विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) हर साल खेलों के महत्व और उनके विकास को मनाने के लिए मनाया जाता है. यह दिन युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित करने और उनमें स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर होता है. इस वर्ष विश्व एथलेटिक्स दिवस और भी खास है क्योंकि यह पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की तैयारियों के बीच आया है. खासकर भारतीय महिला एथलीटों (Indian Female Athletes) के लिए, यह ओलंपिक उनके करियर में एक नई ऊंचाई को छूने का मौका साबित हो सकता है.
यह है भारतीय महिला एथलीटों का समय
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है. आज का समय भारतीय महिला एथलीटों के नाम है. चाहे वह ट्रैक पर दौड़ हो, फील्ड इवेंट्स हों या मैराथन दौड़ें, भारतीय महिलाएं हर जगह अपनी छाप छोड़ रही हैं. Paris Olympics 2024 के लिए तैयारियां करते हुए, ये एथलीट्स ना सिर्फ नेशनल बल्कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी, ज्योतिका श्री दांडी, एम.आर. पूवम्मा, सुभा वेंकटेशन और रूपल चौधरी जैसी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से युवा पीढ़ी के लिए नए मार्ग प्रशस्त किए हैं. आज इन युवा athletes ने अपने और देश के लिए सिर्फ Olympics के द्वार ही नहीं खोले हैं बल्कि इनकी सफलताएं और संघर्ष यह दर्शाते हैं कि भारतीय महिला एथलीट अपने समय की सच्ची नायिकाएं हैं.
यह भी पढ़ें - तीरंदाजी जगत में नए रिकॉर्ड तोड़ती अदिति
Paris Olympics 2024 की ओर निगाहें
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भाग लेने के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम (Indian Athletics Team) की तैयारी जोरों पर है. इस ओलंपिक में भारतीय महिला एथलीटों की भागीदारी उनके और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगी. इन एथलीटों की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और भारतीय खेलों के लिए नए आयाम स्थापित करेगी.
Paris Olympics 2024 के लिए qualify करने वाली भारतीय महिला एथलीट्स -
प्रियंका गोस्वामी: चलने की रफ्तार से जीतने का जुनून - मेरठ की प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami), जो चाल रेस में विशेषज्ञ हैं, ने हाल ही में नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है. उनकी नजरें अब पेरिस ओलंपिक 2024 पर हैं. प्रियंका की तैयारियां और समर्पण उन्हें इस खेल में शीर्ष स्थान पर ले जाने की क्षमता रखते हैं. प्रियंका 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. Paris Olympics 2024 में उन्होंने रेस वॉक के लिए qualify किया है.
पारुल चौधरी: दौड़ में निपुणता की मिसाल - पेरिस ओलंपिक में अपनी चमक बिखेरने को तैयार पारुल चौधरी (Parul Chaudhary) मध्यम दूरी की दौड़ों में माहिर हैं. पारुल ने अपनी ताकत और तेजी से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किए है. पारुल 9 मिनट से कम में 3,000 मीटर की दौड़ पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला होने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. वह Paris Olympics 2024 में 3,000 मीटर स्टीपलचेज के लिए qualify हुई हैं.
ज्योतिका श्री दांडी: युवा शक्ति का प्रतीक - ज्योतिका श्री दांडी (Jyothika Sri Dandi), जो एक युवा एथलिट हैं, ने युवा ओलंपिक्स में अपनी प्रतिभा बखूबी दिखाई है. उनका जज्बा और उनकी उम्र उन्हें आगामी ओलंपिक्स के लिए एक उत्साहित प्रतियोगी बनाती है. हालांकि ज्योतिका ने हाल ही में knee injury से वापसी की है, उनकी तैयारी और प्रतिबद्धता ने उन्हें Paris Olympics 2024 की Women Relay Team में जगह दिलवाई है.
एम.आर. पूवम्मा: अनुभव बनाता है अमूल्य एथलिट - एम.आर. पूवम्मा (MR Poovamma), जिन्होंने 400 मीटर दौड़ में भारत को कई मेडल दिलाए हैं, अपने अनुभव से नई पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करती हैं. उनकी मौजूदगी टीम के लिए मार्गदर्शक का काम करेगी. कर्नाटक से ताल्लुख रखने वाली पूवम्मा रिले दौड़ में भारत की आशा हैं. पूवम्मा ने 400 मीटर स्प्रिंट में कई मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है.
