क्या आप जानते है नॉर्थ ईस्ट भारत (North-East India) में कितनी ट्राइब्स हैं ? इसी बारे में लोगों को बताने के लिए अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने डॉल बनाना शुरू किया. उन्होंने अपने क्रोशिया (crochet) के हुनर को अपने समुदायों के बारे में बताने के लिए इस्तेमाल किया. इदु-मिशमी जनजाति (Idu-Mishmi tribe) से ताल्लुक रखने वाली सुषमा लिंग्गी (Sushma Linggi) दिबांग घाटी के रोइंग की रहने वाली हैं. बिजली विभाग, अरुणाचल प्रदेश में असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) के पद पर करियर की शुरुआत की. काम के बीच थोड़ा वक़्त मिलता तो बुनाई और कढ़ाई कर लिया करती.
Image Credits: North East Today
एक बार इंटरनेट ब्राउज़ करते समय, उन्होंने क्रोशिया से बनी गुड़िया देखी. वह तुरंत उस जैसी गुड़िया बनाने लगी. लेकिन वो उस जैसी गुड़िया बना नहीं पाई. उन्होंने इंटरनेट का सहारा लेने का सोचा. सुषमा ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल वीडियो देखकर इन गुड़ियों को बनाना सीखा. सुषमा अपनी मां को पारंपरिक मेखला (थुवे) और बीडिंग ज्वैलरी (लेकेपो) बनाते हुए देखा करती थी. उनकी मां अभी भी पारंपरिक कला का इस्तेमाल कर हैंडबैग बनाकर उन्हें बेचती हैं. उनकी मां की कृतियों ने उन्हें इन गुड़ियों को आदिवासी स्पर्श देने के लिए प्रेरित किया. सुषमा ने कुछ जनजातियों की गुड़िया बनाई है और ज़्यादा से ज़्यादा जनजातियों को कवर करने का लक्ष्य रखती है.
Image Credits: North East Today
“हमारे हैंडीक्राफ्ट (handicraft) राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है. मैं अपनी संस्कृति को बाकी दुनिया के साथ साझा करना चाहती हूं. अगर इन गुड़ियों को बनाने से हमारे कल्चर (culture) को दुनिया तक पहुंचाने में थोड़ी भी मदद मिल सकती है तो मैं इन्हें बनाना जारी रखूंगी", सुषमा (Sushma) ने कहा.
Image Credits: North East Today
शौक के तौर पर उन्होंने 2018 में इन डॉल्स को बनाना शुरू किया. लोग उनकी डॉल्स को खरीदने की इच्छा दिखाने लगे. इससे प्रेरित होकर, आखिरकार जुलाई 2019 में डॉल्स को बेचना शुरू किया. सुषमा बताती है कि आकार और काम की डीटेल के हिसाब से एक गुड़िया बनाने में उन्हें लगभग 4 घंटे से 4 दिन लगते हैं.
Image Credits: North East Today
भारत 80 % से ज़्यादा खिलौनों का आयात (import) चीन से करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत' (Atmanirbhar Bharat) पहल की शुरुआत ने स्थानीय किसानों, उद्यमियों आदि को आशा की किरण दी है. उनका कहना है कि अगर स्थानीय आर्टिस्ट (local artists) को बढ़ावा मिलेगा तो आयात में कमी आ सकती है. साथ ही, प्लास्टिक (plastic) की जगह मुलायम धागे या ऊन से बने खिलौने कार्बन फुटप्रिंट (carbon footprint) कम करने में मदद करेंगे. ये खिलौने बच्चों को भी कोई नुक्सान नहीं पहुंचाते. खेल-खेल में बच्चों को उनकी संस्कृति के बारे में भी पता चल जाता है. उनके जैसी दिखने वाली गुड़िया से बच्चे ज़्यादा लगाव महसूस करते हैं.
सुषमा उनके क्षेत्र में चल रहे स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups-SHG) की महिलाओं को यह कला सिखाना चाहती हैं, ताकि राज्य के कल्चर को दर्शाने वाली ऐसी डॉल्स ज़्यादा से ज़्यादा बन सके और महिलाओं को इसके ज़रिये आमदनी के अवसर भी मिले.
