आजकल न एक नयी बात शुरू हुई है, लड़कियों को सब तो मिल रहा है. हर जगह वो काम कर रही है, आगे बढ़ रही है. सिर्फ इसीलिए क्योंकि आजकल इन लगों को हम लड़कियां हर जगह पर दिख रही है. अब परेशानी ये हो गयी है कि अगर हम अपनी परेशानियों के बारे में बोलने जाए तो हमें ही बताते है कि सब कुछ अच्छा है तुम्हारे साथ. इतना ही नहीं बल्कि लड़के और आदमी तो अपने ही जीवन के साथ हमारी ज़िन्दगी को compare करना शुरू कर देते है.
यह भी पढ़ें - फैशन डिज़ाइनिंग से इंटरनेट सेंसेशन बनी Nancy Tyagi करेगी Cannes डेब्यू
सवाल इतने लेकिन जवाब एक भी नहीं!
चलिए अब अगर ऐसी बात है तो आज ढंग से बात कर ही लेते है. ये सवाल हर उस आदमी से और लड़के से जिसनें हम लड़कियों को ये समझाने की कोशिश की है कि सब कुछ तो सही हो रहा है तुम लोगों के साथ.
चलिए बताइये कितनी बार ऐसा हुआ है कि आप घर पर रात को लेट आए हो और आपके घर वाले सवालों की झड़ी लगा कर बैठ गए हो. आपका घर से निकलना बंद करवा दिया गया हो, आपको सुनने को मिल गया हो कि ये लड़का तो हाथ से निकला गया या फिर ये कि आपने उनके खानदान की नाक कटाने की ठान रखी है. मुझे नहीं लगता शायद एक बार भी.
चलिए ये तो एक सवाल हो गया, बाहर जाने के लिए क्या कपड़े पहने है इस बात पर discussion हुआ है आपके साथ. या फिर ये shorts पहन कर कहां जा रहे हो, ये sleeveless पहन कर कहां जा रहे हो, ये top बहुत छोटा है, ये tshirt ज़्यादा revealing है, और ऐसे ना जाने कितने और सवाल, ये सब बोले गए क्या कभी? नहीं न.
शायद आपके लिए बड़ी बात ना हो ये सब, क्योंकि आपके साथ होता नहीं है, लेकिन एक लड़की से पूछियेगा जो आए दिन इन सवालों का सामना करती है. बाहर वाले तो छोड़ ही दीजिए, उसकी माँ और घर की औरतें भी उसे ये ही समझाने में लगी होती है कि तुम इस तरह के कपड़े पहनो ही मत, तो तुम्हारे साथ कुछ होगा ही नहीं.
यह भी पढ़ें - 4 दशकों से Bollywood पर राज कर रहीं Madhuri Dixit
चलो ये तो एक बात हो गयी, छोटे कपड़े पहनना लड़की के लिए सही नहीं है…और इसके आगे कारण ये कि एक लड़के को आपको परेशान करने का मौका मिलता है अगर आप इस तरह के कपड़े पहनते हो. आप लड़को को बोली गयी ये बातें कभी? नहीं न!
अगर कपड़े ही molestation, rape, और eve teasing का कारण है तो फिर सिर्फ एक age की लड़कियों के साथ ही होता…वो 3 साल की बच्ची जिसनें अभी ढंग से इस दुनिया को देखा भी नहीं है, उसके साथ क्यों हुआ? एक suit पहनी लड़की जो आपके हिसाब से संस्कारी बनकर जा रही थी, उसके साथ क्यों हुआ? एक औरत जिसने साड़ी पहनी है उसके साथ क्यों, एक  पचास साल या साठ साल की औरत के साथ क्यों? इन्होने भी ढंग से कपड़े नहीं पहने होंगे न?
परेशानी पता है क्या है, की हम कमज़ोर को दबाना आसान समझते है. कुछ भी गलत हुआ तो, लड़की को समझना चाहिए, लड़के को कुछ भी बोलेंगे तो वो वैसे भी नहीं सुनेगा, तो बस एक लड़की को बोल दो.
ज़माने की सुन सुन कर आज नौबत ये आ गयी है कि हम कुछ भी कर ले, कुछ भी बोल दे, कुछ भी पहन ले, हम ही गलत हो जाते है. थोड़ी डार्क स्किन टोन वाली लड़की पीला पहन ले तो उसका रंग ज़्यादा गहरा दिख रहा है.
यह भी पढ़ें - सिलाई से शुरू हुआ सफ़र… पहुंचा Fashion की ऊंचाइयों पर
Healthy लड़की ने कुछ टाइट पहन लिया तो वो गलत, क्योंकि उसकी बॉडी ज़्यादा bulky दिख रही है, पतले हो तो परेशानी, छोटी height हो तो परेशानी, height ज़्यादा हो तो परेशानी, ज़्यादा गोरे हो तो परेशानी, थोड़े सांवले हो तो भी परेशानी.
साड़ी पहन ली तो मां आ जाती है कि कमर नहीं दिखनी चाहिए, crop top पहन ले तो बत्तमीज़ है, मिनी स्कर्ट पहन ले तो slut, पूरा ढक के रहे तो underconfident … बाल खोल कर बाहर जाए तो अच्छी बात नहीं है, makeup किया तो कहाँ जा रही हो इतना सज के,  ना करे तो लड़की बनकर रहा करो. और इतना सब सुनाने के बाद भी हम गलत…
लेकिन अब मुझे लगता है बहुत हो गया…अपनी ज़िन्दगी को अपने मुताबिक़ जी ही नहीं पाएंगे अगर लोगों की ही सुनते रहेंगे तो. कहते भविष्य में क्या होने वाला है ये किसी को नहीं पता… तो हम क्यों सोचे की क्या होगा. एक बार ना सुनकर देखते है…इनके हिसाब से अगर नहीं सुनेंगे तो इनके हाथ से निकल जाएंगे न.
