महिला SHGs को आज किसी introduction की ज़रूरत नहीं है. वे आज खुद में इतनी सक्षम और आत्मनिर्भर बनती जा रहीं हैं कि उनसे प्रेरित होकर समाज भी आज modernity और Financial Freedom की राह पर अपने कदम बड़ा रहा है. आज गर्व से हम दुनिया में बता सकते हैं कि हमारे देश में आज 1.2 Crore Self Help Group हैं, जिनमें 88% महिलाएं अपना योगदान दे रहीं हैं.
परंतु SHGs के products की उतनी बिक्री नहीं हो रही है क्योंकि self-help group की - ख़राब मार्केटिंग रणनीतियां, सदस्यों का अव्यवसायिक व्यवहार, उत्पाद एकरूपता का अभाव, वित्त को संभालने में ज्ञान की कमी, जाति का प्रभुत्व, जैसे कुछ कारण हैं जो आज SHGs की तरक्की में बाधा बनी हुई हैं.
इन्ही को पूर्ण रूप से सुधारने के लिए आज सरकार बहुत सारे steps ले रही हैं-
NRLM और IAS Association द्वारा तीन दिवसीय exhibition आयोजित
हाल ही में, SHGs को support करने के लिए NRLM ने Bengaluru के IAS Association के साथ मिलकर तीन दिन की exhibition का भी आयोजन किया. इस exhibition का प्रथम उद्देश्य SHGs के उत्पादों को बेचना है. राज्यभर से करीब 60  Self Help Group  की  महिला उद्यमिता प्रदर्शन में भाग ले रही हैं। मैसूर की लकड़ी की नक्काशी और खिलौनों से लेकर जैविक खाद्य उत्पादों और हैंडलूम साड़ियों तक, कई उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है.
Image Credit - Deccan Herald
Rural Development Ministry ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho के साथ साझेदारी की है. Meesho अपनी website पर Self help group की महिलाओं के उत्पाद showcase करेगा, जिससे deen dayal antyodaya yojana (National Rural Livelihood mission) के अंतर्गत SHGs द्वारा निर्मित उत्पादों को supreme marketing के ज़रिये पहचान मिलेगी.
National Rural Livelihood Mission (NLRM) और State Rural Livelihood Mission (SRLM) के सदस्य उद्यमियों ने साथ आकर Curated उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं. जैसे SHG members के products को Multiple channels जैसे Flipkart, GeM, Amazon और स्टेट चैनल्स जैसे Saras gallery के माध्यम से market में लाया जा रहा है.
आज, समाज और सरकार के साथ मिलकर काम करने से ही SHGs उच्चाईयों को छू सकती हैं और महिलाओं के इस प्रयास को सफल बना सकती हैं।
वे दिन गए जब भारतीय महिलाओं के सपने घर की चार दीवारी के बाहर उड़ान भरने में नाकाम थे. आज, ये सशक्त महिलाएं सामाजिक बेड़ियों को तोड़ उद्यमिता जगत में सफलता की उड़ान भर रही हैं. लैंगिक समानता और आर्थिक आज़ादी की दिशा में उनका ये सफ़र प्रेरणादायक कहानियों से भरा है.
भारत की आर्थिक प्रगति में Female Entrepreneurs निभा रहीं अहम भूमिका
भारत की आर्थिक प्रगति के बढ़ते आंकड़ों में महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों में अपना योगदान दिया है. Entrepreneurial ecosystem में उनका योगदान सिर्फ आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि इन महिलाओं की क्षमता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. साथ ही, यह समझना भी ज़रूरी है कि सफलता की यह राह चुनौतियों और परेशानियों से रहित नहीं है (women entrepreneurs contributing in indian economy).
