किसी ने क्या खूब कहा है कि "जब नारी अपने भाग्य की स्वयं शिल्पकार बन जाती है, अपने अश्रुओं से, अपने अरमानों से, अपने संघर्षों से, अपने विजय के अभिलेख रचती है." आज की भारतीय नारी इस बात को शत प्रतिशत सही साबित कर रहीं है. आज हमारी महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहीं हैं. आज महिलाएं केवल घर में नहीं बैठी है, बल्कि खुद के और अपने परिवार के लिए आत्म-सम्मान और आय दोनों बढ़ा कर जीवन को अपने हाथों से लिख रहीं हैं.
नाशिक (Nashik) के सतपुर इलाके में बसी दामिनी मोहिते की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. दामिनी वर्षों से अपने घर से सभी जगह अपनी सिलाई का जादू बिखेर रही हैं. फिर चाहे वह रचनात्मक रूप से सिली हुई ब्लाउजेस हों, ट्रेंडी कुर्तियां हों या छोटे बच्चों के कपड़े. उन्हें इस काम में दस साल से भी ज़्यादा हो गए है, पर आज भी वह अपने पड़ोसियों की पसंदीदा दर्जी है.
अपने व्यापार के लिए 25 लाख तक का ऋण प्राप्त करने का एक अवसर खोजें. Mahila Money app को Google प्ले स्टोर पर एक्सेस करें या http://www.mahila.money पर वेबसाइट पर जाएं और अपने ऋण आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करें.
यह भी पढ़ें - मायानगरी में jewelry business को नयी पहचान देती Florine Dsouza
मामूली दर्जी से बनीं दो बिज़नेस वेंचर वाली entrepreneur
दामिनी मोहिते की कहानी एक उल्लेखनीय उद्यमी विकास की है, जिसमें वह एक कुशल दर्जी से दोहरे व्यापार उद्यम को चलाने वाली entrepreneur बनीं. अपने आस-पास के लोगों को स्टाइलिंग का one-stop solution प्रदान करने के विजन के साथ वह पहुंची Mahila Money के पास. आज वह अपने आत्मविश्वास और Mahila Money Loan की मदद से एक 'पड़ोस की दर्जी' से अपने इलाके की फैशन और ब्यूटी दोनों की जरूरतों के लिए, लोगों की एक प्रमुख चॉइस बन गई हैं.
यह भी पढ़ें - डब्बे में खुशियां परोसने वाली मुंबई की मोहिनी मेहरोत्रा
दामिनी कहती हैं,
“त्योहारों और सामुदायिक अवसरों के दौरान मुझे महिलाओं के ब्लाउज, कुर्तियां और बच्चों के कपड़े सिलने के बहुत ऑर्डर मिलते हैं. मैं ₹250 से ₹700 प्रति ऑर्डर तक चार्ज करती हूं, जिससे महीने में करीब ₹15 हजार तक कमा लेती हूं. लेकिन यह काम सीज़न और आर्डर पर निर्भर करता है, इसलिए सिलाई की आमदनी एक भरोसेमंद विकल्प नहीं है.”
दामिनी के पति की आमदनी परिवार के दैनिक खर्चे, घर का किराया और दो बच्चों की शिक्षा को कवर करती है. सिलाई ऑर्डर की मौसमी प्रकृति और अनियमित आय ने दामिनी को बड़ा सपना देखने के लिए प्रेरित किया. उनका यह सपना था कि सुंदर परिधानों के साथ मेकअप को भी जोड़ा जाए, जिससे एक समग्र स्टाइल समाधान (one-stop solution) बने.
दामिनी का मानना है कि,
"आकर्षक कपड़े और मेकअप हमेशा लोगों को भीड़ से अलग दर्शाते हैं. इसी विचार के साथ, मैंने एक ब्यूटी कोर्स पूरा किया जिसने मुझे प्रीमियम मेकअप सेवाएं देने के करियर में मदद की."
