जीवन में बदलाव लाने की क्षमता अनेक चीजों में छिपी होती है, और यही बात आभूषणों (jewelry) पर भी लागू होती है. आभूषण सिर्फ महिलाओं के सौंदर्य को ही नहीं निखारते, बल्कि कई बार वे जीवन में एक नई दिशा और आत्मविश्वास भी देते हैं.
Jewelry का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि वे महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता को भी दर्शाते हैं. कई महिलाएं ornaments बनाने, बेचने या रिसेल करने के व्यवसाय में उतरती हैं, जो उन्हें आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाता है. आज jewelry महिलाओं के लिए केवल एक शौक नहीं है, बल्कि आय का भी एक साधन बन चुका है.
इसी बात का एक उम्दा उदहारण है Mumbai के नल्लासोपारा (Nallasopara) में रहने वाली 46 वर्षीय Florine Dsouza. उनकी कहानी एक साधारण नर्स से एक सफल उद्यमी (entrepreneur) बनने की यात्रा है. अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही फ्लोरिन का नर्सिंग पेशा उनके परिवार को income तो प्रदान करता है, लेकिन वह आय अस्थिर होती है.
अपने व्यापार के लिए 25 लाख तक का ऋण प्राप्त करने का एक अवसर खोजें. Mahila Money app को Google प्ले स्टोर पर एक्सेस करें या http://www.mahila.money पर वेबसाइट पर जाएं और अपने ऋण आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करें.
स्थिर income source और business ideas के साथ बनीं Entrepreneur
Florine बताती हैं, "कभी तो मुझे होम नर्सिंग से लेकर बेबीसिटिंग तक के लिए कॉल्स की बाढ़ आ जाती है, और कभी मेरे पास करने को कुछ भी नहीं होता. मैंने महसूस किया कि एक स्थिर income source मेरे घरेलू खर्चों को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करेगी. तभी मैंने उद्यमी बनने का निर्णय लिया."
Entrepreneur बनने की इच्छा के बाद, Florine ने फायदेमंद business ideas ढूंढना शुरू किया और जवाब भी मिला. कहते है "Mumbai शहर लोकल ट्रेनों पर चलता है", इसलिए उन्होंने trains में अपना बिज़नेस चलाने की सोची और सफर करने वाले यात्रियों को अपने business customers के रूप में बदला.
वह बताती हैं, "समय की पाबंदियों और प्रभावी मूल्यों के कारण, मैंने ट्रेनों पर बालियों और कई अन्य सामानों के लिए एक विशाल मांग देखी. इस प्रकार मैंने मेरे business का idea लोकल ट्रेनों पर बालियां बेचना तय किया."
Mahila Money Loan से शुरू किया अपना business
इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए Florine को प्रारंभिक निवेश की आवश्यकता थी पर उनके पास वह नहीं था. उन्होंने अपने nursing के पेशे में जो भी savings की थी, उसे वह अपने नए business में निवेश करने का जोखिम नहीं उठा सकती थीं. इसलिए, अपनी investment की आवश्यकताओं को पूरा करने और अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए Mahila Money से Loan के लिए संपर्क किया. Florine को Mahila Money से ₹30,000 का लोन प्राप्त हुआ जिससे उन्होंने सफलतापूर्वक अपना business शुरू किया.
इस loan ने फ्लोरिन और उनके business idea के लिए कई नए रास्ते खोले. वह बताती हैं, "मैंने loan amount का उपयोग थोक बाजार से business के लिए पहले स्टॉक की खरीदारी के लिए किया. इन बालियों की purchase price आमतौर पर कम होती है, इसलिए यह मेरे ग्राहकों के बीच बड़ी सफल रही है."
Smart business idea से Florine ने स्टॉक को ख़राब होने से बचाने में लगने वाली लागत से भी राहत पाई. Ornaments जल्दी ख़राब नहीं होते जिस वजह से उनके storage पर ज्यादा खर्चा नहीं होता. इसके चलते Florine ने उन पैसों को भी business में लगा दिया. आज लगभग 50% के profit margin के साथ, Florine अपने दिन के कम से कम चार घंटे का निवेश करके लगभग ₹1,000 से ₹1,500 कमा रही है. पूरे महीने में Florine अपने बिज़नेस से लगभग 30 से 45 हज़ार रुपये प्रति माह कमा लेती है.
Top-up Loan से बढ़ा रहीं बिज़नेस के दायरे
Florine ने अपने व्यवसाय की कमाई से EMIs का भुगतान किया और बेहतर financial decisions लेने सीखे. उनका मानना है कि Mahila Money Loan ने उनके Entrepreneurship में उतरने के सपने को साकार करने में उनकी मदद की.
