"जब मैंने राज कुंद्रा से शादी की थी, तब वो 108th रिचेस्ट एंड यंगेस्ट ब्रिटिश इंडियन थे. ये बात सच है, लेकिन लोग शिल्पा शेट्टी का नाम गूगल करना भूल जाते है, जो की उस वक़्त सब से फेमस एक्ट्रेस में से एक थी,"- ये शब्द है शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के जो उन्होंने ज़ूम को एक इंटरव्यू देते वक़्त कहा.
भारत में आज भी लड़कियों या महिलाओं को इसी नज़रिए से देखते है. भले ही वो अपने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो, लेकिन उसको जज करने के लिए हर इंसान तैयार है.
शिल्पा शेट्टी- bollywood में उनका सफर
भारत की सबसे फेमस कलाकारों में एक है शिल्पा. अपना करियर शुरू किया था बाज़ीगर फिल्म से और आज तक लोगों का मन जीतती आ रही है शिल्पा. बाज़ीगर फिल्म उस साल की चौथी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी.
हाल ही में आज फिल्म सुखी में उनका किरदार आज की हर महिला को अपनी ज़िन्दगी  जेने के लिए प्रेरित करता है. एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है शिल्पा ने इस फिल्म में जो अपने पति औरबच्चों के बीच बांध कर रह गयी है. और जब अपना नारीत्व दोबारा जीना का मौका उसे मिलता है तो वो अपनी ज़िन्दगी का सबसे  बड़ा फैसला लेने से भी नहीं कतराती.
यह भी पढ़े- भारत की Daily Soap Queen: Ekta Kapoor
मेरी माने तो हर औरत को यह फिल्म देखनी चाहिए. क्योंकि जाने अनजाने एक महिला अपने परिवार को अपना सब कुछ दे देती है और ये भूल ही जाती है कि उसकी ज़िन्दगी भी उतनी ही ज़रूरी है जितनी उसके परिवार की.
शिल्पा शेट्टी की धड़कन फिल्म बनी सुपरहिट
शिल्पा शेट्टी को सबसे बड़ा बूस्ट मिला था उनकी फिल्म धड़कन से. वह फिल्म उस वक़्त की सबसे बड़ी हिट थी. और इस फिल्म के बाद शिल्पा का करियर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ा. इस बाद उन्हें कई ऐसी फिल्में मिली जिन फिल्मों ने उनको यहाँ तक पहुंचाया.
Shilpa Shetty - योग और फिटनेस
शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था. वे न केवल अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी फिटनेस और योग के प्रति समर्पण के लिए भी मशहूर हैं. वह एक प्रमाणित योग प्रशिक्षक हैं और उन्होंने कई योग डीवीडी भी जारी की हैं. उनकी फिटनेस की यात्रा और योग के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा बना दिया है. शिल्पा का मानना है कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन के लिए भी आवश्यक है.
यह भी पढ़े- कॉन्फिडेंस और टैलेंट से Indian Cinema पर राज कर रही Priyamani
व्यक्तिगत जीवन
शिल्पा शेट्टी का व्यक्तिगत जीवन भी काफी चर्चित रहा है. जब उन्होंने राज कुंद्रा से शादी की उन्हें काफी कुछ कहा गया, कि उन्होंने पैसे के लिए शादी की है और ना जाने क्या क्या. लेकिन उनपर नहीं बातों का असर  उस वक़्त हुआ था  ना आज हुआ है. शिल्पा अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं. उनके फैंस को उनके पारिवारिक जीवन की झलकियाँ बहुत पसंद आती हैं.
व्यवसायिक उपक्रम
शिल्पा शेट्टी ने केवल फिल्मी करियर पर ही नहीं, बल्कि व्यवसायिक क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है. वह एक सफल उद्यमी हैं और उन्होंने फिटनेस और वेलनेस के क्षेत्र में कई व्यवसायिक उपक्रम शुरू किए हैं. उनकी फिटनेस एप "शिल्पा शेट्टी एप" बहुत लोकप्रिय है, जिसमें योग, फिटनेस और पोषण संबंधी वीडियो उपलब्ध हैं. इसके अलावा, वह एक रेस्तरां चेन की सह-मालिक भी हैं, जो स्वास्थ्यप्रद भोजन पर ध्यान केंद्रित करती है.
टेलीविजन करियर और अन्य
शिल्पा शेट्टी ने टेलीविजन पर भी अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने कई रियलिटी शोज़ में जज के रूप में काम किया है, जिनमें "झलक दिखला जा" और "सुपर डांसर" प्रमुख हैं. उनका आकर्षक व्यक्तित्व और सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाते हैं. शिल्पा की टेलीविजन उपस्थिति ने उन्हें हर उम्र के लोगों के बीच एक पॉपुलर फिगर बना दिया है.
यह भी पढ़े- 4 दशकों से Bollywood पर राज कर रहीं Madhuri Dixit
शिल्पा शेट्टी का दिल भी उतना ही बड़ा है जितनी उनकी प्रसिद्धि. वह कई चैरिटी और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं. उन्होंने बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर कई अभियानों का समर्थन किया है. शिल्पा की समाज सेवा की भावना उन्हें न केवल एक बेहतर इंसान बनाती है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बनाती है.
