कोका कोला इंडिया (Coca Cola India) खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है. अपने इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए, Coca Cola India ने अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (Anju Bobby Sports Foundation) के साथ तीन साल की साझेदारी की है. इसके तहत आवश्यक सुविधाओं और प्रशिक्षण उपकरणों के साथ देश में महिला एथलीटों (Indian female athletes) की अगली पीढ़ी तैयार की जाएगी. ओलंपिक चैंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज के नेतृत्व में यह काम किया जायेगा जिसमें प्रसिद्ध लॉन्ग जम्पर शैली सिंह भी शामिल है.
कोका कोला इंडिया का #SheTheDifference अभियान
यह साझेदारी Coca Cola India के #SheTheDifference अभियान का हिस्सा है, जो महिलाओं के उत्थान और समर्थन की पहल है. इस साझेदारी के हिस्से के रूप में, Coca Cola India महिला एथलीटों को सशक्त बनाने के साथ खेल और लैंगिक समानता (gender equality in sports) परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है. Coca Cola सक्रिय रूप से महिलाओं को सक्षम बनाने में लगा हुआ है, चाहे वह खुदरा विक्रेता हों और उन्हें अपने किराना स्टोर को अधिक लाभप्रद रूप से चलाने के लिए उपकरणों और तकनीकों से लैस करना हो या सफाई साथियों को अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर साझा भविष्य बनाने में मदद करना हो.
ऐसे देश में जहां कई female athletes छोटे शहरों और गांवों से उभरती है, जिन्हें प्रशिक्षण सुविधाओं, कोचिंग और वित्तीय सहायता तक की पहुंच मुश्किल है, वहाँ इस तरह का सहयोग महत्वपूर्ण है. पीडब्ल्यूसी (PWC) की एक रिपोर्ट Tokyo Olympic में लिंग संतुलन (gender balance) में उल्लेखनीय बदलाव पर प्रकाश डालती है, जिसमें 44% भारतीय प्रतिभागी महिलाएं थी.
यह भी पढ़ें - भारत को Asian Championship में Gold जिता Anmol Kharb ने रचा इतिहास!
Coca Cola India और  Anju Bobby Sports Foundation आये साथ
साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, राजेश अयापिला, निदेशक (Director) - सीएसआर और Coca Cola India और साउथ वेस्ट एशिया (CSR and Sustainability for Coca Cola India and Southwest Asia INSWA) ने कहा- "Coca Cola India में, हम समुदायों को प्रेरित करने, सशक्त बनाने और एकजुट करने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते है. Anju Bobby Sports Foundation के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी, भारतीय महिला एथलीटों की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, खेल दोनों संगठनों के डीएनए का एक अभिन्न अंग है. इस तरह की पहल के माध्यम से, हम एक सहायक वातावरण बनाने के लिए समर्पित हैं जहां एथलीट आगे बढ़ सकें. हमें शैली सिंह जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रायोजित करने पर गर्व है, जो खेलों में महिलाओं को सशक्त बनाने और वैश्विक मंच पर उनकी सफलता में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है."
"मैं Coca Cola India जैसे ब्रांड के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं. उनका योगदान भारत में अंजू बॉबी हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधा बनाने में महत्वपूर्ण रहा है. आज, हमारे पास उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक और फील्ड उपकरण के साथ गुणवत्ता वाले जिम उपकरण है. यहां हमारे एथलीट, भारत को ओलंपिक पदक जीतने में मदद करने के लिए इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे है. मुझे लगता है कि अगर मैं भारत के लिए पहला विश्व चैंपियनशिप पदक जीत सकती हूं, तो यह मेरा कर्तव्य है कि मैं इन युवा महिलाओं के साथ अपना ज्ञान और अनुभव साझा करूं, जिससे भारत की सफलता में योगदान दिया जा सके'' अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संस्थापक अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा.