यह भी पढ़ें - परमेश्वरी नायर ने insure की खुद की जिंदगी
Mahila Money Loan की मदद से मेकअप को भी जोड़ा बिज़नेस में
ब्यूटी कोर्स पूरा करने के बाद, दामिनी अपने उद्यमी सपनों को हकीकत में बदलने के लिए तैयार थीं. हालांकि, सीमित बचत के कारण, उनके ब्यूटी पार्लर को शुरू करने का रास्ता कठिन लग रहा था. दामिनी ने यही परेशानी अपने पति से साझा की और वहां से समाधान मिला 'एक व्यावसायिक ऋण' (Business Loan) का. दामिनी ने Mahila Money से अपने ब्यूटी पार्लर वेंचर में loan के लिए संपर्क किया और एक नई व्यावसायिक यात्रा शुरू की. सभी दस्तावेज़ों को Mahila Money App पर अपलोड कर, उनकी पुष्टि होने पर दामिनी को ₹1.5 लाख का लोन प्राप्त हो गया.
वितरित ऋण राशि में से, दामिनी ने अपने पार्लर को गुणवत्ता वाले उत्पादों से लैस किया जिसमें फेशियल किट्स, ब्लीच मशीन और वैक्सिंग मशीन शामिल थे. उनकी बहन भी उन्हें ब्यूटी पार्लर में मदद करने लगी और वह ग्राहकों से सिलाई ऑर्डर्स लेती हैं. उन्होंने त्योहारों के समय की high demand को पूरा करने के लिए अपने सिलाई इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक नई पिको और सिलाई मशीन के साथ अपग्रेड किया. इस रणनीतिक निवेश ने ना केवल उनके व्यवसाय को ऊंचा उठाया बल्कि उनकी मासिक आय में 46% की वृद्धि भी की.
दामिनी ने बताया,
“जैसे ही मैं ऑर्डर लेती हूं, मैं अपने ग्राहकों को अपने ब्यूटी पार्लर के बारे में बताती हूं, इससे मेरे बिज़नेस की मार्केटिंग भी हो जाती है. मेरी मासिक आय 15 हजार से बढ़कर 22 हजार हो गई है.”
आज दामिनी के सफल दोहरे व्यवसाय से मिली वित्तीय स्थिरता ने समय पर उनकी EMI भुगतान सुनिश्चित किया, जिससे दामिनी का वित्तीय आत्मविश्वास मजबूत हुआ. अब वह एक टॉप-अप लोन के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रही हैं और अपने बिज़नेस को और आगे बढ़ने की राह पर निकल चुकी है.
इस RavivarVicharXMahilaMoney impact series में, हम दामिनी मोहिते जैसी महिलाओं की कहानियां प्रस्तुत करेंगे, जो ना सिर्फ विकास की दृष्टि रखने वाली उद्यमी महिलाएं है बल्कि वे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सक्रिय रूप से काम भी कर रही है.
यह भी पढ़ें - कपड़े के बिज़नेस को शबाना ने पहुंचाया ऊंचाइयों पर
पहले के समय में, महिलाओं को सिर्फ घर के कामों और परिवार की देखभाल के लिए ही उचित माना जाता था. लेकिन आज के समय में, महिलाएं इस पुरानी सोच को तोड़कर नए आयाम स्थापित कर रही हैं. वे न केवल घर की देखभाल करती हैं, बल्कि बाहरी दुनिया में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. चाहे व्यापार हो, शिक्षा हो या तकनीकी दुनिया, हर जगह महिलाएं अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं.
इस परिवर्तन ने समाज में ना केवल लिंग भेदभाव की दीवारों को गिराया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर दे सकती हैं. इसी बात को बयान करती है तमिल नाडु के चिन्नालापट्टी की रहने वाली सहानाकी कहानी.
आपके पास है अपने बिज़नेस को सेटअप करने का एक शानदार मौका, 25 लाख रुपये तक के लोन के साथ. अभी Mahila Money app को Google प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या Mahila Money website पर जाएं और अपने लोन एप्लीकेशन प्रोसेस को आज ही शुरू करें.
यह भी पढ़ें - Mahila Money loan के साथ शुरू किया Oil distribution business
तमिलनाडू की महिला ने तैयार किया खुद का व्यापार
चिन्नालापट्टी में महिलाओं की भूमिका अनेक रूपों में देखने को मिलती है. यहां की महिलाएं न केवल घर की देखभाल करती हैं, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से भी अपने परिवार और समाज में सहयोगी हैं.