वे आज तक बहुत से बिज़नेस में भी इन्वेस्ट कर चुकी है और एक बेहद सक्सेसफुल एंट्रेप्रेन्योर के रूप में दुनिया के सामने आई है.चाहे Mamaearth हो, या उनकी फ़ूड चैन Bastian. वे हर चीज़ को perfectly हैंडल कर रही है.
शिल्पा शेट्टी की कहानी एक प्रेरणादायक यात्रा है जो मेहनत, समर्पण और दृढ़ता से भरी हुई है. उनकी बहुमुखी प्रतिभा और जीवंत व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया है. शिल्पा शेट्टी न केवल एक सफल अभिनेत्री और उद्यमी हैं, बल्कि एक प्रेरक वक्ता, फिटनेस आइकन और एक समर्पित समाजसेवी भी हैं. उनकी जीवन यात्रा से यह स्पष्ट होता है कि अगर आप में जुनून और कड़ी मेहनत करने का जज्बा है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता. शिल्पा शेट्टी सचमुच में सफलता और संतुलन की जीती-जागती मिसाल हैं.
कुछ समय से आप देख रहे होंगे कि भारत में फिल्मों के सेंस के साथ साथ स्टोरीलाइन भी change करते जा रहे है directors. पहले के समय में ज़्यादातर फिल्मों की ये स्टोरी हुआ करती थी... एक हीरो एक हीरोइन, दोनों को को प्यार हुआ, 1 विलन जो उनके ज़िंदगियों में परेशानी बन चुका है, या घर के सदस्य जो उस लड़की की ज़िन्दगी के पीछे पड़ चुके है. सारी तो नहीं, लेकिन ज़्यादातर फिल्मों का ये ही बेस हुआ करता था.
एक चीज़ और जो ध्यान देने वाली होती थी वो थी कि एक लड़की का या महिला का role उतना स्ट्रांग नहीं होता था. हालांकि अब ये पूरी तरह से बदल चुका है. अब तो फिल्में पूरी तरह  से एक महिला किरदार की कहानी पर चल रही होती है.
Netflix release Heeramandi है बड़ा उदाहरण
हाल ही में release हुई संजय लीला भंसाली की netflix release Heeramandi इस बाद का सबसे recent और सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है. पूरी की पूरी series Manisha koirala, Aditi Rao Hydari, Sonakshi Sinha, Richa Chadha, Sanjeeda Sheikh, Sharmin Segal, इनके कारण आज duniya के सबसे बड़े OTT Netflix पर trend कर रहा है. कहानी पूरी तरह women oriented और बेहतरीन performances, सब कुछ है इस series में. कहानी है आज़ाद भारत से पहले के समय की जहां, लाहौर के red light area हीरामंडी की courtesons की ज़िंदगियों की ज़िंदगियों को बड़ा पर्दे पर दर्शाया गया.
Image- India TV News
हर cast की presence और उनका appearance इतना बेहतरीन और attractive की कोई और series उसके आगे कुछ नहीं. पूरी सीरीज को शुरुआत से अंत तक ये महिलाएं खींच कर ले जाती है. पहले के समय में जैसा रोल एक महिल  किरदार का होता था बस उतना ही है इस फिल्म में पुरुषों का.
Crew अभी तक की सबसे बेहतरीन stories में से एक
इसी तरह से एक और फिल्म जो हाल ही में सामने आई, जिसकी कहानी से लेकर acting सब कुछ top notch , वो थी Kareena Kapoor, Tabu, और Kriti Sanon की फिल्म Crew. अक्सर जब एक कहानीकार कहानी, लिखता है वह अक्सर एक lesson देने की कोषसिंह करता है female oriented फिल्मों में. लेकिन Crew की बात अलग है. अगर तीन लड़कों की जगह तीन लड़कों ने  यह कहानी की होती तो भी फर्क सिर्फ चेहरों का होता, कहानी की अहमियत कम नहीं होती.
Image- News18
इन तीनों actresses ने इस फिल्म में साबित किया है कि एक फिल्म को आगे ले जाने के लिए एक्टिंग और कहानी का अच्छा होना बेहद ज़रूरी है. बहुत समय बाद एक अच्छी फिल्म जो आपको अपनी जहाज से उठने नहीं देगी.
Divya Khosla film Savi- A Bloody Housewife भी आज के बदलाव को आगे बढ़ाती फिल्म
आने वाली 31 तरीक को एक फिल्म release होने वाली है जिसमें फिर से एक महिला के इर्द गिर्द घूम रही है कहानी. नाम है Savi- A Bloody Housewife और कहानी है एक महिला कि जो एक housewife है और अपने पति को एक जेल से निकलने के लिए प्लान बनाती है. Mystery, curiosity, और intensity से भरी होगी ये फिल्म.
भारत में bollywood का जनता पर बहुत बड़ा influence है और इसीलिए directors से हर समय ये उम्मीद की जाती है कि वो इस तरह की फिल्में बनाएंगे जो लोगों की सोच में बदलाव करने की ताकत रखती हो. आज महिला सशक्तिकरण भी काफी आगे बढ़ रहा है...इसमें एक बहुत बड़ी भूमिका आजकल की फिल्मों की भी है.
