दुकान पर बोर्ड लगाओ,गर्व से कहो ये स्वदेशी है-प्रधान मंत्री
"हम अपने देश में बना सामान ही खरीदें.विकसित भारत के लिए ये जरुरी है.दुकानदार भी बोर्ड लगाए और गर्व से कहो-ये स्वदेशी है."
धार जिले के बदनावर ब्लॉक अंतर्गत भैंसोला में यह बात प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कही.
मोदी ने 17 सितंबर को पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास किया.
पगड़ी पहने भाषण देते हुए पीएम मोदी- Image Credits: PRO
मोदी ने कहा-"कपास और रेशम आसानी से उपलब्ध होगा,क्वालिटी आसानी से चेक होगी,स्पिनिंग होगी और प्रोसेसिंग भी होगी.हम 5 F (फार्म,फाइबर,फैक्ट्री,फैशनऔर फॉरेन) कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे.गरीब को केंद्र रख ही योजना बना रहे. धार की धरती पराक्रम की धरती है."
इसके पहले मोदी ने खुली जीप में सभी का अभिवादन स्वीकारा.और मंच तक पहुंचे.
मित्रा पार्क में 91 इंडस्ट्रीज़ के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई.लगभग डेढ़ हजार एकड़ ज़मीन पर तैयार होने वाले इस पार्क में 23 हज़ार करोड़ के प्रस्ताव मिल चुके हैं.3 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है.
मां बीमार होती तो व्यवस्थाएं चरमरा जाती
इस मौके पर PM Modi ने "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान की शुरुआत कर देश की मांओं,बहनों और बेटियों को समर्पित किया.
मोदी ने कहा-"घर में यदि मां ठीक तो सब ठीक रहता,यदि मां बीमार होती तो सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं.हमारी मांओं,बेटियों और बहनों का स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता है.कैम्प में जाएं और अपनी जांच करवाएं.स्वस्थ रहें.एक भी महिला जानकारी या संसाधन के आभाव में गंभीर बीमारी की शिकार न हो."
मातृ वंदना योजना अंतर्गत 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं फायदा हुआ और 19 हज़ार करोड़ रुपए की राशि कहते में पहुंचाई. पोषण आहार अंतर्गत यह बात भी कही.
पीएम नरेंद्र मोदी, आराधना को जेनेरिक कार्ड सौंपते हुए -Image Credits :PRO
इसके पहले उन्होंने सिकल सेल बीमारी का ज़िक्र करते हुए एक करोड़वां जेनेरिक कार्ड आराधना कलमी को सौंपा.SHG की लक्ष्मी डोडिया ने एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत अमरुद का पौधा मोदी को सौंपा.
ट्रेडिशनल फसल को मिलेगा ग्लोबल मार्केट: CM
इस आयोजन में Chief Minister Dr.Mohan Yadav ने कहा-"मध्य प्रदेश में किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास के लिए यह ग्लोबल मार्केट होगा.यहां मालवा-निमाड़ के किसान अपनी उपज कपास को सीधे लाकर  बेच सकेंगे.यह प्रदेश अब एक्सपोर्ट और कॉटन के लिए देश की राजधानी साबित होगा."
इसके पहले मोदी ने यहां तैयार किए गए पार्क मॉडल का अवलोकन किया.स्वास्थ्य मिशन से जुड़ीं कर्मचारियों से चर्चा भी की.
मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव संबोधित करते हुए-Image Credits :PRO
एमएसएमई मिनिस्टर चैतन्य काश्यप ने इस उपलब्धि को अल्ट्रा मॉडल औद्योगिक क्षेत्र कहा.यहां से सीधे तैयार मटेरियल गुजरात स्थित कांडला पोर्ट भेज कर एक्सपोर्ट किया जा सकेगा.धार प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-"यहां महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.यहां महिलाओं के लिए हॉस्टल सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी."
