G20 की प्रेसिडेंसी मिलने के साथ ही भारत कई विषयों और विज़न के साथ अपने आप को विश्वपटल पर लाया है. महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) उनमें प्रमुख मुद्दा रहा है. इसी को लेकर गुजरात (Gujrat) में हुई G20 Empower  समिट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) शामिल हुई और वहां भारत और विश्व की महिलाओं के लिए गाइडिंग लाइट की तरह सामने आयी. वहां उन्होंने कहा - " भारत की G20 प्रेसिडेंसी (G20 Presidency) में महिलाओं के बढ़ते योगदान से नई उम्मीद जगी है. आज महिलाएं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और समाजिक संरचना में पुरुषों के बराबर योगदान देने में सक्षम हो रही है."
महिलाओं में आ रहा टेकटोनिक शिफ्ट
साल 2023 में G20 EMPOWER की थीम रही  ' महिला सशक्तिकरण : समानता और अर्थव्यवस्था के लिए एक जीत.' स्मृति ईरानी ने यहां पर आगे कहा - " महिलाओं में टेकटोनिक शिफ्ट आया है. जहां पहले वह दया के सहारे रहती थीं, आज वही पुरुषों के साथ मिलकर देश और समाज के लिए बढ़ चढ़कर योगदान दे रहीं है. " महिला बाल विकास और माइनॉरिटी अफेयर्स मंत्री (Minister Of Women And Child Development And Minority Affairs) स्मृति ईरानी ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत में G20 प्रेसिडेंसी के साथ महिलाओं के नेतृत्व एजेंडा को प्रमुख मंच पर लाये है.
महिलाओं को ग्रासरुट लेवल पर मैन्युफैक्चरिंग पार्ट के अर्थव्यवस्था में शामिल करने के लिए इंडस्ट्री और स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups, SHGs) साथ मिलकर काम करेंगे. इससे महिलाओं को मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री (Manufacturing Industry) में रोजगार मिलेगा. इस तरह की पहल को मौका मिला गुजरात में हो रही G20 EMPOWER समिट में . इन प्रयासों से महिला उद्यमियों में फाइनेंसियल रेवोल्यूशन (Financial Revolution) भी देखने को मिल रहा है, अगर हम लोन की बात करें तो 320 मिलियन लोन (Loan) के लाभार्थियों में से 70% महिलाएं है. केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा शुरू की गई योजना ' स्टैंड अप इंडिया ' (Stand Up India) में मीडियम SME (Medium SME) में 80% लाभार्थी महिलाएं है.
EMPOWER टीम के जरिए अनजानी महिलाओं की अनकहीं कहानियां आज भारत सरकार के नेतृत्व में एक नई दिशा और दशा की और बढ़ रही है. यह इस बात से साबित होता है की यदि श्रम सेक्टर में महिलाओं को पुरुषों के सामान जगह मिलती है, तो उनका GDP में योगदान का आंकड़ा लगभग 20 ट्रिलियन डॉलर के आस पास होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम आय के साथ वृद्धि करने वाली महिलाएं, परिवार और स्थानीय समुदाय में पुरुषों की मुकाबले दोगुना ख़र्च करतीं है. इस तरह इकोनॉमिक रोटेशन के लिए महिलाओं की आवश्यकता को दरकिनार नहीं किया जा सकता.
महिला एम्पॉवरमेंट एजेंडा सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी सशक्तिकरण देता है. इसलिए समता, समानता और सशक्त भविष्य की ओर बढ़ने के लिए महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी.
महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को गति देने के लिए उन्हें डिजिटली सक्षम बनाना ज़रूरी है. इसी दिशा में अहम कदम उठाते हुए G20 एम्पॉवर (G20 Empower) ने डिजिटल समावेशन प्लेटफॉर्म (digital inclusion platform) लॉन्च किया. यह प्लेटफॉर्म उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट (skill development) कार्यक्रमों तक इक्विटी और पहुंच देगा. इसकी मदद से महिलाओं को तकनीक से जुड़ी नई स्किल्स सीखने और अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. इस डिजिटल समावेशन प्लेटफॉर्म का नाम है Tech Equity. इस प्लेटफॉर्म को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Zubin Irani, Minister for Women & Child Development and Minority Affairs) ने गांधीनगर में G-20 एम्पॉवर शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया.