बॉलीवुड (Bollywood) में सफल अभिनेत्री बनने का सपना देश की लगभग हर उस लड़की के मन में होता है जिसने कभी फिल्मों की चमक-धमक देखी हो और जिसके दिल में अभिनय का जुनून हो. यह सपना केवल पर्दे पर नज़र आने का नहीं है, बल्कि एक ऐसी अदाकारा बनने का है जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना सके.
लेकिन, बॉलीवुड में सफलता असानी से नहीं मिलती. इसमें समय, सब्र और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है. परंतु, इस कठिनाई के बावजूद, कई महिलाएं इस क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के लिए पूरी जान लगा देती हैं और वे सफल भी होती हैं. ऐसा ही एक नाम है माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene), जो पिछले 4 दशकों से अपनी अदाओं से लोगों के दिल पर राज कर रहीं हैं.
पहली फिल्म रही असफल, आज बन गईं आइडल
बॉलीवुड (Bollywood) में सफल अभिनेत्री बनने का सपना हर उस लड़की का होता है जो अपनी जिंदगी में लाइट्स, कैमरा और एक्शन के बीच जादुई पलों की कल्पना करती है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने ना केवल यह सपना देखा बल्कि उसे सच्चाई में बदल दिखाया. उनका करियर हर उस युवा महिला के लिए एक प्रेरणा है जो फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती है.
माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से की. उन्होंने बचपन से ही नृत्य सीखना शुरू कर दिया था और उनकी नृत्य में महारत ने उन्हें फिल्मों में अलग पहचान दिलवाई. उनकी पहली फिल्में सफल नहीं थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
अदाओं से जीते दिल
उनकी असली पहचान तब बनी जब उन्होंने 'तेजाब' फिल्म में 'एक दो तीन' गाने पर अपनी अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह गाना इतना famous हुआ कि माधुरी रातों-रात स्टार बन गईं. लेकिन, माधुरी का करिश्मा केवल उनके नृत्य तक ही सीमित नहीं रहा. माधुरी ने हर भूमिका के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ा और सिनेमा के परदे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी.
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) की फिल्म "बेटा", जहां उन्होंने एक दमदार और अहम भूमिका निभाई, ने दर्शाया कि वे एक विश्वसनीय अभिनेत्री भी हैं. उनकी "धक धक करने लगा" गाने पर की गई dance performance इतनी लोकप्रिय हुई कि लोगों ने उन्हें 'धक-धक गर्ल' के नाम से पुकारना शुरू कर दिया. इस फिल्म के लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते. इसके बाद, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय की गहराई से दर्शकों के दिल को छुआ.
यह भी पढ़ें - Bollywood की pretty woman -Preity Zinta
शादी के बाद किया comeback
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने ना केवल अपनी professional life में सफलता पाई, बल्कि personal life में भी वह बहुत संतुलित रहीं. उन्होंने शादी की, परिवार बसाया और फिर से फिल्मों में वापसी की. उनकी वापसी ने साबित किया कि एक महिला अपने करियर और परिवार दोनों को सफलतापूर्वक संभाल सकती है.
जब माधुरी ने बड़े परदे पर वापसी की, तो उन्होंने सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया. फिल्म "आजा नचले" (Aaja Nachle) में उनकी वापसी ने साबित कर दिया कि माधुरी अभी भी उसी चमक और प्रतिभा के साथ मंच पर छाई हुई हैं. उनके फैंस ने इस वापसी को बहुत सराहा और माधुरी ने एक बार फिर से सिनेमा के जगत में अपनी "Queen" वाली स्थिति को मजबूत किया.
आज भी माधुरी अपने नृत्य और अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में राज करती हैं. उनका हर एक प्रदर्शन, चाहे वह फिल्म में हो या किसी टीवी शो में, दर्शकों के लिए एक जादू की तरह होता है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) का जीवन और करियर इस बात की मिसाल है कि कैसे अपनी मेहनत, लगन और सपनों के साथ हम दुनिया को अपनी उंगलियों पर नचा सकते है.
यह भी पढ़ें - Glamorous, Witty, और अपनी Favourite...बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान
साई पल्लवी (Sai Pallavi) का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक विशेष पहचान के साथ जुड़ा हुआ है. इन्होंने बिना किसी फिल्मी परिवार के संबंध के अपने लिए खुद एक अलग जगह बनाई है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Fim Industry (Tollywood & Kollywood)) के अलावा बॉलीवुड (Bollywood) में भी साई पल्लवी (Sai Pallavi) की एक्टिंग के लोग कायल हैं. सोसाइटी द्वारा बनाए गए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स (beauty standards) को तोड़कर, ग्लेमर की दुनिया में अपने नेचुरल लुक्स, एक्टिंग और डांसिंग से बहुत ही कम समय में जगह बनाने वाली actresses में से एक है साई पल्लवी (Sai Pallavi).
Scrubs से Screen तक...
साई पल्लवी (Sai Pallavi) की यात्रा फिल्मी पर्दे पर नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई थी. जॉर्जिया में अपनी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने सभी को चौंकाते हुए डॉक्टरी का profession छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा. 2015 में मलयालम फिल्म "प्रेमम" (Premam) के साथ उनकी शुरुआत हुई, जो एक बड़ी हिट साबित हुई और साई को एक नेचुरल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया.