इस सफलता के बाद, आगे बढ़ते हुए, फ्लोरिन अपने व्यवसाय में महिलाओं के परिधानों को जोड़ना चाहती हैं. फ्लोरिन के अनुसार यह loan उनके आत्मविश्वास को जगाने के लिए काफी था. अब वह एक top-up loan लेने की planning कर रहीं हैं जिससे वह अपने व्यवसाय को विविधता प्रदान कर सकेंगी.
एक नर्स से एक उद्यमी बनने तक, Florine का दूसरा पेशा अब मुंबई लोकल ट्रेनों की गति के साथ मेल खाने के लिए तैयार है. फ्लोरिन की कहानी सिर्फ उनके निजी संघर्ष और उपलब्धियों को ही नहीं दर्शाती, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे साहस, आत्मविश्वास और सही सहायता से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है.
आज Florine ने अपने लिए एक स्थिर आय का स्रोत तो बनाया ही है, पर साथ ही उन्होंने अपने परिवार को भी एक बेहतर जीवन प्रदान किया है और अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बनी हैं. Florine की कहानी हमें यह सिखाती है कि किसी भी सपने को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास, उचित योजना और कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है.
इस RavivarVicharXMahilaMoney impact series में, हम Florine Dsouza जैसी महिलाओं की कहानियां प्रस्तुत करेंगे, जो ना सिर्फ विकास की दृष्टि रखने वाली उद्यमी महिलाएं है बल्कि वे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सक्रिय रूप से काम भी कर रही है.
जिस तरह आप आसानी से उबर-ओला (uber-ola) के ज़रिये कार बाइक या ऑटो बुक कर सकते हैं, उसी तरह अगर आप प्लेन बुक कर सके तो? कंपनी जेट सेट गो प्लेन का उबर है जिसके ज़रिये प्राइवेट प्लेन (private plane) बुक किया जा सकता है. आपको क्या लगता है इस कंपनी की शुरुआत किसने की होगी? एक सफल पायलट ने? या, फिर किसी अनुभवी बिज़नेस मैन ने? यह शुरुआत की है 22 साल की कनिका टेकरीवाल (Kanika Tekriwal) ने. कनिका वह यंग एंट्रेप्रेन्योरहै (entrepreneur) है जिन्होंने ₹150 करोड़ टर्नओवर वाली भारत की पहली एयरक्राफ्ट लीजिंग कंपनी (India's first aircraft leasing company) और उबर मॉडल (uber model) पर शुरू होने वाली निजी विमान कंपनी बनाई.
21 साल की उम्र में कैंसर को हराया और 'जेट सेट गो' किया शुरु
यदि आप हवाई जहाज नहीं खरीद सकते तो इसका मतलब यह नहीं कि आप उसमें उड़ान नहीं भर सकते. कनिका ने इस मान्यता को अपनी कंपनी के साथ पूरी तरह से बदल दिया है. 21 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर को हराया और 2014 में कंपनी शुरू की. मारवाड़ी परिवार से आने वाली कनिका कोटक वेल्थ हुरुन- लीडिंग वेल्थी वुमन, 2020 सूची में सबसे कम उम्र की हैं.
1 साल में उन्होंने करीब 1 लाख यात्रियों को सर्विस दी और 6000 उड़ानें संचालित कीं. उनके ग्राहक ज़्यादातर कॉर्पोरेट, मशहूर हस्तियां, राजनेता हैं. जेट सेट गो (Jet Set Go) छह सीटों से लेकर अठारह सीटों वाले विमानों तक चार्टर उड़ानों को संचालित करता है.
दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद-दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरु उनके सबसे ज़्यादा उड़ान वाले एरिया हैं.  उनकी 5% उड़ानें मेडिकल इमरजेंसी (medical emergency) के लिए की जाती हैं.
उड़ान संचालन को कार्बन न्यूट्रल बनाने का है लक्ष्य
2024 तक वह उड़ान संचालन को कार्बन न्यूट्रल (carbon neutral) बनाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्बन मैनेजमेंट प्रोग्राम (carbon management programme) बना रहा है. मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन (Ministry of Civil Aviation) ने 2012-19 के बीच भारतीय एयरलाइनों द्वारा CO2 एमिशन  में 63.5% की बढ़ोतरी का नुमान लगाया. क्लाइमेट चेंज (climate change) को बढ़ावा देने के लिए एविएशन इंडस्ट्री (aviation industry) को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने की ज़रुरत है.
यह कार्यक्रम इकोलॉजिकल और सोशल कंसल्टेंसी, ऑरोविले कंसल्टिंग के साथ साझेदारी में लागू किया गया है. इसके ज़रिये नई तकनीकी समाधानों को लागू करके एमिशन कम किया जायेगा और सक्रिय कार्बन ऑफसेट स्ट्रेटेजी के ज़रिये बचे हुए कार्बन को न्यूट्रलाइस किया जायेगा.
यह निजी विमान कंपनी सस्टेनेबल उड़ान भरकर एविएशन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला रही है.
