आये दिन मणिपुर (Manipur) से संबंधित कई तरह की ख़बरें हमारे सामने आती है. अब रुख करते है एक ऐसी ख़बर की तरफ, जो निश्चित ही आपको खुश कर देगी. मणिपुर के उखरुल (Ukhrul, Manipur) जिले में सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित एक बाजार है, जिसे अवा मार्केट (Ava Market) के नाम से जाना जाता है.
इस महिलाओं द्वारा संचालित बाजार का उद्देश्य ना सिर्फ महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) है बल्कि इसका उद्देश्य ताजी सब्जियों, जंगली पौधों और जड़ी-बूटियों सहित स्थानीय रूप से उत्पादित खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना भी है. इस बाज़ार ने ना केवल महिलाओं के लिए व्यावसायिक लेनदेन का एक मंच तैयार किया बल्कि उन्हें अपने परिवार का समर्थन करने के लिए वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Independence) भी दी.
Imphal में महिलाओं द्वारा संचालित एशिया का सबसे बड़ा बाजार
इम्फाल (Imphal) में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित एशिया का सबसे बड़ा बाजार 'इमा कीथेल (Mother Market)' (Ima Kithel) की सफलता के बाद इस बाजार का निर्माण और कामकाज शुरू किया गया. ऐसे बाजार का सफलतापूर्वक संचालन इस बात का उदाहरण भी पेश करता है कि महिलाएं राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
वर्तमान में, शहर के मध्य में स्थित अवा मार्केट में लगभग 140 महिला विक्रेता है. इनमें से 110 स्टॉल विशेष रूप से सब्जियां बेचते है. यहां कुछ खाने पीने की दुकानें भी है, बाजार परिसर की अगली मंजिल पर एक अलग क्षेत्र में लगभग 30 स्टॉल सेकेंड-हैंड कपड़ों के कारोबार में लगे हुए है.
स्थानीय खाद्य पदार्थों की बिक्री से कमा रहीं आय
सब्जियों के अलावा मौसम के दौरान कीवी, सेब, आड़ू, एवोकाडो, प्लम और आम जैसे स्थानीय रूप से उगाए गए फल भी महिलाएं यहां बेचने को लाती है. इस बाजार में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के स्थानीय खाद्य पदार्थों जैसे हॉर्नेट, हाओ माची (स्थानीय रूप से निर्मित नमक), सूखे जंगली मांस, सूखी मछली और यहां तक कि कचक (लार्वा) लाये जाते है और खूब बिक्री होती है.
यहां प्रत्येक महिला विक्रेता प्रतिदिन ₹3,000 से ₹10,000 तक का व्यापारिक लेनदेन करती है. पीक सीज़न के दौरान यह आंकड़ा ₹15,000 से ₹20,000 प्रति दिन तक भी पहुंचता है.
यह भी पढ़ें - Manipur में self help groups का financial literacy awareness programme
आज यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom UK) और फ्रांस (France) को पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इस ऊंचाई का श्रेय भारत की मजबूत घरेलू खपत (domestic consumption), बढ़ते सेवा क्षेत्र (service sector) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (foreign direct investment) में वृद्धि को दिया जा सकता है. इस उल्लेखनीय आर्थिक विकास के बावजूद, जब महिलाओं के वित्तीय समावेशन (financial inclusion) और लैंगिक अंतर (gender gap) से भारत अभी भी जूझ रहा है. ऐतिहासिक रूप से, भारत में महिलाओं को वित्त तक पहुंच के मामले में बाधाओं और भेदभाव का सामना करना पड़ा है.
वित्तीय समावेशन की ज़रुरत
वित्तीय समावेशन (financial inclusion) महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. भारत में, लगभग हर पांच में से एक महिला के पास बैंक खाते तक पहुंच नहीं है. वित्तीय समावेशन को बढ़ाने के उद्देश्य से देश की पहल के बावजूद, खाता उपयोग के साथ-साथ महिलाओं के बीच बचत और ऋण सुविधाओं तक पहुंच के मामले में बड़ी असमानताएं है. विभिन्न बाधाएं महिलाओं को वित्तीय सेवाओं तक पहुंचने में बाधा डालती है, जिनमें पहचान का प्रमाण देने या मोबाइल फोन रखने में कठिनाइयां, बैंक शाखाओं से दूर रहना और बैंक खाते खोलने और उपयोग करने में सहायता की आवश्यकता शामिल है.