सुभा वेंकटेशन और रूपल चौधरी: नई उम्मीदें - सुभा वेंकटेशन (Subha Venkatesan), जो 400 मीटर रिले में विशेषज्ञ हैं, और रूपल चौधरी (Rupal Chaudhary), जो हाल ही में युवा विश्व चैंपियनशिप में चमकी हैं, दोनों ही भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य हैं. एक तरफ वेंकटेशन ने युवा उम्र से ही अपनी प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई है. वहीं महज कुछ सालों में ही रूपल चौधरी ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय एथलेटिक्स की उभरती हुई स्टार है. इन युवा प्रतिभाओं की उपस्थिति से भारतीय टीम की विविधता और मजबूती का पता चलता है.
यह भी पढ़ें - Asian Games में महिला खिलाड़ियों के साथ इस बार 100 पार
बन रहीं महिला सशक्तिकरण की आवाज़
World Athletics Day इस बात का प्रतीक है कि खेल किस प्रकार से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और युवाओं को सशक्त बना सकते हैं. इस वर्ष, जैसे-जैसे हम पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के करीब पहुंचते हैं, हमारी भावनाएं और भी अधिक उम्मीदों से भरी हुई हैं, खासकर जब यह बात हमारी महिला एथलीटों की आती है.
ये महिला एथलीट्स न केवल खुद के लिए बल्कि देश के भविष्य के लिए भी आदर्श स्थापित कर रही हैं. उनकी कहानियां और संघर्ष यह साबित करते हैं कि सफलता के लिए लगन औरकठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है.
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की तैयारी में जुटे इन एथलीटों के प्रदर्शन पर ना केवल भारत की नजरें हैं, बल्कि पूरा विश्व भी उनके करिश्मे का इंतजार कर रहा है. ये महिला एथलीट ना सिर्फ खेल के मैदान में अपनी क्षमता और संघर्ष का प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि समाज में महिलाओं के लिए बदलाव की आवाज भी बन रही हैं. खेलों के जरिए वे समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं, जो कि अत्यंत महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें - भारतीय हॉकी का उभरता सितारा है 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' Salima Tete
भारत में, खेल का क्षेत्र अब महिलाओं के लिए भी एक उज्ज्वल क्षितिज बनता जा रहा है. जहां कभी खेलों को सिर्फ पुरुषों का डोमेन माना जाता था, वहीं आज की महिला खिलाड़ी नई परिभाषाएं गढ़ रही हैं. पी.वी. सिंधु, मैरी कॉम, साक्षी मलिक जैसी चैंपियन्स ने ओलंपिक्स और विश्व चैंपियनशिप्स में अपने असाधारण प्रदर्शन से भारतीय महिलाओं के खेल में योगदान को वैश्विक मान्यता दिलाई है.
भारतीय खेल जगत की सफलता की कहानी लिखने में अब एक और महिला एथलीट का नाम जुड़ चुका है. Indian Weightlifters के बीच में अब बिंद्यारानी देवी सोरोखैबम (Bindyarani Devi Sorokhaibam) एक ऐसा नाम है जिसने अपनी मेहनत और लगन से weightlifting के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है. Manipur के Imphal से ताल्लुक रखने वाली बिंद्यारानी ने National Level के साथ अब International Level पर भी भारत का नाम रोशन किया है.
Weightlifting World Cup में पदक जीतने वाली पहली भारतीय
Thailand के Phuket में आयोजित हुए आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड कप (IWF World Cup 2024) में Indian weightlifter Bindyarani Devi ने अपनी दृढ़ता और कौशल का बेजोड़ प्रदर्शन दिया. Bindyarani ने महिलाओं की 59 kg श्रेणी में एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सभी का दिल जीत लिया. शुरुआत में मुश्किल ज़रूर आई, लेकिन कहते है ना "जहां चाह वहां राह", बिंद्यारानी ने अद्भुत वापसी करते हुए कुल 196 kg वजन उठाकर वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया और Weighlifting World Cup में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.
Bindyarani का जन्म मणिपुर के एक छोटे से गांव में हुआ था, जहां उन्होंने अपने शुरुआती दिनों से ही खेलों में गहरी रुचि दिखाई. उनके लिए inspiration उनके राज्य Manipur और वहां से निकली Mary Kom, Mirabai Chanu, Monika Devi जैसी female athletes बनीं जिन्होंने विश्व स्तर पर मणिपुर और भारत का नाम रोशन किया है. Bindyarani को खेलों के प्रति उनकी दिलचस्पी के लिए परिवार की ओर से भी पूरा समर्थन मिला.
Olympics में भारत के लिए जीत हासिल करना है मुकाम
Bindyarani Devi ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया है. उन्होंने junior और senior levels पर कई पदक जीते हैं. उनकी उपलब्धियां ना केवल उनके लिए बल्कि आने वाली महिला एथलीट्स के लिए भी प्रेरणा है.
