अपने अलग-अलग रंगों और आकारों के साथ मशरूम जंगलों, खेतों और यहां तक ​​कि हमारी प्लेटों का भी अहम हिस्सा बन रहे हैं. मशरूम में वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और औषधीय विशेषताएं हैं (mushroom benefits). कई उद्योगों में मशरुम की बढ़ती मांग की वजह से मशरूम की खेती (mushroom farming) लोगों की पसंद बनी है. मशरुम कल्टीवेशन (mushroom cultivation) वैज्ञानिकों के लिए शोध का, किसानों के लिए आमदनी का, और एंट्रेप्रेन्योर्स के लिए मुनाफ़े का ज़रिया बन रहा है (mushroom business).
मशरूम खेती स्टार्टअप किसानों के लिए उपलब्ध करवा रहा मशरुम बीज
निधि कटारे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किसानों के लिए स्पॉन (मशरूम के बीज) तैयार करती हैं और बेचती हैं (mushroom seeds). उनका स्टार्टअप नेचुरल बायो इम्पैक्ट एंड रिसर्च (Natural Bio Impact and Research) फार्मा और खाद्य कंपनियों को सूखे ऑयस्टर मशरूम (oyster mushroom spawn) उपलब्ध करवाती है.
माइक्रोबायोलॉजी में MSc (MSc in Microbiology) पूरी करने के बाद, निधि कटारे ने कॉलेज में पढ़ाना शुरू किया. संस्थान नया था और 24 वर्षीय निधि को विज्ञान प्रयोगशालाएं शुरू करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई. 2014 में अच्छी कीमत मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने जमीन बेचने का फैसला किया. संस्थान को 2016 में बंद होना था. सहायक प्रोफेसर निधि के सामने ही कॉलेज और प्रयोगशालाओं को जमींदोज कर दिया गया.
“यह सब ख़त्म होते देख मेरा दिल टूट गया. मैंने तय किया कि मैं किसी पर निर्भर नहीं रहूंगी और खुद ही कुछ काम शुरू करूंगी. मैंने 2015 से इसकी तैयारी शुरू कर दी,'' निधि ने बताया.
घर पर शुरू की मशरुम फार्मिंग
माइक्रोबायोलॉजी के अपने ज्ञान को इस्तेमाल कर निधि ने स्टार्टअप शुरू किया. मशरूम की खेती से जुड़ी जानकारी जुटाई और घर की छत पर 10 फीट X 10 फीट का शेड बनाया. वहां ऑयस्टर मशरूम (oyster mushroom farming at home) बैग तैयार करना शुरू किये. मशरूम की खेती के लिए कम जगह, मध्यम रोशनी और हवा और अच्छी स्वच्छता ज़रूरी होती है (mushroom farming requirements).
कुछ समय बाद, निधि ने किराए पर घर लेकर मशरूम स्पॉन लैब (mushroom spawn lab) शुरू किया. उन्होंने सेकंड हैंड इंस्ट्रूमेंट्स खरीदे जैसे लमीनार एयरफ्लो कैबिनेट, वर्टीकल ऑटोक्लेवेस, सीड जर्मिनेशन चैम्बर और इनक्यूबेटर.
कैसे तैयार होते हैं मशरुम स्पॉन?
स्पॉन तैयार करने के लिए, उन्होंने गेहूं का इस्तेमाल किया, हालांकि मक्का या ज्वार का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आधा उबला हुआ गेहूं हवा में सुखाया जाता है, जिसे कैल्शियम कार्बोनेट पाउडर के साथ मिलाते है. फिर मिश्रण को खाली ग्लूकोज ड्रिप बोतलों या प्लास्टिक की थैलियों में डाल दिया जाता है. इसके बाद, फ़ंगाई (fungi) के शुद्ध कल्चर को उसमे मिलाकर 15 दिनों के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दिया जाता है.