टेक इक्विटी से डिजिटल कौशल तक पहुंच होगी आसान
टेक इक्विटी (Tech Equity) कौशल बढ़ाने के अवसरों का एक एग्रीगेटर  है, जो आज की तकनीक से संचालित दुनिया में महिलाओं को डिजिटल कौशल (digital skills) तक आसान पहुंच दे रहा है. इस प्लेटफॉर्म के ज़रिये हर किसी भी उम्र की महिलाएं रजिस्टर कर आसानी से चार तरह के पाठ्यक्रम का हिस्सा बन सकती हैं- डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, तकनीकी कौशल विकास, और कोर कौशल विकास.
भारत की अध्यक्षता में एम्पॉवर गठबंधन ने अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर विविध विचारों को स्वीकार किया है. भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान स्वयं सहायता समूह (self help groups) क्रांति का जोश बढ़ा है. आज, हमारे पास लगभग 8 मिलियन SHG में 80 मिलियन महिलाएं हैं, जो हर साल 34 बिलियन डॉलर का योगदान देते हैं." स्मृति ईरानी ने बताया.
डिजिटल गैप को दूर करने का है लक्ष्य
टेक इक्विटी का लक्ष्य समाज में मौजूद डिजिटल गैप (digital gap) को दूर करना है , जिससे महिलाएं और लड़कियां करियर में आगे बढ़ सकें.यह प्लेटफ़ॉर्म 120 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है और G20 देशों में महिलाओं के लिए डिजिटल कौशल पाठ्यक्रम (Digital skills courses) प्रदान करता है.
यह प्लेटफॉर्म डिजिटल साक्षरता  की दिशा में एक ज़रूरी कदम है जो ज़रूरी स्किल्स को आम बना रहा है. तेजी से डिजिटल होते समाज में, डिजिटल उपकरणों और प्लेटफार्मों तक पहुंच शिक्षा, रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य देखभाल जानकारी, वित्तीय सेवाओं से जुड़े बंद दरवाज़े खोलेगी. डिजिटल गैप को ख़तम कर, महिलाएं पारंपरिक बाधाओं को दूर कर सकती हैं और अपनी शिक्षा या करियर में आगे बढ़ सकती हैं.
G20 में पीएम मोदी की महिला सशक्तिकरण पर बात
G20 मंत्रिमंडलीय सम्मलेन (G20 Ministerial Conference) की G20 Empower में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि जब महिलाओं में समृद्ध होगी तब ही देश में समृद्धि होगी. उन्होंने बताया की महिलाओं में आर्थिक सशक्तिकरण (Economic Empowerment) होने से हम विकास की ओर बढ़ेंगे, साथ ही शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच से वैश्विक प्रगति होगी. उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का नेतृत्व, समावेशिता (Inclusiveness) को बढ़ावा देकर, उनकी आवाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) है, जो जनजातीय समुदाय (Tribal Community) से होकर भी, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व और दुनिया की सबसे बड़ी सुरक्षा बल की प्रमुख कमांडर के रूप में काम कर रही हैं.
लोकतंत्र में भारतीय संविधान (Indian Constitution)  द्वारा महिलाओं सहित सभी नागरिकों को वोट देने (Right To Vote) और चुनाव लड़ने का सामान रूप से अधिकार दिया गया. महिलाएं आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक परिवर्तन में प्रमुख एजेंट के रूप में काम कर रहीं हैं. 1.4 मिलियन की आबादी में, भारत में ग्रामीण स्थानीय निकायों में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि (Elected Representatives) महिलाएं हैं. भारत और वैश्विक स्तर पर महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे व्यापारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं.
अगर सेल्फ हेल्प ग्रुप (Self Help Groups) की बात करें, तो महिलाओं को SHGs से जोड़ने का यह कदम महत्वपूर्ण परिवर्तन के रूप में सामने आया. COVID के दौरान भी यह Self Help Groups और निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. मास्क और सैनिटाइजर का उत्पादन कर ,संक्रमण रोकने के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई.
महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई योजनाएं
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) के तहत लगभग 70% महिलाओं के लोन एक्सेप्ट किये गए . इसी तरह ‘स्टैंड उप इंडिया’ (Stand-Up India) के तहत 80% लाभार्थी महिलाएं है, जो ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स (Greenfield Projects) के लिए लोन ले रही हैं. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत महिलाओं को 10 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन (LPG Connection) उपलब्ध कराये गए, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आया. इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया महिलाएं शासन, व्यापार, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और सशस्त्र बलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाई हैं.
