'शक्ति' शब्द अनेक विचारों को दर्शाता है. अपने सामान्य जीवन में इसकी धारणा हम एक गतिशील ऊर्जा के रूप में करते है, जो संसार के निर्माण, पोषण और विनाश के लिए ज़िम्मेदार है. इसे एक स्त्री ऊर्जा के रूप में पहचाना जाता है क्योंकि शक्ति निर्माण के लिए ज़िम्मेदार है, जैसे मां जन्म के लिए होती हैं. शक्ति के बिना इस ब्रह्मांड में कुछ भी नहीं हो सकता. शक्ति ही है जो सभी प्राणियों को एक बंधन से जोड़ती है और ज़रूरत आने पर बंधन से मुक्त भी करती है.
ऐसी ही एक शक्ति थी रानी लक्ष्मीबाई, जिसने अपने राज्य को एक मां की तरह संभाला भी और अपने राज्य के लिए एक योद्धा की तरह अंत तक लड़ी भी. आज यही शक्ति हमें भारत की सैकड़ों महिलाओं में दिख रही है. महिलाएं आज न सिर्फ घर संभाल रही हैं बल्कि घर के बाहर भी अपनी पहचान कायम कर रही हैं. इसी का एक उदाहरण है border पर तैनात हमारी women soldiers.
40,000 से ज़्यादा महिलाएं है CAPF और AR में
हाल ही संसद में Finance Minister Nirmala Sitharaman ने भी दावा किया और कहा कि, "महिला आज रफेल भी उड़ा रही है और बॉर्डर पर बन्दूक लेकर भी खड़ी है. महिला आज पूरे defence में है." इससे यह तो तय हो जाता है कि सरकार आज महिलाओं द्वारा दिए जा रहे योगदानों को नज़रअंदाज़ तो बिल्कुल नहीं कर रही है.
सरकारी आंकड़ों की माने तो Central Armed Police Forces (CAPF) और Assam Rifles (AR) में वर्तमान में 40 हज़ार से भी ज़्यादा महिलाएं अपनी ड्यूटी निभा रही हैं. महिलाओं का इस तरह defense में बढ़-चढ़ कर आगे आना भारत में हो रहे women empowerment कि छवि को साफ़ दर्शाता है.
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाये गए कदम
Defence में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सरकार भी अपनी तरफ से हर मुमकिन प्रयास कर रही है. सरकार द्वारा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए Application fees को हटा दिया गया है जिससे कई ऐसी महिलाएं जो physically तो fit है पर आर्थिक रूप से कमज़ोर है, उन्हें मदद मिलेगी. इससे महिलाओं को आगे आने में भी प्रोत्साहन मिलेगा.
महिलाओं की भर्ती में कमी का एक कारण यह भी था के selection board में कोई भी महिला सदस्य नहीं होती थी जिससे निपटने के लिए board में एक महिला सदस्य को भी नामित किया गया है. इससे महिलाओं के प्रति हो रहे harassment पर भी रोक लगेगी और हर स्तर पर harassment cases से निकपटने के लिए committees बनेंगी.
Central Government द्वारा पहले से मौजूद सुविधाएं जैसे maternity leave, child care leave, आदि CAPF की सभी महिलाओं के लिए भी लागू हैं. इसी के साथ, 12 सप्ताह या उससे अधिक की pregnant महिला उम्मीदवार की नियुक्ति बच्चे के पैदा होने तक स्थगित रखी जाती है. उसके बाद भी बच्चे कि देखभाल के लिए CAPF द्वारा माताओं को creche और day care जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.
महिलाएं बेशक अपनी शक्ति पूरी दुनिया को दिखा रहीं है परन्तु आज भी उन्हें एक नाज़ुक प्राणी समझा जाता है. वक़्त आ गया है कि हम सब अपनी सोच को बदलें और नारी को उसका आधिकारिक सम्मान लौटाएं.
यह भी पढ़े - भारत का पहला All-Girls Sainik School शुरू हुआ UP में
भारत की सरकार 'स्वस्थ भारत, स्वावलंबी भारत' की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बहुत सी पहल करती रहती है. इसी दिशा की और एक कदम उठाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, जब उनके नेतृत्व में UN ने 2023 को 'अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष' घोषित करा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) कर्मियों के भोजन में मिलेट (श्री अन्न) को शामिल करने का फैसला किया. कुछ समय पहले देश के जवानों की डाइट में भी मिलेट शामिल किया गया था. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आह्वान पर सभी बलों के साथ चर्चा के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के भोजन में 30% मिलेट (श्री अन्न) शामिल किया गया.
Millets स्वास्थ्य के लिए अच्छे, किसानों के लिए फायदेमंद और पर्यावरण के अनुकूल माने जाते है. यह ऊर्जा से भरपूर, ड्रॉट रेज़ीस्तेंट, सुखी मिट्टी और पहाड़ी इलाकों में भी आसानी से उगाई जा सकने वाली, और यह कीट आदि के प्रकोप से भी तुलनात्मक रूप से  सुरक्षित है. मिलेट, प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत, ग्लूटेन मुक्त, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) और डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि सहित सूक्ष्म पोषक तत्वों और फाइटो-केमिकल्स से भरपूर होता है जिससे यह सुरक्षा बल कर्मियों के लिए समग्र पौष्टिक आहार का काम करता है. श्री अन्न के उपयोग के लिए बलों के कर्मियों और उनके परिवार के बीच जागरूकता पैदा करने के लिये आहार विशेषज्ञों और विशेषज्ञ एजेंसियों की सेवाओं का उपयोग किया जाएगा. इसके अलावा, 'अपने श्री अन्न को जानें' विषय पर जागरूकता के लिये विभिन्न कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, सेमिनार, वेबिनार, कार्यशालाएं और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जायेगा. सरकार के द्वारा लिया गया यह फैसला देश और स्वयं सहायता समूह के पक्ष में बहुत काम आएगा. देश में कई self help group है जो मिलेट्स से अपना रोज़गार चला रहे है. इन समूहों को अपने रोज़गार को बढ़ाने के लिए इस पहल से बहुत फायदा होगा.