बैंकिंग प्रणाली में बदलाव
बोझिल कागजी कार्रवाई और लम्बी प्रक्रिया के कारण पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली महिलाओं से दूर हो गयी है. हालाँकि, फिनटेक कंपनियां टेक्नोलॉजी के ज़रिये वित्तीय सेवाओं में क्रांति ला रही है. डिजिटल इंडिया (Digital India) और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) जैसी पहल ने स्मार्टफोन के जरिए वित्तीय पहुंच को आसान बनाया है. डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet), मोबाइल मनी (Mobile Money) और पीयर-टू-पीयर लेंडिंग (peer-to-peer lending)से फिनटेक इस अंतराल को पाट रहे है और महिलाओं की वित्तीय स्वायत्तता (Financial Independence) बढ़ा रहे है. भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank Of India RBI) का वित्तीय समावेशन सूचकांक (Financial Inclusion Index) भी इसको दर्शाता है, जो की 2017 के 43.4 से बढ़कर 2022 में 56.4 हो गया. इन प्रयासों के माध्यम से, महिलाओं को ऋण (Loan) मिल पा रहे है, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण और उद्यमशीलता गतिविधियों में स्वतंत्रता को बढ़ावा मिल रहा है.
Image Credits - Feminism in India
फाइनेंशियल लिट्रेसी है ज़रूरी
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम (Financial Literacy Programme) महिलाओं को नकदी प्रबंधन (cash management), बचत (savings), बैंकिंग (banking), बीमा (insurance) के बारे में आवश्यक ज्ञान से लैस करके भारत में वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है. परंपरागत रूप से, महिलाएं घरेलू बजट संभालती है और अक्सर गृह उद्योग या व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्सुक रहती है. वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम (Financial Literacy Programme) से इन महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने में सक्षम बनाया जा सकता है. इसके अलावा, भारत की डिजिटल वित्तीय क्रांति (India’s digital financial revolution) अलग-अलग महिलाओं तक पहुंचाने में मददगार रहा है. डिजिटल साक्षरता (digital literacy) को बढ़ावा देकर, महिलाएं बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच सकती है. डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (Digital Platform) की ओर यह बदलाव वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बढ़ावा देता है और महिलाओं को अपने वित्तीय कल्याण की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाता है.
नीति निर्धारण महिलाओं के पक्ष में
वित्तीय क्षेत्र की नीतियों में यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता है कि महिलाओं को वित्तीय सेवाओं तक समान पहुंच मिले. ये नीतियां ऋण (credit), भूमि स्वामित्व (land ownership) और विरासत कानूनों (inheritance laws) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित करती है. ऐसा ही एक उदाहरण प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana PMMY) है. इसके तहत महिला उद्यमियों को सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (micro and small enterprises) के लिए आसान लोन (Loan) मिल जाता है. यह वित्तीय संस्थानों को महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों को ऋण देने के लिए प्रोत्साहित भी करता है. महिला सशक्तिकरण को सक्षम करने के लिए एक और महत्वपूर्ण उपाय महिलाओं के पास कानूनी संपत्ति अधिकार है. कर्नाटक जैसे राज्यों ने भूमि स्वामित्व में लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देते हुए, विवाहित जोड़ों को संयुक्त स्वामित्व जारी करने की नीतियां लागू की है.
