चंडीगढ़ (Chandigarh) में किसान मेले (Kisan Mela) का आयोजन किया गया जहां स्वयं सहायता समूह (SHGs) की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मेले में अपने हैंडमेड (SHG handmade products) और ऑर्गनिक प्रोडक्ट्स (Organic Products) के स्टाल लगाए जैसे शहद, अचार, लड्डू, पिन्नी, मसाले, साबुन, कॉस्मेटिक्स, दर्द और फ्लू के लिए घरेलू उपाय, स्क्वॉश, कैंडी आदि.
चंडीगढ़ का एक सेल्फ हेल्प ग्रुप, जिसमें 350 महिला सदस्य जुड़ी हैं, कंडी एरिया और नैचुरल प्रोडक्ट्स को साल 2003 से बेचने के साथ ज़रूरतमंद लोगों को मुफ्त सामान भी देती हैं.
SHG की सालाना आय 35 लाख
समूह सदस्य रेणु शर्मा बताती है कि, "उनकी सालाना आय पैतीस लाख है. वह फल और सब्जियों का व्यापर करती हैं. हिमाचल प्रदेश  (Himanchal Pradesh) के पड़ोसी शहर तलवाड़ा की बरसाती मिट्टी का लाभ उठातीं हैं. प्राकृतिक फायदे से ऑर्गनिक प्रोडक्ट्स का उत्पादन कर रहे हैं. साथ ही अपनी पहुंच बड़े बाजार तक बढ़ा रहे हैं. हमारे सैम्पल्स ने यूएस फ़ूड अथॉरिटीज द्वारा तय की गई गाइडलाइन्स को भी पूरा किया है, और जैसे ही हमें लाइसेंस मिलता है हम US में एक्सपोर्ट करना शुरू कर देंगे."
ऑर्गेनिक उत्पाद लोगों तक पंहुचा रहीं SHG महिलाएं
SHG महिलाएं खाद्य आइटम से लेकर कॉस्मेटिक्स तक सारे ऑर्गेनिक उत्पाद लोगों तक पंहुचा रही हैं, जिससे लोगों को एक स्वस्थ और प्राकृतिक विकल्प मिलता है.
पटियाला (Patiala) की SHG महिलाएं, मसालों और कॉस्मेटिक्स में विशेषज्ञ है. खुद सामग्री उगाकर, फ्लू, जोड़ दर्द, और मुहासों जैसी समस्याओं के लिए रसायनिक मुक्त समाधान प्रदान कर रही हैं. उत्पादों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जिससे डिमांड भी बढ़ी है. इस समूह में चौदह सदस्य हैं.
Self Help Group की महिलाएं अब सिर्फ घर में ही सिमित नहीं, बल्कि आगे बढ़कर समाज के हित में काम कर रही हैं. अलग-अलग रोजगार के अवसर अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं.
देशभर में कई राज्यों में, SHG महिलाएं टैक्स सखी (Tax Sakhi) बन वॉटर टैक्स (water tax) इकट्ठा कर रही हैं. हाल ही में, राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) ने भी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) की मदद लेने का फैसला लिया. चंडीगढ़ में करीब 57 हजार महिला समूह (SHG) आर्थिक क्रांति (financial revolution) का मोर्चा संभाले हुए हैं. हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत ग्रामीण जल आपूर्ति योजना में स्वयं सहायता समूहों (SHG) को शामिल किया है. इससे समूह की महिलाओं को और अधिक सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकेगा. इसके अलावा, उन्हें आजीविका बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायत को राजस्व (revenue) बढ़ाने का अवसर मिलेगा.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैक्स को इकट्ठा करने और उससे जुड़ी सेवाओं के लिए SHG को शामिल करने, जल आपूर्ति योजना की प्लानिंग, लागू करने, संचालन और रखरखाव नीति के लिए शक्तियां ग्राम पंचायतों (gram panchayat) के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) ने प्रदेश के सभी 22 जिलों के 143 ब्लॉकों में 57,030 स्वयं सहायता समूहों के ज़रिये 5,85,146 परिवारों को जोड़ा है.
