भारत में फेमिली प्लानिंग (Family Planning) की राह यहां की महिलाओं के प्रयासों से प्रशस्त हुई. भारत सरकार ने पहली बार 1950s में आधिकारिक रूप से पारिवारिक नियोजन नीतियों को अपनाया. इस कदम से देश ने जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) और महिला स्वास्थ्य (Women Health) में सुधार की ओर अपनी राह चुनी और लगातार इस दिशा में विकास किया गया.
इन प्रयासों में प्रमुख महिला थी अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia). उनकी फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफपीएआई) ने महिलाओं को गर्भनिरोधक (contraceptive methods) और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं (Reproductive Healthcare) तक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके कार्य ने महिलाओं को अपने प्रजनन अधिकारों (Reproductive Rights) के प्रति जागरूक किया और समाज में परिवर्तन लाया. आज, भारत में फेमिली प्लानिंग की यह राह समाज के विकास में एक मील का पत्थर बनी हुई है.
Family Planning की ओर पहला कदम
अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia) का जन्म सीलोन (वर्तमान श्रीलंका) में हुआ था. वह उच्च शिक्षा के लिए वे ब्रिटेन चली गईं, जहां उन्होंने कानून की पढ़ाई की और यूके बार परीक्षा पास करने वाली सीलोन की पहली महिला बनीं. 1949 में, अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia) ने भारत में पारिवारिक नियोजन संघ (Family Planning Association of India - FPAI) की स्थापना की. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) और गर्भनिरोधक (contraceptive) सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना था.
अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia) के प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि 1951-52 में भारत सरकार ने दुनिया में पहली बार पारिवारिक नियोजन की नीतियों को अपनाया. यह एक ऐतिहासिक कदम था जिसने न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में पारिवारिक नियोजन के महत्व को स्थापित किया. उनके नेतृत्व में, एफपीएआई ने 34 वर्षों तक काम किया और भारतीय समाज में पारिवारिक नियोजन को एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना दिया.
यह भी पढ़ें - Health education से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी एक नई दिशा!
पहल से बनी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक
अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia) का जीवन और कार्य महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रेरणा हैं. उन्होंने न केवल पारिवारिक नियोजन के महत्व को उजागर किया बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे एक महिला अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज में बदलाव ला सकती है. उनका कार्य महिलाओं को उनके शरीर और प्रजनन अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण था.
अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia) की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक उनकी भूमिका भारत के गर्भपात कानून और महिलाओं के गर्भपात अधिकारों (Abortion Rights) को आकार देने में थी. उन्होंने न केवल इसे कानूनी रूप दिलाने में मदद की, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि इसका उपयोग सुरक्षित और न्यायसंगत तरीके से हो. इस कानून ने महिलाओं को अपनी प्रजनन स्वतंत्रता चुनने का अधिकार दिया और अनचाहे गर्भ के जोखिमों से मुक्ति प्रदान की.
महिला को बनाया पीड़िता से नेतृत्वकर्ता
अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia) के काम ने समाज में महिलाओं की स्थिति को उन्नत बनाने के लिए एक नई राह खोली. उन्होंने यह सिद्ध किया कि सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान करने में महिलाएं केवल पीड़ित नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता भी हो सकती हैं. उनके प्रयासों ने भारतीय समाज में महिलाओं के प्रति नजरिये को बदलने में मदद की है.
अवाबाई वाडिया (Avabai Wadia) की शिक्षा ने उन्हें न केवल कानूनी क्षेत्र में बल्कि समाज सेवा में भी आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया. उनकी लॉ की शिक्षा ने उन्हें गर्भपात कानून (Abortion Law) को आकार देने में मदद की, जिससे महिलाओं को अपने शरीर और अपने जीवन के फैसले लेने की स्वतंत्रता मिली. उनका यह कदम न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में महिला अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था.
यह भी पढ़ें - Menstrual hygiene policy है बदलाव की तरफ सराहनीय कदम
ग्रामीण भारत (Rural India), जहां परंपराएं समाज का ताना-बाना बुनती हैं और दैनिक जीवन की लय अक्सर प्रकृति तय करती है. एक बदलाव लाने की अनछुई संभावना इसी ग्रामीण भारत में छिपी हुई है. यह क्षमता इन समुदायों की महिलाओं में बसी है. ये महिलाएं देखभाल करने वालों, शिक्षकों और मजदूरों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं. फिर भी उनकी समीक्षाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस क्षमता को उजागर करने की कुंजी है स्वास्थ्य शिक्षा (rural health education). केवल व्यक्तिगत कल्याण के लिए ही नहीं बल्कि ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए भी यह एक शक्तिशाली साधन है.
आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में, healthcare facilities तक पहुंच सिमित है. साथ ही स्वास्थय को लेकर जागरूकता की कमी और समाज द्वारा बनाए गए stereotypical cultural norms अक्सर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्वास्थ्य अधिकारों के मामले में अंधेरे में रखते हैं. इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे मातृ मृत्यु (maternal mortality rate), कुपोषण (malnutrition) और रोकी जा सकने वाली बीमारियों के उच्च दरों के रूप में देखा जा सकता है. इस बात से यह तो तय है कि health education ना केवल एक आवश्यकता के रूप में उभरती है बल्कि सशक्तिकरण (empowerment) और विकास (development in India) के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में सामने आती है.
Image Credits - AKDN/Christopher Wilton-Steer
Rural India में health education का महत्त्व
ग्रामीण महिलाओं के लिए health education और भी ज़रूरी हो जाती है, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य, परिवार के कल्याण और समाजिक विकास, सभी में योगदान देती है.
Health education से महिलाओं को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिसमे से कुछ हैं:
स्वास्थ्य में सुधार - स्वास्थ्य शिक्षा से महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, reproductive health, तथा आम रोगों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी मिलेगी. यह जानकारी महिलाएं और उनके परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करेगी.
मातृ और बाल मृत्यु दर में कमी - Pregnancy से संबंधित देख-रेख, खासकर जन्म देने और उसके बाद किए जाने वाले उपचार के बारे में सही शिक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ और बाल मृत्यु दर (infant mortality rate) को काफी कम किया जा सकता है.
महिला बनेंगी सशक्त - महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने में health education अधिक स्वायत्त बनाती है जिससे वह सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं. यह निर्णय family planning से लेकर बच्चों की परवरिश से संबंधित हो सकते है. स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने से, पूरे समुदाय को स्वास्थ्य परिणामों, आर्थिक स्थिरता में लाभ होगा. साथ ही इससे gender ratio को सुधरने में भी मदद होगी.
आर्थिक लाभ - स्वस्थ महिलाएं अपने परिवार और समुदाय में अधिक प्रभावी रूप से योगदान दे सकती हैं. बिमारियों पर नियंत्रण पाने के उपायों के माध्यम से healthcare पर अपने खर्च को कम करने से, परिवार शिक्षा और पोषण जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ध्यान दे सकते हैं.
ग्रामीण भारतीय महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार और समर्थन करने से न केवल उनकी स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार होगा बल्कि यह उनके सशक्तिकरण और समुदाय के समग्र विकास में भी योगदान देगा.
महिलाओं में health education पर दिया जा रहा ज़ोर
ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार, NGOs और निजी संगठन कई पहलों पर काम कर रहे है.
सामाजिक स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ASHA Workers), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और healthcare professionals की मदद से कई schemes और policies लागु की गईं हैं. इनमें Polio Vaccination, Ayushman Bharat, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मिशन इंद्रधनुष और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन (National Rural Health Mission) जैसी schemes मौजूद है.
इसी के साथ आज स्कूली स्तर पर भी sex education को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इससे adolescence में ही reproductive health के बारे में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. यह कदम society के stereotypes को तोड़कर आने वाली पीढ़ियों को खुलकर बिमारियों और उनसे बचाव के बारे में चर्चा कर सकेंगे और शुरुआती स्तर पर ही बिमारिओं से बच सकेंगे.
Health services और professionals की मदद से गैर सरकारी संगठन (NGOs), सरकारी संगठन और अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में seminars और health camps की मदद से शिक्षा लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इसमें खास तौर पर menstrual hygiene, HIV और AIDS जैसी घातक STDs और महिलाओं में एनीमिया जैसी बिमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है जो महिलाओं के लिए बेहद ज़रूरी हैं.
ग्रामीण भारत में health education के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर तरफ से प्रयासों की आवश्यकता है, जिसमें न केवल शैक्षिक पहलू बल्कि महिलाओं के सामने आने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक बाधाओं को भी दूर किया जाए. निरंतर प्रयासों के माध्यम से, स्वास्थ्य शिक्षा महिला सशक्तिकरण के लिए एक शक्तिशाली माध्यम बनेगी.
1980 के दशक की शुरुआत में, दुनिया HIV और इसके विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूक होना शुरू हो रही थी. उस समय, HIV अमेरिका और दूसरे देशों में कहर बरपा रहा था. हालांकि, भारत में यह धारणा थी कि HIV सिर्फ पश्चिमी देशों तक ही सीमित रहने वाली बीमारी है.
उस समय, भारतीय चिकित्सक और माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. सुनीति सोलोमन (Microbiologist Dr. Suniti Solomon), जो अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पत्रिकाओं में HIV के बारे में पढ़ रही थी, इस बात पर विश्वास नहीं करना चाहती थी.
