दुनिया को भले ही क्रिकेट (Cricket) इंग्लैंड ने दिया हो, लेकिन आज इस खेल पर राज भारत कर रहा है. टेस्ट मैच से लेकर T20 तक, हर तरफ आज भारत का ही डंका बज रहा है. आज, भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है.  तभी तो, जब कोई खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है, तो पूरा देश उसे सपोर्ट करने को एक हो जाता है, और जब वही मैच भारत जीत जाता है, तो देश में मानो दिवाली जैसी रौनक छा जाती है.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) की स्टार बल्लेबाज, ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से देश को एक और जश्न का मौका दे दिया है. उनकी बल्लेबाजी ने ना केवल रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि सभी का दिल भी जीत लिया है.
यह भी पढ़ें - क्यों हार का ठीकरा Cricketers की पत्नियों के सिर फोड़ा जाता है!!!
Mithali Raj के रिकॉर्ड की बराबरी
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA Women Series) अपने लगातार दूसरे शतक के साथ मिताली राज (Mithali Raj) के Women's ODI Cricket में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतकों (Centuries) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने 120 गेंदों में 136 रन बनाए, जिसमें 18 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह उनकी छठी वनडे सेंचुरी थी, जो उन्हें मिताली राज के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बना देती है.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शतक जड़कर एक और खास रिकॉर्ड बना लिया है. उनके इस प्रदर्शन ने टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया और मैच में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई. लगातार दो शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है और स्मृति ने यह कारनामा कर दिखाया. भारत इस सीरीज़ में 3 में से अब तक 2 ODI मैच जीत कर 2-0 की लीड पर है.
इसी के साथ, Women's Cricket के दोनों ही फॉर्मेट की Ranking में Top 5 में जगह बनाने वाली Smriti Mandhana इकलौती एशियाई खिलाड़ी है.
यह भी पढ़ें - दीप्ति शर्मा है भारत की सर्वश्रेष्ट महिला क्रिकेट ऑल राउंडर खिलाड़ी
Cricket Fans ने Social Media पर शेयर की ख़ुशी
स्मृति के इस अद्भुत प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक थीं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने जमकर तारीफ की और उनकी तुलना महान बल्लेबाजों से की, जिसमें जर्सी नं. 18 Virat Kohli सबसे ऊपर रहा.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का यह रिकॉर्ड केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, यह उनके दृढ़ संकल्प, मेहनत और भारतीय महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है. उनकी यह उपलब्धि हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती है. स्मृति ने अपने खेल से यह दिखा दिया है कि मेहनत और जुनून से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - 347 runs के साथ India Women's Cricket Team ने रचा इतिहास
पूरी दुनिया ने पिछले कुछ समय में भारतीय ग्रामीण महिलाओं के साक्षरता दर (Literacy Rate) में वृद्धि, उनकी कार्यबल और सरकार में भागीदारी बढ़ाने और लैंगिक असमानताओं (gender differences) को दूर करने में उल्लेखनीय प्रगति देखी है. हालांकि, इन उन्नतियों के बावजूद, महिलाएं अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक अवसरों तक सीमित पहुंच जैसी कड़ी बाधाओं का सामना कर रही हैं, जो उनके समाज में समग्र भागीदारी को बाधित करती हैं. यह बाधा ना केवल महिलाओं को प्रभावित करती है बल्कि समाज के समग्र प्रगति को भी रोकती है.
विश्व स्तर पर, महिला श्रमबल (labor force) में भागीदारी लगभग 50% है, जबकि पुरुषों के लिए यह दर 80% से अधिक है, जिसमें भारत में महिला भागीदारी 2022 तक सिर्फ 28% रही है. Data की माने तो राजस्थान में महिलाओं की एक बड़ी संख्या बिना वेतन के घरेलू कामकाज या असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं, जहां उन्हें औपचारिक नौकरियों की सुविधाओं तक सीमित पहुंच ही मिल पाती है.
इसी मुश्किल का समाधान ढूंढने निकली Rajasthan Royals और किया महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए #PinkPromise.
यह भी पढ़ें - 347 runs के साथ India Women's Cricket Team ने रचा इतिहास
Pink Jersey में RR उतरी मैदान में
राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में परिवर्तन को आवाज़ देने और उन्हें सशक्त बनाने के अपने मूल उद्देश्य के साथ, Jaipur (The Pink City) स्थित IPL फ्रेंचाइजी (Indian premiere League Franchise) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) ने 6 अप्रैल को अपने #PinkPromise मैच में, जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के साथ हुआ, हर छक्के के बदले राजस्थान में छह घरों को सौर ऊर्जा (solar power) से जोड़ने का वादा किया. इसके साथ ही RR ने राजस्थान और भारत की सशक्त महिलाओं को सक्षम बनाने के अपने इरादे के लिए अपने पूरे मैचडे किट्स को उन महिलाओं के लिए समर्पित किया और मैच में बिकी हर टिकट के बदले ₹100 भी महिलाओं के हिट के लिए donate किए.