SHG की लक्ष्मी डोडिया पीएम मोदी को पौधा सौंपते हुए -Image Credits :PRO
धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने इस स्थान चयन के लिए बताया कि किसी भी इंडस्ट्रीज़ स्थापित करने के पहले पानी की उपलब्धता देखना जरुरी था.यहां  मापदंड देखे गए.परम्परागत तालाबों को संरक्षित भी किया जाएगा.
इस आयोजन के पहले इंदौर एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट सहित अन्य लोगों ने Prime Minister Narendra Modi का स्वागत किया.जबकि भैंसोला में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ.मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हमेंत खंडेलवाल ने स्वागत किया.
पश्चिम मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ के बीच धार जिला अंतर्गत बदनावर ब्लॉक के भैंसोला में सम्भवतः देश का सबसे बड़ा पीएम मित्रा पार्क बनने जा रहा. Prime Minister Narendra Modi के हाथों शिलान्यास हो रहा.इस हब की नींव उस समय रखी जा रही जबकि पूरे इंटरनेशनल मार्केट में export और import कारोबार में उथल-पुथल मची हुई है.और हम नए सपने बुने रहे हैं.
कपास किसानों का "तीर्थ" साबित होगा पार्क
मध्य प्रदेश सरकार का दावा है कि यह मित्रा पार्क लगभग डेढ़ वर्ष में मूर्त रूप ले लेगा.यदि ऐसा होता है तो इसमें कोई शक नहीं कपास उत्पादक किसानों के लिए यह क्षेत्र और इंड्रस्ट्री हब मित्रा पार्क "तीर्थ" से कम नहीं होगा. Chief Minister Dr.Mohan Yadav कहते हैं-"इस मित्रा पार्क से कपास के किसान सीधे अपना उत्पाद इंडस्ट्री को बेच सकते हैं."
निमाड़ की धरती और आबोहवा में कपास की खेती वरदान है.यदि हब और इंडस्ट्री के मालिक किसानों को साथ दे देंगे तो यहां का किसान कपास उत्पादन के बल पर प्रदेश के साथ देश की नई पहचान बनाने का माद्दा रखता है. कभी भाव और कभी किसी और परेशानी से जूझते किसानों को नया मैदान मिलेगा.
पर हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हर साल कपास में नमी और अन्य कारणों से क्षेत्रीय किसानों और  कपास कारोबारियों,उद्योगपतियों के बीच कॉटन के भाव को लेकर विवाद के हालात बन जाते हैं.
यदि कपास की खरीदी इसी इलाके में बड़े पैमाने पर होती है तो किसानों की आर्थिक दशा के साथ उद्योग पनप जाएंगे.
3 करोड़ 15 लाख गठानों के साथ भारत 'कॉटन किंग'
दुनियाभर के कपास उत्पादन देशों के बीच भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. पिछले साल ही भारत ने 3 करोड़ 15 लाख गठानों (एक गांठ में 170 किलो कपास) के उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया.साथ ही पिछले साल भारत ने केवल अमेरिका को ही 3546 करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट किया था. यह कुल एक्सपोर्ट का 26 प्रतिशत है.अलग-अलग देशों के साथ देखे तो कुल 13 हज़ार करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट भारत ने किया.खास  बात यह भी है कि भारत से मंगाया गया कपड़ा कुछ सालों में अमेरिका ज्यादा पसंद करता है बनिस्बत चीन के कपड़ों के.
खिला हुआ कपास
अमेरिका द्वारा लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ और लगातार उथल-पुथल के बीच भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान से भी डील करने के लिए प्रयास कर रहा है.ब्रिटेन से ड्यूटी फ्री एग्रीमेंट हो चुका है.मप्र एसोसिएशन ऑफ़ कॉटन प्रोसेर्स एंड ट्रेडर्स कैलाश अग्रवाल कहते हैं-"इस हब से किसानों सहित कारोबारियों और उद्योग  को मजबूती मिलेगी."