यह भी पढ़ें - ArSRLM और SBI की साझेदारी से Arunachal में बढ़ेगा Financial Inclusion
माइक्रोफाइनेंस रहा मददगार
आज माइक्रोफाइनेंस संस्थानों (microfinance institutions in India) की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. माइक्रोफाइनेंस (microfinance) वित्तीय समावेशन (Financial Inclusions) को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक शक्तिशाली कोशिश के रूप में उभरा है. माइक्रोफाइनेंस संस्थान (microfinance institution) महिला उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानते है. माइक्रोफाइनेंस (microfinance) योजनाएं भी महिलाओं को उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहित करती है. चाहे वह एक छोटी सी दुकान स्थापित करना हो, कुटीर उद्योग चलाना हो, या अपने समुदायों के भीतर सेवाएँ प्रदान करना हो, इन सबके लिए आवश्यक पूंजी यहीं से आती है. वित्तीय लाभ से परे, माइक्रोफाइनेंस सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देता है, जैसे-जैसे महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदार बनती है, वे सामाजिक मानदंडों को चुनौती देने के साथ निर्णय लेने की शक्ति हासिल करती है.
वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) केवल बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच के बारे में नहीं है; यह आर्थिक सशक्तिकरण (Financial Empowerment) और सामाजिक परिवर्तन (Social Change) के बारे में है. सांस्कृतिक रूढ़ियां अक्सर इस विचार को कायम रखती हैं कि महिला आर्थिक रूप से निर्भर है या पैसे का प्रबंधन करने में असमर्थ है. जब महिलाएं अपने जैसे अन्य लोगों को बाधाओं को तोड़ते हुए देखती हैं, तो यह आत्मविश्वास जगाता है और उन्हें अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण रखने के लिए प्रेरित करता है.
यह भी पढ़ें - Fintech को Financial Inclusion का ज़रिया बना रहीं CEO Tanul Mishra
ड्राइवएक्स मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (DriveX Mobility Pvt. Ltd.), भारत का पहला मल्टी-ब्रांड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है, जिसने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate Social Responsibility CSR) गतिविधि के हिस्से के रूप में को दोपहिया वाहन देकर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.
दिल छू लेने वाले भाव में ड्राइवएक्स ने बेंगलुरु के स्पर्श स्वयं सहायता समूह (Self Help Group SHG) को एक दोपहिया वाहन की चाबी भेंट की. इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना है जो सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना करती है. यह आयोजन बेंगलुरु में प्रयास ट्रस्ट के परिसर में हुआ, जिसमें ड्राइवएक्स (DriveX) और प्रयास ट्रस्ट (Prayas Trust)  के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
ड्राइवएक्स मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के एचआर प्रमुख एम सदगुरु स्वामी ने कहा -
"हम इस प्रभावशाली पहल का हिस्सा बनकर रोमांचित है. यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. ड्राइवएक्स (DriveX) में, हम व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाने में विश्वास करते है."
स्पर्श स्वयं सहायता समूह एवं प्रयास ट्रस्ट की ओर से आभार
स्पर्श स्वयं सहायता समूह ने ड्राइवएक्स को उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया. प्रयास ट्रस्ट की संस्थापक सुश्री कंथमणि ने कहा -
“हम वंचितों के उत्थान के हमारे मिशन में समर्थन के लिए ड्राइवएक्स (DriveX) के बहुत आभारी है. यह योगदान उनकी शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच बढ़ाकर उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा."
सशक्तिकरण के लिए DriveX का विज़न
स्पर्श स्वयं सहायता समूह (Self Help Group SHG) के साथ ड्राइवएक्स (DriveX) का सहयोग कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता और स्थायी सामाजिक प्रभाव पैदा करने में विश्वास का उदाहरण है. परिवहन तक पहुंच प्रदान करके, ड्राइवएक्स (DriveX Mobility Pvt. Ltd.) का लक्ष्य महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाना है, जिससे आर्थिक स्वतंत्रता (Financial Independence) और सशक्तिकरण (Women Empowerment) को बढ़ावा मिलेगा.
भारत में फेमिनिज्म (Feminism in India) का बढ़ना कई दशकों की यात्रा का परिणाम है, जिसमें समाज के हर कोने से उठने वाली आवाजें शामिल हैं. यह पहल नारी शक्ति की अनेक विचारधाराओं के साथ आगे बढ़ी है, जिसमें शिक्षा, राजनीति, आर्थिक स्वतंत्रता (financial independence) और न्याय के लिए संघर्ष शामिल है.