Bindyarani Devi का सपना Olympics में भारत का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना है. उनकी मेहनत, समर्पण और लगन से यह तो स्पष्ट है कि वह अपने सपनों को सच करने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही हैं और उन्हें जल्द ही सच भी करेंगी.
Bindyarani Devi ना केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, बल्कि सभी महिलाओं के लिए एक inspiration भी हैं. उनकी कड़ी मेहनत और सफलताएं यह दर्शाती हैं कि समर्पण और लगन से किसी भी सपने को सच किया जा सकता है. Indian weightlifting में उनकी हिस्सेदारी और उपलब्धियां निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में भारत को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में और अधिक सफलताओं की ओर ले जाएंगी.
यह भी पढ़ें - भारत को Asian Championship में Gold जिता Anmol Kharb ने रचा इतिहास!
कोका कोला इंडिया (Coca Cola India) खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है. अपने इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए, Coca Cola India ने अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (Anju Bobby Sports Foundation) के साथ तीन साल की साझेदारी की है. इसके तहत आवश्यक सुविधाओं और प्रशिक्षण उपकरणों के साथ देश में महिला एथलीटों (Indian female athletes) की अगली पीढ़ी तैयार की जाएगी. ओलंपिक चैंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज के नेतृत्व में यह काम किया जायेगा जिसमें प्रसिद्ध लॉन्ग जम्पर शैली सिंह भी शामिल है.
कोका कोला इंडिया का #SheTheDifference अभियान
यह साझेदारी Coca Cola India के #SheTheDifference अभियान का हिस्सा है, जो महिलाओं के उत्थान और समर्थन की पहल है. इस साझेदारी के हिस्से के रूप में, Coca Cola India महिला एथलीटों को सशक्त बनाने के साथ खेल और लैंगिक समानता (gender equality in sports) परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है. Coca Cola सक्रिय रूप से महिलाओं को सक्षम बनाने में लगा हुआ है, चाहे वह खुदरा विक्रेता हों और उन्हें अपने किराना स्टोर को अधिक लाभप्रद रूप से चलाने के लिए उपकरणों और तकनीकों से लैस करना हो या सफाई साथियों को अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर साझा भविष्य बनाने में मदद करना हो.
ऐसे देश में जहां कई female athletes छोटे शहरों और गांवों से उभरती है, जिन्हें प्रशिक्षण सुविधाओं, कोचिंग और वित्तीय सहायता तक की पहुंच मुश्किल है, वहाँ इस तरह का सहयोग महत्वपूर्ण है. पीडब्ल्यूसी (PWC) की एक रिपोर्ट Tokyo Olympic में लिंग संतुलन (gender balance) में उल्लेखनीय बदलाव पर प्रकाश डालती है, जिसमें 44% भारतीय प्रतिभागी महिलाएं थी.
यह भी पढ़ें - भारत को Asian Championship में Gold जिता Anmol Kharb ने रचा इतिहास!
Coca Cola India और  Anju Bobby Sports Foundation आये साथ
साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, राजेश अयापिला, निदेशक (Director) - सीएसआर और Coca Cola India और साउथ वेस्ट एशिया (CSR and Sustainability for Coca Cola India and Southwest Asia INSWA) ने कहा- "Coca Cola India में, हम समुदायों को प्रेरित करने, सशक्त बनाने और एकजुट करने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते है. Anju Bobby Sports Foundation के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी, भारतीय महिला एथलीटों की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, खेल दोनों संगठनों के डीएनए का एक अभिन्न अंग है. इस तरह की पहल के माध्यम से, हम एक सहायक वातावरण बनाने के लिए समर्पित हैं जहां एथलीट आगे बढ़ सकें. हमें शैली सिंह जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रायोजित करने पर गर्व है, जो खेलों में महिलाओं को सशक्त बनाने और वैश्विक मंच पर उनकी सफलता में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है."
"मैं Coca Cola India जैसे ब्रांड के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं. उनका योगदान भारत में अंजू बॉबी हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधा बनाने में महत्वपूर्ण रहा है. आज, हमारे पास उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक और फील्ड उपकरण के साथ गुणवत्ता वाले जिम उपकरण है. यहां हमारे एथलीट, भारत को ओलंपिक पदक जीतने में मदद करने के लिए इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे है. मुझे लगता है कि अगर मैं भारत के लिए पहला विश्व चैंपियनशिप पदक जीत सकती हूं, तो यह मेरा कर्तव्य है कि मैं इन युवा महिलाओं के साथ अपना ज्ञान और अनुभव साझा करूं, जिससे भारत की सफलता में योगदान दिया जा सके'' अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संस्थापक अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा.
