फ़िल्मी जगत में अक्सर एक्ट्रेसेस ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की बंदिशों में बंधी होती हैं (beauty standards in film industry). उनका बॉडी वेट, साइज, शेप और रंग अगर ज़रा भी इन स्टैंडर्ड्स से अलग होता है, तो ये भी ख़बर,गॉसिप, और ट्रोल की वजहें बन जातीं है. लेकिन, कुछ एक्ट्रेसेस इन अनरियलिस्टिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चैलेंज करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं (actress Bhumi Pednekar challenging beauty standards). ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ही इन स्टैंडर्ड्स को चैलेंज करते हुए की. उन्होंने अपनी पहली फिल्म दम लगा के हईशा (Dum Laga Ke Haisha) में रोल के लिए अपना वजन बढ़ाया था. भूमि इंडस्ट्री के उस स्टीरियोटाइप (stereotype) को तोड़ना चाहती हैं जो बताता है कि किसी महिला को स्क्रीन पर कैसा दिखना चाहिए.
फिल्मों के ज़रिये भूमि पेडनेकर कर रहीं ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चैलेंज
फिल्म दम लगा के हईशा में भूमि संध्या का किरदार निभाती है, जो मजबूत इरादों के साथ समाज की सुंदरता की पारंपरिक परिभाषा में फिट नहीं बैठती. यह फिल्म आत्म-स्वीकृति के सफ़र को खूबसूरती से दिखाती है और इस धारणा को चुनौती देती है कि किसी महिला की 'सुंदरता' उसके वेट या रंग पर निर्भर है.
भूमि पेडनेकर बॉडी शेमिंग (Bhumi Pednekar on body shaming) के ख़िलाफ़ एक मज़बूत आवाज़ बनी हैं. फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में अपने करियर के ज़रिये, उन्होंने मूवी स्क्रीन का इस्तेमाल बॉडी पॉसिटिविटी (body positivity) को बढ़ावा देने और समाज के द्वारा बनाये गए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चुनौती देने के लिए किया है.
भूमि ने अपनी फिल्मों के ज़रिये उन किरदारों की कहानियों को दिखाया जिन्हें समाज में नज़रअंदाज़ किया जाता है. 'लस्ट स्टोरीज' (Lust Stories)में पेडनेकर अपने मालिक द्वारा परेशान की गई घरेलू कामवाली के किरदार में नज़र आईं, जिसमें सामाजिक वर्गों के बीच के भेद-भाव को दर्शाया गया है. फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) में उन्होंने उम्रदराज़ महिला शार्पशूटर का रोल निभाया. 'सोनचिरैया' (Sonchiriya) और 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' (dolly kitty aur woh chamakte sitare) में उन्हें पितृसत्तात्मक समाज (movies on patriarchy) की चुनौतियों से जूझते देखा. फिल्म 'बाला' (film Bala) में वे सांवली लड़की के किरदार में नज़र आईं.
इंटरव्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बॉडी शेमिंग के ख़िलाफ़ खुलकर बोला
अपनी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के अलावा, भूमि इंटरव्यूज (Bhumi Pednekar interviews) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (social media platforms) पर बॉडी शेमिंग के ख़िलाफ़ खुलकर बोलती हैं. उन्होंने बॉडी शेमिंग का सामना करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और सेल्फ-लव (self-love) और सेल्फ-एक्सेप्टेन्स (self-acceptance) की ज़रुरत पर ज़ोर दिया है. भूमि इस विचार को बढ़ावा देती हैं कि हर बॉडी टाइप (body type) अपने आप में सुंदर है. अपनी कमज़ोरियों पर खुलकर चर्चा करके, वह दूसरों को अपने शरीर को अपनाने और समाज के द्वारा बनाये गए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चैलेंज करने के लिए प्रोत्साहित करती है.
भूमि पेडनेकर का कहना है, "अपनी बॉडी, सोल और माइंड की रिस्पेक्ट करना बहुत ज़रूरी है. मुझे लगता है कि आपका सफ़र अपने आप को एक्सेप्ट करने से ही शुरू होता है."