इस फिल्म से अपना डेब्यू करते ही उन्हें फेम मिलना शुरू हो गया और वह रातों-रात एक सेलिब्रिटी बन गई. इस फिल्म के लिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) को Best Actress Debut के लिए साउथ का Filmfare Award भी मिल चुका है. सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए Sai Pallavi अब Bollywood में भी कदम रखने जा रही हैं. नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण (Ramayan by Nitish Tiwari) में मां सीता की भूमिका में दिखेंगी साई पल्लवी. उनके साथ श्री राम की भूमिका निभाते दिखेंगे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor). फिल्म की शूटिंग के बीच सेट का एक फोटो भी हाल ही में वायरल हो रहा है जिसमें दोनों actors साथ नज़र आ रहे है. इस फोटो के सामने आने के बाद से ही fans मूवी के लिए और भी ज़्यादा बेसब्र है.
रम जाती है किरदारों में
साई पल्लवी (Sai Pallavi) की खासियत उनके किरदारों के प्रति समर्पण है. वह फिल्म चुनते वक़्त उसकी कहानी और किरदार को बेहद महत्व देती हैं. वह अधिकतर ग्लैमर की जगह सार्थक चरित्रों को प्राथमिकता देती हैं. उनकी इस commitment का परिणाम "फिदा" (तेलुगु), "मारी 2" (तमिल) और "एनजीके" (तमिल) जैसी फिल्मों में देखने को मिलता है, जिनके लिए उन्होनें खूब प्रशंसा बटोरी है.
साई अब तक करीब 15 फिल्मों में नज़र आ चुकी है, जिनमें से लगभग हर फिल्म सुपरहिट रही है. साई की एक्टिंग और डांसिंग को हर फिल्म में एक अलग लेवल पर देखा गया. कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद, आज उन्होंने अपनी पहचान एक बड़ी स्टार के रूप में बना ली है. वे अपने खुले मिज़ाज और बेबाक ढंग से अपने विचार रखने के लिए भी जानी जाती है. उनका मानना है कि हिंसा विवाद को हल करने का सही तरीका नहीं हो सकता.
माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को देखकर सीखा dance
साई पल्लवी (Sai Pallavi) एक्ट्रेस होने के साथ बेहद अच्छी डांसर भी है. उन्होंने कभी भी डांस सीखने के लिए कोई professional training नहीं ली, लेकिन उनका dance देखकर कभी ऐसा नहीं लगता. एक इंटरव्यू में उन्होनें बताया कि वह टीवी पर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को देख कर ही वह dance सीखीं हैं. वह एक डांस रियलिटी शो में भी contestant के तौर पर आ चुकी हैं.
उनकी एक्टिंग और डांस के अलावा, एक और बात काफी फेमस है पल्लवी के बारे में. ऐसा माना जाता है कि बिना मेकअप के फिल्म की शूटिंग हो ही नहीं सकती. पर पल्लवी ने इस नियम को चैलेंज किया और वे अपनी ज़्यादातर फिल्मों में बिना मेकअप के दिखाई देती है. कई फैंस को उन्हें इस बेबाक अंदाज़ के लिए बेहद पसंद किया.
सोशल मीडिया पर भी उनके बिना मेकअप (without makeup) वाले फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. नैचुरल ब्यूटी को पसंद करने वाली साई पल्ल्वी ने दो करोड़ का फेयरनेस क्रीम का एड करने से माना कर दिया था. साई का मानना है कि हर  रंग ख़ूबसूरत है और नैचुरल ही बेहतर है.
यह भी पढ़ें - South film industry की लीडिंग एक्ट्रेस- Amala Akkineni
जब भी फिल्मों की बात हो और दादी का ज़िक्र छिड़े, तो शायद हम सभी के दिमाग में एक ही चेहरा आता है... वो चेहरा और कोई नहीं बल्कि Zohra Sehgal है.
जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) का नाम आते ही ज़हन में उनकी चुलबुली मुस्कान और तेज से भरी नटखट आंखें तैर जाती हैं. भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में जोहरा जी ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है और अपने जीवन को एक मिसाल साबित किया है.
Bollywood की यह 'Favourite Dadi' जितनी ज़िंदादिल स्क्रीन पर दिखती हैं उससे कई ज़्यादा पर्दे के पीछे, अपने असली जीवन में रहीं हैं. बचपन से ही बागी स्वभाव की धनी, Zohra Sehgal ने जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तों पर जिया है. वह हमेशा अपने हक़ के लिए संघर्ष करती आईं हैं. यहां तक कि उस दौर में, जब किसी लड़की का समाज के ख़िलाफ बोलना भी बहुत बड़ी बात होती थी, इन्होनें शादी ना करने के लिए 3 बार 10वीं में फेल होने की बगावत कर डाली.
