बचपन में क्या कभी हमने गिरने या चोट लगने के डर से खेलना छोड़ दिया? नहीं ना! हम उस चोट से सीख कर उससे आगे बढ़ गए और बचपन की अनगिनत यादगार कहानियां बुनने निकल पड़े. फिर आज हम ये क्यों भूल जाते हैं कि वो बचपन भी हमारे जीवन का दौर था और जो अभी है वो भी एक दौर ही है. हमें हालातों को कोसने के बजाय यह समझना ज़रूरी है कि जीवन रास्ते में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने, आगे बढ़ते रहने और सफर का आनंद लेने के बारे में है.
इसी बात को अपनी कहानी से याद दिलाती है Padma Shri Chami Murmu. Jharkhand के सरायकेला खरसावां में जन्मी Environmental Activist Chami Murmu का जीवन भी कुछ कम चुनौतियों भरा नहीं था. मगर फर्क था तो सिर्फ इतना के उन्होंने हार मानने के जगह डटकर लड़ना चुना. जिसके फलस्वरूप उनके पर्यावरण संरक्षण में दिए योदगान के लिए गणतंत्र दिवस 2024 में उन्हें Padma Shri Award (पद्मश्री पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है.
Lady Tarzan बनने का सफर
Jharkhand की 'Lady Tarzan' के नाम से पहचान बनाने वाली Chami Murmu को 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. उन्होंने अपने पिता और बड़े भाई की मौत के बाद एक बीमार मां और 3 भाई - बहनों की ज़िम्मेदारी को अकेले संभाला. घर में पैसे कमाने वाली वह अकेली ही थी. कमाई के ज़रिए खोजने के लिए वह हर जगह कोशिश करती रही. ऐसे ही रोज़गार से जुड़ी एक बैठक के दौरान उन्हें खुद के और साथी महिलाओं के लिए कुछ करने का विचार आया. अपने गांव के लोगों को खाना पकाने के लिए जंगल के पेड़ काट लकड़ी जमा करते देख उन्हें ख़्याल आया कुछ ऐसा करने का जिससे लोगों की ज़रूरतें भी पूरी हो जाए और पर्यावरण को नुकसान भी ना हो. तब शुरू हुआ उनका पर्यावरण संरक्षण (Forest Conservation) का यह सफर और बनीं Lady Tarzan.
यह भी पढ़े - 'जल, जंगल, जमीन' बचाने के लिए लड़ रहे ये 3 Environmental Defenders
36 साल पहले शुरू किया आंदोलन
Chami Murmu ने 1988 में गांव के पुरूषों के खिलाफ़ जाकर गांव की औरतों को आगे बढ़ाते हुए उनके साथ मिलकर वृक्षारोपण (sapling plantation) की पहल शुरू की. उन्होंने खाना पकाने के काम में आने वाली लकड़ियों के लिए नीलगिरि (Eucalyptus), साल (Sal) और बबूल (Acacia) के पौधे रोपे. साथ ही furniture में लगने वाली लकड़ियों के तौर पर नीम (Neem) और शीशम (Sheesham) जैसे फायदेमंद पेड़ लगाए. यह पौधे उन पेड़ों के जगह लगाए गए जो काट दिए गए थे जिससे कि आगे चल कर भरपाई हो पाए और पर्यावरण को बचाया जाए.
यह भी पढ़े - Environment protection और women empowerment को जोड़ रही लक्ष्मी रावत
36 साल के इस सफर के दौरान अबतक उन्होंने और उनके साथ जुड़ी महिलाओं ने 500 गांव से जुड़कर 28 लाख से भी ज़्यादा पेड़ लगा दिए हैं. यह गिनती अभी भी जारी है. साल 2020 में मुर्मू और पद्मश्री जमुना तुडू (Padma Shri Jamuna Tudu) ने साथ जुड़ झारखंड के वनों को बचाने का ऐलान किया. उन्होंने forces के साथ जुड़ नक्सलवाद और पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को होने से रोका.
Chami Murmu को पेड़ों के बचाव के लिए 1996 में Indira Priyadarshini Vrikshamitra Award (इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार) मिला है. पर्यावरण संरक्षण में एक अहम भूमिका निभाने के लिए 2020 में पूर्व राष्ट्रपति Ramnath Kovind से Nari Shakti Award (नारी शक्ति पुरस्कार) भी प्राप्त हुआ है.
