Workplace महिलाओं को leadership roles के लिए तैयार करने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. Workplace का वातावरण न केवल skills और efficiency विकसित करने के रूप में कार्य करता है बल्कि एक ऐसे मंच के रूप में भी कार्य करता है जहां leadership qualities को पहचाना और पोषित किया जा सकता है. Leadership roles में बेहतर gender equality प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में कई पहलू शामिल है, जिसमें workspace के लिए culture, policies, mentorship और समर्थन प्रणालियों को शामिल किया गया है.
यह मानना है tech industry में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली, Shevolve की founder Deepa Vijayaraghavan का. इन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों से जूझ कर आज वह मुकाम छू लिया है जहां ये career oriented महिलाओं के लिए एक inspiration बन चुकी है.
मां से मिली independent woman बनने कि प्रेरणा
Deepa का जन्म एक middle class family में हुआ था. वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई को लेकर गंभीर थी. उन्होंने महज़ 9 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया. वह बताती है कि उनकी मां हमेशा से ही उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करती थी. उन्हें जीवन में एक successful और independent woman बनने की प्रेरणा उनकी मां से मिली है.
Deepa की शादी उनकी graduation पूरी होते ही कर दी गई. पर उनके एक successful career बनाने और उनकी मां के सपने को पूरा करने की चाह ने उन्हें रुकने नहीं दिया. उनके पिता ने उनके इस फ़ैसले का समर्थन नहीं किया और उन्हें आगे कुछ करने से मन कर दिया. Deepa बताती हैं कि उन्होंने अपनी दोस्तों से मदद लेकर उनके समर्थन से career बनाने की राह पर कदम रखा. उन्होंने अपनी शादी के बाद MBA पूरा किया और साथ ही कई ज़रूरी certifications भी किए.
शुरुआती दौर में Deepa को software engineer की नौकरी मिली और वहां से शुरू हुई उनकी एक सफल महिला बनने की कहानी. उनके कौशल को पहचान कर उन्हें team leader बनने का offer आया जिसे उन्होंने हां कह दिया. वह बताती हैं कि जब उन्हें Program Manager के लिए offer मिला तब वह इस field के बारे में ज़्यादा नहीं जानती थी. उन्होंने कड़ी मेहनत से software engineer से लेकर program manager का सफर तय किया और आज वह Fintech industry की leading company PayPal की Program Manager है.
Shevolve से बना रही महिलाओं को Leaders
Shevolve महिलाओं के लिए एक ऐसा भारतीय platform है, जो उन्हें leadership में आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करता है. Shevolve महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए एक पहल है. Deepa बताती हैं कि यहां महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए शक्तिशाली सहयोगी हैं और और जीवन के हर पढ़ाव में पूर्ण रूप से समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. Shevolve के ज़रिये महिलाएं दुनियाभर के सलाहकारों तक पहुंच के साथ, अपने career या business के लिए उचित मार्गदर्शन के साथ सही तरीके से शुरुआत कर सकतीं हैं.
निःसंदेह Deepa आज ना केवल tech world बल्कि सभी महिलाओं के लिए एक inspiration बन चुकी है और सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी ही मुश्किलें क्यों ना हो, अगर हम हौंसला रख साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे, तो ज़रूर जीतेंगे.
यह भी पढ़ें - डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ STEM में आगे बढ़ेंगी क्वारा महिलाएं
स्टार्टअप्स को बढ़ने के लिए सही सलाह और सहायता की ज़रुरत होती है. ये काम इनक्यूबेटर (incubator) करता है जो नई कंपनियों के लिए साथी की तरह होता है. यह उन्हें बिना खर्चे के आगे बढ़ने में मदद करता है. अफ़्थोनिया लैब (Afthonia Lab) भारत का पहला और अब तक का इकलौता ऐसा इनक्यूबेटर है जो केवल फिनटेक इंडस्ट्री (Fintech Industry) की मदद करता है. 2019 में शुरू होने के बाद से यह अब तक 15 स्टार्टअप्स (Startups) की मदद कर चुका है. अफ्थोनिया लैब की सीईओ तनुल मिश्रा (CEO Tanul Mishra) फिनटेक के लिए नए और रोमांचक विचारों वाले स्टार्टअप्स का समर्थन कर रही हैं. अफ्थोनिया लैब की ऑल-वीमेन टीम (All-women team) स्मार्ट, इंटेलीजेंट और गोल ओरिएंटेड है .
अफ़्थोनिया लैब स्वतंत्र इनक्यूबेटर (independent incubator) है जो फिनटेक सेक्टर की कंपनियों को सफल होने में मदद करने के लिए हर स्टेज में उन्हें संसाधन और कार्यक्रम उपलब्ध करवाते हैं. यह प्रोग्राम पर्सनलाइज्ड और कस्टमाइज्ड प्रोग्राम (customized programme) देती है. इन कंपनियों की नेटवर्क कैपिटल, फाइनेंशियल कैपिटल (financial capital) तक पहुंच और मार्केट कनेक्शन (market connection) में मदद की जाती है.
अफ़्थोनिया लैब के सामने काफ़ी चुनौतियां आती हैं. कंपनी ऐसे व्यवसायों के साथ काम करती हैं जिन्होंने अभी-अभी अपना काम  शुरू किया होता है, जिनके पास अक्सर सिर्फ बिज़नेस आईडिया होता है. व्यवसाय सफल होगा या नहीं इसका पता नहीं रहता.  कई बार बीच में ही नियमों और कानूनों को बदलना पड़ता है. जिसकी वजह से अफ़्थोनिया को फ्लेक्सिबल होना ज़रूरी हो जाता है. इसके अलावा, इन्हें इंडस्ट्री के लेटेस्ट ट्रेंड्स और डेवलपमेंट्स के साथ अप-टू-डेट रहने की जरूरत होती है. अफ़्थोनिया लैब की USP दुनियाभर के मार्केट तक पहुंच और पर्सनलाइज्ड, कस्टमाइज्ड प्रोग्राम हैं.
कंपनी के पास IFSCA लाइसेंस भी है, जिसकी वजह से स्टार्टअप्स APAC बाज़ार खोल सकते हैं. इससे स्टार्टअप्स को तेजी से बढ़ते बाजार तक पहुंच मिलती है और बिज़नेस बड़ पाता है. तनुल मिश्रा ने अफ़्थोनिया लैब की शुरुआत कर यह साबित कर दिया है कि महिलाएं न सिर्फ नई कंपनी शुरू कर सकती हैं, पर वे अपने नए आईडिये के साथ अपनी अलग पहचान बना दुनिया में नया बेंचमार्क भी तय कर सकती हैं.