यह भी पढ़ें - Hindi और Bengali सिनेमा से stereotypes तोड़ती Moushumi Chatterjee
करियर बनाने चली गईं Europe
बचपन से ही बागी रुख अपनाने वाली Zohra Sehgal ने उस दौर में कला के क्षेत्र में कदम रखा जब महिलाओं का इस क्षेत्र में आना आम नहीं था. उन्होंने बैले नृत्य (Ballet Dance) और acting के कोर्स करने के लिए यूरोप (Europe) जाना उचित समझा. Germany के मशहूर डांस स्कूल Mary Wigman's Ballet School से डांस की शिक्षा लेने वाली वह पहली भारतीय बनीं. अपने करियर की शुरुआत उन्होनें उदय शंकर की डांस कंपनी में की. उनका नृत्य ना सिर्फ मंचों पर बल्कि दर्शकों के दिलों में भी छा गया.
अपने लंबे करियर में Zohra Sehgal ने अनगिनत फिल्मों और नाटकों में काम किया. उन्होंने हर भूमिका को ऐसी जीवंतता से निभाया कि वह किरदार सजीव हो उठता था. उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'चीनी कम', 'दिल से' और 'वीर-ज़ारा' शामिल हैं. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ड्रामा फिल्म 'बेंड इट लाइक बेकहम' में उनकी भूमिका आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है.
यह भी पढ़ें - Feminism का दूसरा नाम... Sharmila Tagore
शादी से बचने के लिए हुईं 10वीं में 3 बार फेल
अपने स्कूली दिनों से ही Zohra Sehgal एक होनहार छात्रा थीं. लेकिन उनकी मां के निधन के बाद, उनके पिता ने फैसला किया कि वह अपनी सभी बेटियों की शादी जल्द से जल्द कर देंगे. कुछ समय बाद, उनकी एक बहन की शादी हो गई, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहा. इससे जोहरा ने निर्णय लिया कि वह शादी नहीं करेंगी.
हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि जोहरा की शादी हो जाए और उन्होंने कहा था कि जब वह लाहौर के Queen Mary College में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी, तो वह उनकी शादी कर देंगे. लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी शादी को टालने का एक उपाय खोज लिया. अपने स्कूल की प्रिंसिपल को इस बारे में बताया, और उन्होंने जोहरा को 10वीं कक्षा में तीन बार असफल कर दिया, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके.
Image Credits - Amar Ujala
तीनों पद्म पुरस्कारों से नवाज़ी गई पहली और सिनेमा की केवल महिला
Zohra Sehgal को भारतीय सिनेमा की 'Grand Old Lady' कहा जाता है. अपने करियर में उन्होनें सैंकड़ों फिल्में की और हर फिल्म में अपनी कला की उम्दा छाप छोड़ी. उन्हें उनकी कला के लिए कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया है. इसमें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड (1963) और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला कालिदास सम्मान (2001) शामिल है.
2010 में Zohra Sehgal को भारत के दूसरे सबसे उच्च सिविलियन पुरस्कार 'पद्म विभूषण' (Padma Vibhushan) से नवाज़ा गया. इसी के साथ वह पहली और सिनेमा की केवल महिला बन गईं जिसे तीनों पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) से सम्मानित किया गया है. इससे पहले वह, 2002 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 1998 में पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार से भी सम्मानित हुईं थी.
Zohra Sehgal, जो कि हिंदी सिनेमा का एक चमकता सितारा रहीं है, ने 2014 में 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. उन्होनें ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने जीवन शैली से लोगों का दिल जीता है. उम्र के हर पड़ाव को बिना किसी झिझक के जीने की प्रेरणा से हमें यह सिखाया है कि उम्र केवल एक संख्या है और जिंदगी हर पल को खुलकर जीने का नाम है. उनकी जिंदादिली और उनका जज्बा हमेशा हमारे बीच एक मिसाल के रूप में रहेगा.
यह भी पढ़ें - Glamorous, Witty, और अपनी Favourite...करीना कपूर ख़ान
सिनेमा... यह शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में क्या आता है? कैमरा, स्क्रीन, फेम, ग्लैमर और न जाने क्या कुछ... पर शायद यह सब कुछ नहीं है. कैमरे के सामने जो हमें दिखता है वह कैमरे के पीछे की असलियत से बिलकुल अलग होता है. खासकर अभिनेत्रियों का जीवन.
हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों का करियर 20वीं सदी के अंतिम दशकों में बहुत संघर्षपूर्ण रहा है. उस समय, समाज में मौजूद रूढ़िवादी धारणाएं और stereotypes के कारण अभिनेत्रियों को अक्सर केवल एक विशेष प्रकार की भूमिका में ही देखा जाता था. वे अधिकतर हीरो की प्रेमिका, दुखी मां की भूमिका में नजर आती थीं या ग्लैमरस रोल्स में देखी जाती थी जिससे फिल्म की तरफ लोगों का ध्यान लाया जा सके. उनके पास ऐसे मज़बूत किरदारों की कमी अक्सर देखी गई जिसमें वह किसी कहानी का main character रहीं हो, जिससे उनके अभिनय क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता था.
इन सब चुनौतियों के बावजूद, कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर इन stereotypes को तोड़ा और नए प्रकार के किरदारों को चित्रित किया. इनमें एक नाम था मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) का जिन्होनें अपने किरदारों से सिनेमा में एक अनोखी पहचान बनाई.