1294.19 एकड़ ज़मीन, 90 से ज्यादा इंडस्ट्रीज़, 23 हज़ार करोड़ के प्रस्ताव
PM Mitra Park में अभी तक 1294.19 एकड़ ज़मीन आवंटित कर दी गई.मप्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण (MPIDC) के MD Himanshu Prajapati लगातार ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया करवाने में जुटे हैं.
इस आवंटित ज़मीन पर 91 INDUSTRIES अभी तक अपना प्लान बना चुकीं हैं. ये इंडस्ट्रीज़ 23 हज़ार करोड़ रुपए के प्रस्ताव सरकार को दे चुके हैं.यहां धागे से लगाकर रेडीमेड गारमेंट्स,होजयरी सहित ऑल वेदर वियरिंग बनाया जाएगा.
धार के भैंसोला में प्रस्तावित पीएम मित्रा पार्क स्थल
Indore Commissioner Dr.Sudam Khade ने प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एरिया का जायजा लिया.उनका मानना है "यह सौगात प्रदेश के किसानों के साथ रोजगार की दिशा में नया कदम होगा."
सरकार के प्रयास और शासन की कसावट इस प्रोजेक्ट में जरुरी हैं अन्यथा यह प्रोजेक्ट भी अन्य कई प्रोजेक्ट की तरह मैराथन हाल में न पहुंच जाए. उम्मीद की जाना चाहिए कि पीएम मित्रा पार्क बेरोजगारों के अधूरे सपनों को हकीकत में बदलेगा.और इलाके की समृद्ध तस्वीर नज़र आएगी.
इंदौर संभाग के नए कमिश्नर डॉ.सुदाम खाड़े होंगे.उधर जैसा पहले से ही कयास लगा लिए गए थे, वही हुआ. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन कमिश्नर बनाया गया.वे पहले से सिंहस्थ मेला अधिकारी हैं ही.
इधर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा अब इंदौर कलेक्टर की भूमिका में होंगे. सिंहस्थ के मद्देनज़र इन अधिकारियों इन संभागों में यूहीं नहीं भेजा,हर ऑफिसर की अपनी खासियत भी है.
मिडिया प्रबंधन,मिलनसार और सीएम की पसंद डॉ.खाड़े
इंदौर कमिश्नर के रूप आने वाले डॉ.सुदाम खाड़े अपनी सेवाओं में हमेशा निर्विवाद रहे. इंदौर की अंदरूनी उठापठक और राजनितिक गुटबाजी के बीच डॉ.खाड़े को जानने वाले मानते हैं खाड़े मिडिया प्रबंधन में एक्सपर्ट हैं.उनकी मिलनसारिता जगजाहिर है.साथ ही अपनी कार्यशैली से वे CM Dr. Mohan Yadav की पहली पसंद में शामिल हैं.
कमिश्नर डॉ.सुदाम खाड़े
यही कारण रहा कि ग्वालियर कमिश्नर का कार्यकाल बहुत छोटा रहा और उन्हें public relations का commissioner बनाकर भोपाल बुला लिया गया था.
जहां Dr.Sudam Khade ने जनसंपर्क विभाग में रहकर विभिन्न योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री यादव की छवि को और बढ़ने के लिए दिन-रात एक कर दिए.और यही वजह प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित इंदौर संभाग की कमान उनको सौंपी गई.
स्थानांतरित कमिश्नर दीपक सिंह
इधर स्थानांतरित कमिश्नर दीपक सिंह का कार्यकाल यहां जरूरतमंदों के लिए यादगार बन गया.सिंह के प्रयासों से ही संभाग में लगातार मेडिकल कैंप ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में लगवाए गए.यहां धरातल पर एक्सपर्ट डॉक्टर्स का इलाज मरीज़ों को मिला.वे अब चुनाव आयोग में सह सचिव का काम संभालेंगे.
महाकाल का आशीष और मोहन के चहेते पहुंचे उज्जैन
ब्यूरोक्रेट्स और राजनीति में समझ रखने वालों को उसी दिन अंदाज़ा हो गया था आने वाले दिनों में आशीष सिंह उज्जैन के कमिश्नर बनाए जाएंगे, जिस दिन इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन सिंहस्थ मेला अधिकारी बनाया गया था.और हाल ही में उज्जैन कमिश्नर भी बना दिए गए.