RR की टीम ने विशेष रूप से design की गई पिंक मैचडे किट्स पहनी, जिन पर Royal Rajasthan Foundation (RRF) से जुड़ी कुछ महिलाओं के नाम भी उनके सम्मान में लिखे गए. RR की jersey पर खास रूप से बांधनी पैटर्न (Bandhani Pattern) में डिज़ाइन की गई जो कि राजस्थान की प्राचीन कला को दर्शाती है, जो राजस्थानी महिलाओं की पारंपरिक वेश-भूषा की शान है. इस डिज़ाइन में RRF के "औरत है तो भारत है" के motto के साथ solar panels बनाए गए है जो कि RR की महिलाओं तक स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) पहुंचाने की कोशिश को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें - क्रिकेट मैदान फतेह करती Para cricketers
Image Credits - Rajasthan Royals
Royal Rajasthan Foundation से आसान हो रहीं महिलाओं की ज़िंदगी
"औरत है तो भारत है" के दृष्टिकोण के साथ 2019 में स्थापित Royal Rajasthan Foundation (RRF) ने राजस्थान की सशक्त महिलाओं के लिए पानी, आजीविका, स्वच्छ ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य तक समान पहुंच सुनिश्चित करके अवसरों को सक्षम बनाने पर काम किया है.
सौर ऊर्जा (solar power), एक sustainable environment प्रदान करने और आजीविका के अधिक अवसर (livelihood opportunities) सृजित करने के लिए, स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) के उपयोग में एक मुख्य तत्व बन गई है. इसलिए, रॉयल्स ने #PinkPromise मैच के माध्यम से जितने संभव हो उतने घरों को solar power प्रदान करने का निर्णय लिया.
मैचडे के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों का एक मेजबान भी प्रकट किया गया, जिसमें घरेलू राजस्थानी महिला सांस्कृतिक कलाकार और मनोरंजनकर्ता ने मैच से पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रदर्शन किया, राजस्थानी रेत कलाकार द्वारा सौर पैनल-नेतृत्व वाली रेत कला तैयार की गई और RRF की महिला लाभार्थी और राजस्थान की प्रेरणादायक महिलाएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को गौरवान्वित किया है, की उपस्थिति भी दर्ज हुई.
Image Credits - Rajasthan Royals
1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन को सवांरा RRF ने
Rajasthan Royals के जेक लश मैक्रम (Jake Lush McCrum) ने बताया,
'औरत है तो भारत है' के दृष्टिकोण के साथ, फाउंडेशन ने पिछले पांच वर्षों में राजस्थान की 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. हमारा सपना एक 'Rural Development Model' बनाने का है जिसे सिर्फ राजस्थान के अन्य हिस्सों में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस्तेमाल किया जा सके.
इस initiative से Rajasthan Royals ने साबित किया है कि Cricket जैसे खेल के माध्यम से भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं. यह पहल ना केवल राजस्थान में सौर ऊर्जा के महत्व को बढ़ावा देती है, बल्कि यह सामाजिक समरसता की भी एक अद्भुत मिसाल पेश करती है, जहां खेल और सामाजिक प्रयास हाथ में हाथ डालकर चलते हैं. इस तरह की पहलें हमें यह याद दिलाती हैं कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं; वे समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं.
यह भी पढ़ें - DriveX की CSR पहल से जीवन में बदलाव
Preity women!
Women Empowerment का एक अद्भुत  example है PREITY ZINTA. आज इस नाम को किसी बड़े Introduction की ज़रूरत नहीं है. पेशे से यह एक कलाकार हैं, क्रिकेट जगत में IPL की टीम KINGS 11 PUNJAB की मालकिन और एक successful Business Woman .
क्या आपको पता है कि Preity ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत COINCIDENCE से एंट्री लीं और अपनी फिल्मों से हर बार एक सोशल मैसेज देने की कोशिश करीं हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी का उपयोग समाज में change लाने की हमेशा कोशिश की हैं. उनके मुताबिक़ 70s और 80s के दशक में Male Dominated फिल्म्स ज़्यादा बनायीं गयीं हैं और उसी कारण समाज में महिलाओं को Male patriarchy का सामना करना पड़ा, जो अपने आप में समाज के लिए हानिकारक साबित हुआ हैं.
उन्होंने हमेशा Human Trafficking के खिलाफ़ आवाज़ उठाईं है और अपने stardom से आम जनता तक ये message पहुंचाया हैं की Human Trafficking, domestic Violence  गलत हैं.