Image Credits: Flipkart Stories
महिलाओं के बीच उद्यमिता में बढ़ती रुचि के बावजूद, सामाजिक मानदंड, समान अवसर की कमी, विश्वसनीय सलाहकारों तक अपर्याप्त पहुंच, और तकनीक तक पहुंचने में बाधाओं की वजह से उन्हें सफल उद्यम शुरू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
महिला उद्यमियों को मिला Flipkart का समर्थन
महिला उद्यमियों के सामने आने वाली इन बाधाओं के बीच, फ्लिपकार्ट आशा और परिवर्तन की किरण बनकर उभरा है. Flipkart  भारतीय मार्केटप्लेस है जिसने महिला उद्यमिता (flipkart supporting women businesses) में क्रांति ला दी है. फ्लिपकार्ट ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि महिलाएं अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से नहीं निभा सकतीं.
फ्लिपआर्ट ने अलग-अलग शहरों की स्वयं सहायता समूह (self help group) से जुड़ी महिलाओं को मंच दिया है, और Ravivar Vichar ने ऐसी कई कहानियां आप तक पहुंचाई हैं.
Flipkart पर AADISALES लॉन्च कर योगिता जैन बनी ‘mompreneur'
फ्लिपकार्ट भारत में महिलाओं को श्रम बल का हिस्सा बनने और उद्यमों को विस्तार करने का मौका दे रहा है. योगिता जैन फ्लिपकार्ट पर लम्बे समय से खरीदार थी और हमेशा इस बात को लेकर उत्सुक रहती थी कि प्लेटफॉर्म पर सफल विक्रेता बनना कैसा होता होगा.
वह अपने ब्रांड AADISALES के साथ खरीदार से सफल विक्रेता बन गई. सिर्फ तीन महीनों में, योगिता एक समृद्ध ‘mompreneur' बन, छह कुशल प्रोफेशनल्स की टीम को लीड कर रही है, जो एकाउंटिंग, पैकिंग और लोडिंग जैसे  व्यावसायिक कार्यों को संभालते हैं. वह कहती हैं, "फ्लिपकार्ट के ज़रिये मुझे जो समर्थन मिला वह वास्तव में उल्लेखनीय था."
स्मिता कुलकर्णी के StoneSoup से SHG महिलाओं को भी मिला रोज़गार
फ्लिपकार्ट का सकारात्मक प्रभाव व्यवसायों को सशक्त बनाकर स्थिरता को बढ़ावा देने तक भी फैला हुआ है. ऐसा ही एक बिजनेस है स्मिता कुलकर्णी का StoneSoup. IT उद्योग में दस साल बिताने के बाद, कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियर waste segregation और garbage reduction की समस्याओं का समाधान खोजना चाहती थी.
इस लक्ष्य को पूरा करते हुए, आज वह अपने उद्यम के ज़रिये स्थिरता को बढ़ावा दे रही है, जो पूरे भारत में लाखों ग्राहकों को eco-friendly solutions प्रदान करती है. 450 मिलियन से ज़्यादा ग्राहकों तक फ्लिपकार्ट (flipkart customer base) की पहुंच का फायदा उठाते हुए, उनका व्यवसाय पूरे देश में कंपोस्ट किट, menstrual cup और कपड़े के सेनेटरी पैड बेचने में सक्षम है.
साथ ही वह सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और विकलांग लोगों को रोजगार भी दे रही है. फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म के ज़रिये, बेंगलुरु स्थित इस व्यवसाय ने 100 से ज़्यादा महिलाओं को आर्थिक आज़ादी हासिल करने में मदद की है.
यह भी पढ़ें : फ्लिपकार्ट से SHG महिलाओं के प्रोडक्ट्स को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफार्म
Flipkart पर चारु गुप्ता का व्यवसाय ₹5 हज़ार से पहुंचा ₹5 करोड़ तक
Flipkart ने महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय और मार्केटिंग संबंधी चुनौतियों का समाधान भी किया है. यह प्लेटफ़ॉर्म ऋण तक आसान पहुंच की सुविधा प्रदान करता है - जो कई महिलाओं के लिए अपना व्यवसाय शुरू करने में एक बड़ी बाधा है.