10 साल की उम्र में जुड़ी सिनेमा से
Moushumi Chatterjee का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata, West Bengal) में हुआ था. Moushumi को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है. घर के पास ही कई सारे फिल्म स्टुडिओज़ होने के कारण वह अक्सर वहां से गुज़रते हुए खुद को एक अभनेत्री के रूप में कल्पना करती थी. एक बार उस वक़्त के मशहूर फिल्म मेकर तरुण मजूमदार (Tarun Majumdar) की नज़र पड़ी और उन्होंने उसी वक्त मौसमी को अपनी बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ (Balika Badhu) के लिए चुन लिया.
Moushumi Chatterjee के अभिनेत्री बनने के सपने को फिल्म 'बालिका वधू' से मिली उड़ान. 1967 में आई यह बंगाली फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म की शूटिंग के शुरुआत में Moushumi की उम्र महज़ 10 साल थी. इतनी कम उम्र होने के बावजूद उनमें कला की कोई कमी नहीं थी. उनकी ख़ास बात यह थी कि उन्हें किसी भी emotion को दर्शाने के लिए कभी नकली चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा. उदहारण के लिए, Moushumi को आज भी इस बात के लिए प्रशंसा मिलती है कि वह बिना ग्लिसरीन के on-camera बखूबी रो सकती हैं.
15 साल में शादी और 17 साल की उम्र में बनी मां
Moushumi Chatterjee का करियर 'बालिका वधू' के बाद आसमान छूने को था, हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता था, लेकिन ऐसा कुछ होता उससे पहले ही मौसमी चटर्जी का रिश्ता उनके पिता ने अपने पड़ोसी हेमंत कुमार के बेटे और उस वक्त के मशहूर संगीतकार जयंत मुखर्जी (बाबू) के साथ तय कर दिया. दोनों की शादी हो गई और 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया.
इस दौर में अभिनेत्रियों के करियर पर एक और प्रभाव उनके निजी जीवन पर लोगों की नजरें थीं. अक्सर उनके निजी जीवन के फैसलों को लेकर समाज में कठोर नज़रिया अपनाया जाता था, जिससे उनके प्रोफेशनल जीवन पर भी असर पड़ता था. इसी सोच का असर था के उनके करियर की अस्थाई असफलता का दोष भी उनकी बेटी के जन्म को दे दिया गया.
इस बात पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि
"कुछ लोग मुझे कहते हैं कि, शुरुआती करियर में बच्चों के होने की वजह से मेरा करियर डूबा और ये मेरा करियर मिस्टैक था, लेकिन मैं ये नहीं मानती हूं."
शादी के बाद किया Bollywood में debut
बॉलीवुड में अक्सर अभिनेत्रियां शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना लेती हैं. इसके बहुत कारण होते हैं, जिनमें से पति को उनकी वाइफ का फिल्मों में काम करने से आपत्ति होना भी होता है। लेकिन इस जगह मौसमी खुद को बहुत किस्मत वाली समझती हैं. वह बताती हैं कि उन्हें उनके परिवार से फिल्मों में काम करने के लिए पूरा समर्थन मिला और उन्होंने Moushumi के स्किल्स को पहचाना और शादी के बाद भी काम करने से नहीं रोका.
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर शक्ति सामंत ने अपनी फिल्म ‘अनुराग’ में मौसमी को कास्ट किया और इस फिल्म के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू हुआ. इस फिल्म में उन्हें एक अंधी लड़की का किरदार निभाना था, जिसे अपने हीरो से प्यार हो जाता है. ये फिल्म उस वक्त सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए मौसमी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेटे भी हुई थीं.
हर सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती आई नज़र
मौसमी चटर्जी ने अपने 15 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया था. उन्होनें शशि कपूर, विनोद खन्ना, विनोद मेहरा, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, राकेश रोशन समेत कई सफल अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की. उन्हें असली स्टारडम मिला 1974 में आई फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ से. इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया था.
अपने फिल्मी करियर में लाजवाब अभिनय करने वालीं मौसमी को साल 2015 में फिल्मफेयर की तरफ से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ भी मिल चुका है. उनकी superhit films में से कुछ हैं ‘स्वर्ग नरक’, ‘मांग भरो सजना’, ‘प्यासा सावन’, ‘ज्योति बने ज्वाला’, ‘स्वयंवर’ और ‘आनंद आश्रम’.
यह भी पढ़ें - Feminism का दूसरा नाम... Sharmila Tagore
आशा भोंसले
इस वीडियो में, हम हिंदी फिल्म उद्योग उर्फ ​​​​बॉलीवुड (Bollywood) की बहुमुखी और सदाबहार गायिका आशा भोंसले (Asha bhonsle) की अविश्वसनीय यात्रा पर प्रकाश डालते हैं. अपनी विनम्र शुरुआत से लेकर एक प्रतिष्ठित आवाज़ बनने तक, आशा भोसले की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
<meta itemprop="uploadDate" content="2023-09-12T08:32:45+05:30"><meta itemprop="name" content="The versatile & evergreen voice of Bollywood : Asha Bhosle | Asha Bhosle 90th Birthday Exclusive">
<meta itemprop="interactionType" itemtype="https://schema.org/WatchAction">
<meta itemprop="contentUrl" content="https://www.youtube.com/watch?v=nF3XKeyrBEs"><meta itemprop="thumbnailUrl" content="https://img.youtube.com/vi/nF3XKeyrBEs/0.jpg;">
बॉलीवुड (Bollywood) जगत में, जहां अभिनेत्रियां अक्सर संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर बात करने से कतराती हैं, वहां एक नाम निडरता से अपनी बात कहने के लिए जाना जाता है. चाहे अपने विटी रिप्लाइज़ (witty replies) से ट्रॉल्स (trolls) को चुप करना हो, ऑन स्क्रीन स्ट्रोंग फीमेल रोल्स (on-screen strong female roles) निभाना, या अन्याय के खिलाफ बोलना, तापसी पन्नू यह सब कर रही है. अपने टैलेंट, अनअपोलोजेटिक एटीट्यूड, और लैंगिक समानता के लिए एक मजबूत आवाज के साथ, वह भारतीय सिनेमा में स्ट्रोंग और बोल्ड वॉइस (bold voice) के रूप में उभरी है.