इस योजना के तहत पानी के शुल्क की बिलिंग (billing) ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSC-GP) के द्वारा किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. ये समितियां बिलिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर वॉटर एंड सीवर (BISWAS) पोर्टल पर ऑनलाइन बिल भेजने के लिए SHG महिलाओं को जोड़ेगी. पानी के बिलों के डिस्ट्रीब्यूशन (distribution) और कलेक्शन (collection) SHG सदस्यों द्वारा समय-समय पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) की निगरानी में किया जाएगा.
जिला स्तर पर जल जीवन मिशन के तहत अलग-अलग IEC गतिविधियों को बढ़ाने के लिए क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को ज़िम्मेदारी दी जाएगी. ग्राम स्तर पर एक या दो SHG महिलाओं को रिसोर्स पर्सन के रूप में जोड़ा जाएगा. वॉटर एंड सैनिटेशन स्पोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (WSSO) और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिलकर गतिविधियां लागू करेंगी.
जल जीवन मिशन की सफलता के पीछे स्वयं सहायता समूहों का बड़ा योगदान शामिल है. उन्हें इस मिशन से जोड़कर योजना का लक्ष्य और ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आज़ादी (financial independence) का सपना, दोनों को पूरा किया जा सकता है.
अगर परेशानी किसी भी उम्र में आ सकती है, तो हिम्मत और मेहनत से मिसाल भी किसी भी उम्र में कायम की जा सकती है. ये साबित किया है काफी (Kafi) ने. 15 साल की काफी चंडीगढ़ (Chandigarh) के ब्लाइंड स्कूल (Blind School) में दसवीं क्लास में टॉप कर सुर्खियां बटोर रही है. यहां तक आने का उसका सफ़र आसान नहीं था. काफी जब महज़ तीन साल की थी तब हिसार में उनके गांव में पड़ोसियों ने एसिड फेंक दिया. इस घटना ने उनकी आंखों की रोशनी छीनली.
इस घटना में काफी का मुंह और बाज़ू बुरी तरह झुलस गए और उनकी आंखों की रोशनी चली गई. 6 साल तक लगातार कई अस्पतालों में भागदौड़ की. एम्स दिल्ली (AIMS, Delhi) में उन्हें बताया कि ज़िंदगीभर के लिए काफी नेत्रहीन हो गई है. 8 साल की उम्र में उनकी पढ़ाई शुरू करवाई. स्कूल में सुविधाएं न होने पर वे चंडीगढ़ आ गए और यहां अपनी पढ़ाई जारी रखी. काफी हमेशा से ही पढ़ाई में तेज़ थी, जिसकी वजह से उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-26 के ब्लाइंड स्कूल में कक्षा-6 में एडमिशन मिल गया. काफी ने दसवीं में 95.20 % अंक हासिल किए. काफी का सपना है कि वह एक आईएएस अधिकारी बने.
काफी के पिता ने उनके लिए बहुत संघर्ष किया. जिन लोगों ने उसके ऊपर तेजाब फेंका था, उन्हें हिसार की जिला अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई. सजा पूरी कर, आज वे लोग आज़ाद घूम रहे हैं. इस बात का दर्द आज भी काफी और उनके परिवार को सता रहा है. पवन बताते है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'काफी' रखा क्योंकि उन्हें और बेटी नहीं चाहिए थी. लेकिन, आज उन्हें काफी पर गर्व है.
काफी की आंखों की रोशनी तो छिन गई, पर एसिड अटैक (acid attack) उनका सपने देखने का होंसला नहीं छीन सका. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में देश में एसिड अटैक के 1,362 मामले सामने आए हैं. एसिड अटैक महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाली हिंसा का एक रूप है. एसिड अटैक के निशान ज़िंदगीभर के लिए रह जाते हैं, जिससे कई तरह की सामाजिक, शारीरिक, और मानसिक समस्याएं होती हैं. आज ज़रुरत है इसके ख़िलाफ़ सख़्त कानून बनाने की, ताकि किसी को भी इस असहनीय दर्द से न गुज़रना पड़े.