ऐसे कई और स्टार्टअप्स  ट्रेडिशनल बिज़नेस तरीकों में बदलाव लाने के साथ ग्रीन और क्लीन भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं. रविवार विचार ऐसे सस्टेनेबल स्टार्टअप्स (sustainable startups) की जानकारी साझा करता रहेगा.
दादी-नानी के क्रोशिए से बने टेबलक्लॉथ या सोफा कवर संभालकर रखे जाते हैं. रेडीमेड सामान के इस दौर में ये कला फीकी पड़ती नज़र आती है. पर, आज भी क्रोशिए की कला को बचाये रखा है झारखंड (Jharkhand) की कंचन भदानी (Kanchan Bhadani) ने. 61 साल की कंचन क्रोशिये (crochet) से सॉफ्ट टॉयज़ (soft toys) बनाती है. कोलकाता में जन्मी और पली-बढ़ी कंचन ने अपनी दादी और मौसी से ये हुनर सीखा. शादी के बाद झारखंड आ गई. यहां उन्होंने ट्राइबल महिलाओं को रोज़गार के लिए जूझते देखा. उनके लिए दो वक़्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था.
कंचन ने इन महिलाओं की मदद करने के लिए उन्हें ये हुनर सिखाया. अब तक, वह 50 से ज़्यादा आदिवासी महिलाओं को क्रोशिए की कला सिखा चुकी हैं. 2021 में  कंचन ने 'लूपहूप' (Loophoop) की शुरुआत की. ज्यादातर महिलाएं उसके साथ कंपनी के लिए खिलौने बनाने का काम करती हैं. अब तक इनकी कंपनी 3 हज़ार से ज़्यादा हाथ से बने क्रोशिया के खिलौने बेच चुके हैं. इसके अलावा, कंचन आदिवासी समुदायों की गृहणियों और लड़कियों को आजीविका कमाने में मदद करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण भी दे रही हैं.
Image Credits: Better India
इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद, वे अपनी शिक्षा जारी नहीं रख सकी क्योंकि शादी के बाद उन्हें शहर बदलना पड़ा. लेकिन उन्होंने क्रोशिए के अपने जुनून को ज़िंदा रखा और क्रोशिये से कुछ नया बनाती रही. झुमरी तलैया आ जाने के बाद वे कई आदिवासी महिलाओं से मिलीं जो पढ़-लिख नहीं सकती थी. वे केवल मज़दूरी करना जानती थी, जिसमें कमाई काफी काम थी. इन महिलाओं की परेशानियों को देखकर कंचन हमेशा सोचती थी कि कैसे वह उनके जीवन में बदलाव ला सकती है.
तीन बच्चों की परवरिश और गृहस्ती ने उन्हें सालों बांधे रखा. जिसकी वजह से वे अपनी सामाजिक कार्य की आकांक्षाओं पर ध्यान नहीं दे सकी. बच्चों के बड़े हो जाने के बाद फुर्सत मिलते ही, उन्होंने 60 साल की उम्र में अपने सपनों को पूरा करने का सोचा. उनके बच्चों ने लूपहूप के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया शुरू करने में मदद की.
कंचन की टीम में 21 साल की सोनाली करीब दो साल से जुड़ी है. वह एक महीने में 30 से ज्यादा खिलौने बनाती हैं. दो हफ्ते के प्रशिक्षण में सोनाली ने आसानी से काम सीख लिया. वह कहती है, "कंचन मैम हमें असाइनमेंट देती हैं. काम पूरा करके हम उन्हें प्रोडक्ट दे देते है. इस काम ने मुझे बहुत आत्मविश्वास और पैसे कमाने का ज़रिया दिया है. इस पैसे से मैं कॉलेज की ट्यूशन फीस देती हूं."
Image Credits: Better India
ज़्यादातर महिलाएं  दिन में केवल कुछ घंटे काम करके लगभग 5 हज़ार रुपये हर महीने कमा लेती है. कंचन महिलाओं के साथ मिलकर तरह-तरह के सॉफ्ट टॉयज बनाती हैं- जैसे ऑक्टोपस, गुड़िया, कैटरपिलर, हाथी आदि. ये टॉयज़ उनकी वेबसाइट, इंस्टाग्राम प्रोफाइल और फ्लिपकार्ट और अमेज़ॅन जैसे प्लेटफार्मों से खरीदे जा सकते हैं. कंपनी वर्तमान में हर साल 14 लाख रुपये से ज़्यादा कमा रही है.
कंचन, उस उम्र में इंटरप्रेन्योर (entrepreneur) बनी जब ज़्यादातर लोग रिटायर (retire) होने की सोचते है. न केवल उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की पर समाज सेवा करने का सपना भी पूरा किया. कंचन कहती है, “मेरा मानना ​​है कि कुछ शुरू करने और अपने जुनून का पालन करने की कोई सही उम्र नहीं होती है. इसलिए मैं इन आदिवासी महिलाओं के लिए काम करना और उनके जीवन में सुधार करना चाहती हूं.”