दिल्ली (Delhi) में जन्मी और पली-बढ़ी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने इंजीनियरिंग (engineering) छोड़ 2010 में फिल्म 'झुमंडी नादम' से बॉलीवुड में डेब्यू (Bollywood debut) किया. शुरुआती दौर में चुनौतियों का सामना किया, पर जल्द ही अपने टैलेंट से फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. 2016 में आई फिल्म 'पिंक' ने उन्हें फेम दिलवाया. फिल्म में उन्होंने न्याय के लिए लड़ने वाली एक मजबूत इरादों वाली महिला की भूमिका निभाई. यहां से महिलाओं को सशक्त और प्रेरित करने वाली भूमिकाओं के साथ उनके जुड़ाव की शुरुआत हुई.
तापसी पन्नू ने निभाए आज़ाद, आत्मविश्वासी, स्ट्रोंग किरदार
तापसी पन्नू ने लगातार ऐसे किरदारों को चुना है जो रूढ़िवादी भूमिकाओं (unconventional roles of Taapsee Pannu) से दूर हों. चाहे वह 'बदला' में एक महिला उद्यमी की भूमिका हो या 'मिशन मंगल' में वैज्ञानिक की, उन्होंने स्क्रीन पर महिलाओं के पारंपरिक चित्रण को तोड़ा है. थप्पड़, नाम शबाना, रश्मि रॉकेट जैसी फिल्मों में तापसी की भूमिकाएं महिलाओं को आज़ाद, आत्मविश्वासी और समाज में अपनी पहचान बनाने में सक्षम दिखाती हैं.
ऑफ रील भी कर रही लैंगिक समानता और वीमेंस राइट्स की वकालत
ऑफ रील भी तापसी पन्नू लगातार लैंगिक समानता (gender equality) और महिलाओं के अधिकारों की वकालत करती हैं. वह निडरता से फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में पे गैप (pay gap) और महिलाओं के लिए सेफ स्पेस (safe space) की ज़रुरत पर खुलकर बोलती हैं. उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platforms) सोशल स्टैंडर्ड्स (social standards) को तोड़ने और महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को बढ़ावा देने के लिए आवाज़ का ज़रिया बन गए हैं.
तापसी द्वारा पर्दे पर निभाई जाने वाली भूमिकाएं (strong roles played by Taapsee) अक्सर महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को दिखाती हैं. अपनी फिल्मों के ज़रिये, वह घरेलू हिंसा, लिंग भेदभाव और महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार से जुड़ी सच्चाई को सिल्वर स्क्रीन के ज़रिये सामने लाती है. ये फ़िल्में समाज को आइना दिखाती हैं, इन मुद्दों पर बात करने और विचार करने की जगह बनाती हैं, जिससे बदलाव को बढ़ावा मिल सके.
सिनेमा में तापसी पन्नू का काम मनोरंजन से परे है, जिसका समाज पर गहरा असर पड़ता है. उनकी फिल्मों ने अनगिनत महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए खड़े होने और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया है. युवा लड़कियों के पास अब एक भरोसेमंद रोल मॉडल है जो साहस और दृढ़ता का उदाहरण है.
'मिस्टर एंड मिसेज 55', 'कागज के फूल', 'प्यासा', 'बाज', 'जाल', 'साहिब बीबी और गुलाम' जैसी कई शानदार फिल्में देने वाले गुरु दत्त (Guru Dutt), हिंदी फिल्म (Hindi Film) जगत के नायाब कलाकारों में से एक हैं. उन्हें हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आधार माना गया जिन से आज भी फिल्मी जगत सीख रहा है. गुरु दत्त एक लेखक, निर्देशक, अभिनेता और फिल्म मेकर थे. हम गुरु दत्त को खोए हुए और उदासीन किरदारों, जॉनी वॉकर (Johny Walker) के कॉमेडी ट्रैक और उनकी असामयिक मृत्यु के लिए याद करते हैं. इसके अलावा, दत्त को उनकी फिल्मों में दिलचस्प और अपने समय से आगे रहने वाले महिला पात्रों के लिए भी याद किया जाता है.