भारत में फेमिनिज्म की शुरुआत colonial period के दौरान हुई, जब महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और वोटिंग अधिकारों के लिए आगे बढ़ीं. 19वीं और 20वीं सदी में, महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम किया गया, जिसमें independence के दौरान, महिलाओं ने ना सिर्फ देश की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि gender equality के लिए भी आवाज उठाई.
Feminism को बढ़ावा देने में भारतीय थिएटर की भी अहम भूमिका रही है. थिएटर समाज का एक दर्पण है जो हमें हमारे इतिहास, संस्कृति, रीति-रिवाजों और मूल्यों के बारे में बताता है. भारतीय संस्कृति में थिएटर सदियों से लोगों को एक साथ लाता है. फिर चाहे वो गांव की चौपाल हो या शहर का आधुनिक थिएटर. 1970s में इसी के चलते शुरू हुए कई Indian feminist theatres जिनकी मदद से महिलाओं ने समाज में अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाई.
यह भी पढ़ें - भारत में Women rights की pioneer- Ramabai Ranade
Stereotypes को चुनौती देने के लिए शुरू किए Indian feminist theatres
समय के साथ, फेमिनिस्ट आंदोलनों ने अधिक विविधता और गहराई हासिल की, जिसमें कानूनी सुधार, लैंगिक हिंसा, कामकाजी महिलाओं के अधिकार, और लिंग समानता पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसी आंदोलन को मज़बूती देने और लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरू हुआ सिलसिला feminist theatres का.
Feminist theatres वह platform है जो महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण पर केंद्रित है. महिलाओं पर केंद्रित इन प्रकार के मुद्दों से जुड़े नाटकों में, महिलाओं के जीवन, उनकी चुनौतियों, सपनों और संघर्षों को मुख्य विषय बनाया जाता है. इन theatres का मकसद समाज में महिलाओं की स्थिति को उजागर करना और gender differences और stereotypes को चुनौती देना है.
Image Credits - Feminism in India
मनोरंजन के साथ देते feminism को नया चेहरा
Feminist theatres की शुरुआत भारत में 1970 और 1980 के दशक में हुई थी, जब feminism ने भारत में जोर पकड़ा था. इस दौरान, कई नाटककारों और theatre groups ने महिलाओं के अनुभवों और कहानियों को मंच पर लाने की पहल की. उस दौरान शुरू हुई यह पहल आज भी theatre artists द्वारा जारी रखी जा रही है.
इस बात का एक प्रमुख उदाहरण है, मुंबई के 'अव्हान नाट्य मंच' जैसे समूह, जो महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत करते हैं. इसी तरह, दिल्ली में 'सहेली' जैसे संगठन ने भी महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित नाटकों का मंचन किया है.
Image Credits - Mint Lounge
Feminist theatres ने ना सिर्फ महिलाओं की समस्याओं को उजागर किया है, बल्कि ये समाज में परिवर्तन लाने के लिए एक मजबूत आवाज भी बन गए है. यहां प्रस्तुत होने वाले नाटकों में, अक्सर महिलाओं को शक्तिशाली और सकारात्मक भूमिकाओं में प्रस्तुत किया जाता है, जो दर्शकों को प्रेरित करता है और समाज में लैंगिक समानता (gender equality) के प्रति जागरूकता बढ़ाता है.
आज भी, भारतीय फेमिनिज्म की यात्रा जारी है, नई पीढ़ियों को प्रेरित करते हुए और एक ऐसे समाज की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जहां सभी को समान अवसर और सम्मान मिले. यह यात्रा सिर्फ महिलाओं की नहीं बल्कि हम सभी की है.
