बॉलीवुड (Bollywood) में सफल अभिनेत्री बनने का सपना देश की लगभग हर उस लड़की के मन में होता है जिसने कभी फिल्मों की चमक-धमक देखी हो और जिसके दिल में अभिनय का जुनून हो. यह सपना केवल पर्दे पर नज़र आने का नहीं है, बल्कि एक ऐसी अदाकारा बनने का है जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना सके.
लेकिन, बॉलीवुड में सफलता असानी से नहीं मिलती. इसमें समय, सब्र और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है. परंतु, इस कठिनाई के बावजूद, कई महिलाएं इस क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के लिए पूरी जान लगा देती हैं और वे सफल भी होती हैं. ऐसा ही एक नाम है माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene), जो पिछले 4 दशकों से अपनी अदाओं से लोगों के दिल पर राज कर रहीं हैं.
पहली फिल्म रही असफल, आज बन गईं आइडल
बॉलीवुड (Bollywood) में सफल अभिनेत्री बनने का सपना हर उस लड़की का होता है जो अपनी जिंदगी में लाइट्स, कैमरा और एक्शन के बीच जादुई पलों की कल्पना करती है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने ना केवल यह सपना देखा बल्कि उसे सच्चाई में बदल दिखाया. उनका करियर हर उस युवा महिला के लिए एक प्रेरणा है जो फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती है.
माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से की. उन्होंने बचपन से ही नृत्य सीखना शुरू कर दिया था और उनकी नृत्य में महारत ने उन्हें फिल्मों में अलग पहचान दिलवाई. उनकी पहली फिल्में सफल नहीं थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
अदाओं से जीते दिल
उनकी असली पहचान तब बनी जब उन्होंने 'तेजाब' फिल्म में 'एक दो तीन' गाने पर अपनी अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह गाना इतना famous हुआ कि माधुरी रातों-रात स्टार बन गईं. लेकिन, माधुरी का करिश्मा केवल उनके नृत्य तक ही सीमित नहीं रहा. माधुरी ने हर भूमिका के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ा और सिनेमा के परदे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी.
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) की फिल्म "बेटा", जहां उन्होंने एक दमदार और अहम भूमिका निभाई, ने दर्शाया कि वे एक विश्वसनीय अभिनेत्री भी हैं. उनकी "धक धक करने लगा" गाने पर की गई dance performance इतनी लोकप्रिय हुई कि लोगों ने उन्हें 'धक-धक गर्ल' के नाम से पुकारना शुरू कर दिया. इस फिल्म के लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते. इसके बाद, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय की गहराई से दर्शकों के दिल को छुआ.
यह भी पढ़ें - Bollywood की pretty woman -Preity Zinta
शादी के बाद किया comeback
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने ना केवल अपनी professional life में सफलता पाई, बल्कि personal life में भी वह बहुत संतुलित रहीं. उन्होंने शादी की, परिवार बसाया और फिर से फिल्मों में वापसी की. उनकी वापसी ने साबित किया कि एक महिला अपने करियर और परिवार दोनों को सफलतापूर्वक संभाल सकती है.
जब माधुरी ने बड़े परदे पर वापसी की, तो उन्होंने सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया. फिल्म "आजा नचले" (Aaja Nachle) में उनकी वापसी ने साबित कर दिया कि माधुरी अभी भी उसी चमक और प्रतिभा के साथ मंच पर छाई हुई हैं. उनके फैंस ने इस वापसी को बहुत सराहा और माधुरी ने एक बार फिर से सिनेमा के जगत में अपनी "Queen" वाली स्थिति को मजबूत किया.
आज भी माधुरी अपने नृत्य और अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में राज करती हैं. उनका हर एक प्रदर्शन, चाहे वह फिल्म में हो या किसी टीवी शो में, दर्शकों के लिए एक जादू की तरह होता है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) का जीवन और करियर इस बात की मिसाल है कि कैसे अपनी मेहनत, लगन और सपनों के साथ हम दुनिया को अपनी उंगलियों पर नचा सकते है.
यह भी पढ़ें - Glamorous, Witty, और अपनी Favourite...बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान
सिनेमा... यह शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में क्या आता है? कैमरा, स्क्रीन, फेम, ग्लैमर और न जाने क्या कुछ... पर शायद यह सब कुछ नहीं है. कैमरे के सामने जो हमें दिखता है वह कैमरे के पीछे की असलियत से बिलकुल अलग होता है. खासकर अभिनेत्रियों का जीवन.
हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों का करियर 20वीं सदी के अंतिम दशकों में बहुत संघर्षपूर्ण रहा है. उस समय, समाज में मौजूद रूढ़िवादी धारणाएं और stereotypes के कारण अभिनेत्रियों को अक्सर केवल एक विशेष प्रकार की भूमिका में ही देखा जाता था. वे अधिकतर हीरो की प्रेमिका, दुखी मां की भूमिका में नजर आती थीं या ग्लैमरस रोल्स में देखी जाती थी जिससे फिल्म की तरफ लोगों का ध्यान लाया जा सके. उनके पास ऐसे मज़बूत किरदारों की कमी अक्सर देखी गई जिसमें वह किसी कहानी का main character रहीं हो, जिससे उनके अभिनय क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता था.
इन सब चुनौतियों के बावजूद, कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर इन stereotypes को तोड़ा और नए प्रकार के किरदारों को चित्रित किया. इनमें एक नाम था मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) का जिन्होनें अपने किरदारों से सिनेमा में एक अनोखी पहचान बनाई.
10 साल की उम्र में जुड़ी सिनेमा से
Moushumi Chatterjee का जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata, West Bengal) में हुआ था. Moushumi को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है. घर के पास ही कई सारे फिल्म स्टुडिओज़ होने के कारण वह अक्सर वहां से गुज़रते हुए खुद को एक अभनेत्री के रूप में कल्पना करती थी. एक बार उस वक़्त के मशहूर फिल्म मेकर तरुण मजूमदार (Tarun Majumdar) की नज़र पड़ी और उन्होंने उसी वक्त मौसमी को अपनी बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ (Balika Badhu) के लिए चुन लिया.
Moushumi Chatterjee के अभिनेत्री बनने के सपने को फिल्म 'बालिका वधू' से मिली उड़ान. 1967 में आई यह बंगाली फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म की शूटिंग के शुरुआत में Moushumi की उम्र महज़ 10 साल थी. इतनी कम उम्र होने के बावजूद उनमें कला की कोई कमी नहीं थी. उनकी ख़ास बात यह थी कि उन्हें किसी भी emotion को दर्शाने के लिए कभी नकली चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा. उदहारण के लिए, Moushumi को आज भी इस बात के लिए प्रशंसा मिलती है कि वह बिना ग्लिसरीन के on-camera बखूबी रो सकती हैं.
15 साल में शादी और 17 साल की उम्र में बनी मां
Moushumi Chatterjee का करियर 'बालिका वधू' के बाद आसमान छूने को था, हर फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता था, लेकिन ऐसा कुछ होता उससे पहले ही मौसमी चटर्जी का रिश्ता उनके पिता ने अपने पड़ोसी हेमंत कुमार के बेटे और उस वक्त के मशहूर संगीतकार जयंत मुखर्जी (बाबू) के साथ तय कर दिया. दोनों की शादी हो गई और 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया.
इस दौर में अभिनेत्रियों के करियर पर एक और प्रभाव उनके निजी जीवन पर लोगों की नजरें थीं. अक्सर उनके निजी जीवन के फैसलों को लेकर समाज में कठोर नज़रिया अपनाया जाता था, जिससे उनके प्रोफेशनल जीवन पर भी असर पड़ता था. इसी सोच का असर था के उनके करियर की अस्थाई असफलता का दोष भी उनकी बेटी के जन्म को दे दिया गया.
इस बात पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि
"कुछ लोग मुझे कहते हैं कि, शुरुआती करियर में बच्चों के होने की वजह से मेरा करियर डूबा और ये मेरा करियर मिस्टैक था, लेकिन मैं ये नहीं मानती हूं."
शादी के बाद किया Bollywood में debut
बॉलीवुड में अक्सर अभिनेत्रियां शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना लेती हैं. इसके बहुत कारण होते हैं, जिनमें से पति को उनकी वाइफ का फिल्मों में काम करने से आपत्ति होना भी होता है। लेकिन इस जगह मौसमी खुद को बहुत किस्मत वाली समझती हैं. वह बताती हैं कि उन्हें उनके परिवार से फिल्मों में काम करने के लिए पूरा समर्थन मिला और उन्होंने Moushumi के स्किल्स को पहचाना और शादी के बाद भी काम करने से नहीं रोका.
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर शक्ति सामंत ने अपनी फिल्म ‘अनुराग’ में मौसमी को कास्ट किया और इस फिल्म के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू हुआ. इस फिल्म में उन्हें एक अंधी लड़की का किरदार निभाना था, जिसे अपने हीरो से प्यार हो जाता है. ये फिल्म उस वक्त सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए मौसमी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेटे भी हुई थीं.