चिन्नालापट्टी की महिलाएं हस्तकला, वस्त्र निर्माण, और अन्य कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिससे वे अपने परिवार की आय में योगदान देती हैं और साथ ही साथ समाज में अपनी एक पहचान भी बनाती हैं. इसी बढ़ते महिला उद्यमिता का हिस्सा बन सहाना ने भी महिलाओं के कपड़ों की रीसेलिंग शुरू की.
यह भी पढ़ें - Mahila Money loan ने महिथा के beauty business को पहुंचाया नई ऊंचाई पर
Home based business से सहाना लिख रही सफलता की कहानी
31 साल की सहाना हमेशा से ही एक घरेलू महिला रहीं हैं. वह अपना ज़्यादातर समय बेटे और पति के साथ बिताती थी. सहानाका पति चिन्नालापट्टी में एक स्थानीय स्कूल में शिक्षक हैं और उनका बेटा भी स्कूल जाने लगा था जिससे सहानाके पास खुद के लिए पर्याप्त समय था, जिसे वह productive तरीके से इस्तेमाल करना चाहती थीं.
सहाना के रीसेलिंग के बिज़नेस की सफलता के पीछे Mahila Money का सहयोग रहा है, जिससे उन्हें लोगों तक पहुंचने में आसानी हुई और बिज़नेस को ग्राहक मिलने लगे.
काफी रिसर्च के बाद, सहाना ने रीसेलिंग में अपनी दिलचस्पी दिखाई. इस व्यपार से उन्हें घर से काम करने में आसानी मिली. इसलिए, सहाना ने महिलाओं के कपड़े को बड़ी मात्रा में रीसेल करने वाले खुद के garment reselling business की शुरुआत की.
यह भी पढ़ें - Mahila Money loan लेकर व्यापार को दोबारा किया तैयार!
अपने बढ़ते बिज़नेस के साथ सहाना ने और महिलाओं के लिए भी रोज़गार की राह बनाई. जैसे कि सहाना ने अपने कामों को संभालने के लिए assistant के रूप में एक महिला को नौकरी दी. अपने business की शुरुआत के एक साल के अंदर ही, सहाना ने एक physical store भी खोल लिया, जिससे वह महीने में लगभग 30-40 हज़ार रुपये तक कमाने लगीं.
सहाना का अपनी इस सफलता पर कहना है कि "मेरे पति हमेशा से मेरे सबसे बड़े समर्थक और प्रेरक रहे हैं. उन्होंने हमेशा मुझे जीवन में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया है. मेरे बिज़नेस की अद्भुत सफलता देखकर, उन्होंने मुझे business loan लेकर अपनी inventory शुरू करने की सलाह दी."
Image Credits - Pinterest
Mahila Money के साथ शुरू किया खुद का business
सहाना बताती हैं कि उन्होंने Mahila Money Business Loan के बारे में पता चला. इसके बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए उन्होंने अपनी रिसर्च शुरू की और Mahila Money App डाउनलोड किया.
सही documents और पुनर्भुगतान की व्यवस्था करने के साधन होने पर, उन्होंने सफलतापूर्वक 55 हज़ार रुपये का लोन प्राप्त किया. अपने लोन के मंजूर होने के साथ ही सहाना ने अपने garment reselling business को फैलाया और उसमें बच्चों के लिए और महिलाओं के लिए डिज़ाइनर कपड़ों की range भी शुरू की.
सहाना अपने बढ़ते business के बारे में बताती हैं कि- "कपड़ों में varieties बढ़ने से मेरे ग्राहक भी बढ़ें हैं क्योंकि अब महिलाएं एक ही छत के नीचे अपने लिए और अपने बच्चों के लिए खरीदारी कर सकती हैं. इस सुविधा ने मेरी कमाई को इस हद तक बढ़ा दिया है कि मैंने कभी भी किश्तों के भुगतान में चूक नहीं की. मेरी खुद का व्यापार शुरू करने की चाह को capital funding के रूप में वित्तीय स्वतंत्रता से नई राह मिली."
