के प्रति अपना पूरा समर्थन रखती है. प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) की सफलता निश्चित रूप से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है और भविष्य में इस क्षेत्र में अधिक महिलाओं के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी.
यह भी पढ़ें - Fintech को Financial Inclusion का ज़रिया बना रहीं CEO Tanul Mishra