बाबा महाकाल का आशीष और Chief Minister Dr.Mohan Yadav के चहेते आशीष सिंह ने नवाचार कर इंदौर में अपनी खास जगह बनाई. ख़ासकर भिक्षुकों से परेशान इंदौर को मुक्त करवाने में उनकी भूमिका को याद रखा जाएगा.जनसुनवाई में त्वरित निर्णय और कब्जे की सरकारी ज़मीनों को छुड़वाकर राजस्व में इज़ाफ़ा भी बड़ी उपलब्धि रही. बड़े आयोजनों के सफल प्रबंधन और सीएम का इंदौर ज़िले का प्रभार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में समन्वय से कुछ समय में ही आशीष सिंह, सीएम यादव की पसंद में शामिल होते चले गए.
कमिश्नर आशीष सिंह
आशीष सिंह के सामने अब उज्जैन में सिंहस्थ तैयारियों को लेकर बड़ी चुनौती होगी.सीएम यादव का गृह जिला होने के अलावा सोशल मिडिया सहित AI जैसे टूल में तेज़ी से बदलाव का असर भी सिंहस्थ मेले में दिखेगा. ऐसे दौर में सीएम यादव की वजह से प्रतिष्ठा डबल मानी जा रही है.सभी की नज़रें आशीष सिंह पर होंगी.
इधर नगर निगम इंदौर में ही कमिश्नर रहे शिवम वर्मा को यहीं की कलेक्टरी सौंप दी.
यहां की आबोहवा और शहर की चुनौतियों से वर्मा वाकिफ हैं.उम्मीद की जाना चाहिए कि कलेक्टर के रूप में वर्मा को अपने पूर्व कार्यकाल का बोनस मिल गया.
ट्रेफिक सुधार,अतिक्रमण और अधूरे निर्माण को पूरा करवाने के लिए अब शहर की निगाह नवागत कलेक्टर शिवम वर्मा पर टिकी है.
मालवा-निमाड़ में परिवारिक तालमेल
यह पहला मौका है जब मालवा-निमाड़ में अफसरों में पारिवारिक तालमेल भी देखने को मिल रहा.
शिवम वर्मा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया,जबकि बड़वानी कलेक्टर के रूप में वर्मा की पत्नी जयति सिंह को भेजा गया.इससे पहले खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल हैं जबकि उनके पति ऋषव गुप्ता खंडवा कलेक्टर हैं.
यही नहीं खंडवा के जिला पंचायत CEO IAS नागार्जुन गौड़ा पदस्थ हैं और वहीं उनकी पत्नी IAS सृष्टि गौड़ा बुरहानपुर में जिला पंचायत CEO के पद पर पदस्थ हैं.
अक्सर आईएएस और आईपीएस ऑफिसर्स ज़िले में पदस्थ होने के दौरान काफी दूर और अलग इलाकों में होते हैं.मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कामकाज के साथ परिवार की प्रथमिकता में संवेदनशीलता दिखाई.
MP के Sheopur जिले के विजयपुर ब्लॉक में Chief Minister Dr.Mohan Yadav एक आयोजन में self help group की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे.यहां सम्मेलन में ही रक्षा बंधन मनाकर लाड़ली बहनों को भी सौगात देंगे.
SHG की 35 हज़ार महिलाओं से होगी बात
श्योपुर जिले के विजयपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव 10 अगस्त को स्वयं सहायता समूह की लगभग 35 हज़ार सदस्यों से सीधे संवाद करेंगे.यहीं सम्मेलन में किसी दो सदस्यों के अनुभव भी सुनेंगे.
समारोह में SHG की सदस्यों द्वारा तैयार राखी के गीत को भी प्रस्तुत किया जाएगा.