Coca Cola India और Anju Bobby Sports Foundation की इस पहल का सामाजिक प्रभाव खेल क्षेत्र में व्यक्तिगत उपलब्धियों से परे है. महिला एथलीटों को सशक्त बनाकर, Coca Cola India के साथ यह फाउंडेशन भविष्य के कोच, प्रशिक्षक, चिकित्सक और प्रशासक का भी पोषण कर रही है जो की कई तरह से खेल समुदाय में योगदान देंगे.
यह भी पढ़ें - Horse riding में Arjuna award पाने वाली पहली महिला- दिव्याकृति सिंह
खेल जगत में कई ऐसे ट्रेंडसेटर्स ने जन्म लिया जिन्होंने उस खेल (sports) में लगन और स्किल्स से नए बेंचमार्क्स (benchmarks) सेट किये. ऐसा ही स्क्वाश (squash player) जगत का जाना- माना नाम दीपिका पल्लीकल.
'असंभव कुछ भी नहीं है' में विश्वास रखती दीपिका पल्लीकल
किसी भी सच्चे ट्रेंडसेटर की तरह, दीपिका (Dipika Pallikal) 'असंभव कुछ भी नहीं है' में विश्वास रखती हैं. इंटरव्यू में दीपिका बताती है, "मैं भारतीय महिला होने के नाते, भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं और सभी सीमाओं को पार करने की कोशिश करती हूं... मैं वास्तव में अपने पूरे करियर में 'असंभव कुछ भी नहीं है' में विश्वास करती हूं."
भारतीय स्क्वाश (Indian squash player) की पोस्टर गर्ल दीपिका पल्लीकल (about Dipika Pallikal in Hindi) देश के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. वह 2012 में प्रोफेशनल स्क्वाश एसोसिएशन (Professional Squash Association) की महिला रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय (top 10 female squash players) हैं. उन्होंने जोशना चिनप्पा (Joshna Chinappa) के साथ मिलकर 2014 में CWG (commonwealth games) के ग्लासगो संस्करण में स्क्वाश में भारत का पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक जीता (India's first Commonwealth gold medal in squash).
समान वेतन न मिलने पर किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का बहिष्कार
अक्टूबर 2021 में, जुड़वां बेटों को जन्म देने के कुछ महीने बाद ही दीपिका स्क्वाश कोर्ट में वापस आई और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों (Birmingham Commonwealth Games) में मिक्स्ड डबल्स (mixed doubles) में कांस्य पदक जीता. दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal achievements) को 2012 में अर्जुन पुरस्कार और 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है.
2012 में उन्होंने  महिलाओं और पुरुषों के लिए समान वेतन (Dipika Pallikal on equal pay in sports) की सदियों पुरानी बहस को उठाते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप का बहिष्कार किया था. उनका ये विरोध तब तक जारी रहा, जब तक स्क्वाश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 2016 में महिलाओं के लिए पुरस्कार राशि (prize money) बढ़ादी. लंबे समय से लैंगिक असमानता (gender inequality) से जूझ रहे देश में अकेले योद्धा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी.
जेंडर इक्वलिटी की कर रही वकालत
दीपिका कहती है, "आम तौर पर, महिलाओं का खेल अपने आप में एक लंबा सफर तय कर चुका है. आप इन सभी फीमेल टॉर्चबियरर्स को देखें - आप साइना (नेहवाल), (पीवी) सिंधु, सानिया (मिर्जा), मुक्केबाजों, निशानेबाजों, पहलवानों (Indian sportswomen)और सभी को देखें. वे सभी महिलाएं हैं. देश महिलाओं को अवसर दे रहा है, हमें बहुत ख़ुशी है."
सोशल मीडिया (social media) पर अपनी वर्कआउट (workout) की तस्वीरें साझा करते हुए दीपिका ने कहा, "मेरा नाम दीपिका पल्लीकल कार्तिक है और जब मैं कोर्ट पर उतरती हूं, तो सभी महिलाओं के लिए खेलती हूं."
अपने परफॉरमेंस के ज़रिये दीपिका  स्पोर्ट्स  में जेंडर इक्वलिटी (gender equality in sports) की वकालत करती है, और अपने बेबाक बयानों के ज़रिये लड़कियों को अपनी पहचान बनाने और स्पोर्ट्स में आने के लिए प्रेरित करती है.