दादी-नानी के क्रोशिए से बने टेबलक्लॉथ या सोफा कवर संभालकर रखे जाते हैं. रेडीमेड सामान के इस दौर में ये कला फीकी पड़ती नज़र आती है. पर, आज भी क्रोशिए की कला को बचाये रखा है झारखंड (Jharkhand) की कंचन भदानी (Kanchan Bhadani) ने. 61 साल की कंचन क्रोशिये (crochet) से सॉफ्ट टॉयज़ (soft toys) बनाती है. कोलकाता में जन्मी और पली-बढ़ी कंचन ने अपनी दादी और मौसी से ये हुनर सीखा. शादी के बाद झारखंड आ गई. यहां उन्होंने ट्राइबल महिलाओं को रोज़गार के लिए जूझते देखा. उनके लिए दो वक़्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था.
कंचन ने इन महिलाओं की मदद करने के लिए उन्हें ये हुनर सिखाया. अब तक, वह 50 से ज़्यादा आदिवासी महिलाओं को क्रोशिए की कला सिखा चुकी हैं. 2021 में  कंचन ने 'लूपहूप' (Loophoop) की शुरुआत की. ज्यादातर महिलाएं उसके साथ कंपनी के लिए खिलौने बनाने का काम करती हैं. अब तक इनकी कंपनी 3 हज़ार से ज़्यादा हाथ से बने क्रोशिया के खिलौने बेच चुके हैं. इसके अलावा, कंचन आदिवासी समुदायों की गृहणियों और लड़कियों को आजीविका कमाने में मदद करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण भी दे रही हैं.
Image Credits: Better India
इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद, वे अपनी शिक्षा जारी नहीं रख सकी क्योंकि शादी के बाद उन्हें शहर बदलना पड़ा. लेकिन उन्होंने क्रोशिए के अपने जुनून को ज़िंदा रखा और क्रोशिये से कुछ नया बनाती रही. झुमरी तलैया आ जाने के बाद वे कई आदिवासी महिलाओं से मिलीं जो पढ़-लिख नहीं सकती थी. वे केवल मज़दूरी करना जानती थी, जिसमें कमाई काफी काम थी. इन महिलाओं की परेशानियों को देखकर कंचन हमेशा सोचती थी कि कैसे वह उनके जीवन में बदलाव ला सकती है.
तीन बच्चों की परवरिश और गृहस्ती ने उन्हें सालों बांधे रखा. जिसकी वजह से वे अपनी सामाजिक कार्य की आकांक्षाओं पर ध्यान नहीं दे सकी. बच्चों के बड़े हो जाने के बाद फुर्सत मिलते ही, उन्होंने 60 साल की उम्र में अपने सपनों को पूरा करने का सोचा. उनके बच्चों ने लूपहूप के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया शुरू करने में मदद की.
कंचन की टीम में 21 साल की सोनाली करीब दो साल से जुड़ी है. वह एक महीने में 30 से ज्यादा खिलौने बनाती हैं. दो हफ्ते के प्रशिक्षण में सोनाली ने आसानी से काम सीख लिया. वह कहती है, "कंचन मैम हमें असाइनमेंट देती हैं. काम पूरा करके हम उन्हें प्रोडक्ट दे देते है. इस काम ने मुझे बहुत आत्मविश्वास और पैसे कमाने का ज़रिया दिया है. इस पैसे से मैं कॉलेज की ट्यूशन फीस देती हूं."
Image Credits: Better India
ज़्यादातर महिलाएं  दिन में केवल कुछ घंटे काम करके लगभग 5 हज़ार रुपये हर महीने कमा लेती है. कंचन महिलाओं के साथ मिलकर तरह-तरह के सॉफ्ट टॉयज बनाती हैं- जैसे ऑक्टोपस, गुड़िया, कैटरपिलर, हाथी आदि. ये टॉयज़ उनकी वेबसाइट, इंस्टाग्राम प्रोफाइल और फ्लिपकार्ट और अमेज़ॅन जैसे प्लेटफार्मों से खरीदे जा सकते हैं. कंपनी वर्तमान में हर साल 14 लाख रुपये से ज़्यादा कमा रही है.
कंचन, उस उम्र में इंटरप्रेन्योर (entrepreneur) बनी जब ज़्यादातर लोग रिटायर (retire) होने की सोचते है. न केवल उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की पर समाज सेवा करने का सपना भी पूरा किया. कंचन कहती है, “मेरा मानना ​​है कि कुछ शुरू करने और अपने जुनून का पालन करने की कोई सही उम्र नहीं होती है. इसलिए मैं इन आदिवासी महिलाओं के लिए काम करना और उनके जीवन में सुधार करना चाहती हूं.”