Coca Cola India और Anju Bobby Sports Foundation की इस पहल का सामाजिक प्रभाव खेल क्षेत्र में व्यक्तिगत उपलब्धियों से परे है. महिला एथलीटों को सशक्त बनाकर, Coca Cola India के साथ यह फाउंडेशन भविष्य के कोच, प्रशिक्षक, चिकित्सक और प्रशासक का भी पोषण कर रही है जो की कई तरह से खेल समुदाय में योगदान देंगे.
यह भी पढ़ें - Horse riding में Arjuna award पाने वाली पहली महिला- दिव्याकृति सिंह
ज़रा सोचिए, आपको घर के एक कोने में बैठने को कह दिया जाए. पढ़ने ना दिया जाए, phone ना चलाने दिया जाए, अकेले बाहर ना जाने दिया जाए, अपनी मर्ज़ी के कपड़े ना पहनने दिए जाए, यहां तक कि अपनी बात तक ना कहने दी जाए. और पूछने पर कारण यह दिया जाए कि "यह तो बस आपको एक आरामदायक ज़िंदगी दी जा रही है." पर आज के समय में क्या ये सच में आरामदायक है? क्या यह आराम आपसे पूछ कर आपको दिया गया है? नहीं ना, तो फिर ये आराम कैसा... यह तो बंदिशों में जकड़ना हुआ... कुछ ऐसा ही हाल आज अफ़गानिस्तान (Afghanistan) की महिलाओं का भी है, जिनके ऊपर बिना उनकी मर्ज़ी के 'आरामदायक जीवन' के नाम पर ये बातें थोप दी गयीं हैं.
15 अगस्त 2021 को एक तरफ जहां भारत अपनी स्वतंत्रता का 75वां जश्न मना रहा था वहीं दूसरी ओर Afghanistan एक बार फिर तालिबान (Taliban) की बेरहम बेड़ियों में बंधने जा रहा था. 20 साल की आज़ादी के बाद एक बार फिर वहां की महिलाएं घरों में कैद होने जा रहीं थी. Taliban का Afghanistan पर एक बार फिर कब्ज़ा कर लेना महिलाओं के लिए एक अभिशाप साबित हुआ है. Taliban की वापसी ने महिलाओं के अधिकारों को दशकों पीछे धकेल दिया है, उनकी स्वतंत्रता को कुचल दिया है और उनके जीवन को एक कारागार में तब्दील कर दिया है.
यह भी पढ़ें - ईरान में फिर हिजाब जरूरी ...Morality Police का कहर जारी
महिलाओं को Adultery के लिए पत्थर मारकर मौत की सज़ा
Afghanistan पर कब्ज़ा किए हुए तालिबानी "supreme leader" अखुंदजादा (Mullah Hibatullah Akhundzada) का हाल ही में यह बयान आया है कि
"जब हम महिलाओं (Afghanistan Women) को पत्थर मारकर मार देते हैं तो आप इसे महिला अधिकारों का उल्लंघन बताते हैं. लेकिन जल्द ही हम व्यभिचार (Adultery जिसे शरिया में ज़िना कहा गया है) के लिए ये सज़ा लागू करेंगे. हम महिलाओं को सरेआम कोड़े मारेंगे, हम उन्हें public में पत्थर मार-मारकर मार डालेंगे (stoning women to death)."
अगर आप यहां adultery का मतलब सिर्फ extra marital affair समझ रहें है तो आप गलत हैं. तालिबानी शरिया कानून (Shariya Law) के हिसाब से अगर एक महिला का किसी गैर-पुरुष से चाहे अपनी मर्ज़ी से या बिना मर्ज़ी से कोई शारीरिक संबंध होता है, तो उसे adultery (ज़िना) का नाम दे दिया जाता है.
Image Credits - The Print
पुरुष को गलत साबित करने के लिए गवाह की ज़रूरत पर महिला को सीधे सज़ा
कुरान और हदीस में, जिससे तालिबानियों का शरिया कानून (Shariya Law) बना है, बलात्कार के लिए विशेष रूप से सज़ा का उल्लेख ही नहीं है. जहां एक तरफ पुरुष को दोषी साबित करने के लिए 4 "अच्छे" चरित्र वाले male eyewitnesses की गवाही होना ज़रूरी है जो कि लगभग नामुमकिन सा है, वहीं शरिया की एक व्याख्या के तहत, बलात्कार को adultery के रूप में माना जा सकता हैं, जिसमें महिला के लिए पत्थर मारकर मौत या कोड़े मारने की सज़ा हो सकती है. इससे एक बात तो तय है कि "Taliban का यह शरिया कानून (Shariya Law) महिलाओं पर अत्याचार करने से शुरू होता है और उनके जीवन को नर्क बनाने पर ख़त्म."
