डायरेक्टर होमी अदजानिया (Homi Adajania) की वेब सीरीज (web series) 'सास बहू और फ्लेमिंगो' (Saas, Bahu aur Flamingo) उन दर्शकों के लिए है जो होमी के रंगीन किरदारों को पहचानते हैं. डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Dysney plus hotstar) की इस सीरीज में सास, बहु, बेटी, कोई भी किरदार पारंपरिक ढांचे में नहीं समाते. अतरंगी क्राइम थ्रिलर सीरीज (crime thriller series) में सास का किरदार डिम्पल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने, बहुओं का अंगिरा धर (Angira Dhar) और ईशा तलवार (Isha Talvar) ने, और बेटी का किरदार राधिका मदान (Radhika Madan) ने निभाया. ये शो सास बहु डेली सोप में दिखाए जाने वाले पारंपरिक नैरेटिव से दूरी बनाकर, अपने अलग अंदाज़ से तंज कसता है.
सास, बहू और फ्लेमिंगो में, होमी अदजानिया उत्साहजनक, शोरगुल और रोमांचक अनुभवों को दर्शाते है. सीरीज में मातृसत्ता (matriarchy) की गम्भीरताओं को सावधानीपूर्वक, तेजतर्रार और असाधारण तरीके से दिखाया है. डिम्पल कपाड़िया (सावित्री) को लेडी 'पैब्लो एस्कोबार' के किरदार में दिखाया गया है. वे रेगिस्तान में एक हवेली में ड्रग कारटेल की मुखिया है. ड्रग्स के कारोबार की पृष्ठभूमि में बनी सीरीज की खूबी सिर्फ उसकी कहानी ही नहीं, उसका प्रस्तुतिकरण भी है. शक्तिशाली चौकड़ी जिसमें उनकी बहू, काजल (अंगिरा धर) और बिजली (ईशा तलवार) शामिल हैं, उनकी बेटी शांता (राधिका मदान) के साथ, जबरदस्त टीम वर्क की ताकत नज़र आती है.
अत्याधुनिक सैटेलाइट फोन, प्रभावशाली कनेक्शन, और अपने दुश्मनों को मात देने वाला असाधारण कौशल के साथ महिला कलाकारों को पूरी सीरीज में शासन करते और अपना वर्चस्व कायम करते देखा गया. सावित्री अपनी हवेली में महिलाओं के लिए रानी कॉपरेटिव नाम की संस्था चलाती है. इसकी आड़ में वो 500 करोड़ रुपये का कोकीन का कारोबार करती है. वे अपने माल को स्पेन सहित दुनिया के कई देशों तक पहुंचाती है. सावित्री के इस ड्रग का नाम फ्लेमिंगो है.
सास, बहू और फ्लेमिंगो जेंडर डायनेमिक और पॉवर स्ट्रगल पर ध्यान दिलवाने की कोशिश करता है. यह उन महिलाओं की ताकत और आत्मविश्वास को उजागर करता है, जो बदला लेने के बजाय सामाजिक मानदंडों को चुनौती देने और फिर से परिभाषित करने की कोशिश करती हैं. यह शो गहराई में जाकर, ताकतवर महिला किरदारों के ज़रिये सशक्त नज़रिया पेश करता है. ये शो, धीरे-धीरे हमें एक सुरक्षित स्थान खोजने, घर बनाने, और सुरक्षित महसूस करने की अहमियत समझाता है. महिलाएं शो में किसी भी कीमत पर अपनी जगह किसी पुरुष को देने के लिए तैयार नहीं. ये शो हर उस सामाजिक ढांचे को उलटता है जो महिलाओं को कमतर समझता है, या उनके साथ भेद-भाव को बढ़ावा देता है. ऐसे शो समाज को आइना दिखाते है और एक पेरेलल रियालिटी की संभावना को उजागर करता है.
भारतीय सिनेमा (Indian cinema) की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक, डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने फिल्मों में अपनी शानदार मौजूदगी, वर्सटाइल एक्टिंग (versatile acting), और साहसी किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है. डिंपल ने 1973 में ऋषि कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' (Film Bobby) में एक टीनएज स्टार के रूप में शुरुआत की थी. वह उस समय केवल 16 वर्ष की थीं, और 'बॉबी' के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली.
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद, डिंपल कपाड़िया ने अपनी दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी को अकेले पालकर सिंगल मदर्स के लिए मिसाल कायम की और अपने एक्टिंग करियर (acting career) और निजी जीवन में बैलेंस बनाया. कुछ समय सिनेमा से ब्रेक लेने के बाद, 1985 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'सागर' के साथ उन्होंने धमाकेदार वापसी की. जबसे वे कई फिल्मों में काम कर फैन फॉलोइंग बटोर चुकी हैं. 'जांबाज', 'इंसाफ', 'जख्मी औरत', 'राम लखन' जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने ग्लैमर गर्ल का टाइटल कमाया.
वह 63 साल की उम्र में क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' में दिखाई दी, जिसमें जॉन डेविड वाशिंगटन (David Washington) और रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) ने अभिनय किया. वह वेब सीरीज 'तांडव' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखी. डिंपल कपाड़िया अपने अनोखे और ट्रेडिशन से हटके चलने वाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह 1970 के दशक में अपने ट्रेंडी आउटफिट (trendy outfit) और नई हेयर स्टाइल (hairstyle) की वजह से फैशन आइकन बन गईं.
हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज़ 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' (Saas Bahu aur Flamingo) में डिंपल कपाड़िया ने एक मैट्रिआर्क की भूमिका निभाई. 65 साल की उम्र में भी, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बताती है कि एक्टिंग उनकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बना हुआ है. उनका कहना है कि जब भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़ती है तो वह खाना, पीना, सोना सब भूल जाती है. शायद यही लगन और जज़्बा उन्हें आगे बढ़ते रहने की हिम्मत देता है. उनका कहना है कि वो कभी भी किसी भी चीज़ के लिए कोई प्लानिंग नहीं करती और ना ही कभी करेंगी. वे मानती है कि ईश्वर का प्लान हमारे प्लान से बेहतर होता है. डिंपल नियति, ईश्वर की कृपा और किस्मत में विश्वास करती हैं.
डिंपल कपाड़िया को अपने पूरे करियर में कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड शामिल हैं.