हर सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती आई नज़र
मौसमी चटर्जी ने अपने 15 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया था. उन्होनें शशि कपूर, विनोद खन्ना, विनोद मेहरा, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, राकेश रोशन समेत कई सफल अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की. उन्हें असली स्टारडम मिला 1974 में आई फिल्म ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ से. इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया था.
अपने फिल्मी करियर में लाजवाब अभिनय करने वालीं मौसमी को साल 2015 में फिल्मफेयर की तरफ से ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ भी मिल चुका है. उनकी superhit films में से कुछ हैं ‘स्वर्ग नरक’, ‘मांग भरो सजना’, ‘प्यासा सावन’, ‘ज्योति बने ज्वाला’, ‘स्वयंवर’ और ‘आनंद आश्रम’.
यह भी पढ़ें - Feminism का दूसरा नाम... Sharmila Tagore
गुलज़ार, सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक अलग दुनिया. उनका लिखा हुआ हर गीत, चाहे वो, 'मेरा कुछ सामान' हो या  'बीड़ी जलईले' हो, एक अलग औरा तैयार करने की ताकत रखता है. शायद ही बॉलीवुड में ऐसा कोई संगीतकार और फिल्म निर्माता हो, जो इतना वर्सेटाइल हो अपने काम को लेकर की हर बार बस दिल में बस जाए. संगीत की पसंद रखने वालो लोगों के लिए गुलज़ार की लिखी हुई हर नज़्म एक तोहफ़ा है, जो उन्होंने दुनिया को दिया है. सिर्फ ग़ज़लें और गीत ही नहीं, बल्कि उनकी हर फिल्म, जिसने भी देखी, उसने महिला किरदारों के बारे में बात ना की हो ऐसा हो ही नहीं सकता.
Image Credits: Hindustan Times
अपनी अनोखी दुनिया में फीमेल कैरेक्टर्स के रंग भरते गुलज़ार
अनोखे महिला किरदारों को अपनी फिल्मों में उतार कर गुलज़ार ने दुनिया को हर कदम पर बताया है कि एक महिला पुरुषों से ज़्यादा स्ट्रांग होती है. चाहे बात लेकिन में डिम्पल कपाड़िया की करी जाए, या आंधी में सुचित्रा सेन की, ये किरदार तब छा रहे थे, जब एक महिला सिर्फ डिपेंडेंट रोल्स में दिखाई देती थी.
गुलज़ार ने उस वक़्त महिलाओं को सबसे अलग पर्दे पर रखा, जब फेमिनिज़्म का ट्रेंड देश में आया भी नहीं था शायद! उन्होंने एक फीमेल कैरेक्टर की नव्ज़ को पकड़ा, और उन्हें अपनी ज़्यादातर फिल्मों में प्रेज़ेंट किया.
Image credits: Goldmines Films
'आंधी' में सुचित्रा सेन को गुलज़ार ने पॉलिटिक्स जैसे फील्ड में रखा. बॉलीवुड की शायद कुछ ही फिल्में होंगी, जिसमें एक महिला को पोलिटिकली इतना स्ट्रांग दिखाया है. भले ही वह पॉलिटिक्स में एक स्ट्रांग रोल निभा रहीं हो, लेकिन एक महिला होने के नाते वह सेंसिटिव भी है. गुलज़ार ने, पोलिटिकली स्ट्रांग और सेंसेटिव, इस किरदार को परफेक्शन के साथ बैलेंस किया है.
Image Credits: Amar Ujala
'परिचय' फिल्म में जया भादुड़ी का किरदार पितृसत्ता से सीधा लोहा लेती दिखी है. अपने छोटे भाई बहनों के लिए मां बाप का प्यार, और अपने दादाजी के स्ट्रिक्ट व्यवहार से उन्हें बचाकर रखना, जया के किरदार ने अपनी खुशियों को परे रख एक परिवार को संभाला. 'कोशिश' फिल्म में जया के किरदार ने इमोशंस और फीलिंग्स को सबसे ऊपर रखकर भी किरदार को मेल एक्टर से कम नहीं होने दिया.
Image Credits: Indian Film History
'किनारा' में हेमा मालिनी ने प्रूव कर दिया की प्यार का इमोशन सबसे स्ट्रांग है और लड़की या महिला इस इमोशन को पूरी तरह रिस्पेक्ट कर कमज़ोर नहीं स्ट्रांग बन जाती है. वहीं 'मीरा' फिल्म में अपने डिवोशन को इतना ऊपर रखा कि बाकी हर रिश्ता कृष्णा के आगे फीका पड़ गया.