इसका जीता जागता उदाहरण है Gulnaz. अपने चचेरे भाई के हाथों बलात्कार की शिकार होने के बावजूद, पुलिस को हमले की रिपोर्ट करने के बाद उस पर "adultery" का आरोप लगा दिया गया और 12 साल जेल की सज़ा सुनाई गई. गुलनाज़ रिहाई मिलने से पहले करीब दो साल और तीन महीने तक काबुल (Kabul) की बादाम बाग जेल में अपनी बेटी के साथ रही, जो rape की वजह से हुई pregnancy से हुई थी.
ऐसा ही एक और case सामने आया जब एक महिला ने कोर्ट को बताया कि उसके पति के भाई ने उसका बलात्कार किया है. उस महिला को ज़िना (adultery) का दोषी ठहरा दिया गया और उसकी मौत हो जाने तक उसे पत्थर मारने की सज़ा सुनाई गई. जज ने उसकी गर्भावस्था को adultery का proof माना क्योंकि उस समय उसका पति जेल में था और वह बलात्कार के लिए गवाह पेश करने में असमर्थ थी.
यह भी पढ़ें - 31 साल की जेल, 154 कोड़े की सज़ा-Narges Mohammadi को मिला Nobel prize
अफ़गानी महिलाओं के लिए बना दिया धरती को नर्क
जब 2021 में Taliban दोबारा Afghanistan लौटा तो उसने अपने सख्त नियमों में बदलाव लाने का वादा किया था लेकिन तालिबानी क्रूरता का शिकार हुई वहां की महिलाएं बखूबी जानती थी कि Taliban की फितरत कभी नहीं बदल सकती पर वे कुछ ना कर सकीं. उन महिलाओं का यही डर सच में तब बदल गया जब तालिबान ने अपनी फितरत का कच्चा चिट्ठा दुनिया के सामने एक बार फिर खोला. वहां की हर महिला को आज नर्क में धकेला जा रहा है. पढ़ाई से लेकर सांस लेने तक, आज ये औरतें Taliban की तानाशाही का शिकार बन गई हैं.
Taliban की यह दरिंदगी सिर्फ यहीं तक सिमित नहीं है. उनके हिसाब से छोटी बच्चियों तक को बुर्खा पहनना और खुद को पूरी तरह से ढकना भी एक नियम है. एक औरत किसी पुरुष डॉक्टर से अपना इलाज नहीं करवा सकती, अकेले घर से नहीं निकल सकती, public places पर ज़ोर से बोल नहीं सकती, यहां तक की अपने घर की balcony में भी खड़ी नहीं हो सकती. और अगर कोई इन पाबंदियों का पालन ना करें तो उसे इसी तरह की सख्त सज़ा दी जाती है या उसके परिवार के पुरुषों को जेल में डाल दिया जाता है.
Image Credits - Radio Free Europe
आज Afghanistan की female population अपनी तकलीफ बताए भी तो किसे? Afghan सरकार के Women Welfare Department को तो कब्ज़ा करते ही हटा दिया गया. Female athletes को खेल से दूर कर दिया गया. अकेले park, gym, swimming pools और sports clubs में जाना ban कर दिया. लड़कियों और महिलाओं से education छीन ली गई और उन्हें सर से लेकर पैर तक ढक दिया गया. यहां तक कि beauty parlors तक को बंद करवा दिया गया. यही parlors कई घरों की आय का इकलौता ज़रिया होते थे और पूरे परिवार का पेट पालते थे.
अपने इस्लामिक और शरिया कानूनों की आड़ में Taliban हमेशा से सिर्फ महिलाओं को दबाने और उनके हक़ को छीनने का काम करता आया है. शरिया कानून (Shariya Law) इस्लाम के आधार पर बने कानूनों को कहा जाता है. क्यूंकि यह कानून और इसमें दी जाने वाली सज़ाएं किसी एक धर्म पर आधारित है, इसमें धर्मनिरपेक्षता का दूर-दूर तक कोई सबूत नहीं मिलता. इससे यह अक्सर मानवाधिकारों (human rights) का हनन, लैंगिक भेदभाव (gender discrimination), स्वतंत्रता पर प्रतिबंध और न्यायिक प्रक्रिया में कमी के कारण विवादों में रहा है. यह अपनी कठोर सज़ा और सीमित अधिकारों के कारण भी इंसान की स्वतंत्रता और समानता को खंडित करता है.