वह कौनसी जगह है जहां सुरक्षा, प्यार, और सम्मान मिलने की उम्मीद हो? ज़्यादातर का जवाब शायद घर हो, लेकिन, सबका नहीं. कई महिलाएं अपने ही घर में हिंसा का शिकार हो रही हैं. घरेलू हिंसा न केवल शारीरिक रूप से चोट पहुंचाती, बल्कि मानसिक, आत्मिक और सामाजिक तौर पर भी गहरा असर डालती है (domestic violence harms body, mind and soul). यह एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन (domestic violence is human rights violation) और महिलाओं की  सुरक्षाऔर सम्मान पर वार है. अक्सर, रिश्ता बचाने के दबाव और समाज के सवालों से बचने के लिए पीड़ित महिलाएं आवाज़ नहीं उठाती. पर जब ये सभी एकजुट होती हैं, तो उनकी शक्ति के आगे सारी रूढ़ियों और सवालों को घुटने टेकने पड़ते हैं. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जंगल महल गांव में देखने को मिला.
पिछड़े वर्गों की करीब 1,800 महिलाएं बनी हिस्सा
कुशियारी महिलाएं जो ज़्यादातर दलित, आदिवासी और पिछड़ी जातियों से आती हैं, उन्होंने ग्रीन आर्मी बनाई (women's green army fights domestic violence). ग्रीन आर्मी का गठन 2014 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के पूर्व छात्र रवि मिश्रा (Ravi Mishra) द्वारा गांव में किया गया था. मिशन था समाज के पिछड़े वर्गों की महिलाओं को हिंसा से भरी चार दीवारी से बाहर आने और उत्पीड़न, यौन और घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़े होने के लिए सशक्त बनाना. ग्रीन आर्मी (Green Army) में लगभग 1,800 सदस्य हैं. मिश्रा गैर-लाभकारी होप वेलफेयर ट्रस्ट (Hope Welfare Trust) के सह-संस्थापक भी हैं.
Image Credits: Google News
कई गांवों में शराब और नशे की लत को कम करने में हुईं कामियाब
ग्रीन आर्मी की महिलाओं और मिश्रा के अनुसार, यह पहल पुरुषों को परामर्श देती है और कभी-कभी "हथियार के रूप में लाठियों" का इस्तेमाल भी करती है. पिछले कुछ वर्षों में वे यूपी के कई गांवों में शराब और नशीली दवाओं की लत को कम करने में कामयाब रहे हैं, जहां वे अब भी सक्रिय हैं. ये महिलाएं सेल्फ डिफेन्स सीखती हैं. आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए स्लिपर्स बना रही हैं.
Image Credits: Google News
दहेज़ प्रथा, पिछड़े रीति-रिवाजों, बालिका शिक्षा पर उठा रहीं आवाज़
ये महिलाएं न केवल  घरेलू शोषण रोकती हैं बल्कि दहेज प्रथा और अंधविश्वासी रीति-रिवाजों के खिलाफ भी लड़ती हैं. वे बालिकाओं को शिक्षित करने की दिशा में भी जागरूकता फैला रही हैं. वे अपने गांवों की स्थिति सुधारना चाहती हैं.
एक महिला शादी करके अपने परिवार को छोड़कर किसी और के घर सिर्फ़ अपने अरमानों के साथ जाती है. वो चाहती है  इस नयी जगह को अपना बना ले और वहां सुरक्षित रहे. लेकिन कभी कभी उसकी इतनी छोटी सी उम्मीद भी पूरी नहीं होती और वो ना जाने कितने अपराधों का शिकार बन जाती है.
घरेलु अपराध की करीब 6900 शिकायतें 2022 में दर्ज की गयी, ये तो वो शिकायते है जो सामने आई. कितनी ही महिलाएं अपने घर में चुपचाप इस हैवानियत को झेलती है. कुछ महिलाएं ही इस हालात को समाज और प्रशासन के सामने ला पाती है.
शराब घरेलु हिंसा का एक बहुत बड़ा कारण है. आए दिन हमें ये खबरे सुनने मिल जाती है, और हम इन बातो को सुन के अनसुना कर देते है. बस ये ही तो अंतर है हम में और SHG की महिलाओं में. जो की न सिर्फ आर्थिक आज़ादी के लिए लड़ रहीं है बल्कि सामाजिक बदलाव लाने में भी काम कर रही हैं.
जैसे ओडिशा के खुरदा जिले के सरणाई गांव में SHG की कुछ महिलाओं ने सामाजिक और आर्थिक परेशानियां बढ़ते देख, शराब की एक गैरकानूनी दूकान को तोड़ दी. इन SHG महिलाओं ने पहले प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन लंबे इंतज़ार के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए. परेशान होकर उन्होंने खुद कुछ करने की ठानी और बातचीत की सारी कोशिशें नाकामयाब होने के बाद, सारी SHG महिलाओं ने सामाजिक बुराई की प्रतीक उस दुकान को तहसनहस कर दिया.
महिलाओं ने बताया - "ये गैरकानूनी दूकान 3 लोग मिल के चला रहे थे. हमने लगातार शिकायतों की लेकिन ना तो पुलिस न ही किसी अधिकारी ने कुछ किया. "उस दुकान और अहाते में मौजूद असामाजिक तत्वों की वजह से गांव की महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया था.
कहानी चाहे महिला सशक्तीकरण की हो, पढाई लिखाई को बढ़ावा देने की हो, सामाजिक बुराइयों को ख़त्म करने की हो SHG दीदियां कभी पीछे नहीं रहती. SHG महिलाएं घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज जैसे सामाजिक अपराध और कुरीतियों से लड़ने में बहुत कारगार भूमिका निभा सकती है. SHG महिलाओं को अब यह मंत्र अपनाना चाहिए की जो भी करेगा गलत काम, भरना पड़ेगा उसको दाम.