फैशन (fashion) की दुनिया में आज सिर्फ नई डिज़ाइन (design) की ही नहीं, ऐसे मटेरियल (material) की भी खोज है जो सस्ता (cheap), पर्यावरण (environment) के अनुकूल, और टिकाऊ (sustainable) हो. इस खोज को मायु फैशन ब्रांड (Mayu Fashion Brand) ने पूरा किया है. मायु एक ऐसी फैशन ब्रांड है जो मछली की त्वचा (fish skin) से पर्यावरण के अनुकूल लेदर (leather) से हैंडबैग (handbag) और दूसरी एक्सेसरीज (accessories) बनाता है. पेरिस (Paris) और हंगरी (Hungary) में उनके प्रोडक्ट्स को बड़े फैशन शो (fashion show) में जगह मिल चुकी है. मयूरा दावड़ा शाह (Mayura Davda shah) ने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ मायु की शुरुआत की.
Image Credits: The Third Pole
छुट्टी के दौरान, आइसलैंड (Iceland) के बाज़ार में घूमते वक़्त उनकी नज़र फिश लेदर (fish leather) से बनी खूबसूरत चीज़ों पर पड़ी. बस, यही से सोलापुर (Solapur) की रहने वाली मयूरा को खुदका लेबल शुरू करने का आइडिया मिला. नॉर्डिक क्षेत्र में, खुदको गर्म रखने के लिए मछली के चमड़े से बने जूते का इस्तेमाल करीब 5 हज़ार सालों से किया जा रहा है. मयूरा ने भी मछली उद्योग से निकलने वाले इस 'कचरे' का इस्तेमाल अपनी ब्रांड शुरू करने में किया. फिश लेदर के इस्तेमाल से बने प्रोडक्ट्स को उन्होंने इंडिया लाने का सोचा.
ब्रांड मायु न केवल अपने प्रोडक्ट बनाने में बल्कि काम के संचालन में भी सस्टेनेबिलिटी का ध्यान रखता है. मायु की टीम चेन्नई (Chennai) में जीरो वेस्ट फैसिलिटी (Zero Waste Facility) में काम करती है. भारतीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से 'सफेद' श्रेणी प्रमाणित कारखाने में प्रोडक्शन होता है. इसका मतलब यह है कि  प्रोडक्शन या संचालन में किसी भी तरह से हवा, पानी या पर्यावरण को प्रदूषित नहीं किया जाता.
Image Credits: NDTV
मायु ब्रांड महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें एक्सपोर्ट क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाना सिखाती है. इससे कई महिलाओं को रोज़गार मिला है. उन्हें नई डिज़ाइन बनाने, कम वेस्ट जनरेट करने, और मुनाफा बढ़ाने की तकनीक सिखाई जाती है. मायु 10 % प्रति वर्ष की रफ़्तार से ग्रो कर रहा है. आगे चलकर मायु वीगन बैग और पर्स बनाने का प्लान कर रहा है. ये ब्रांड क्लासी डिसाइन और एनवायरनमेंट फ्रेंडली होने के साथ महिलाओं को रोज़गार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करती है.
आपने अपने घर में मां या दादी को सिलाई मशीन (sewing machine) का इस्तेमाल करते देखा होगा. अपने मन मुताबिक़ कपड़े बनाने वाली इस मशीन का आविष्कार (invention) और इसकी डिज़ाइन (design) का पेटेंट (patent) पुरुषों ने किया. फ्रांस, जर्मनी, अमरीका, भारत ने अपने-अपने हिसाब से इसकी बनावट में बदलाव किये. 1936 में बिशनदास बासिल (Bishan Das Basil) ने सिलाई मशीन का पहला भारतीय प्रोटोटाइप (Indian Prototype) बनाया. 1940 के दशक में सिलाई मशीन की लोकप्रियता भारत में बढ़ने लगी. इंडियन मार्केट में सिलाई मशीन ने सिंगर (Singer) और उषा (Usha) कंपनी के साथ अपनी जगह बनाई. मार्केट में सिलाई मशीन को चाहे पुरुष लाये हों, पर इसे लोकप्रिय, महिलाओं ने बनाया.
उषा ने अपने पहले विज्ञापन में लिखा, "उसे एक आदर्श गृहिणी बनने के लिए प्रशिक्षित करें." इसके साथ सिलाई की कला अच्छी गृहिणी होने की पहचान बन गई. सिलाई मशीन तोहफे, दहेज़ में दी जाने लगी. इसके साथ मशीन की मांग बढ़ती चली गई. धीरे-धीरे सिलाई की कला ने न सिर्फ फटे पुराने कपड़े, पर महिलाओं को आपस में जोड़ने का काम भी किया. नई डिज़ाइन बताने, कपड़ा कटिंग सीखने, तो कभी साथ मिलकर कुछ सीने का शौक महिलाओं को साथ लाया. ऋतू कुमार ने 1966 में भारत में बुटीक कल्चर की शुरुआत की, जब उन्होंने दिल्ली में अपना पहला स्टोर खोला. 1980 के दशक में बुटीक और फैशन डिज़ाइनर की संख्या बढ़ने लगी. आज देशभर में कई सिलाई सेंटर हैं और फैशन को कॉलेज में पढ़ाया जा रहा है.
Image Credits: afaqs
सिंगर सिलाई मशीन के पुराने विज्ञापन में लिखा गया है, "भारत, साहस, राजसी धन और घोर गरीबी की भूमि ... अब ब्रिटिश शासन में तेजी से सभ्य हो रही है." विज्ञापन में एक महाराष्ट्रीयन महिला को दिखाया गया था, जो एक सिंगर सिलाई मशीन पर काम कर रही थी, उसके बगल में एक युवा लड़का खड़ा था. विज्ञापन में भारतीय महिलाओं को "दर्दनाक रूप से शिक्षा से रहित" भी कहा गया था. शायद, उस समय मार्केटर्स को नहीं पता था कि एक दिन यही महिलाएं ब्रांड की सबसे बड़ी उपभोक्ता बन, अपने आप में चेंजमेकर्स बन जाएंगी.
Image Credits: The Juggernaut
महंगाई बढ़ी तो सिलाई पैसे कमाने का आसान तरीका बन गई. द इंडियन एक्सप्रेस की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई लड़कियां दूसरी तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षणों के बजाय सिलाई ट्रेनिंग को चुनने लगीं. इनमें से ज़्यादातर अपना कोर्स पूरा करते ही कमाई करना शुरू कर देती हैं. वे उद्यमी बन जाती हैं.  घर से बाहर जाने की भी ज़रुरत नहीं पड़ती. इसके विपरीत, कई लड़कों को सिलाई की ट्रेनिंग लेने के बाद अच्छी नौकरी पाने में कठिनाई होती है.
एक साधारण सिलाई मशीन आज कई महिलाओं की आर्थिक आज़ादी (financial freddom) की कुंजी बन रही है. कम पढ़ी-लिखी होने के बावजूद, सिलाई कर वह अपने और अपने परिवार के लिए रोज़ी कमा रही हैं. कई महिलाएं सिलाई के ज़रिये अपना नौकरी करने का सपना पूरा कर रही हैं. स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर कई ग्रामीण महिलाएं सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म सिलने का ऑर्डर ले रही हैं. कई समूह की महिलाएं रेडीमेड कपड़े सिल कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं. सिलाई प्रशिक्षण के साथ यदि इन महिलाओं को फैशन टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, ई- कॉमर्स का भी ज्ञान दिया जाए तो इनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकेगी.
Image Credits: Mint