Image Credits: Daily Motion
'मौसम' फिल्म में शर्मिला टैगोर के किरदार ने अपनी करियर की चॉइस को सबसे ऊपर रखा, और दर्शाया की एक महिला किसी भी काम को कर सकती है. फीलिंग्स और इमोशंस को साइड रख वह अपनी ज़िन्दगी को बेहतर करने के लिए हर काम को उतनी ही शिद्दत से करेगी. वहीं 'नमकीन' में उनके किरदार को अपने परिवार के प्रति पूरी तरह डिवोटेड बताया है गुलज़ार ने.
Image Credits: Goldmines films
'घर' फिल्म में रेखा के किरदार का पोट्रेयल एक फिज़िकली और मेंटली स्ट्रोंग माहिला का है, जो रेप असॉल्ट जैसे गुनाह के बाद भी इतनी स्ट्रांग थी कि अपने परिवार को टूटने नहीं दिया. वहीं 'इजाज़त' फिल्म में रेखा का किरदार बॉलीवुड की हिस्टरी के शायद सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट पोट्रेयल में से एक होगा. हर बीतता मिनिट ये सोचने पर मजबूर करता है की दोनों कैरेक्टर्स फिल्म के अंत में एक हो जाएंगे. सस्पेंस और ड्रामा का परफेक्ट मैच है इस फिल्म में.
Image Credits: Wikipedia
बॉलीवुड में 'लेकिन' जैसी फिल्में बहुत कम है. डिंपल कपाड़िया का कैरेक्टर एक ऐसी आत्मा का दिखाया हैं, जो कुछ इच्छाओं के कारण टाइम ज़ोन में फंस गयी है. साइंस और सस्पैंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं ये फिल्म. डिंपल का किरदार इस स्टोरी का ड्राइविंग फोर्स हैं. उसके किरदार के साथ ही फिल्म की स्टोरी चलती हैं.
Image Credits: Film Companion
'माचिस' फिल्म में तब्बू का किरदार आतंकवाद जैसे टॉपिक से सामना करते हुए दिखाया हैं. गुलज़ार ने अपनी ज़्यादातर फिल्मों को फीमेल किरदारों के इर्द गिर्द घुमाने का बेहतरीन काम किया हैं. ऐसा नहीं कहा जा सकता कि उनकी फिल्मों में अगर फीमेल किरदार नहीं भी हो तो चल जाएगा, क्योंकि हर कैरेक्टर डिफाइन करता हैं फिल्म की स्क्रिप्ट को. वर्सटैलिटी और परफेक्शन गुलज़ार के दूसरे नाम हैं.
'फेमिनिज़्म' और 'फेमिनिस्ट', बस ये ही 2 ट्रेंडिंग शब्द है फ़िलहाल दुनिया में, जिनपर जाने कितनी चर्चाएं, डिबेट्स और पर्सनल कोल्ड वॉर्स चलती रहती है लोगों की. कुछ लोग तो भेड़चाल में में ही इस लीग में जुड़ जाते है. भले ही फेमिनिज़्म का असली मतलब ना पता हो, लेकिन सामने आकर बेतुके कमैंट्स और बातें करने से कोई पीछे नहीं हटता. महिला सशक्तिकरण का झंडा लहरा रहे हर सूडो-फेमिनिस्ट से अगर पूछा जाए कि देश में महिलाओं का असल हाल क्या है, तो जवाब किसी के पास नहीं होगा.
क्या है बॉलीवुड में महिलाओं की स्पेस
आए दिन बहुत से रिपोर्ट्स, स्टडीज़ सामने आ जाती है जिनको देखकर समझना मुश्किल नहीं है कि जितना हाइप बना कर रखा है फेमिनिज़्म का, उतना है नहीं. भारत के सबसे एलीट क्लास  बॉलीवुड में भी यही हाल है, तो नॉर्मल और आम लोगों की तो बात ही छोड़ देते है. बॉलीवुड में आज भी वीमेन स्पेस और काम इतना कम है की देखकर हैरानी होती है. बॉलीवुड की बात इसीलिए की जा रही है क्यूंकि, यह एक ऐसी इंडसट्री है जो भारत के हर व्यक्ति को इन्फ्लुएन्स करने की ताकत रखती है. लोग एक्टर्स, एक्ट्रेसेस, फिल्म्स डाइरेक्टर्स को देखकर जितना प्रभावित होते है उतना शायद ही किसी और फील्ड से होते होंगे.
Image Credits: TISS
लेकिन इस इंडस्ट्री में भी महिलाओं और उनकी प्रेज़ेन्स की बहुत कमी है. हाल ही में हुई टाटा इंस्टीटूट ऑफ़ सोशल साइंसेस (TISS) की स्टडी लाइट्स, कैमरा, टाइम फॉर एक्शन से सोच में डाल देने वाले डाटा सामने आए है. कुछ तो ऐसी बातें सामने आई है जिनके बारे में आज से पहले कभी सोचा ही नहीं गया.
