"मध्य प्रदेश के ट्राइबल ज़िले बड़वानी को बड़ी सौगात मिलेगी. जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा अधिक है. इसके विस्तार के लिए कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के साथ आधुनिक सब्जी मंडी की स्थापना की जाएगी. प्राकृतिक खेती को भी किसान उत्साहपूर्वक अपना रहे हैं, जिसके कारण जिले के फल एवं सब्जियों की मांग देश-विदेश में बनी हुई है. अब लक्ष्य है कि फसल को खेत से कारखाने तक पहुंचाया जाए और फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जाए." यह बात मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही. प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट में कई निर्णय भी लिए गए.
27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य से होगा विकास
इस बैठक में ही 27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए. जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए पानसेमल एवं वरला माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई.साथ ही खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा.
आयोजित प्रदर्शनी में उत्पाद देखते हुए डॉ.मोहन यादव Image: PRO
प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिये 25 किसानों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा. बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 50 एकड़ क्षेत्र में आदर्श बीज उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा.
भगौरिया: प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व
इस दौर में ज़िले के जुलवानिया में आयोजित भगौरिया हाट में भी सीएम डॉ.यादव पहुंचे. CM Dr.Yadav ने कहा-  "भगोरिया केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व है.पर्व में महिला और पुरुष समान रूप से कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते हैं और पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरते हैं. ताड़ी जैसे पारंपरिक पेय का आनंद भी इस उत्सव का हिस्सा है. जनजातीय संस्कृति की अपनी विशिष्ट पहचान और महत्व है. इसी परंपरा को संरक्षित करने के लिये राज्य सरकार ने इस पर्व को राजकीय पर्व का दर्जा देकर इसकी गरिमा को और बढ़ाया.
हाट में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद गजेन्द्र पटेल, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकीआदि मौजूद थे.
गुजरात के बड़ौदरा में इतिहास रच दिया गया. कहने को तो महंत का 92 वां जन्मोत्सव था. पर न कोई केक कटा और न ही रिसेप्शन के अंदाज़ में मंच पर पहुंचने की होड़...हज़ारों हरि भक्त पर न कोई गुत्थम गुत्था.आकाश में रौशनी की अनूठी छटां बिखरती रही. BAPS स्वामी नारायण संस्था द्वारा गुरु हरि महंत स्वामी जन्म जयंती महोत्सव में अद्भुत नज़ारा देखने को मिला.यह असाधारण था. संस्था से जुड़े बच्चों ने सतसंग दीक्षा ग्रंथ के 315 संस्कृत के श्लोकों की प्रस्तुति दी. महज 3 से 13 साल के बीच के 15 हज़ार 666 शामिल इन बच्चों का उच्चारण संयमित और शुद्ध था. आखिरकार वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के डायरेक्टर स्वप्निल डांगरिकर ने यह  'समकालीन हिन्दू ग्रन्थ पाठ' रिकॉर्ड सर्टिफिकेट महंत स्वामी को सौंपा. यह सामान्य खबर नहीं हो सकती.
सजाया उम्मीदों का नया आकाश
दुनिया के न जाने कितने देशों में इस भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण हुआ. इसमें संस्कारों और अध्यात्म की खुश्बू के साथ उम्मीदों का नया आकाश सजा दिया गया.दरअसल बड़ौदरा में हुए इस आयोजन में सिर्फ यह एक रिकॉर्ड ही नहीं बना,बल्कि यहां की प्रस्तुतियों ने देश को उस समय नई उम्मीद दी,जब युवा हो या समाज नकारात्मकता के माहौल से गुजर रहा हो.
आयोजन में मौजूद हरि भक्त और अन्य
खास बात इस कार्यक्रम में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और मप्र के सीएम डॉ.मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे.
महंत स्वामी ने 2024 की दीपावली पर सतसंग दीक्षा ग्रंथ के 315 श्लोक को कंठस्थ करवाने की इच्छा जताई.देखते ही देखते बच्चे एक या दो नहीं बल्कि हज़ारों में संस्कृत के दीवाने हो गए.
इस उपलब्धि में मप्र के उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जो हाल ही में सामूहिक गीता पुरुषोत्तम श्लोक का रिकॉर्ड बनाया गया था.
कलाम के किस्सों से हुए भाव विभोर, ज़िंदगी में भर गए नए रंग
इस अयोजन में प्रेरक प्रसंगों ने सभा स्थल को और ऊर्जा से भर दिया. देश के मिसाइलमैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने प्रमुख स्वामी महाराज से 8 बार मुलाकात की.अपनी लिखी पुस्तक में उन्होंने अहसास किया कि पदों पर रहते कई लोगों से मिला परंतु स्वामी महाराज से मिलाकर जीवन में सोच का तरीका बदल गया.
यही नहीं टीवी कलाकार और हरि भक्त  दिलीप जोशी (जेठालाल) ने बताया कैसे मासूम मनन मोदी का जीवन बदला.  सतसंग दीक्षा ग्रंथ के श्लोक क्रमांक 31-32 और 26-27 को समझाते हुए जीवन में सामाजिक परिवर्तन के उदाहरण प्रस्तुत किए. अनीति,उपेक्षा हो या व्यसन जैसी कुरुति...केवल छह साल की एक बेटी द्वारा कई परिवारों के सदस्यों के व्यसन छुड़ाने का अभियान हो,का ज़िक्र किया गया.
जय स्वामी नारायण आरती का दृश्य
इन सभी प्रसंगों से साबित हुआ कि यहां बाल प्रवृति संस्कारों को नया जन्म मिला. मानव सेवा और समाज सेवा के लिए आदिवासी इलाकों में मोबाइल विद्यालय संचालित करने की घोषणा की गई.जो शिक्षा का अलख जगाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरु परंपरा की व्याख्या की,वहीं सीएम पटेल ने शुभकामनाएं दी. महंत स्वामी ने ईश्वर से जुड़ना और अध्यात्म का उल्लेख कर अपने आशीर्वचन दिए.
इस आयोजन ने साबित किया संस्कार ही जीवन जीने की शैली तय करते हैं.