गुरु दत्त की फिल्मों को 'महिलाओं की फिल्में' नहीं कह सकते, पर उनकी फ़िल्में तेजी से हो रहे मॉडर्नाइज़ेशन (Modernisation) के असर को जस का तस दिखाती हैं. उनकी फिल्मों में गरीबी और बेरोजगारी, अकेलापन, महत्वाकांक्षा, सफलता और विफलता,रचनात्मकता, सेक्शुअलिटी, पहचान, मृत्यु और निराशा जैसे भाव शामिल रहते. उनकी कहानियों में महिला किरदार (female characters) पारंपरिक सामाजिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाती दिखीं.
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज 55' में सीता देवी, जिसका किरदार ललिता पवार (Lalita Pawar) ने निभाया था, उन शुरुआती नारीवादी किरदारों (feminist characters) में से एक हैं जिन्हें हमने फिल्मों में देखा था, हालांकि उनके किरदार में कई कमिया थी. विवाह पर उनका नज़रिया और उनकी यह सोच कि महिलाओं को किसी भी कीमत पर ज़बरदस्ती शादी नहीं करनी चाहिए, ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया. फिल्म 'प्यासा' में एक सेक्स वर्कर के किरदार को दिखाया गया है जिसे अपने जीवन में किसी 'हीरो' की तलाश नहीं है. फिल्म के मुख्य किरदार - विजय को गुलाबो किनारे रखती है.
फिल्म 'बाज़' बॉलीवुड (Bollywood) की उन शुरूआती फिल्मों में से है जो अपने समय से बहुत आगे थीं, जिसमें महिला के मुख्य  किरदार को एक्शन करते देखा गया. गीता बाली ने एक ताकतवर राजकुमारी निशा की मुख्य भूमिका निभाई, जो एक समुद्री डाकू राजा और विद्रोही बनने के लिए एक पुर्तगाली गुलाम जहाज पर चढ़ती है और दुश्मनों का सामना करती है. फिल्म 'कागज़ के फूल' में अभिनेता को एक टूटे हुए दिल वाले फिल्म निर्देशक के रूप में दिखाया गया था. फिल्म की नायिका शांति का किरदार वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) ने निभाया जो नायक के मुश्किल वक़्त के दौरान उसके जीवन में आती है. वो नायक को बचाने की जगह सहायक की भूमिका निभाती है. उसे अपने रिश्ते को संभालने वाली और एक मजबूत, महत्वाकांक्षी महिला के रूप में दिखाया गया है.
फिल्म समाज का आइना होती है, और अपने किरदारों के ज़रिये समाज को आइना भी दिखाती है. गुरु दत्त की फिल्मों ने  उस समय पारंपरिक किरदारों से हटके किरदार दिए, जब उनकी कल्पना भी नहीं की जा रही थी. उनके महिला  किरदारों द्वारा उठाये सवाल आज के समाज पर भी लागू होते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं.
साउथ सिनेमा (South cinema) की बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने सिनेमा जगत में ख़ास जगह बनाली है. ग्लेमर की दुनिया में अपने लुक्स, एक्टिंग, और डांसिंग से जगह बना चुकी साई पल्लवी का आज जन्मदिन है, तो क्यों न जानें लेडी पॉवरस्टार (Lady Powerstar) के बारे में कुछ दिलचस्प बातें ?
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड (Bollywood) में भी साई पल्लवी की एक्टिंग के लोग कायल हैं. मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर वे कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती थी. वे साल 2014 में अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी कर रही थीं, जब उन्हें प्रेमम फिल्म का ऑफर मिला. इस फिल्म से अपना डेब्यू करते ही उन्हें फेम मिलना शुरू हो गया. इस फिल्म के लिए साई पल्लवी को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
साई पल्लवी एक्ट्रेस होने के साथ बेहद अच्छी डांसर भी है. उन्होंने कभी डांस नहीं सीखा, लेकिन उनका डांस देखकर कभी भी ऐसा नहीं लगता. साई अब तक करीब 15 फिल्मों में नज़र आ चुकी है, जिनमें से लगभग फ़िल्में सुपरहिट रही हैं. इनकी एक्टिंग और डांसिंग को हर फिल्म में एक अलग लेवल पर देखा गया. कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अपनी पहचान एक बड़ी स्टार के रूप में बना ली है. वे अपने खुले मिज़ाज और बेबाक ढंग से अपने विचार रखने के लिए भी जानी जाती है. उनका मानना है कि हिंसा विवाद को हल करने का सही तरीका नहीं हो सकता.
उनकी एक्टिंग और डांस के अलावा, एक और बात काफी फेमस है पल्लवी के बारे में. ऐसा माना जाता है कि बिना मेकउप के फिल्म की शूटिंग हो ही नहीं सकती. पर पल्लवी ने इस नियम को चैलेंज किया और वे अपनी ज़्यादातर फिल्मों में बिना मेकअप के दिखाई देती है. कई फैंस को उन्हें इस बेबाक अंदाज़ के लिए बेहद पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी उनके बिना मेकअप (without makeup) वाले फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. नैचुरल ब्यूटी को पसंद करने वाली साई पल्ल्वी ने दो करोड़ का फेयरनेस क्रीम का एड करने से माना कर दिया था. साई का मानना है कि हर  रंग ख़ूबसूरत है और नैचुरल ही बेहतर है. अपने तरीके से जीने वाली, और सोसाइटी के बनाये ब्यूटी स्टैंडर्ड्स (Beauty standard) को तोड़ने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी ने ग्लेमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.