स्पोर्ट्स में फर्स्ट, आर्ट्स में क्रिएटिव, मॉडलिंग में क्राउड पुलर, डांस में एनर्जेटिक, और घर में सबकी फेवरेट है सानिया खिमजी (Sania Khimji). 21 साल की सानिया अपने दोस्तों, परिवार, स्कूल, और जानने वालों में 'ऑल राउंडर' (all rounder) के नाम से जानी जाती है. डाउन सिंड्रोम (down syndrome) के साथ जन्मी सानिया को उनकी इस कंडीशन ने सबसे अलग बनाया, पर सब जैसे सपने देखने और उन्हें पूरा करने से कभी नहीं रोका. सानिया जो चाहती है वे जल्दी ही सीख लेती. यूट्यूब देख उसने मेकअप करना, डांस करना और पेंटिंग करना सीखा (Down syndrome influencer). मम्मी या पापा को मोबाइल से जुड़ी कोई भी दिक्कत होती तो 'टेक-सेवी' सानिया उनकी मदद कर देती.
शुरुआत में डाउन सिंड्रोम को समझना था मुश्किल
डाउन सिंड्रोम (Down syndrome) एक ऐसी कंडीशन है जिसमें बच्चा  एक्स्ट्रा क्रोमोजोम (extra chromosome) के साथ पैदा होता है. इस वजह से चेहरे की बनावट अलग और बौद्धिक विकलांगता  (intellectual disability) होती है, और शारीरिक विकास काफी धीरे होता है. सानिया का जन्म कर्नाटक (Karnataka) के छोटे से शहर हुबली में हुआ. उस समय उनके माता पिता को इस कंडीशन के बारे में काफी कम  जानकारी थी. इस कंडीशन को समझने के लिए वे दिल्ली मुंबई तक गए, डॉक्टरों, मनोचिकित्सकों, और डाउन सिंड्रोम (down syndrome artist, model) बच्चों के माता-पिता से मिले. उन्हें सही जानकारी मिली और सानिया को सही परवरिश देने का रास्ता. डाउन सिंड्रोम का कोई इलाज नहीं, पर स्पेशल एडुकेटर्स और सही परवरिश की मदद से डाउन सिंड्रोम मैनेजमेंट (down syndrome management) में मदद मिल सकती है. उस समय हुबली में स्पेशल स्कूलों (special school) की कमी की वजह से उन्होंने बेंगलुरु शिफ्ट होने का फैसला लिया.
रिया और सानिया का दिन साथ में खेलने, ड्राइंग करने, और शरारत करने में बीत जाता. कई लोग, उसकी बड़ी बहन रिया को 'सानिया की बहन' के नाम से जानते हैं. सानिया 4 भाषाएं जानती है और बॉलीवुड गाने सुनते ही डांस शुरू कर देती है. सानिया की बनाई पेंटिंग्स को नेशनल आर्ट गैलरी, दिल्ली में प्रदर्शित किया गया, और वे अपनी कई पेंटिंग्स को भारत और विदेश में बेच चुकी है. आईटीसी (ITC) होटल बेंगलुरु में आयोजित ब्यूटी पेजेंट में सानिया को 'मिस अद्यात्मा' का ताज पहनाया गया. वे कल्ट स्पोर्ट ब्रांड, क्लियो कॉस्मेटिक्स, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड प्रोजेक्ट नाइटफॉल समेत कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग (modelling) कर चुकी है. निफ्ट चेन्नई (NIFT Chennai) में रैंप वॉक कर शोस्टॉपर बनी और होटल कॉनराड बेंगलुरु में आयोजित मेट गाला इवेंट का भी हिस्सा रही थी. सानिया के आर्ट को आर्टिस्ट गुज्जरप्पा ने भी पसंद किया और उसकी कला की तारीफ की. सानिया के इंस्टाग्राम अकाउंट (instagram account) पर 5 हज़ार से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं.
रविवार विचार (Ravivar Vichar) से बात के दौरान सानिया की मां मुदिता खिमजी कहती है कि, "सानिया के साथ हर कोशिश कामियाब लगती है, क्योंकि सानिया उनके हर प्रयास की सराहना करती है. वे सबको बताती है कि उसकी मम्मी सपोर्ट करती है, पापा बहुत अच्छे हैं, और बहन प्यारी है."
हमेशा करती है बेस्ट देने की कोशिश
सानिया को कुछ नया सीखते रहना, अपना बेस्ट देना, और हमेशा जीतना अच्छा लगता है. तालियों की आवाज़, नए लोगों से तारीफ़, और हाथ में मैडल लेकर सानिया की ख़ुशी सातवे आसमान पर पहुंच जाती है. उसकी बहन रिया उससे बड़ी है, जिस वजह से सानिया को लगता कि वह किसी दौड़ में हार गई, इसलिए वह हमेशा कहती रहती है कि, "तुम बड़ी हो सकती हो, लेकिन अपने पापा के लिए मैं सबसे पहले हूं." सानिया घर में किसी को भी उदास देखती तो समझ जाती और पास बैठकर दोहराती रहती, "मैं तुम्हारे पास हूं, तुम्हारे लिए सब कुछ करूंगी."  सानिया अपने परिवार के लिए बहुत सारे पैसे कामना चाहती है और अपने पापा के लिए कार खरीदना चाहती है.
