सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाएं अपने गांव, शहर, राज्य या देश तक ही सिमित नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपने प्रोडक्ट्स को लोगों तक पंहुचा रहीं है. मेघालय (Meghalaya) की लाकाडोंग हल्दी और अदरक पाउडर, यूनाइटेड किंगडम (UK) और नीदरलैंड तक अपनी पहुंच बना रहीं है. वेस्ट जैंतिया हिल्स (West Jaintia Hills) जिले में होने वाली लाकाडोंग हल्दी की प्रजाति दुनिया भर की सर्वश्रेष्ट्र प्रजातियों में से एक है.
लाकाडोंग हल्दी करक्यूमिन कंटेंट
मेघालय के एग्रीकल्चर मिनिस्टर मज़ेल अम्पारीन लिंगदोह (Agriculture Minister Dr. Mazel Ampareen Lyngdoh) के मुताबिक इस हल्दी (Turmeric) में करक्यूमिन कंटेंट (Lakadong Turmeric Curcumin Content) 6.8 % से 7.5 % होता है. साथ ही री-भोई (Re-Bhoi) जिले में बनाए जाने वाला अदरक पाउडर भी हाई स्टैंडर्ड्स का होता है.
Image Credits : Smart Village Movement
मिशन लाकाडोंग की शुरुआत
लाकाडोंग हल्दी (Lakadong Turmeric) और अदरक पाउडर (Ginger Powder) Netherland और ब्रिटेन (Britain) में भेजा जाता है. राज्य सरकार द्वारा कंज्यूमर डिमांड के कारण मिशन लाकाडोंग (Mission Lakadong) को पांच साल पहले शुरू किया गया था. इस मिशन की शुरुआत से, स्वदेशी हल्दी ने राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के साथ व्यापर और कृषि पद्धतियों को भी बढ़ाया है.
लाकाडोंग हल्दी के फायदे
असम (Assam) और बांग्लादेश (Bangladesh) में भी यह अनोखी किस्म की हल्दियां पाई जाती है. लकडॉन्ग हल्दी के बहुत से फायदे, जैसे त्वचा को चमकदार बनती है, कैंसर रोधी गुण होते है और एंटीऑक्सीडैंट्स से भरपूर होती है.
पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं हैं Trinity saioo
सेल्फ हेल्प ग्रुप्स महिलाओं को सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर करने का जरिया है. जैंतिया हिल्स में रहने वाली श्रीमती ट्रिनिटी सायु (Trinity saioo) SHG महिलाओं की आर्थिक आमदनी बढ़ाने के लिए, लाकाडोंग हल्दी जैविक तरीके से करने के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही है. उन्हें हल्दी की खेती में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए 'पद्मश्री पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया है.
Image Credits : pmfme.mofpi.gov.in
मेघालय राज्य सरकार द्वारा शुरू मिशन लाकाडोंग, SHG महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है.
ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिए हेफर ने बनाया SHG को बदलाव का ज़रिया. इंटरनेशनल फाउंडेशन महिलाओं को SHG बनाने में मदद करता है. कम्युनिटी ट्रेनर्स को बचत और ऋण, कृषि उत्पादन तकनीकों और बिज़नेस को बढ़ाने के तरीको पर ट्रेनिंग दी जाती है. बांग्लादेश में, हेफर करीब 2,500 स्वयं सहायता समूहों में 64 हज़ार से ज़्यादा महिला किसानों के साथ काम कर रहा है, जिसमें 43 कृषि सहकारी समितियां भी शामिल हैं. विश्व स्तर पर, हेफ़र स्वयं सहायता समूहों के ज़रिये लाखों किसानों की सहायता कर रहा है.
आइडियास दुनिया में बदलाव की वो चाबियां हैं जो कई बंद दरवाज़े खोल देते हैं और कितनी ही बार ऐसा हुआ है कि एक विचार ने पूरी दुनिया ही बदल डाली. आइंस्टाइन, अब्दुल कलाम, मैरी क्यूरी के आइडियास तो सबको पता है, पर आज हम बात करेंगे एक ऐसे आइडिया के बारे में जिसने हज़ारों महिलाओं की जिंदगी संवार दी.
वो आइडिया था, एक ऐसा आसान लोन जिसकी मदद से महिलाएं अपना रोज़गार शुरू कर सकती हैं. ऐसे लोन देने शुरू किये ग्रामीण बैंकों ने. ये वो बैंक हैं जो दूसरे बैंकों की तरह आपसे आपके प्रॉपर्टी के कागज़ नहीं मांगते, और न ही होश उड़ा देने वाला ब्याज की मोटी रकम लेते हैं.