उन्होंने बताया कि भारत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई उचाईयों को छू रहा हैं. महिला उद्यमी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं और 'Tech Equality Platform' की शुरुआत से महिलाओं की डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा.
भारत की G20 अध्यक्षता के तहत 'महिला सशक्तिकरण' पर नया कार्य समूह स्थापित किया जा रहा हैं और हम सभी को समृद्धि, समानता और सामाजिक न्याय की प्राप्ति के लिए मिलकर काम करना होगा. महिलाओं को बेहतर समाज और भारत को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समस्यायों का समाधान मिलकर करना होगा, जिससे वह आगे बढ़कर नई उचाईयों को छू सके.
चाहे विषय सामाजिक परिवर्तन (social change) का हो, हेल्थ (health) का हो, या रोज़गार का,डॉ. संगीता रेड्डी (Dr Sangita Reddy) इन सभी मुद्दों पर न केवल बात, पर डट कर काम भी कर रही है. डॉ. संगीता रेड्डी एक ग्लोबल हेल्थकेयर लीडर, भारतीय उद्यमी और मानवतावादी है. वह Apollo Hospitals Enterprise Limited - एशिया के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा समूह की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर (Joint Managing Director) है. डॉ. संगीता रेड्डी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की तत्काल पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी है.
तकनीकी प्रगति (technical progress) के ज़रिये स्वास्थ्य सेवा प्रणाली (healthcare system) में बदलाव लाने के लिए, वह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बदलाव को गति दे रही है. स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तन लाने, स्वास्थ्य आईटी के विकास, और भारत और विदेश दोनों में कई अनोखी पहल करने के लिए उन्हें मैक्वेरी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. डॉ. रेड्डी आईओटी, एआई, डेटा एनालिटिक्स, ड्रोन टेक और ब्लॉक चेन के ज़रिये भविष्य की स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं में बेंचमार्क स्थापित कर रही है. उनके नेतृत्व में, अपोलो हॉस्पिटल्स ने लगातार तीन HiMSS-Elsevier ICT उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त किए और चार अस्पतालों ने HiMSS लेवल-6 सर्टिफिकेशन प्राप्त किया. डॉ. संगीता रेड्डी मेडिकल कॉलेज, ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म मेडवर्सिटी, और अपोलो मेडस्किल्स की भी शुरुआत कर चुकी है ताकि हेल्थकेयर के क्षेत्र में ह्यूमन कैपिटल को कल के लिए मज़बूत बनाया जा सके. डॉ. संगीता 'सेव ए चाइल्ड्स हार्ट इनिशिएटिव', SAHI, क्योर और बिलियन हार्ट्स बीटिंग फाउंडेशन, टोटल हेल्थ फाउंडेशन को शामिल करने वाली एक अम्ब्रेला इकाई अपोलो फिलैंथ्रोपी की प्रमुख भी है.
Image Credits: Apollo Hospitals
G20 EMPOWER महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करने वाले सदस्यों का एक गठबंधन है. संगीता रेड्डी ने G20 एम्पॉवर के हेड के रूप में भारत द्वारा की गई पहलों को मिली वैश्विक मान्यता पर बात की. उन्होंने चुनौतियों की गहराई, समाधानों की विविध रेंज और G20 की अध्यक्षता के दौरान भारत सरकार द्वारा की गई सराहनीय पहलों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि G20 EMPOWER उन महिलाओं के लिए है जो विकास का हिस्सा बन सकती हैं, पर अवसर न मिलने की वजह से वो कार्यबल का हिस्सा नहीं बन सकी. उन्होंने कहा, "महिला भागीदारी से आर्थिक विकास मुमकिन", डॉ. संगीता रेड्डी.
संगीता रेड्डी का मानना है कि आज की महिला को टॉप पोज़िशन पर जाने के लिए आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और व्यावसायिक बुद्धिमत्ता की भावना विकसित करने की ज़रुरत है. रेड्डी का कहना है कि वीमेन एंट्रेप्रेन्योरशिप (entrepreneurship) को बढ़ावा देना भारत की प्राथमिकता होना चाहिए, क्योकि यही वो ज़रिया है जिससे भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनने में गति मिल सकती है. वह बताती है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihood Mission) से जुड़ कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने का सफर तय कर रही हैं. वे कार्यबल का हिस्सा बन राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं. रेड्डी कहती है, "लैंगिक समानता लाने और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को हासिल करने के लिए डिजिटल युग में इनोवेशन, तकनीकी परिवर्तन, और शिक्षा को बढ़ावा देना होगा."