इतिहास के पन्नों पर रानियों (Queens in history) का नाम राजा की पत्नी होने की वजह से लिखा जाता. लेकिन, पितृसत्ता (patriarchy) के उस दौर में रानी अहिल्या बाई (Ahilya Bai Holkar) वो नाम है, जिन्होंने समाज की बेड़ियों को तोड़, इतिहास में अपनी अलग जगह बनाई. मालवा की रानी अहिल्या बाई होल्कर सबसे सफ़ल और प्रसिद्ध मराठों (successful maratha queen) में से एक रहीं. वह नारीवादी शासक (feminist ruler Ahilyabai), दूरदर्शी नेता, बहादुर योद्धा और बुद्धिमान विद्वान थी. मल्हार राव (Malhar Rao) और खंडेराव (Khanderao) की मृत्यु के बाद अहिल्या बाई ने 11 दिसंबर, 1767 से इंदौर का शासन संभाला.
अहिल्या बाई ने शिक्षा, अर्थव्यवस्था, और सामाजिक कल्याण को दी थी प्राथमिकता
उन्हें इंदौर (Indore ruler) को छोटे से गांव से समृद्ध, सुंदर और शांतिपूर्ण शहर बनाने का श्रेय मिला. उन्होंने मालवा (Malwa) में किले और सड़के बनाने, त्योहार आयोजित करने, मंदिरों को दान देने, और धर्मशाला और आश्रयों की स्थापना करने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थी, जिन्होंने गरीबों और तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त रसोई की शुरुआत की. उन्होंने इस बात का ख्याल रखा कि उनके शासन में कोई भी भूखा न सोये. जिस समय लड़कियों (Ahilyabai promoted girl education) को पढ़ाया नहीं जाता, उस समय खुद शिक्षा हासिल कर उन्होंने महिलाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.
टैक्स को बनाया था सामाजिक सशक्तिकरण का ज़रिया
प्रसिद्द जाम गेट (Jam Gate) पर गणपत राव नाम का कोई व्यक्ति, वहां से गुजरने वाले यात्रियों, घुड़सवारों और गाड़ियों से टोल वसूला करता था. टैक्स इकट्ठा कर जब वह रानी अहिल्या बाई को देने गया तो रानी ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और गणपत को आदेश दिया कि उस राशि को एक द्वार बनाने में खर्च करे जहां यात्री आराम कर सकें.
अहिल्या बाई की शासन व्यवस्था पर बात करते हुए स्वामी अवधेशानंदगिरि (Swami Avadheshanandgiri) बताते है, ''अहिल्या बाई के शासन से हम सीख सकते हैं कि कर या टैक्स कैसे इकट्ठा किया जाना चाहिए. कर न तो मजबूरी से वसूला जाना चाहिए, न ज़बरदस्ती से, और न ही डर से,  बल्कि उसी तरह वसूलना चाहिए जैसे मधुमक्खी फूलों से रस इकट्ठा करती है.”
टेक्सटाइल इंडस्ट्री, महिला सशक्तिकरण, वन संरक्षण पर दिया ध्यान
महेश्वर (Maheswar) में टेक्सटाइल इंडस्ट्री (Textile Industry) की शुरुआत कर महिलाओं को रोजगार का अवसर दिया. उन्होंने वन संरक्षण (Forest Conservation) करने के साथ कला, संस्कृति और साहित्य को भी प्राथमिकता दी. अपने शासन के एक साल में ही अहिल्या बाई ने मैदान में सेनाओं का नेतृत्व किया और मालवा को लूटने आये दुश्मनों से बचाया.
राजमाता अहिल्या बाई कहलाई 'द फिलोस्फर क्वीन'
ब्रिटिश इतिहासकार जॉन कीए (British historian John Keay) ने उन्हें 'द फिलोस्फर क्वीन' (The Philosopher Queen) का टाइटल देते हुए कहा, "मालवा की शासक उग्र रानी और कुशल शासक होने के साथ एक समझदार राजनीतिज्ञ भी थीं. जब मराठा पेशवा अंग्रेजों और उनकी योजनाओं को समझ न सके,  तब उन्होंने पेशवा को आगाह किया था."
वह अपने पति की मृत्यु के बाद सती हो सकती थी. या हिम्मत भी हार सकती थी. पड़ोसी क्षेत्र को उस समय की 16 करोड़ की विरासत पर कब्ज़ा करने दे सकती थी. लेकिन अपनी हिम्मत और सूझ-बूझ से उन्होंने अपने राज्य को सशक्त बनाया और दुनिया को दिखाया कि महिलाएं पुरुषों से कमतर नहीं हैं .