इस मौके पर ग्रामीण और पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल, राज्य मंत्री राधा सिंह के साथ वन मंत्री रामनिवास रावत भी मौजूद रहेंगे. सीएम यादव पहले ही कह चुके हैं कि महिला सरपंच सहित समूह की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अधिकार और सक्षम बनाएंगे.
Milk Production के लिए चर्चित है जिला
self help group की महिलाओं द्वारा गठित संगठन में महिलाएं कई तरह के काम कर रही.श्योपुर जिला milk production के साथ Animal Husbandry के लिए खास पहचान रखता है.यहां dairy products बड़ी मात्रा में तैयार किया जाता है.इसके अलावा bank sakhi और agriculture sakhi भी यहां सक्रिय है.
MP में एक बार फिर Chief Minister Dr.Mohan Yadav की नई सरकार भी लाड़लियों पर मेहरबान हो गई. कुछ समय पहले ही बनी इस सरकार के अंतरिम बजट (Interim Budget) में महिला वोटर्स (Female Voters) का पूरा ध्यान रखा गया. ये वही लाड़लियां हैं जिन्होंने प्रदेश में एक तरफ़ा वोट बैंक की तर्ज पर भाजपा को सत्ता में वापसी दिलवाई.
अफवाहों के बीच बहनों की बैंक में रहेगी बरकरत
लगातार चली अफवाहों के बीच MP में सरकार ने सभी की गलतफहमी दूर कर दी. प्रदेश में चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना को सरकार यथावत रखेगी. लाड़ली बहना के बैंक खातों में 'बरकत' बनी रहेगी. पूर्व से तय राशि 1250 रुपए हर महीने इन खातों में जमा होते रहेंगे. सरकार ने इसका इंतज़ाम कर खुलासा भी कर दिया.
मोहन यादव सरकार में वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) संभाल रहे उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) जगदीश देवड़ा (Jagdish Devada) ने विधान सभा में Interim Budget पेश किया.
मंत्री देवड़ा ने लेखानुदान के साथ कुल 1 लाख 45 हजार 229 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया.
इस बजट में सरकार ने महिलाओं का खास ध्यान रखा.
Deputy CM Jagdish Devada
उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) जगदीश देवड़ा (Jagdish Devada)  ने कहा-"लाड़ली बहनों के खाते नियमानुसार और समय पर पूर्व से तय 1250 रुपए जमा होंगे."
बजट में यह प्रावधान उस वक़्त रखा जब एक और लगातार कहा जाता रहा कि फंड और सरकार तंगहाल स्थिति में लाड़ली बहना योजना बंद कर सकती है. या बजट में कटौती भी कर सकती है.परन्तु ऐसा कुछ नहीं हुआ.
लाड़लियों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान बिखर गई.
किसान और जनमन योजना भी तुरुप का पत्ता
सरकार ने जहां प्रदेश में परिवार की लाड़लियों को खुश किया.वहीं किसान को लगातार ब्याज रहित लोन की सुविधा भी जारी रखी.यही नहीं विशिष्ट अति पिछड़ी जातियों के लिए लाई गई योजना पीएम जनमन योजना (PM Janman Yojana) को भी फोकस किया.
Prime Minister Narendra Modi भी ऐसे आदिवासी जिलों का लगातार दौरा कर चुके हैं. इस योजना में सरकार ने 23 जिलों के लिए 7550 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान रखा.
इस बजट में 1 अप्रैल 24 से 31 जुलाई 2024 तक के लिए 9438 करोड़ रुपए महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए स्वीकृत किए.इसका लाभ लाड़ली बहना को हर महीने मिलेगा.
सरकार का ही एक और बड़ा प्रोजेक्ट श्रीअन्न रानी दुर्गावती योजना (Shriann Rani Durgavati Yojana) को भी इस बजट में शामिल किया.
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है -"यह बजट अंतरिम है.लाड़ली बहना योजना यथावत है.यह PM मोदी की ग्यारंटी वाला बजट है. पूरा बजट और नई योजनाएं लोकसभा चुनाव के बाद हम जुलाई में पेश करेंगे."