Image credit: Gold Andhra News
Preity अपने बचपन की बात बताते हुए कहतीं हैं -"जब मैं एक छोटी लड़की थी, तो मेरे पिताजी ने हमेशा मुझे यह कहा कि भारतीय लड़कियाँ, जब वे छोटी होती हैं, तो वे अपने पिताजी पर निर्भर होती हैं, जब वे शादीशुदा होती हैं, तो वे अपने पतियों पर निर्भर होती हैं. और जब वे बड़ी होती हैं, तो वे अपने बेटों पर निर्भर होती है."
यह बात उन्हें अच्छी नहीं लगीं और उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का रास्ता चुना. Preity ने अपनी पढ़ाई Crimnal physocology में करी और हमेशा से वें एक Foreinsic Scientist बनना चाहती थीं, पर उन्हें फ़िल्मी दुनिया का invitation मिला और आज वें एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के रूप में भारत का नाम रोशन कर रहीं हैं.
यहीं नहीं बल्कि preity किंग्स 11 पंजाब, की मालकिन हैं और पूरा टीम मैनेजमेंट सम्भालतीं हैं. परन्तु वें इस बात से बिलकुल खुश नहीं हैं की महिलाओं को बिज़नेस field और Cricket industry में आज भी उतना seriously नहीं लिया जाता.
Priety कहतीं हैं-  “एक महिला के लिए, क्रिकेट एक बहुत ही माचो खेल है. यह एक पुरुषों की  दुनिया है. सिनेमा की दुनिया में शामिल होना क्रिकेट की दुनिया में शामिल होने की तुलना में आसान था. क्रिकेट में होने के बावजूद, यह मायने नहीं रखता कि मैं 18 घंटे दिन में काम करूँ. यह मायने नहीं रखता कि मैं 9 या 10 सालों से इस business में हूँ. जब मैं वहां बाहर जाती हूँ, तो मुझे अब भी, बहुत सारे सवालों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि, "आज आपके बाल बहुत अच्छे लग रहे हैं. यह एक बहुत अच्छा पोशाक है. और आपका मेकअप कैसा है?" तो कभी-कभी यह थोड़ा परेशान कर देता है, क्योंकि आप सोचते हैं, इतने सालों बाद भी, आप अब भी मुझसे वही सवाल पूछना चाहते हैं. और यह मेरे विशेष रूप से नहीं है, मुझे लगता है हर महिला इससे गुज़रती है.”
Preity Zinta आज दो बच्चों की माँ भीं हैं और उनका ये मानना हैं की -'मुझसे मत कहो कि आसमान ही सीमा है जब चाँद पर पैरों के निशान हैं'
शतरंज (Chess) की दुनिया में, विश्वनाथन आनंद  (Viswanathan Anand) का नाम विश्व में महान ग्रंड्मास्टरों (Chess Grandmasters) में आता  है. लेकिन हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी का साथ होता है और ऐसा ही उदाहरण आनंद के जीवन में भी रहा. आनंद आज जो कुछ भी है, वो अपनी मां, सुशीला विश्वनाथन (Sushila Viswanathan) के निरंतर सपोर्ट की वजह से हैं. सुशीला विश्वनाथन ने अपने दृढ़ समर्थन और संघर्ष के साथ अपने बेटे आनंद को एक महान व्यक्तित्व बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
आनंद को 6 साल की उम्र में शतरंज की चालें सिखाना  किया शुरू
सुशीला शतरंज खेलने वाले वकीलों के परिवार से थीं. उन्हें शतरंज खेलना काफी पसंद था. आनंद को 6 साल की उम्र में ही उन्होंने शतरंज की चालें सिखाना शुरू किया. यही कारण है कि, चेन्नई (Chennai) के लोयला कॉलेज से कॉमर्स (Loyola College, Chennai) में पढ़ाई करने के बाद भी, आनंद ने शतरंज की राह चुनी. उस दौर में, खेल में करियर बनाना सुरक्षित नहीं माना जाता था और खेल में लोग सिर्फ क्रिकेट (Cricket) को ही पसंद किया करते थे, लेकिन आनंद का शतरंज के प्रति लगाव होने के कारण, उन्होंने रिस्क लिया और आज हमारे सामने इतिहास गवाह है.
1983 में सुशीला, आनंद के साथ, अलग-अलग कॉम्पीटीशन में जाती थीं, जहां उन्हें ऐसी जगहों में रुकना पड़ता था, जिसकी आज हम कल्पना भी नहीं कर सकते. देखा जाये तो आनंद की बदौलत ही, आज शतरंज खेल की रूपरेखा इतनी बदल गई हैं.
Image Credits : Ravivar Vichar
सुशीला ने आनंद के सफल करियर का  श्रेय खुद कभी नहीं लिया. जब आनंद ने तेहरान (Tehran) 2000 में पहली बार विश्व ख़िताब (World Title) जीता, तब सुशीला ने बताया कि, उन्होंने सिर्फ आनंद की प्रतिभा को सही समय पर पहचाना और आनंद की जीत उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं, क्यंकि उन्हें यकीन था कि, एक दिन आनंद विश्व खिताब जीतेगा.