यह भी पढ़ें - भारतीय शास्त्रीय संगीत की पहली जोशीली आवाज़ थी Gangubai Hangal
पहला पश्चिमी दार्शनिक (western philosopher) थेल्स आज से करीब 2500 साल पहले हुआ, यह वह दौर था जब भारत में वेदांत पर दार्शनिक बहस ज़ोरों पर थी. इतनी पुरानी और विकसित विचार, व्यवहार और विचारधारा की परंपरा के साथ भी फेमिनिज्म (Feminism), नारीवाद, वीमेन मूवमेंट को हम पश्चिम की देन मानते है. पौराणिक कहानियों से लेकर देवताओं के नाम तक में नारीवादी सभ्यता के कई रंग सदियों से देखे जा सकते है. देवी सीता का कदम और दृढ़ता हो या द्रौपदी का नारीवाद हर तरफ उदाहरण और तथ्य मौजूद है. इनको न सिर्फ नज़रअंदाज़ किया गया बल्कि कहीं न कहीं तथाकथित तौर पर पिछड़ा बताया गया.
भारत की हर कहानी में Feminsim
भारतीय समाज में नारीवाद की मूल भावना वेदों से ही आरंभ होती है. वेदों में स्त्री को सम्मानित किया गया और उसका महत्व प्राथमिकता में रखा गया. महिला को समृद्धि और समानता का प्रतीक वेदों में माना. इसी के साथ, भारतीय पुराणों में भी महिलाओं को उच्च स्थान और महत्व दिया गया. पुरातन भारतीय अर्थशास्त्र में स्त्री को समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना और इसी वजह से सम्मान दिया.
Image credits: Google Images
यह सही है कि महिलाओं के अधिकारों का मुद्दा पिछले कुछ दशक में पश्चिमी दुनिया में राजनीति का एक प्रमुख और स्थायी पहलू रहा. लेकिन गहराई और ईमानदारी से सोचने पर हम पायेंगे की नारी के मुद्दों पर आज हम जहां खड़े है उसका एक बड़ा कारण ऐतिहासिक सबक सीखे बिना गलत या पश्चिम की दिशा में चलना भी रहा.
पिछले दशकों में महिला अधिकार कम
पिछले सात दशकों में महिला अधिकारों के उदाहरण कम ही रहे, भारतीय महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि कुछ विकास भी हुआ है जैसे नीतियों के स्तर पर लगातार हो रहे प्रयास सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर नारी बनाने के लिए सकारात्मक पहल है.
भारत में महिलाओं की स्थिति का आकलन करने पर आर्थिक आज़ादी (Financial Independence) सबसे महत्वपूर्ण है. इसकी शुरुआत अलग अलग क्षेत्रों को चुनने और उनमें आगे जाने की क्षमता को बढ़ाना पहला कदम है. लगातार आते पहली महिला या प्रथम महिला के उदाहरण नए आसमान चुनने और छूने की बानगी है.
Image credits: Google Images
महिला नेतृत्व और महिला केंद्रित विकास से ही हर क्षेत्र में भागीदारी और पहचान मिलेगी. इसमें पारम्परिक और ऐतिहासिक सबक और प्रेरणा को मिलकर, पश्चिम के नारीवादी आंदोलनों से बेहतर नतीजे लाये जा सकते है. लिंग विभाजन पर जोर देने के बजाए भारत में आज सशक्तिकरण को समग्र और समावेशी बनाना होगा. सहयोग, सहकार और सह-अस्तित्व से ही नारी विकास पूरा होगा जो की सदियों से भारतीय मूल्यों और संस्कृति में निहित है.
महिलाओं से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करना भी भारतीय समाज और व्यवस्था के लिए नया प्रारूप है. महिलाओं का सम्मान बहस या राजनीतिक पैंतरेबाजी का विषय नहीं होना चाहिए. महिलाएं एक जीवंत और समृद्ध समाज की मूलभूत आधारशिला है. महिलाओं के मुद्दे भारत में राजनीति नहीं सामाजिक मुद्दे है.
महिलाओं को समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार होना चाहिए. पश्चिम की तर्ज़ पर महिला मुद्दों को राजनीतिक बनाने से उनका हक कम हो जाता है. जब किसी भी मुद्दे को राजनीतिक बनाया जाता है, तो विवादित होने के कारण समाधान नहीं निकलता.
