ब्रिक्स सीसीआई वी (BRICS CCI WE), ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS Chamber of Commerce and Industry BRICS CCI) के महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) वर्टिकल ने ब्रिक्स देशों (BRICS Countries) में तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष रिपोर्ट निकली है. न्यू एरा ऑफ़ ब्रिक्स - होराइज़ंस इन टेक एंड बिज़नेस फॉर वीमेन एम्पावरमेंट (New Era of BRICS – Horizons in Tech and Business for Women Empowerment) नाम की रिपोर्ट ब्रिक्स (BRICS) देशों में महिलाओं के लिए प्रौद्योगिकी और उद्यमिता परिदृश्य पर प्रकाश डालती है. 2023 में ब्रिक्स के विस्तार के साथ यह रिपोर्ट तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में लैंगिक समानता (gender equality) के महत्व को रेखांकित करती है. इस रिपोर्ट को शीएटवर्क (sheatwork) और टेकआर्क (techarc) के सहयोग से विकसित किया गया है.
रिपोर्ट में सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals SDGs) को प्राप्त करने के साथ, आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया है. 2023 में ब्रिक्स का विस्तार हुआ, जिसमें दुनिया की 47% से अधिक आबादी और सकल घरेलू उत्पाद (GDP)का 36% शामिल है, जो ब्रिक्स (BRICS) की बढ़ती विविधता और प्रभाव को दर्शाता है. ब्रिक्स (BRICS) देश महिलाओं के तकनीकी सशक्तिकरण (technological empowerment) और उद्यमिता (entrepreneurship) के महत्व को पहचानते हुए लैंगिक समानता (gender equality) के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते है. डिजिटल समावेशिता (Digital inclusivity) को संभावित गेम चेंजर के रूप में देखा गया है.
यह भी पढ़ें - 'भारत में चमकती है नारी शक्ति' UN में बोली राजदूत रुचिरा कांबोज
शीएटवर्क (Sheatwork) और टेकआर्क (Techarc) का सहयोग
ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) की अध्यक्ष (President) और sheatwork.com की संस्थापक (Founder) रूबी सिन्हा के अनुसार, “ यह रिपोर्ट ब्रिक्स देशों में महिलाओं द्वारा प्रौद्योगिकी और उद्यमिता में की गई प्रगति के प्रमाण और आगे किये जाने वाले कामों, दोनों के रूप में कार्य करती है."
टेकआर्क (Techarc) की निदेशक और सह-संस्थापक (Director and Co-founder) डॉ. शहाना कुतुब ने कहा, '' ब्रिक्स सीसीआई वीई 2024 (BRICS CCI WE 2024) रिपोर्ट अवसरों और पर प्रकाश डालती है. महिला उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियाँ, व्यवसाय में महिलाओं के लिए अधिक समावेशी और सहायक वातावरण बनाने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देती है."
ब्रिक्स (BRICS) देशों की स्थिति
ब्राज़ील (Brazil) के उद्यमिता (entrepreneurship) जगत में लगभग 30% व्यवसाय महिलाओं द्वारा संचालित या निर्मित है. ऐसे उद्यम छोटे होते हैं जिनकी वित्तपोषण तक सीमित पहुंच होती है, केवल 9.8% तकनीकी स्टार्टअप महिलाओं द्वारा स्थापित किए जाते है.
रूस (Russia) में तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है, 40% शोधकर्ता महिला है. हालांकि, महिला-स्थापित स्टार्टअप के लिए उद्यम पूंजी कम है.
भारत (India) में महिलाएं एसटीईएम (STEM) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देती है, लेकिन नेतृत्व की भूमिका और उद्यम पूंजी वित्त पोषण तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करती है, उन्हें स्टार्टअप फंडिंग का केवल 0.3% प्राप्त होता है.
चीन (China) में महिला विज्ञान वहां के कुल विज्ञान कार्यबल का लगभग 45% हिस्सा है, जो मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान, अंतरिक्ष अन्वेषण, चिकित्सा, कंप्यूटर विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है.
दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) के तकनीकी दिग्गजों में नेतृत्व की स्थिति में 28% महिला है.
ईरान (Iran) में पिछले तीन दशकों में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो 1990 में 10.5% से बढ़कर 2020 में 16.8% हो गई. पश्चिमी देशों की तुलना में अभी भी कम है, लेकिन यह रुझान लैंगिक भागीदारी (gender participation) में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है.