Image Credits: TISS
जब से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेशनल अवार्ड्स मिलना शुरू हुए है, आज तक सिर्फ 13% विनर्स महिलाएं रही है. सोच कर हैरानी नहीं होती? मतलब वीमेन टेलिंग वीमेन स्ट्रोरिएस के नाम पर इतनी चर्चा करने वाले इन लोगों ने ये तो कभी नहीं सोचा होगा. सिर्फ 13 प्रतिशत! देखा जाए तो ये ना किए बराबर है.
Image Credits: TISS
आप भी सोच रहे होंगे कि फिल्मों में होते तो है महिलाओं के इतने किरदार, तो फिर ये डाटा इतना चौका देने वाला क्यों है. लेकीन देखा जाए, तो फिल्म में महिलाओं के ज़्यादातर किरदार मेल डोमिनेंट, या मेल इन्फ्लुएंस्ड ही होते है. डाटा रिसर्च में एक स्टडी होती है जिसे बेकडेल टेस्ट कहते है. बेसिकली, यह टेस्ट कोई भी फिल्म तब पास करती है जब दो लड़कियां आपस में लड़कों और मेल डोमिनेंट टॉपिक्स के अलावा अपने लाइफ, करियर या फीमेल सेंट्रिक टॉपिक्स का डिस्कशन कर रही हो. हैरानी की बात ये है कि सिर्फ 36% फिल्में इस टेस्ट को पास कर पाई है. मतलब ये की हमारी फिल्मों में लड़कियों और महिलाओं के बीच होने वाले डिस्कशन भी मेल सेंट्रिक होते है.
Image Credits: TISS
अगर बात करें किसी हैंडीकैप्ड व्यक्ति के लीड रोल की तो आप सोचते रह जाओगे लेकिन आपको फिल्मों के नाम याद नहीं आएँगे. सिर्फ एक फिल्म शोनाली बोस की 'मार्ग्रीटा विथ ऐ स्ट्रॉ' जिसमें कल्कि कोचलिन को सेरिब्रल पाल्सी से पीड़ित दिखाया गया है. आज भारत में हर दिन हमें खबरे पढ़ने मिल जाती है कि स्पेशली चैलेंज्ड लोग नार्मल लोगों से ज़्यादा बेहतरीन काम कर के दिखा रहें है. तो फिर सवाल यह है कि बॉलीवुड में लीड रोल में इन कैरेक्टर्स को क्यों नहीं लिया जाता. और अगर लिया भी जा रहा है, तो सिर्फ एक इमोशनल पॉइंट ऑफ़ व्यू देने के लिए.
Image Credits: TISS
ऑफ स्क्रीन सिनेमा की बात की जाए तो वीमेन स्पेस 1% या उससे भी कम है. सिनेमेटोग्राफी और साउंड डिज़ाइनिंग में 1%, एडिटिंग में 0.4%और लिरिक्स और स्क्रिप्टिंग में 0. 2%, ये है वो भारतीय सिनेमा में महिला के ऑफ स्क्रीन परसेंटेज.
इन सब के बावजूद हैरानी कि बात ये है कि हाल ही में गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफैंट विस्परर्स' को ऑस्कर अवार्ड मिला. इंडियन इंडस्ट्री में बनने वाली जितनी भी फीमेल सेंट्रिक फिल्में है, उनमें से ज़्यादातर परफेक्शन का दूसरा नाम है. लेकिन फिर भी भारतीय जनता आज भी सिनेमा में लड़कियों और महिलाओं को पूरी तरह से एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं है.
लड़कियां वेट नहीं उठा सकती, इन्टेन्स वर्कऑउट्स नहीं कर सकती. इन सारे स्टेरियोटाइप्स को अपने 'किलर मूव्स' से तोड़ती है दिशा पाटनी. मार्शल आर्ट्स से लेकर कैलीस्थैनिक्स तक, इस हार्डकोर फिटनेस एंथुसीएस्ट का नहीं है बॉलीवुड में कोई कॉम्पीटीशन.
'गोल्डन गर्ल्स' नीतू घांघस, निकहत ज़रीन, स्वीटी बूरा और लवलीना बोरगोहेन ने 'महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023' में भारत के लिए 'गोल्ड मैडल' जीते. प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटानी, आलिया भट्ट, परिणीति, और सारा अली खान जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपने फिटनेस मंत्र में "मुक्केबाजी" को शामिल किया है.