सहाना की कहानी हमें बताती है कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए पहला कदम बढ़ाना कितना जरूरी है. सहाना ने अपने घर से शुरू की इस यात्रा में, अपने परिवार और Mahila Money की मदद से अपने सपनों को पूरा किया. उनकी लगन, मेहनत और Mahila Money के सहयोग से आज वह खुद के पैरों पर खड़े होने की मिसाल बनी हैं.
उनका समर्पण और कड़ी मेहनत उन्हें आज के युग के लिए एक प्रेरणा बना देती है. सहाना के जज़्बे को देखकर हम सबको एक नई ऊर्जा मिलती है और सीखती है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है.
सहाना का दृढ़ संकल्प अन्य महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा है. Mahila Money सहाना को उसकी यात्रा में समर्थन दे रही है, उसे प्रोत्साहित कर रही है क्योंकि वह निडर होकर एक business women के रूप में अपना जीवन जीने के लिए तत्पर है. साथ में, यह कंपनी उसकी जीत की क्षमता और निरंतर #JiyoApneDumPe भावना से बनाए भविष्य पर विश्वास भी करते है.
इस RavivarVicharXMahilaMoney impact series में, हम सहाना जैसी अन्य महिलाओं की कहानियां आपके साथ शेयर करते रहेंगे, जो न केवल आगे बढ़ना चाहती है साथ ही अपने सपनों को सच में बदलने के लिए हरसंभव कदम भी उठा रहीं हैं.
बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank Of India) SHG महिला समूहों को लोन देकर महिलाओं की आर्थिक आज़ादी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. इस सरकारी बैंक का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को फाइनेंसियल सहायता देकर, उन्हें सशक्त बनाना है. बैंक शाखाओं के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लोन की सुविधा दी जाती है. लोन में महिलाओं के पास व्यापार लोन (Business Loan), हाउस लोन (House Loan), माइक्रो लोन (Micro Loan) जैसे ऑप्शंस होते है. लोन (Loan) लेने के लिए महिला समूह (Women SHG) को आवेदन करना होता है, जिससे उन्हें व्यवसाय को शुरू करने के लिए फाइनेंसियल हेल्प मिल जाती है.
छह लाख का लोन
झारखण्ड (Jharkhand) के मेदिनीनगर (Medininagar) में, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने “मेगा क्रेडिट कैंप” (Mega Credit Camp) लगाया गया. जिसका उद्देश्य सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (Self Help Groups) की महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. बैंक ने SHGs को छह-छह लाख रूपए का लोन दिया. कैंप में मुख्य अथिति पलामू (Palamu) के डीडीसी (DDC), मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त रवि आनंद ने उद्धघाटन किया. उन्होंने बैंक के पदाधिकारियों के साथ मिलकर SHG महिलाओं को चेक बांटा साथ ही स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. कैंप में बैंक ऑफ़ इंडिया के डीजीएम (DGM) एनके दास भी मौजूद थे.
SHG महिलाएं सीएलएफ (CLF) लोन की मदद से आसानी से व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक आज़ादी के साथ स्वावलंबना की क्षमता को बढ़ा रहीं है. SHGs महिलाओं को दिन ब दिन जागरूक और आत्मनिर्भर होने में मदद कर उन्हें तरक्की की ओर आगे बढ़ा रहें है.
जेंडर इक्वालिटी (Gender Equality), जेंडर पेरिटी (Gender Parity), जेंडर एम्पावरमेंट (Gender Empowerment) कि बातें तो सभी करते है पर इनके इम्प्लीमेंटेशन में कहीं ना कहीं कमी रह ही जाती हैं. इस तरह जेंडर फाइनेंस गैप (Gender Finance Gap) भी विश्व स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन उस पर काम कितना हो रहा है, यह सोचने का विषय है. महिलाएं जहां साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Science and Technology), मेडिसिन (Medicine) जैसे क्षेत्रों में आगे तो बढ़ रही, लेकिन कामयाबी के यह रास्ते आज भी उनके लिए आसान नहीं है, जहां कई सेक्टर्स में समान अवसर नहीं मिलते तो अधिकतर क्षेत्रों में समान वेतन भी उन्हें नहीं मिल रहे.