Image Credits: American Society for Microbiology
1986 में भारत में पहली बार Dr. Suniti Solomon ने की HIV testing
1986 में डॉ. सोलोमन ने इस दृढ़ विश्वास से प्रेरित होकर कि HIV सिर्फ पश्चिमी देशों तक ही सीमित नहीं है, अपनी स्टूडेंट सेलप्पन निर्मला (Sellappan Nirmala) के साथ, चेन्नई में 100 सेक्स वर्कर्स की टेस्टिंग की. परिणाम ग्राउंडब्रेकिंग थे - छह नमूने HIV Positive पाए गए, जो भारत में HIV संक्रमण का पहला डॉक्युमेंटेड प्रमाण थे.
Image Credits: Hindustan Times
चिकित्सकों ने ये समझा कि यदि इलाज नहीं किया जाता है, तो वायरस एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशियेंसी सिंड्रोम (AIDS) का कारण बन सकता है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमण या बीमारी से लड़ने में असमर्थ होती है. इस खोज को शुरू में संदेह और इनकार का सामना करना पड़ा. लेकिन टेस्टिंग के बाद, भारत सरकार ने HIV के पैमाने को पहचाना और सरकार राष्ट्रीय HIV स्क्रीनिंग और रोकथाम कार्यक्रम शुरू करने के लिए प्रेरित जो गई.
चेन्नई में शुरू किया Y.R. Gaitonde Centre for AIDS Research and Education
आलोचना से विचलित हुए बिना, डॉ. सोलोमन ने चेन्नई में एड्स अनुसंधान और शिक्षा के लिए वाईआर गायतोंडे केंद्र की स्थापना की. केंद्र HIV/AIDS अनुसंधान, उपचार और सहायता का केंद्र बन गया. डॉ. सोलोमन के नेतृत्व ने एपिडेमिक से लड़ने में परिवर्तनकारी प्रभाव डाला.
Image Credits: YRG Care
डॉ. सोलोमन का मिशन लेबोरेटरी से आगे बढ़ा. Healthcare Leadership का प्रमाण देते हुए, वह HIV/AIDS से जुड़े कलंक से निपटने के लिए सामुदायिक आउटरीच (community outreach for AIDS awareness) और शिक्षा में सक्रिय रूप से शामिल हो गई, और आज देखी जा रही प्रगति के लिए मंच तैयार कर दिया. अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने HIV महामारी विज्ञान, रोकथाम, देखभाल और सहायता (HIV Epidemiology, Prevention, Care and Support) पर बड़े पैमाने पर प्रकाशन किया और इस क्षेत्र पर एक अमिट छाप छोड़ी.
यह भी पढ़ें: RISUG के साथ Family Planning अब बोझ नहीं बल्कि बनेगी ज़िम्मेदारी
चिकित्सा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से हुई सम्मानित
डॉ. सुनीति सोलोमन के प्रयासों से HIV/AIDS के प्रति लोगों में जागरूकता और इलाज तक पहुंच बढ़ी. उनके अथक प्रयासों ने उन्हें कई अवॉर्ड्स दिलवाये, जिसमें राष्ट्रीय महिला जैव-वैज्ञानिक पुरस्कार और चिकित्सा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं.
Dr Sunil Solomon receives Padmashri posthumously awarded to his mother Dr Suniti Solomon (Image Credits: YRG Care)
उनके बेटे और जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में मेडिसिन और महामारी विज्ञान के प्रोफेसर सुनील सोलोमन अपनी मां की सफलता का श्रेय उनकी दृढ़ता को देते हैं. डॉ. सुनीति सोलोमन की विरासत भारत में HIV/AIDS के खिलाफ लड़ाई में एक योद्धा के रूप में जीवित है.
यह भी पढ़ें: एबॉर्शन राइट्स: स्वास्थ्य आज़ादी की लड़ाई बाकी है
अभी भी 2.4 मिलियन लोग हैं HIV से संक्रमित
भारत में HIV अभी भी एक चिंताजनक मुद्दा बना हुआ है. 2.4 मिलियन (current HIV cases in India) लोग इस वायरस से पीड़ित हैं. हालांकि, संक्रमण कम करने में प्रगति देखी गई है. 2010 के बाद से भारत में HIV के वार्षिक नए मामलों की संख्या में लगभग आधी गिरावट आई है. HIV से संक्रमित लगभग 77% लोग अपने पॉजिटिव होने के बारे में जानते हैं, 65% एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी ले रहे हैं और 55% लोगों को मिल रहे उपचार ने वायरल लोड को कम कर दिया है.
Image Credits: Indulge Express
HIV के प्रसार को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों को 2 युगों में विभाजित किया जा सकता है: सुनीति सोलोमन, एम.डी. (1939-2015) के काम से पहले, और उसके बाद. उनके काम से पहले, HIV/AIDS के उपचार या रोककथाम तो दूर की बात, उसका नाम भी नहीं जाना जाता था. डॉ सुनीति की लेगेसी आज माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट्स के लिए प्रेरणा बनी है.
यह भी पढ़ें: सिकल सेल : आधुनिक इलाज के बिना मिशन अधूरा