'दान देकर एहसान करने की जगह क्यों न आसान क़र्ज़ देकर मदद का हाथ बढ़ाया जाये ?' इसी आइडिये के साथ मुहम्मद युनूस ने 1976 में एक पहल की. उन्होंने अपनी जेब से पहला लोन गांव की 42 महिलाओं को दिया. उस पैसे से महिलाओं ने टोकरियां बनाई और उसे बेच कर लोन चुकाया. इस आईडिया से यह समझ में आ गया कि ऐसे छोटे लोन से न केवल महिलाएं अपना ख़ुद का काम शुरू कर पाएंगी बल्कि वे गरीबी के चंगुल से भी बाहर निकल सकेंगी. जब बड़े बैंकों ने इन्हें लोन देने से इंकार किया तो ग्रामीण बैंक ज़रूरतमंदों की पसंद बनता गया.
1974 में बांग्लादेश में आयी बाढ़ और भुखमरी से 26 हज़ार लोगों की जान गई. उस समय बांग्लादेश युद्ध और नई मिली आज़ादी की चुनौतियों जैसे चरमराई अर्थव्यवस्था और गरीबी से भी जूझ रहा था.  इस समय ग्रामीण बैंक लोगों का सहारा बना और जल्द ही इसके ग्राहकों की संख्या बढ़ती चली गई. 70 लाख से अधिक लोगों को कर्ज़ा दिया गया जिसमें 95 प्रतिशत से अधिक लोन महिलाओं या महिलाओं के समूहों को दिए गए . 2006 में ग्रामीण बैंक और इसके संस्थापक मुहम्मद यूनुस को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके बाद तो पूरे विश्व में 'ग्रामीण बैंक' का आइडिया तेज़ी से फैलने लगा.
ग्रामीण बैंक लोगों को 'गरीब', 'महिला', 'अनपढ़' या 'बेरोज़गार' कहकर क़र्ज़ देने से इंकार नहीं करता, बल्कि ये बैंक इन लोगों की क्षमताओं, स्किल्स, और कुछ कर दिखाने के जज़्बे पर भरोसा कर उन्हें लोन देते हैं. सभी उधार लेने वालों को बचतकर्ता बना कर उनकी पूंजी को दूसरों के लिए नए लोन में बदलते हैं. इस तरह नए लोग इससे जुड़ते चले जाते हैं. ग्रामीण बैंक सामूहिक लोन या सॉलिडेरिटी लेंडिंग को बढ़ावा देते हैं जिससे समाज के लोग साथ आकर लोन लेते हैं, साथ काम करते हैं और साथ मिलकर उसे चुकाते भी हैं. यूनुस कहते हैं ज़रूरतमंदों ने उन्हें अर्थशात्र को 'बाज की आँख' से नहीं बल्कि 'कीड़े की आँख' से देखना सिखाया है. आज इस सीख की वजह से पूरी दुनिया यूनुस को जानती है पर इस अनमोल सीख ने उनमें अभिमान नहीं आने दिया. यूनुस ने माइक्रो क्रेडिट को ज़रूरतमंदों,  ख़ासकर महिलाओं की आर्थिक आज़ादी का सबसे बड़ा मूलमंत्र बताया.
भारतीय गाँवों में पर्याप्त बैंकिंग और लोन सुविधा देने के लिए 26 सितंबर 1975 को पारित एक आदेश और RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) अधिनियम 1976 के प्रावधानों के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना की गयी. आज भारत के 56 ग्रामीण बैंकों की 21,892 शाखाओं में से 92% शाखाएं ग्रामीण/अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं. लगातार सरकार माइक्रो-क्रेडिट देने वाले बैंकों की संख्या और इनमें निवेश को बढ़ा रही है. ग्रामीण बैंकों ने स्वसहायता समूहों को लोन देकर उनका काम बढ़ाने में मदद की.  माइक्रो क्रेडिट लेकर स्वसहायता समूहों ने सामाज के लिए काम किया और सामजिक समस्याएं जैसे बेरोज़गारी, औरतों के काम पर पाबन्दी को बड़ी सहजता से दूर किया.
अपने नोबेल लेक्चर में प्रोफेसर यूनुस ने गरीबी को शान्ति के लिए ख़तरा माना और गरीबी का मुक़ाबला करना मानवाधिकारों की लड़ाई का हिस्सा. यूनुस बताते हैं कि उनकी मां किसी भी ज़रूरतमंद को कभी निराश नहीं करती थीं, जो कुछ घर में होता दे दिया करती. ग्रामीण बैंक के ज़रिये उनकी मां का ये आइडिया आज पूरी दुनिया में 43 देशों के ज़रूरतमंदों का हाथ थामे हुए है.
स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ यूनुस (Image Credits: Google Images)