रीवा से लगाकर प्रदेश के दूसरे कोने बुरहानपुर और बालाघाट से नीमच तक हर ज़िले में इस बार SHG की महिलाओं का प्रभाव दिखा. अनुशासन और उपलब्धियों को बताती झांकियों में खुद महिलाएं शामिल हुईं.
SHG दीदियों ने हर Field में गाड़े उलब्धियों के झंडे
MP में SHG की महिलाओं ने हर फील्ड में झंडे गाड़ दिए. 26 जनवरी Republic Day पर महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया.
Ujjain Ajeevika Mission District Project Manager (DPM) Amit Brajwani ने बताया-"यह उज्जैन जिले के लिए गर्व की बात है. यहां अमृत सरोवर योजना अंतर्गत मछली पालन और कायथा टोल संचालन SHG की महिलाओं को Chief Minister Dr.Mohan Yadav ने सम्मानित किया.जिले में कई समूह की महिलाएं बढ़िया काम कर कमाई कर रहीं."
सतना में लखपति महिला SHG ने हिस्सा लिया (Image: Ravivar Vichar)
Agar जिले के चाचाखेड़ी में भी टोल वसूली का काम संभाल रहीं Slef Help Group की सदस्यों को सम्मानित किया.
Dhar District Project Manager (DPM) Aparna Pandey बताती हैं-"धार में SHG से जुड़ीं सदस्यों ने अपनी पहचान अलग बनाई. यहां समूह की महिलाओं को सम्मानित किया. Drone Kisan Didi के कार्यों को प्रशंसा मिली."
Lakhapti Club और Drone Pilot को मिली मंत्री और CM की शाबासी
प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में SHG महिलाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कहीं Cabinet Minister तो कहीं Chief Minister ने शाबासी दी. उनको सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया.
Sehore District Project Manager (DPM) Dinesh Barfa ने बताया-"जिले में आजीविका पार्क चर्चा में रहा.Drone Pilot बनी संगीता मालवीय को cabinet minister Karan Singh Varma ने सम्मानित किया.हमारे जिले का सौभाग्य है कि महिलाओं ने बढ़िया प्रदर्शन किया."
सीहोर में DPM दिनेश बर्फा को सम्मानित किया (Image: Ravivar Vichar)
Satna District Project Manager (DPM) Anjula Jha कहती हैं-"हमारे जिले की SHG ने 'लखपति दीदी के बढ़ते कदम' थीम पर अपनी उपलब्धि को शानदार तरीके से बताया.गर्व है कि Ajeevika Mission की झांकी प्रस्तुति को पहला स्थान मिला."
Harda Ajeevika Mission से जुड़ीं SHG महिलाओं ने भी झांकी में लखपति दीदी क्लब को दिखते हुए हिस्सा लिया.
कटनी में आजीविका मिशन की DM सीमा सिंह हुई सम्मानित (Image: Ravivar Vichar)
उधर प्रदेश के ही Katni District Project Manager (DPM) Shabana Khan और District Manager (DM) Seema Singh ने बताया- "जिले में स्वयं सहायता समूह की झांकी को पहल स्थान मिला. यहां लगातार महिलाएं रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही."
Raj Bhawan पहुंची Ratlam SHG की महिला
इस साल SHG के लिए उपलब्धि का साल रहा.MP के Ratlam जिले के सैलाना ब्लॉक की जमना दीदी को Raj Bhawan में Governor Mangu Bhai Patel ने सम्मानित किया.
SPM Public (Relation) Bhopal Dinesh Dubey ने बताया-"प्रदेश के हर जिले में इस बार Ajeevika Mission के Self Help Group की महिलाओं ने जगह बनाई.खासतौर पर Didi caffe, Lakhpati didi club और Namo Drone Pilot Didi को आम लोगों द्वारा सराहा गया. State Rural Ajeevika Mission Bhopal लगातार SHG महिलाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रहा."