मिस्र (Egypt) में एसटीईएम (STEM) शिक्षा में लैंगिक विविधता (gender diversity) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति प्रदर्शित कर रहा है, जिसमें 30-35% महिलाएं इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है. इस तरह की प्रगति मिस्र में महिलाओं के लिए बेहतर अवसरों और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करती है, जो व्यापक सामाजिक और आर्थिक उन्नति में योगदान देती है.
यह भी पढ़ें - अंबुजा सीमेंट्स ने महिला सशक्तिकरण के लिए जीता 'सोशल इम्पैक्ट अवार्ड'
इथियोपिया (Ethiopia) में महिलाओं को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काफी कम प्रतिनिधित्व मिला है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों और प्रौद्योगिकी-उन्मुख लघु और मध्यम उद्यमों (Small and Medium Enterprises SMEs) में सीमित उपस्थिति है.
सऊदी अरब (Saudi Arabia) तकनीकी क्षेत्र (tech sector) में महिलाओं की 28% भागीदारी, डिजिटल उद्यमिता (digital entrepreneurship) में उल्लेखनीय प्रगति के साथ, देश में लैंगिक समावेशिता (gender inclusivity)और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है.
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates UAE) देश के सार्वजनिक क्षेत्र (public sector) की नेतृत्व भूमिकाओं (leadership roles) में महिलाओं के 30% प्रतिनिधित्व, एक उल्लेखनीय मील का पत्थर है. यह उपलब्धि विविध और समावेशी नेतृत्व वातावरण को बढ़ावा देने के लिए यूएई के समर्पण को रेखांकित करती है.
रिपोर्ट लगातार लैंगिक अंतर और बाधाओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देती है, महिला उद्यमियों के लिए लक्षित समर्थन (target support), विविधता (fostering diversity) और समावेशिता (inclusivity) को बढ़ावा देने और महिलाओं के बीच एसटीईएम (STEM) शिक्षा को बढ़ावा देने जैसी पहल की वकालत करती है.
यह भी पढ़ें - UN Women की पहलों से महिलाओं को मिल रही पहचान
G20 Presidency के दौरान, भारत लैंगिक समानता से जुड़े अहम मुद्दों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक लेकर गया. जैसे ही भारत ने G20 नेतृत्व की कमान ब्राज़ील को सौंपी, तो साथ ही, Gender equal दुनिया बनाने की इस पहल को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी भी ब्राज़ील को दी गई.
Gender Equality की दिशा में अहम कदम है New Delhi Leaders’ Declaration
जलवायु परिवर्तन से लेकर आतंकवाद विरोधी चर्चाओं के बीच, सबकी सहमति से New Delhi Leaders’ Declaration को हरी झंडी मिलना ऐतिहासिक कदम साबित हुआ. यह घोषणा G20 देशों में लैंगिक असमानताओं को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है, जो सामूहिक रूप से दुनिया की 80% अर्थव्यवस्था, 75% अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और दो-तिहाई वैश्विक आबादी को आकार देगा.
Image Credits: NDTV
New Delhi Leaders’ Declaration के अंतर्गत लिंग अंतर को कम करना, अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और महिलाओं के अवैतनिक देखभाल कार्यों को कम करने के लिए सामाजिक सुरक्षा और देखभाल के बुनियादी ढांचे में निवेश करना शामिल है. भारत की G-20 प्रेसीडेंसी द्वारा women led development को बढ़ावा देने के लिए महिला सशक्तिकरण पर एक कार्य समूह का गठन किया गया. ये समूह उद्यमिता, STEM , स्वास्थ, और ग्रीन सेक्टर्स में रोजगार सृजन, बेहतर वित्तीय पहुंच देकर, नेतृत्व के अवसरों में बढ़ोतरी करेगा.
Economic Development में Women Entrepreneurs की भूमिका अहम
कम प्रतिनिधित्व वाली महिला उद्यमियों से लेकर असंगठित क्षेत्र में काम कर रहीं महिलाओं तक ; कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी आर्थिक विकास के लिए अहम है. मैकिन्से का अनुमान है कि यदि महिलाओं को कायक्षेत्र में समान अवसर दिए जाए, तो वह 2025 तक वार्षिक वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 28 ट्रिलियन डॉलर तक जोड़ सकती हैं.