भारतीय इतिहास और पुराणों में महिलाओं का सम्मान और समर्थन बुनियादी मूल्य रहे, इस तरह नारीवाद भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना. और यह हमारे मूल्य सिद्धांतों का एक अभिन्न हिस्सा रहेगा.
देशभर में कई राज्यों में, SHG महिलाएं टैक्स सखी (Tax Sakhi) बन वॉटर टैक्स (water tax) इकट्ठा कर रही हैं. हाल ही में, राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) ने भी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) की मदद लेने का फैसला लिया. चंडीगढ़ में करीब 57 हजार महिला समूह (SHG) आर्थिक क्रांति (financial revolution) का मोर्चा संभाले हुए हैं. हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत ग्रामीण जल आपूर्ति योजना में स्वयं सहायता समूहों (SHG) को शामिल किया है. इससे समूह की महिलाओं को और अधिक सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकेगा. इसके अलावा, उन्हें आजीविका बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायत को राजस्व (revenue) बढ़ाने का अवसर मिलेगा.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैक्स को इकट्ठा करने और उससे जुड़ी सेवाओं के लिए SHG को शामिल करने, जल आपूर्ति योजना की प्लानिंग, लागू करने, संचालन और रखरखाव नीति के लिए शक्तियां ग्राम पंचायतों (gram panchayat) के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) ने प्रदेश के सभी 22 जिलों के 143 ब्लॉकों में 57,030 स्वयं सहायता समूहों के ज़रिये 5,85,146 परिवारों को जोड़ा है.
इस योजना के तहत पानी के शुल्क की बिलिंग (billing) ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों (VWSC-GP) के द्वारा किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. ये समितियां बिलिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर वॉटर एंड सीवर (BISWAS) पोर्टल पर ऑनलाइन बिल भेजने के लिए SHG महिलाओं को जोड़ेगी. पानी के बिलों के डिस्ट्रीब्यूशन (distribution) और कलेक्शन (collection) SHG सदस्यों द्वारा समय-समय पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) की निगरानी में किया जाएगा.
जिला स्तर पर जल जीवन मिशन के तहत अलग-अलग IEC गतिविधियों को बढ़ाने के लिए क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को ज़िम्मेदारी दी जाएगी. ग्राम स्तर पर एक या दो SHG महिलाओं को रिसोर्स पर्सन के रूप में जोड़ा जाएगा. वॉटर एंड सैनिटेशन स्पोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (WSSO) और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिलकर गतिविधियां लागू करेंगी.
जल जीवन मिशन की सफलता के पीछे स्वयं सहायता समूहों का बड़ा योगदान शामिल है. उन्हें इस मिशन से जोड़कर योजना का लक्ष्य और ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आज़ादी (financial independence) का सपना, दोनों को पूरा किया जा सकता है.
बिहार (Bihar) एक ऐसा राज्य जो अपने संघर्ष, संतुलन, स्वाभिमान और साहस के लिए जाना जाता है. इसी परंपरा को प्रेम सिंचाई विकास समिति (Prem Sichai Vikas Samiti) नाम के महिला किसान समूह ने आगे बढ़ाया. यह समिति बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) जिले के चंदौली (Chandauli) पंचायत की है, जिसका नेतृत्व तीन पदाधिकारियों की एक टीम करती है, जिसकी अध्यक्ष इंदु देवी, सचिव विभा कुमारी और बुककीपर रिंकू देवी है. इस समूह के सदस्य मुख्य रूप से खेती किसानी के काम से जुड़े हुए है. सबकुछ अच्छा चल रहा था की इस समूह की महिलाओं को एक चुनौती का सामना करना पड़ा, वह थी पानी की कमी. उनकी कड़ी मेहनत और कोशिशों के बाद भी, फसलें कम पानी के कारण पनप नहीं पा रही थी. धीरे धीरे रुपये - पैसे का संकट गहराहने लगा. तब इन महिलाओं के सतह आया अगा खान ग्रामीण सहायता कार्यक्रम (Aga Khan Rural Support Programme) जिसके समर्थन और साझेदारी से प्रेम सिंचाई विकास समिति नामक स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) बना. AKRSP के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को सोलर बेस्ड ग्रुप इरीगेशन (GI) स्कीम (Solar Based Group Irrigation Scheme) से परिचित कराया गया, साथ ही उनकी फसलों के लिए लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उनके खेतों में सोलर पंप (Solar Pump) लगाया गया.