नेचुरल बायो इम्पैक्ट एंड रिसर्च को मिली सफ़लता
कोविड (Covid) के बाद, निधि ने जगह खरीदी. वह कहती हैं, ''वर्तमान में, मेरी लैब पहली मंजिल पर 1500 वर्ग फुट में फैली हुई है, जबकि मशरूम की खेती भूतल पर इतनी ही जगह पर की जाती है.''
वह मौसम और मांग के आधार पर स्पॉन को 100 रुपये से 120 रुपये किलो में बेचते हैं. इससे हर महीने करीब 70 हज़ार रुपये से एक लाख रुपये तक की आय हो जाती है.
मशरूम की खेती का काम खत्म करने के बाद शाम को निधि छात्रों को कोचिंग देती हैं.
मशरुम का यह सस्टेनेबल स्टार्टअप मॉडर्न एग्रीकल्चर लैंडस्केप को बदल रहा है. मशरुम फार्मिंग के ज़रिये निधि कटारे न सिर्फ लाभदायक उद्यम विकसित कर रही है, बल्कि सस्टेनेबल फार्मिंग को भी बढ़ावा दे रही हैं.
G20 में पीएम मोदी की महिला सशक्तिकरण पर बात
G20 मंत्रिमंडलीय सम्मलेन (G20 Ministerial Conference) की G20 Empower में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि जब महिलाओं में समृद्ध होगी तब ही देश में समृद्धि होगी. उन्होंने बताया की महिलाओं में आर्थिक सशक्तिकरण (Economic Empowerment) होने से हम विकास की ओर बढ़ेंगे, साथ ही शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच से वैश्विक प्रगति होगी. उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का नेतृत्व, समावेशिता (Inclusiveness) को बढ़ावा देकर, उनकी आवाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) है, जो जनजातीय समुदाय (Tribal Community) से होकर भी, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व और दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा बल की प्रमुख कमांडर के रूप में काम कर रही हैं.
लोकतंत्र में भारतीय संविधान (Indian Constitution)  द्वारा महिलाओं सहित सभी नागरिकों को वोट देने (Right To Vote) और चुनाव लड़ने का सामान रूप से अधिकार दिया गया. महिलाएं आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक परिवर्तन में प्रमुख एजेंट के रूप में काम कर रहीं हैं. 1.4 मिलियन की आबादी में, भारत में ग्रामीण स्थानीय निकायों में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि (Elected Representatives) महिलाएं हैं. भारत और वैश्विक स्तर पर महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे व्यापारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं.
अगर सेल्फ हेल्प ग्रुप (Self Help Groups) की बात करें, तो महिलाओं को SHGs से जोड़ने का यह कदम महत्वपूर्ण परिवर्तन के रूप में सामने आया. COVID के दौरान भी यह Self Help Groups और निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. मास्क और सैनिटाइजर का उत्पादन कर ,संक्रमण रोकने के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई.
महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई योजनाएं
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) के तहत लगभग 70% महिलाओं के लोन एक्सेप्ट किये गए . इसी तरह ‘स्टैंड उप इंडिया’ (Stand-Up India) के तहत 80% लाभार्थी महिलाएं है, जो ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स (Greenfield Projects) के लिए लोन ले रही हैं. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत महिलाओं को 10 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन (LPG Connection) उपलब्ध कराये गए, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आया. इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया महिलाएं शासन, व्यापार, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और सशस्त्र बलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाई हैं.
उन्होंने बताया कि भारत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई उचाईयों को छू रहा हैं. महिला उद्यमी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं और 'Tech Equality Platform' की शुरुआत से महिलाओं की डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा.
भारत की G20 अध्यक्षता के तहत 'महिला सशक्तिकरण' पर नया कार्य समूह स्थापित किया जा रहा हैं और हम सभी को समृद्धि, समानता और सामाजिक न्याय की प्राप्ति के लिए मिलकर काम करना होगा. महिलाओं को बेहतर समाज और भारत को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समस्यायों का समाधान मिलकर करना होगा, जिससे वह आगे बढ़कर नई उचाईयों को छू सके.