आज जहां एक्ट्रेसेस की परफेक्ट बॉडी लड़कियों और महिलाओं  को इन्फ्लुएंस करती हैं और उन पर वैसा ही बनने का प्रेशर बनाती है, वहीं भूमि पेडनेकर जैसी एक्ट्रेस बेबाक तरीके से इन ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चैलेंज करने और सेल्फ लव को अपनाने का आत्मविश्वास जगा रहीं है.
लंदन (London) में 'बाफ्टा अवॉर्ड 2023' (BAFTA Awards 2023) का पूरी दुनिया इंतज़ार कर रही थी. लंदन के रॉयल फेस्‍ट‍िवल हॉल (Royal Festival hall) में इस साल के ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. 'टाइटैनिक' फेम दिग्‍गज एक्‍ट्रेस केट विंसलेट (Kate winslet) को पॉपुलर ड्रामा सीरीज 'आई एम रुथ' में अपनी परफॉरमेंस के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का बाफ्टा अवॉर्ड मिला. यह केट का पहला बाफ्टा अवॉर्ड है. अवॉर्ड सेरेमनी को कॉमेडियन रॉब बेकेट और रोमेश रंगनाथन ने होस्ट किया.
केट चैनल 4 के शो 'आई एम रुथ' (I am ruth) में एक ऐसी मां का रोल प्‍ले कर रही हैं, जो अपनी बेटी फ्रेया की मदद करने के लिए स्‍ट्रगल कर रही हैं. विंसलेट की बेटी मिया थ्रीप्लेटन ने शो में बेटी की भूमिका निभाई है. फ्रेया को सोशल मीडिया की लत लग जाती है, जिस वजह से उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है.
केट की BAFTA 2023 एक्सेप्टेन्स स्पीच (acceptance speech) ने हर किसी का दिल जीत लिया.एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिआ पर हेट का सामना कर रहे युवाओं को मदद मांगने के लिए प्रेरित किया. हानिकारक कंटेंट को हटाने की मांग करते हुए कहा,"हम  अपने बच्चों को वापस पाना चाहते हैं. हम अपने बच्चों की बिगड़ती मेंटल हेल्‍थ से हर दिन डर के साथ नहीं जागना चाहते हैं. कोई भी युवा जो यह सुन रहा है, अगर आपको मदद की जरूर है तो जरूर मांगे. इसमें शर्म की कोई बात नहीं है.' केट विंसलेट ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि अगर इस अवॉर्ड को दो भाग में काटा जा सकता है, तो वह एक हिस्सा अपनी बेटी के साथ शेयर करना चाहेंगी.
Image Credits: Italy24 Press
सोशल मीडिया (social media) के इस्तेमाल ने दूरियों को कम किया है और सरहद पार लोगों से जुड़ने के अवसरों को बढ़ाया है. लेकिन, इसके साथ ही, कई तरह की समस्याओं को भी जन्म दिया. ऑनलाइन ट्रॉल्लिंग (online trolling) के मामले बढ़ने लगे, सायबर क्राइम (cyber crime) हुए, और कई स्कैम और कंप्यूटर वायरस (computer virus) तेज़ी से फैलने लगे. सोशल मीडिया पर कई बार युवाओं, ख़ासकर किशोरियों को बॉडी शेमिंग (body shaming) का सामना करना पड़ता है. भद्दे कमेंट और प्रिवेसी (privacy) की हदों को पार करने वाले कंटेंट ने सोशल मीडिया को असुरक्षित जगह बना दिया. कई युवाओं को सोशल मीडिया की लत लग चुकी है. इसकी वजह से मेन्टल हेल्थ परेशानियां बढ़ने लगी.
इस पर खुलकर बात न होने और समय रहते मदद न मिलने की वजह से डिप्रेशन, एंग्जायटी जैसी समस्याओं में बढ़ोतरी हुई. इंटरनेट और सोशल मीडिया ने ज़िंदगी को आसान बनाया है, पर इसी के साथ कई तरह की समस्याओं को पैदा किया है. बच्चों और युवाओं को इसके सेफ इस्तेमाल के बारे में जागरूक करना बहुत ज़रूरी है. केट विंसलेट ने बाफ्टा जैसे बड़े मंच पर मौका देख इस मुद्दे को उठाया और इसकी गंभीरता पर बात की. प्रभावशाली लोग यदि इस तरह के मुद्दों पर बात करेंगे तो जागरूकता फ़ैलाने में और समस्या को दूर करने में मदद मिल सकेगी.