जेंडर डायनामिक्स जहां समय के साथ थोड़े बहुत बदलते रहते हैं वही फाइनेंशियल संस्थानों (Financial Institutions) में जेंडर इक्वालिटी कैटेलिस्ट (Catalyst) या बैरोमीटर (Barometer) अभी भी निचले स्तर पर है. यह जेंडर बेस्ड फाइनेंस गैप तभी खत्म हो सकता हैं जब महिलाओं को वित्तीय सेवाएं (Financial Services) जैसे बचत, लोन (Loan), बिमा (Insurance),और वित्तीय संस्थानों के बारे में पूरा ज्ञान हो और उनकी भागीदारी इनमें बढ़ाई जाए .
फाइनेंशियल संस्थानों में महिलाओं के बिज़नेस जो की मुख्यतः SME (स्मॉल मीडियम इंटरप्राइजेज) होते है उन्हें बिज़नेस की कम समझ और स्मॉल बिज़नेस नेटवर्क होने के कारण, वह फाइनेंशियल सेवाओं का  पूरा फायदा नहीं उठा पाती.  इसी वजह से वह अपने बिज़नेस को आगे नहीं ले जा पा रही है. महिला उघमों को पुरुषों के मुकाबले बैंक खाते (Bank Account) रखने और फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स से लोन लेने में कम दरों में ब्याज की सुविधा प्रदान की जाती है लेकिन महिलाओं के पास पर्याप्त फाइनेंशियल ज्ञान ना होने के कारण वह इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाती. यही वजह है कि महिला उद्यमियों को आज भी वर्किंग कैपिटल (Working Capital) का पूरा उपयोग और बिज़नेस लोन (Business Loan) लेने जैसे कामों में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. फाइनेंस के मसलों से दूरी धीरे धीरे डर और हिचक के रूप में सामने आती है, जिस वजह से फॉर्मल फैनेसियल इंस्टीटूशन्स (Formal Financial Institutions)तक उनकी पहुँच कम होती है.
महिलाओं के बिज़नेस में निवेश करने के पॉजिटिव प्रभाव हो सकते हैं, जैसे महिलाओं के लिए नई नौकरियों के रास्ते खुलेंगे, जेंडर इनक्वॉलिटी कम होगी और महिलाओं का ओवरऑल डेवलॅपमेंट होगा. भारत में सरकार ने  महिला उघमों को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों को CLF लोन लेने की सुविधा  प्रदान करती है, जिससे आज भारत दुनिया में सबसे बड़ा SHG बैंक लिंकेज मॉडल बन गया है, जिसमें 11  मिलियन से अधिक SHG बैंकिंग सेवाओं से जुड़े है. लोन की सुविधा मिलने से स्वयं सहायता समूहो में अलग अलग कार्य हो रहे हैं जैसे सिलाई, मशरुम कि खेती, अगरत्ती बनाना आदि. समूह की महिलाएं जो घर से बाहर भी नहीं निकलती थी आज वही महिलाएं बैंक सखी (Bank Sakhi), ऊर्जा देवी (Urja Devi) जैसे कार्य संभाल रही हैं. लोन की मदद से आज समूह की महिलाओं  ने अपने ही घर में सिलाई सेंटर शुरू कर लिया हैं. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा हैं.
जेंडर फाइनेंस गैप के खत्म करने के लिए कई  उपाय किये जा सकते है जैसे महिला स्वामित्य वाले SME (Small Medium Enterprises) की जरूरतों को पूरा करने वाले इनोवेटिव सेवाओं और उत्पादों को ला कर, सही प्रशिक्षण देकर, वरिष्ठ बैंकिंग भूमिकाओं और बोर्ड में महिलाओं को शामिल कर , व्यवसाय में महिलाओं के लिए एक सहायक नेटवर्क बनाने के लिए फाइनेंसियल तथा नॉन फाइनेंसियल संस्थानों के साथ सहयोग कर. इन उपायों  को लागु करके हम G20 और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्था महिलाओं के जेंडर एम्पावरमेंट को आगे बढ़ाकर और अधिक इंक्लूसिव इकोनॉमिक विकास प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है.