महिलाओं की उद्यमिता विश्व स्तर पर पिछड़ रही है. दक्षिण अफ़्रीका में सभी व्यवसायों में महिलाओं की हिस्सेदारी 21.9% है और सऊदी अरब में यह आंकड़ा सिर्फ 17.7% है. भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि के बावजूद, हमारे पास केवल 20% महिला-स्वामित्व वाले उद्यम हैं.
Self Help Groups दे रहे Rural Women Empowerment को बढ़ावा
New Delhi Leaders’ Declaration महिलाओं को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय आय में योगदान देने के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देता है. यह आगे समावेशी कार्य के अवसरों, लैंगिक वेतन अंतर को पाटने और डिजिटल और माइक्रोफाइनेंस प्लेटफार्मों के ज़रिये वित्त तक पहुंच को बढ़ावा देने पर जोर देता है.
Image Credits: File Photo
भारत में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सफलता इसका उदाहरण है, जो ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने, आर्थिक आज़ादी को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर उद्यमशीलता कौशल को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहा है.
STEM में भी मौजूद Gender Inequality
इसी तरह, STEM से जुड़ी नौकरियों में लैंगिक अंतर की गूंज पूरे देश में सुनाई देती है. उदाहरण के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका में, महिलाएं कुल कार्यबल का लगभग आधा हिस्सा हैं, लेकिन STEM श्रमिकों का केवल 27% प्रतिनिधित्व करती हैं. भारत में STEM ग्रेजुएट महिलाओं का वैश्विक प्रतिशत सबसे ज़्यादा 43% होने के बावजूद, संबंधित क्षेत्र की नौकरियों में सिर्फ 14% महिलाएं दिखती हैं. STEM में रोजगार बढ़ाने की G20 की प्रतिबद्धता, G20 देशों में इन क्षेत्रों के भीतर महिलाओं की भूमिका और संरचनाओं में बदलाव की ज़रुरत पर ज़ोर देती है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में, ग्लोबल साउथ में चिंताजनक उच्च मातृ मृत्यु दर देखी गई है. इसके अलावा, दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में कम वजन और एनीमिया से जूझ रही किशोरियों और महिलाओं की संख्या भी काफी ज़्यादा है - जो वैश्विक मामलों का दो-तिहाई हिस्सा है. New Delhi Leaders’ Declaration इन स्वास्थ्य मुद्दों की जटिलता को पहचानेगी और महिलाओं के लिए बेहतर हेल्थ फैसिलिटीज और खाद्य सुरक्षा पर जोर देगी.
Brazil में होगी Women Empowerment के Working Group की inaugural meeting
Image Credits: NDTV
पुरुषों की तुलना में दक्षिण एशियाई महिलाओं के पास मोबाइल रखने की संभावना 26% कम है और भारत में भी केवल 43% महिलाएं ही इंटरनेट इस्तेमाल करती हैं. Leaders’ Declaration में डिजिटल प्रौद्योगिकियों की पहुंच, सामर्थ्य, अपनाने और उपयोग से जुड़ी चुनौतियों को संबोधित करके 2030 तक डिजिटल लिंग अंतर को आधा करने का प्रस्ताव है.
इस महत्वपूर्ण New Delhi Leaders’ Declaration का लक्ष्य बदलाव का आह्वान कर, महिलाओं को पैसिव प्राप्तकर्ता के बजाय प्रगति के वास्तुकार के रूप में देखना है. G-20 की प्रतिबद्धता, समावेशी,  women-led development मॉडल की दिशा में परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत करती है. ग्लोबल लेवल के इस सामूहिक प्रयास में, ब्राजील में महिला सशक्तिकरण पर कार्य समूह का उद्घाटन इस एजेंडे को आगे बढ़ाने का आश्वासन देता है.
ब्राज़ील (Brazil) के एक गांव, Noiva do Cordeiro की. हां यकीन करना मुश्किल है कि इस नफ़रत से भरी दुनिया में जहां हर इंसान एक दूसरे को हराने में लगा है वह एक ऐसा भी देश है, जहां लोग सिर्फ प्यार करना और जीना जानते है. और हो भी क्यों ना, यह देश सिर्फ महिलाएं चला रही है. हर काम, हर बात, हर फैसला, सिर्फ महिलाओं कि ज़िम्मेदारी है.