शायद इसी बात की ज़रूरत है हमें. इनके बंधनों से निकलने की, क्योंकि जब तक इनकी हाथों में है, आगे बढ़ना तो दूर, एक कदम आगे रखने से पहले 1000 सवालों के जवाब देने पड़ेंगे. और अब उतना वक़्त नहीं है हमारे पास.
यह भी पढ़ें - Yousta से मिल रहे Suatainable और Stylish Fashion ऑप्शंस
मोटरसाइकिल पर सवार दो आदमी साइकिल से जा रही लड़की को ओवरटेक करते हैं और उनमें से एक लड़की का दुपट्टा खींच लेता है. तुरंत वह अपना संतुलन खो देती है, उसकी साइकिल दाहिनी ओर घूम जाती है और पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा जाती है. जैसे ही वह सड़क पर गिरती है, दूसरी दिशा से आ रही तीसरी मोटरसाइकिल 17 वर्षीय लड़की को कुचल देती है.
'ईव टीजिंग' नहीं, कहा जाना चाहिए 'सड़क पर यौन उत्पीड़न'
"जिस पल मैंने अपनी बेटी को देखा, मुझे पता था कि वह मर चुकी है," उसके पिता सभाजीत वर्मा ने कहा, "कोई अंतिम शब्द नहीं, कोई अलविदा नहीं."
उन्होंने कहा, अपनी मौत से दो दिन पहले उनकी बेटी ने बताया था कि कुछ लड़के स्कूल के बाहर उसे और दूसरी लड़कियों को परेशान कर रहे थे.
Image Credits: msmagazine.com
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकर नगर जिले की इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (sexual harrassment at public places) के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है. इस तरह की घटनाएं लगभग हर शहर, हर जिले की सच्चाई है, जिसे अक्सर "ईव टीजिंग" कहकर टाल दिया जाता है. अक्सर लडकियां या महिलाएं इसकी शिकायत भी दर्ज नहीं करवाती.
कुछ महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रेस द्वारा केस की रिपोर्टिंग के लिए "ईव टीजिंग" फ्रेज के इस्तेमाल पर सवाल उठाये. हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि "ईव टीजिंग" की बजाय "सड़क पर यौन उत्पीड़न" कहा जाना चाहिए (sexual harassment instead of eve teasing).
बेहद कम रिपोर्ट किया जाने वाला अपराध है सड़क पर यौन उत्पीड़न
सार्वजनिक स्थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित और इन्क्लूसिव बनाने के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था सेफ्टीपिन की सह-संस्थापक कल्पना विश्वनाथ का कहना है कि यह शब्द ऐसा लगता है जैसे बस थोड़ा-सा चिढ़ाया या परेशान किया गया हो.
वह कहती हैं, "यह एक सामान्य बॉलीवुड कहावत है कि नायक एक महिला का पीछा करता है और वह उसका पीछा करना पसंद करती है. लेकिन यह अपराध है, यह हिंसक है, और इसे छेड़छाड़ कहकर हिंसा के प्रभाव को कम नहीं समझा जा सकता."
Image Credits: Nemo/Pinterest
कल्पना विश्वनाथ कहती हैं, "सड़क पर उत्पीड़न एक बेहद कम रिपोर्ट किया जाने वाला अपराध है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं पुलिस के पास नहीं जाती जब कोई उन्हें छूता है, उनके साथ छेड़छाड़ करता है या भद्दी टिप्पणियां करता है. इसके अलावा, विशेष रूप से बहुत भीड़-भाड़ वाले इलाके में, एक महिला के लिए अपराधी को पहचानना भी मुश्किल हो सकता है."
"मीडिया में एक बेहतर संदेश प्रणाली का होना ज़रूरी"
वह कहती हैं "अंबेडकर नगर वाली घटना में अगर लड़की मरी नहीं होती, अगर वह गिरने के बाद उठती, खुद को झाड़ती और चली जाती, तो कोई भी इस घटना के बारे में बात नहीं करता."
जेंडर एक्टिविस्ट्स का मानना है कि लड़कों को संवेदनशीलता और बेहतर व्यवहार सिखाकर इस अपराध पर काबू पाया जा सकता है (sensitizing society to stop crimes against women). विश्वनाथ कहती हैं, "यह एक लॉन्ग-टर्म प्रोसेस है. मीडिया में एक बेहतर संदेश प्रणाली का होना ज़रूरी है जो इस समय लड़कियों के खिलाफ है."
Image Credits: Shabnam/Pinterest
पुलिस और जनता का संवेदनशील होना भी है ज़रूरी
लोगों को यह समझने की ज़रूरत है कि एक्सेप्टेबल व्यवहार क्या है, पुलिस को संवेदनशील होना होगा ताकि वे महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लें. चूंकि पुलिस हर समय हर जगह नहीं रह सकती है, इसलिए जनता को भी संवेदनशील होना होगा.
सड़क पर यौन उत्पीड़न की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर ऐसा कलंक है जो उनसे अपने सपने पूरे करने की आज़ादी को छीनता है (sexual harassment cases on streets).
"लड़के तो लड़के हैं, उन्हें कौन समझाए" अक्सर ये सुनने को मिलता है. पर हम लड़कों को इतनी आसानी से अपराधी नहीं बनने दे सकते.