चमोली जिले के स्वयं सहायता समूहों को मिला Skoch Award
चमोली जिले (Chamoli district) में राष्ट्रीय आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के तहत स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) की आजीविका को सशक्त करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किये गए थे. इन कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए स्कॉच अवॉर्ड (Chamoli Ajeevika won Skoch award) दिया गया. जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने Skoch Award Nominee के अंतर्गत NRLM समूहों के कामों के बारे में बताया. ज़िले में भोजपत्र लेखन, लैंटाना से फर्नीचर बनाने, फल संरक्षण और बद्री भवन निर्माण जैसे आजीविका को बढ़ाने वाली गतिविधियों की सराहना की गई. जिसके बाद रोज़गार से जुड़े कामों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ओपन वोटिंग हुई और फिर चमोली ज़िले को स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
आजीविका को बढ़ाने के लिए चमोली जिले में कई पहलें की गई
35 सदस्यों के NRLM समूह को गोपेश्वर में 15 दिन की लैन्टाना से प्रोडक्ट बनाने की ट्रेनिंग दी गई. इस प्रशिक्षण (training) में लैन्टाना से चेयर, डस्टबिन और दूसरे प्रोडक्ट्स बनाना सिखाये. वन विभाग ने रूद्रनाथ यात्रा मार्ग पर लैन्टाना से बने 100 डस्टबिन लगाने का आदेश दिया था. इससे समूह सदस्यों ने लैन्टाना से तैयार उत्पादों की बिक्री से 65,000 रुपए कमाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के माणा गांव दौरे के दौरान, NRLM समूह के सदस्यों ने उन्हें भोजपत्र से बनी सौवेनियर और  माला भेंट की. जिले में महिलाओं को भोजपत्र लेखन की ट्रेनिंग दी गई. इससे समूह (SHG) के सदस्यों ने भोजपत्र सौवेनियर बेचकर लगभग 89,500 रुपये की आय कमाई है.
श्री बद्रीनाथ प्रसाद के तहत समूह सदस्यों ने चौलाई के लड्डू, गुलाब जल, चूली का तेल, हर्बल धूप, बद्री गाय का घी, बद्री तुलसी और लोकल प्रोडक्ट (local product) कैनोपी के ज़रिये बेचे. इसके ज़रिये उन्होंने 11 लाख 72 हजार रुपये कमाए.
चमोली में NRLM समूह सदस्यों (SHG women) द्वारा फल संरक्षण के तहत माल्टे का जूस, ऑवले जूस, बेल का जूस, बुराश जूस, सेब का जूस, तरह-तरह के जैम, और पहाड़ी अंजीर (तिमला) का अचार तैयार किया गया. समूह ने ये प्रोडक्ट्स बनाकर अच्छी आजीविका अर्जित की.
उत्तराखंड को 'द लैंड ऑफ़ गोड्स' या 'देवभूमि' कहते है. हर साल चारधाम की यात्रा के लिए आए भक्त और पर्यटक इस पावन भूमि की याद को अपने साथ ले जाने के लिए कोई न कोई स्मारक ज़रूर खरीदते है. इस बार सरकार ने यह बात ध्यान में रखते हुए एक रूपरेखा तैयार की है. इसके लिए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में अस्थाई आउटलेट खोले जा रहे हैं. चारधाम यात्रा मार्ग पर उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों को बेचने के लिए करीब 200 अस्थाई आउटलेट खोले जाएंगे. खास बात यह है कि इन आउटलेट का पहले माह का किराया सरकार उठाएगी. अधिकांश स्थानों पर आउटलेट खोलने का काम पूरा हो चुका है. इन आउटलेट्स के माध्यम से महिलाओं की आजीविका में बढ़त करना भी इसका पहल का उद्देश्य है.
प्रदेश में मिशन से जुड़ी 50 हजार से अधिक self help group की महिलाएं विभिन्न उत्पाद तैयार करती है जिनमें पहाड़ के परंपरागत लाल चावल, दाल, मसालों से लेकर, जूस, अचार, स्मृति चिन्ह, धूप-अगरबत्ती व पूजन सामग्री, ऐपण, काष्ठ सामग्री, हैंडलूम व हैंडक्राफ्ट से संबंधित उत्पाद प्रमुख रूप से शामिल हैं. पर्यटकों और भक्तों के बीच इन उच्च गुणवत्ता के इन उत्पादों की डिमांड भी खूब रहती है. विशेषकर पहाड़ों के ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ लोग बहुत पसंद करते हैं. 'USRLM' चारधाम यात्रा मार्ग पर हर साल बड़ी संख्या में अस्थाई आउटलेट खोलता है, जिससे प्रदेश की महिलाओं के उत्पाद देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोग आसानी से खरीद सकें.
उत्तराखंड की सरकार का यह फैसला एक बहुत बड़ी पहल साबित होगा. हर साल सिर्फ आउटलेट ही खोले जाते है लेकिन इस साल सरकार पहले महीने का किराया भी अपनी ओर से दे रही है. SHG की महिलाओं के लिए अपने और अपने परिवार के जीवन को सुधारने के यह एक बहुत ही अच्छी पहल है. इन महिलाओं के हाथों से बने यह उत्पाद देश दुनिया तक पहुंचेंगे और इन्हे आजीविका का भी स्त्रोत मिल जाएगा. तीर्थ स्थलों पर इस तरीके के आउटलेट लगाना बहुत सामान्य बात है, लेकिन जब सरकार आपकी मदद इस प्रकार से करे तो कार्य और भी आसान हों जाते है. राज्यों की सरकारों को भी इस तरह के कार्य करने चाहिए ताकि महिलाएं सशक्त बनने की ओर एक और कदम बढ़ा पाए.