अपनी कला, मासूमियत, और  सपने देखने के जज़्बे से सानिया ने दिखाया है कि डाउन सिंड्रोम क्या, कोई भी चुनौती उसे आसमान छूने से नहीं रोक सकती. सानिया की कहानी बताती है कि हमारी क्षमताएं अलग हो सकती है, पर सपने पूरे करने का जज़्बा और अपनी पहचान बनाने की चाह एक जैसी ही है. घर वालों का साथ, अपनों का प्यार, और अवसर मिलें, तो हर इंसान अपनी क़ाबिलियत का इस्तेमाल कर ऊंचाईयां छू सकता है.
कहानियां पढ़ते समय बच्चे किरदारों में अक्सर अपने आप को ढूंढते हैं. जब स्टोरी में कोई अपने जैसा मिलता तो वही कैरेक्टर उनका पसंदीदा बन जाता. लेकिन, खुद से मेल खाने वाले कैरेक्टर नहीं मिलते तो वे अकेला महसूस करते. अवॉर्ड विनिंग चिल्ड्रंस ऑथर अर्चना मोहन ने न्यूरोडायवर्जेंट बच्चों के लिए ऐसी किताब लिखने का सोचा जिसमें उनके जैसे किरदार हों. इस किताब के ज़रिये वे न्यूरोडायवर्जेंट बच्चों के नज़रिये को दुनिया के साथ साझा करना चाहती थी, ताकि लोग इन बच्चों को समझ सके और उनके साथ बेहतर व्यवहार करें. अर्चना अपनी किताब 'एक्स्ट्रा: एक्स्ट्रा क्रोमोसोम, एक्स्ट्रा लव' के ज़रिये ऐसा करने में सफल रहीं. बेंगलुरु (Bengaluru) के प्रमुख प्रकाशक बुकोस्मिया (Bookosmia) ने उनकी किताब को प्रकाशित किया.
Image Credits: Bookosmia
साहित्यिक कला का ये काम अपनी सरल लेकिन प्रभावशाली कहानी के लिए पाठकों की पसंद बन रहा है. 'एक्स्ट्रा: एक्स्ट्रा क्रोमोसोम, एक्स्ट्रा लव' (Extra: Extra chromosome, extra love) की कहानी सामाजिक उद्यमी शिवानी ढिल्लों (Shivani Dhillon), उनके पति अजय, और उनके बच्चों श्रेया, नूर और अवि के वास्तविक जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने अर्चना को ये किताब लिखने के लिए प्रेरित किया. शिवानी की बेटी श्रेया (shreya) को डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) है, जो इस कहानी की मुख्य थीम है. इसके वैज्ञानिक कारण से लेकर ज़िन्दगी में पड़ने वाले असर तक, ये कहानी डाउन सिंड्रोम के सभी पहलुओं को कवर करती है .
शिवानी ने एक मां के रूप में देखा कि समाज ऐसे बच्चों को कैसे देखता है. वह बताती हैं, "सबसे बड़ी चुनौती डाउन सिंड्रोम के प्रति धारणा और कलंक है. हम हमेशा समाज को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि कम से कम हमारे बच्चों को एक मौका दिया जाए. हम चाहते हैं कि समाज यह समझे कि मूल रूप से डाउन सिंड्रोम जैसी स्थितियों वाले लोग भी हमारी तरह ही होते हैं, जिनमें प्यार और सराहना पाने की समान इच्छा होती है."
शिवानी बताती है कि श्रेया के साथ ने उन्हें "दृढ़, मजबूत और ज़िद्दी" होना सिखाया, साथ ही छोटी-छोटी खुशियों को बांटना भी. लेखिका अर्चना कहती है, "हम सभी के दिमाग अलग हैं, काम करने के तरीके अलग हैं और क्षमताएं भी अलग हैं. हम सब अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं." वह बताती है कि इस किताब का जन्म इसी विचार से हुआ है. पुस्तक के ज़रिये, अर्चना कहना चाहती है - "एक बच्चे पर लेबल क्यों लगाएं, उन्हें एक कोने में क्यों धकेलें और कहें 'वह विशेष या अलग है', जबकि वास्तव में ये ऐसी चीजें हैं जिनसे हर बच्चा गुजरता है?"
शिवानी की कहानी पर लिखी अर्चना की ये किताब विकलांगता को लेकर समाज के नज़रिये को बदलने की कोशिश है. इस तरह की किताबों से रीडर को अपनी धारणाओं पर सवाल उठाने का और नए नज़रिये को समझने का मौका मिलता है.