घर में अचानक वित्तीय कठिनाइयों का सामना करते हुए, चारु गुप्ता को अतिरिक्त आय की ज़रुरत थी. मात्र ₹5 हज़ार से सैकरा कलेक्शंस नाम से अपना व्यवसाय शुरू करने से लेकर फ्लिपकार्ट के साथ जुड़कर ₹5 करोड़ का राजस्व अर्जित करने तक, उनकी यात्रा साहस और दृढ़ संकल्प से भरी है.
चारु याद करती हैं, "कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म थे, लेकिन फ्लिपकार्ट की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया सबसे आसान थी." महामारी के दौरान फ्लिपकार्ट के अकाउंट मैनेजर्स के सहयोग से term loans लेकर, उन्होंने अपना व्यवसाय चालू रखा. 50% महिला कर्मचारियों वाली टीम के साथ वह हर चुनौती को पार कर अपने व्यवसाय का विस्तार कर रही है.
यह भी पढ़ें : फ्लिपकार्ट से पहुंच नेशनल मार्केट तक
E- Commerce के साथ महिलाओं को मिला financial freedom हासिल करने का मंच
परिवर्तन की ये कहानियां सिर्फ आज बदलाव लाने के बारे में नहीं हैं, बल्कि अगली पीढ़ी के लिए बेहतर और समान समाज बनाने के बारे में भी हैं.
महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर, फ्लिपकार्ट आर्थिक आज़ादी को हासिल करने, लैंगिक बाधाओं को कम करने और श्रम बल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा चल रही परिवर्तन की यह लहर महिला उद्यमिता की क्षमता और इसके विस्तार से समाज और हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का एक बढ़ता उदाहरण है.
स्वयं सहायता समूहों (self help groups) के बनाये उत्पादों को मार्केट में पहुंच देने के लिए उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफार्म (E-Commerce platforms) से जोड़ा जा रहा है. इसी दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) ने उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) के महाराजगंज (Maharajganj) की महिला स्वयं सहायता समूहों (women SHG) को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से जोड़ने का फैसला किया. SHG सखियों के बनाये उत्पादों (SHG products) को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए फ्लिपकार्ट (Flipkart) से हाथ मिलाया है.
NRLM और फ्लिपकार्ट ने SHG विकास के लिए मिलाया हाथ
फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ मिलकर ये महिलाएं अपने कौशल को दुनिया के सामने लाने और अपने यूनिक प्रोडक्ट्स (unique SHG products) की बिक्री बढ़ाने में सफल हो सकेंगी. इस पहल से उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति (socio-economic status) में सुधार आएगा. NRLM और फ्लिपकार्ट की ये साझेदारी (NRLM- Flipkart partnership)  महिलाओं की उद्यमिता (women's entrepreneurship) को बढ़ावा देकर गरीबी उन्मूलन (Poverty eradication) के ज़रिये ग्रामीण विकास (rural development) के मिशन को पूरा करेगी.
Image Credits: The Live Nagpur
इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Mr Pankaj Chaudhary, MP and MOS Finance) ने समूह सदस्यों से कहा कि फ्लिप्कार्ट  प्लेटफॉर्म एक बड़ा नाम है, जो आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के समूहों द्वारा बनाये प्रोडक्ट्स को देश व अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बिक्री करने के अवसर देगा. महिलायें अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्म निर्भर बनेंगी. उन्होंने उत्पादो की क्वालिटी और पैकेजिंग (packaging) की ज़रुरत पर भी बात की.
श्री सतेंद्र कुमार, आईएएस जिला मजिस्ट्रेट, महाराजगंज (Satender Kumar, IAS District Magistrate, Maharajganj), ने कहा, "इन महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद महिलाओं की क्षमता का प्रमाण है. हमें विश्वास है कि इस साझेदारी से हमारे इलाके में सतत विकास और समृद्धि आएगी."
