"मध्य प्रदेश के ट्राइबल ज़िले बड़वानी को बड़ी सौगात मिलेगी. जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा अधिक है. इसके विस्तार के लिए कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के साथ आधुनिक सब्जी मंडी की स्थापना की जाएगी. प्राकृतिक खेती को भी किसान उत्साहपूर्वक अपना रहे हैं, जिसके कारण जिले के फल एवं सब्जियों की मांग देश-विदेश में बनी हुई है. अब लक्ष्य है कि फसल को खेत से कारखाने तक पहुंचाया जाए और फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जाए." यह बात मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही. प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट में कई निर्णय भी लिए गए.
27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य से होगा विकास
इस बैठक में ही 27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए. जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए पानसेमल एवं वरला माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई.साथ ही खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा.
आयोजित प्रदर्शनी में उत्पाद देखते हुए डॉ.मोहन यादव Image: PRO
प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिये 25 किसानों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा. बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 50 एकड़ क्षेत्र में आदर्श बीज उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा.
भगौरिया: प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व
इस दौर में ज़िले के जुलवानिया में आयोजित भगौरिया हाट में भी सीएम डॉ.यादव पहुंचे. CM Dr.Yadav ने कहा-  "भगोरिया केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व है.पर्व में महिला और पुरुष समान रूप से कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते हैं और पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरते हैं. ताड़ी जैसे पारंपरिक पेय का आनंद भी इस उत्सव का हिस्सा है. जनजातीय संस्कृति की अपनी विशिष्ट पहचान और महत्व है. इसी परंपरा को संरक्षित करने के लिये राज्य सरकार ने इस पर्व को राजकीय पर्व का दर्जा देकर इसकी गरिमा को और बढ़ाया.
हाट में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद गजेन्द्र पटेल, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकीआदि मौजूद थे.
मप्र देश का फ़ूड बास्केट है. हमारा लक्ष्य किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले और यही कारण राज्य सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है. यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही. बड़वानी जिला अंतर्गत नागलवाड़ी मुख्यालय पर आयोजित पहली कृषि बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण रही.
इस मौके पर उन्होंने सतपुड़ा की पहाडी पर विराजित लोक देवता भीलट देवता के दर्शन किए. बैठक में डॉ.यादव ने कहा-" फसल की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए भावांतर योजना में अब सरसों को भी शामिल किया जा रहा है. उड़द प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अब किसानों को उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा."
फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
कैबिनेट मीटिंग से पहले निमाड़ क्षेत्र के खेतों और बाड़ियों में उपजने वाली फसलों की प्रदर्शनी का सीएम यादव सहित अन्य मंत्रियों ने अवलोकन किया. खासकर सीएम डॉ.यादव ने मिर्ची सहित खास उत्पाद से जुड़े किसानों से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया.
कृषि कैबिनेट जाधरित मीटिंग होने के कारण जिला प्रशासन और कृषि कार्यों से जुड़े विभागों ने प्रदर्शनी में अलग-अलग थीम पर अपने प्रोडक्ट्स प्रस्तुत किए.
कैबिनेट बैठक में शामिल सीएम और अन्य मंत्रीगण Image:PRO
खासकर इनमें प्राकृतिक खेती और उनके मॉडल, वोकल फ़ॉर लोकल, केले का विकास मॉडल, डॉलर चना संपूर्ण मूल्य श्रृंखला, बड़वानी मिर्च प्लास्टर, तिल उभरती हुई विकासशील फसल, गन्ना उत्पादन से जुड़े मॉडल, मिशन सिकलसेल उन्मूलन कार्यक्रम और अन्य नवाचार वन्य ग्राम समृद्धि अभियान थीम पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई. बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने इस प्रदर्शनी और अन्य मुद्दों पर अपना प्रजेंटेशन भी दिया.
उल्लेखनीय है कि आदिवासी लोक संस्कृति का पर्व भगौरिया हाट इस समय चरम पर है. और इस बैठक की जगह इस इलाके में रखना ख़ास माना जा रहा है.
इस समय हम घूम रहे हैं इंदौर से दो सौ किमी दूर खरगोन जिले के धुलकोट में. जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा है वैसे-वैसे गांव के हाट में भीड़ बढ़ रही है. आदिवासी फैशन की झलक साफ दिखाई दे रही है. मांदल की थाप ... बांसुरी की धुन... गुड़ की जलेबी,मोटी सेंव और बर्फ के गोले के साथ आसमान छूते हाथ के झूले में खुर्राटी भरते आदिवासी उनके खास त्यौहार भगौरिया की मस्ती में झूम उठे. होली की दस्तक के पहले चाहत और रंगों से सराबोर इस त्यौहार का आदिवासियों को साल भर इंतज़ार रहता है. प्रदेश के पश्चिमी इलाके में अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन सहित धार के कई गांव में यह मस्ती सप्ताहभर छाए रहेगी.
होली जलने तक आने वाले सभी हाट भगौरिया हाट में बदल जाएंगे. धुलकोट से यह शुरुआत हुई.
आदिवासी भगौरिया हाट (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)
आदिवासी भगौरिया हाट (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)
आदिवासी संस्कृति की झलक उनके खास पहनावे में दिखने लगी. महिलाएं खासकर युवतियां लिपस्टिक और परंपरागत गहनों में सजी-धजी हाट बाजार पहुंची. जमकर खरीदी की. खास युवकों से मुलाकात की. गांव के लोग शाम होते-होते मांदल की थाप और लोक गीतों गाते हुए निकले. नई युवतियां जहां साड़ियों में दिखीं वहीं युवा लोग अब पेंट-शर्ट पहने नज़र आए. पहले ये धारणा थी कि यह भगौरिया हाट आदिवासियों में रिश्ते तय करने और युवक-युवतियों के मिलने पर आपस में  पसंद करने का उत्सव है. सालों पहले तक यही हेडलाइन्स अख़बारों की सुर्खियां बनती थी. यहां तक टीवी पर भी ऐसे दृश्य दिखाए गए. इसे आदिवासियों का वेलेंटाइन डे तक कहा. वक़्त के साथ बदलते माहौल और शिक्षित होते समाज ने आपत्ति ली. उनका कहना है यह भगौरिया त्यौहार हमारा हाट है. होली के पहले पकती हुई फसलों की खुशियां और होली की तैयारी, खरीदी की जाती है. ऐसे प्रणय प्रसंग नहीं होते. यह धारणा गलत ढंग से प्रस्तुत की गई.
आदिवासी भगौरिया हाट में युवतियां (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)
धुलकोट के सरपंच सालकराम किराड़े ने कहा -" यह हमारा खास त्यौहार है. होली की तैयारी और खरीदी के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं. अब शिक्षित हो जाने का असर हाट पर दिखने लगा है. समाजसेवी सुभाष डावर ने बताया - "फसल यदि अच्छी होती है तो हाट में उत्साह दुगना हो जाता है.
आदिवासी भगौरिया हाट में युवती  (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)