इन सब कोशिशों के बावजूद एक और मुश्किल सामने आ गयी, महिलाओं को परियोजना के लिए 13,000 रूपए का निवेश करने की ज़रुरत थी. खेती - किसानी करने वाली महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ी राशि थी. अपने पति और परिवार को रुपये देने के लिए मनाना नामुमकिन था. क्योंकि पुरे गाँव का मानना था कि सिचाई पंप चलाना महिलाओं का काम नहीं है.
लेकिन महिलाओं के पास थी समूह की ताक़त और इसीलिए उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, हिम्मत से राह निकल ही जाती है और ऐसा ही यहां हुआ. 2018 में AKRSP के समर्थन और मार्गदर्शन से उन्होंने सोलर इरीगेशन इंटरवेंशन (Solar Irrigation Intervention) शुरू किया. इस परियोजना में 5 HP का सौर पंप, 300 फीट का बोरवेल, पम्पहाउस और भूमिगत पाइपलाइन चैनल, जो लगभग 30 - 35 एकड़ भूमि को कवर करता था उसको लगाया गया. नए सौर पंप के साथ न केवल कृषि भूमि बल्कि आसपास के क्षेत्रों में लगभग 95 - 100 किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली. निरंतर जल आपूर्ति के साथ अब किसान साल भर फसल उगा सकते है और पहले कम विकल्पों से आगे बढ़कर अपनी पसंद से काम कर सकते है. आलू और मक्के, जिन्हे पानी की कमी के कारण उगाना असंभव था वह अब खेतो में लहलहा रहे हैं.
प्रेम समूह की सफलता के बारे में बात फैल गई और जल्द ही अन्य किसानों ने उनसे 90 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से पानी खरीदना शुरू कर दिया, जिससे उनकी सालाना आय 1.3 लाख हुई. जो की उनकी वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Independence) दिलाने में बहुत बड़ा योगदान था. सोलर इरीगेशन प्रोजेक्ट (Solar Irrigation Project) का प्रभाव खेतों से आगे तक बढ़ा लगातार पानी की आपूर्ति से जुड़े परिवारों की आहार संबंधी आदतें बदलने लगीं सब्जियों के बढ़ते उत्पादन से उन्हें पौष्टिक आहार मिला, जिससे उनके स्वास्थय में सुधार हुआ. 130 से अधिक समूहों को यहीं काम करके सफलता मिली, जिससे बिहार में 5000 से अधिक किसानों का लाभ हुआ. यह मॉडल चखाजी मॉडल (Chakhaji Model) के नाम से जाना जाता है. इस मॉडल की मदद से महिला किसान सशक्त हुई, कृषि उत्पादन और उनकी आय में भी वृद्धि हुई. AKRSP की इस सौर पहल ने गति पकड़ी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों, विशेषकर महिलाओं के जीवन में बदलाव आया. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (Public Private Partnership) और बिहार रूरल लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जीविका) (Bihar Rural Livelihood Promotion Society) जैसे ऑर्गेनाइजेशंस के समर्थन से, सिंचाई सेवाओं का विस्तार एक वास्तविकता बन गयी.
प्रेम सिंचाई विकास समिति और उनकी सोलर इरीगेशन यात्रा की कहानी एक ऐसा उदाहरण ही जिसमें  कैसे किसी उद्देश्य को पाने के लिए महिला किसान एकजुट होकर चुनौतियों को पार कर सकती है और अपने जीवन को न ही केवल बदल सकती हैं बल्कि अपने समुदाय के समग्र विकास और समृद्धि में भी योगदान कर सकती हैं.