स्थानीय कारीगरों को मिला मंच
पंकज चौधरी ने कहा, ‘‘स्थानीय कारीगरों को मंच देकर हम न सिर्फ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीण भारत की प्रगति और अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे रहे हैं.’’
Image Credits: NRLM
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी नही है, पर सभी अपनी स्वेच्छा से रजिस्ट्रेशन कराकर नम्बर ले सकती हैं. मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय द्वारा बताया गया कि जनपद में 11 हजार संगठनों में 10 हजार स्वयं सहायता समूह सखियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चूका है, जिनके द्वारा गोबर के उपले सहित कई तरह के सामानों की जानकारी दी.
फ्लिपकार्ट ने देश भर के SHG और ग्रामीण कारीगरों का किया समर्थन
फ्लिपकार्ट के कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार (Mr. Rajneesh Kumar, Chief Corporate Affairs Officer of Flipkart Group) ने कहा, ‘‘ फ्लिपकार्ट पूरे दिल से देश भर के स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण कारीगरों और बुनकरों का समर्थन करता है.’’
Image Credits: Apparel Resources
NRLM और फ्लिपकार्ट के बीच यह साझेदारी सिर्फ एक सहयोग नहीं है; यह जीवन और समुदायों को बदलने का वादा है. यह ग्रामीण भारत (rural India) में सकारात्मक बदलाव लाने, परंपराओं को संरक्षित करने और महिलाओं को सशक्त (women empowerment) बनाने में ई-कॉमर्स (E-Commerce) की शक्ति और समर्थन की ज़रुरत पर प्रकाश डालता है.
ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट (Flipkart) स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमों का समर्थन करता आया है. अपनी इस पहल को आगे बढ़ाते हुए फ्लिपकार्ट ने अपने फ्लैगशिप सेल इवेंट (Flagship Sale Event) 'क्राफ्टेड बाय भारत' (Crafted By Bharat) की शुरुआत की. यह पहल ' फ्लिपकार्ट समर्थन' (Flipkart Samarthan) के पांचवें हिस्से की तहत की गई. इवेंट में हेंडीक्राफ्ट (handicraft) और हैंडलूम (handloom) के क्षेत्र में भारत की समृद्ध विरासत की झलक दिखेगी. इसमें देशभर से 300 से ज्यादा आर्टफॉर्म्स (art forms) के एक लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह सेल स्वतंत्रता दिवस (Independence day) को सेलिब्रेट करेगी.
फ्लिपकार्ट के 'क्राफ्टेड बाय भारत' सेल इवेंट में महिला विक्रेताओं के प्रोडक्ट्स को मिली जगह
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाते हुए इस इवेंट में डोकरा, तांत और कलमकारी जैसी कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जो राजस्थान और आंध्र प्रदेश की प्राचीन शिल्प परंपरा को दर्शाती हैं. इस सेल के लिए  फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर स्टोरफ्रंट भी होगा, जिसके तहत महिला विक्रेताओं के प्रोडक्ट्स को जगह दी जाएगी. फ्लिपकार्ट समर्थ प्रोग्राम से जुड़े लाखों  बुनकरों, दिव्यांगों, कारीगरों,स्वयं सहायता समूहों और सरकारी एम्पोरियम से जुड़ी महिलाओं को इस इवेंट में शामिल किया गया है.
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, "पांचवें संस्करण के साथ हम स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों और MSME के विकास को गति देन चाहते हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'क्राफ्टेड बाय भारत' सेल इवेंट को खासतौर से तैयार किया गया है, जहां ग्राहकों को अलग-अलग क्षेत्रों की सांस्कृतिक और हस्तशिल्प को दर्शाते प्रोडक्ट्स चुनने का मौका मिलेगा."