सुशीला माता-पिता की प्रेरणा के लिए आदर्श उदाहरण थीं. बात है अगस्त 1994 सांघीनागर (Sanghi Nagar) मैच की, जब आनंद गाटा कामस्की (Gata Kamsky) से हारने के बाद, सुशीला उनको लेने चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) गई थीं. तभी उन्होंने सुनिश्चित किया कि, अगले मैच में वह आनंद के साथ जायेंगी. मार्च 1994 में जब आनंद को लास पालमास (Las Palmas), स्पेन (Spain) में कामस्की के खिलाफ एक और मैच खेलने का मौका मिला, तब सुशीला उनके साथ गई और खेल का परिणाम भी इस बार उलट था. आनंद ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए, यह मैच जीता और पहली बार विश्व चैंपियनशिप (World Championship) के चैलेंजर बनकर उभरे.
सुशीला के निधन से शतरंज ने भारतीय शतरंज का सबसे बड़ा प्रेरक खो दिया. उनके त्याग, धैर्य और निष्ठा ने आनंद को वहां पहुंचाया है, जहां वह आज है. सुशीला के समर्पित, समर्थ और संघर्षशील व्यक्तित्व की वजह से ही आनंद ने भारत का नाम विश्व में रौशन किया है. सुशीला अन्य महिलाओं के लिए मिशाल है. महिलाओं की ज़िन्दगी उनकी इच्छाशक्ति और समर्पण से भरी हुई होती है. वह अपने परिवार या बच्चों को सपोर्ट कर, उन्हें नई उचाईयों की ओर बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं.
दुनिया भर में लोग क्रिकेट (Cricket), फुटबॉल (Football) को इतना महत्व देते है की किसी और खेल के खिलाड़ियों को जानते हुए भी नज़रअंदाज़ करते है. खासकर अगर हम बात करे महिला खिलाड़ियों, की तो आज भी उन्हें वो प्राथमिकता नहीं मिलती जैसी पुरुषों को मिलती है.
' मिलेनियम चाइल्ड ' (Millennium Child) के नाम से जाने जानी वाली डिस्कस थ्रोअर (Discuss Throw) सीमा पूनिया (Seema Punia) ने एक बार फिर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर सिल्वर मैडल (Silver Medal) जीत कर गौरवान्वित किया. सीमा चार ओलिंपिक (Olympic) में  खेल चुकी है. कजाकिस्तान (Kazakhstan) में 1 जुलाई 2023 को आयोजित हुए कोसोनोव मेमोरियल 2023 एथलेटिक्स मीट (Qosanov Memorial 2023 Athletics Meet) में सीमा ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया.  इसके पहले भी 2014 एशियाई गेम्स (Asia Games) में सीमा ने 57.35 मीटर की दुरी तय करके सिल्वर मैडल जीता था.
सीमा का जन्म के हरियाणा (Haryana) सोनीपत (Sonipat) में 27 जुलाई 1983 को हुआ. सीमा को शुरू से ही दौड़ने और कूदने का शौक था. महज 11 साल की उम्र  में उन्होंने खेल जगत में कदम रखा. आमतौर  पर लड़कियों को खेल जगत में आना आसान नहीं होता, पर सीमा के परिवार के सदस्य, उनके भाई हॉकी और कुस्ती में पहले से ही खेल की दुनिया में आ चुके थे इसलिए सीमा को खेल जगत में आने में कोई रुकावट नहीं आयी. उन्हें पहले हर्डल्स (Hurdles) और लॉन्ग जम्प (Long Jump) में काफी रूचि थी, पर उन्होंने अपने कोच की सलाह को मानते हुए डिस्कस थ्रो में अपना करियर बनाने का फैसला लिया.
वर्ष 2000 में सीमा पूनिया एंटिल (Seema Punia Antil) ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप (World Junior Championship) में गोल्ड मैडल जीता, पर स्यूडोएफेड्रिन ड्रग (Pseudoephedrine Drug) टेस्ट में पॉजिटिव आने के कारण उन्हें चेतावनी देकर उनसे गोल्ड मैडल (Gold Medal) वापस ले लिया गया. सीमा का खेल का सफर इतना आसान नहीं था, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धैर्य नहीं खोया और अपनी प्रैक्टिस को जारी रखा. उनकी यही मेहनत रंग लाई. वर्ष  2002 में जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन (Kingston) में आयोजित हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप में ब्रोंज मैडल (Bronze Medal) जीता. सीमा पूनिया जैसे खिलाड़ी लड़कियों और महिलाओं के लिए मिसाल है.