45 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचेगा फ्लैगशिप इवेंट
यह इवेंट फ्लिपकार्ट समर्थ कारीगरों, बुनकरों व हस्तशिल्पियों के साथ जुड़ने और उन्हें देशभर के 45 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा. फ्लिपकार्ट की यह पहल सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को पूरा करते  हुए समुदायों की आजीविका बढ़ाने में योगदान दे रहा है.
2019 में लॉन्च हुआ फ्लिपकार्ट  समर्थ प्रोग्राम (Flipkart Samarthan) वंचित स्थानीय समुदायों और उद्यमों को ग्राहक तक पहुंचने का डिजिटल प्लेटफॉर्म देकर सक्षम बना रहा है. पिछले साल फ्लिपकार्ट समर्थ अपने सेलर बेस को 300 प्रतिशत बढ़ाकर उनके व्यवसाय को 300 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने में सहायता दे चुका है. केंद्र और राज्यों के मंत्रालयों, सरकारी विभागों और देशभर की दूसरी इकाइयों के साथ कई साझेदारियों के ज़रिये समर्थ प्रोग्राम के तहत बढ़ती भागदारी को सक्षम बनाया जा रहा है. फ्लिपकार्ट समर्थ देशभर में 15 लाख से ज्यादा लोगों को आजीविका देने में सक्षम बना है.
भारत की प्रसिद्ध ई-कॉमर्स (E-Commerce) कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) 2007 से ग्राहकों के लिए ई-शॉपिंग (E-Shopping) का मनपसंद ज़रिया बनी रही है. फ्लिपकार्ट ने तेलंगाना (Telangana) के संगारेड्डी में नए फुलफिलमेंट सेंटर (Fulfillment Center) की शुरुआत की. फ्लिपकार्ट का ये फुलफिलमेंट सेंटर 4 लाख वर्ग फीट में फैला है जिसका लक्ष्य ई-कॉमर्स को लोकल विक्रेताओं के लिए समावेशी और सुलभ बनाना है. डिजिटल इंडिया योजना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादकों, युवाओं और ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिल सकेंगे.
इस सेंटर के ज़रिये हज़ारों स्थानीय विक्रेताओं और एमएसएमई (MSME) द्वारा बनाये जाने वाले वाले फर्नीचर और बड़े उपकरणों सहित कई तरह के उत्पादों को नेशनल मार्केट में पहुंच मिलेगी. करीब 40 हज़ार युवाओं के लिए डाइरेक्ट और इनडाइरेक्ट रोज़गार के अवसर खुलेंगे. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अब तक राज्य में 14 हज़ार से ज़्यादा विक्रेताओं को प्रदेश की इकॉनमी में योगदान देने के लिए सशक्त किया और साथ ही देश में बढ़ती कंस्यूमर डिमांड को पूरा करने के लिए सक्षम बनाया.
तेलंगाना के उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने हैदराबाद में फुलफिलमेंट सेंटर का उद्घाटन किया. तेलंगाना सरकार के सेक्रेटरी फॉर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स जयेश रंजन, फ्लिपकार्ट सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति भी मौजूद रहे. तेलंगाना में फ्लिपकार्ट के प्रमुख निवेशों में घरेलू उपकरणों, फर्नीचर, बड़े उपकरणों और किराना सहित लाखों उत्पाद बनाने के लिए छह फुलफिलमेंट सेंटर की स्थापना शामिल है.
पिछले साल, फ्लिपकार्ट ने तेलंगाना में किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को बाजार तक पहुंच देने के लिए सोसाइटी फॉर द एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी के साथ एक एमओयू साइन किया था. केटीआर ने सुझाव दिया कि कंपनी अधिक महिलाओं को रोजगार देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की सेवाओं का उपयोग करे. भविष्य में फ्लिपकार्ट से जुड़कर SHG महिलाएं अपने उत्पादों को नेशनल मार्केट में बेच सकेंगी जिससे उत्पादन बढ़ने पर और महिलाओं को रोज़गार मिल सकेगा.