भारत में त्योहारों और उत्सवों का महत्व बहुत गहरा है. ये सिर्फ कैलेंडर की तारीखें नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं. इन्ही त्योहारों में से एक है होली (Holi 2024). यह रंगों का त्योहार, भारत में ना सिर्फ वसंत के आगमन का प्रतीक है, बल्कि यह हमें रंगों के माध्यम से एकजुट कर, सामाजिक भेदभाव को मिटाकर खुशियां बांटना सिखाता है. उम्र, आर्थिक हालात, सामाजिक स्थिति जैसी बाधाओं को पार करते हुए, ये उत्सव हमें याद दिलाता है कि हर चेहरे पर लगा रंग हमारी एकता की खूबसूरती को दर्शाता है और हमें सिखाता है कि जीवन के रंग विभिन्नताओं में भी एकता ढूंढ ही लेते हैं.
परंतु, समाज के कुछ वर्गों में, ख़ास तौर पर विधवाओं के लिए, यह त्योहार कई बार उनके हिस्से की खुशियों का द्वार नहीं खोल पाता. उन्हें अक्सर होली जैसे त्योहारों से दूर रखा जाता है और ये एहसास दिलाया जाता है कि उनके पति के निधन के बाद उनका जीवन फीका और बेरंग पड़ चुका है. उन्हें जीवन में खुश रहने का अब कोई अधिकार नहीं. वे अब सिर्फ सादे कपड़े पहनेंगी, सादा खाना खाएंगी, गाना नहीं गुनगुनाएंगी, रंग नहीं लगाएंगी और ना जाने क्या कुछ. इस बीच लोग यह भूल जाते है कि इससे विधवाओं के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है और यह समाज के एक हिस्से को खुशियों के साझा करने से भी वंचित कर रहा है.
यह भी पढ़ें - Bhilwara SHG की महिलाओं के Holi 2024 वाले प्राकृतिक रंग
समाज के इसी रूढ़िवाद को 2013 में ख़त्म किया गया वृंदावन (Vrindavan) में और तब से शुरू हुआ सिलसिला 'विधवा होली' (Vrindavan Widow Holi) का. यह बदलाव ना केवल उन्हें खुशी के इस उत्सव में शामिल कर रहा है, बल्कि हमारे समाज को और अधिक समावेशी और सहिष्णु भी बना रहा है.
वृंदावन रख रहा समाज में परिवर्तन की नींव
वृंदावन, भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित एक ऐसी पवित्र भूमि है जो अपने आप में हज़ारों कहानियां समेटे हुए है. यह जगह कृष्ण-भक्ति का केंद्र होने के साथ ही 'विधवाओं की शरणस्थली' के रूप में भी जानी जाती है. यहां की गलियां, यहां का हर कण, भगवान कृष्ण (Lord Krishna) और उनकी लीलाओं से परिपूर्ण है. इसी वृंदावन में जो भगवान कृष्ण की लीलाओं के लिए प्रसिद्ध है, होली (Vrindavan Holi) के उत्सव के भी कई रूप मिलते है. फिर चाहे वो श्री राधा गोपीनाथ जी मंदिर (Shri Radha Gopinath Ji Temple) में खेली जाने वाली फूलों की होली हो या नंदगांव (Nandgaon) और बरसाना (Barsana) की अनोखी लट्ठमार होली (Lathmar Holi). लेकिन इसी धार्मिक प्रेम और भक्ति के बीच, एक और कहानी अपने आप में जीवन जी रही है जो है 'विधवाओं की कहानी'.
वृंदावन में विधवाओं की उपस्थिति का इतिहास अमिट है. पारंपरिक रूप से, समाज में विधवाओं का जीवन कठिनाइयों और सामाजिक प्रतिबंधों से भरा रहा है. वृंदावन उनके लिए एक ऐसी जगह बन गई, जहां वे कृष्ण भक्ति में लीन होकर अपने जीवन की पीड़ाओं से मुक्ति पा सकती थीं. वे भक्ति में ऐसी लीन हुई के आज वृंदावन की होली, जन्माष्टमी और अन्य उत्सवों में उनकी सक्रिय भागीदारी, उनके जीवन में रंग और खुशियां भर रही है.
यह भी पढ़ें - फूलों से फलफूल गई ज़िंदगी, परिवार में छाए खुशियों के रंग
विधवा होली (Widow Holi), जो कभी वर्जित मानी जाती थी, आज वृंदावन की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है. उत्सव के वो पल खुशी, उत्साह और एक नई शुरुआत की भावना से भरे होते हैं. रंगों की वह बौछार, जो कभी उनके जीवन से विलुप्त सी हो गई थी, अब उनके अस्तित्व को फिर से सार्थक बना देती है. यह उन्हें याद दिलाता है कि जीवन में रंगों का फिर से आनंद लेना संभव है, भले ही परिस्थितियां कैसी भी हों.
Image Credits - Wikimedia Commons
जिनका कोई नहीं, उनका कान्हा...
वृंदावन के लिए आस्था विधवाओं के जीवन में गहरी छाप छोड़ती है. विधवा होने के कारण समाज से उपेक्षित और अकेली महसूस करने वाली महिलाएं, यहां कृष्ण के प्रेम में एक अटूट आस्था और सहारा पाती हैं. वृंदावन, जहां कृष्ण ने अपने बचपन के दिन बिताए, उनके लिए एक ऐसी शरणस्थली बन जाती है जहां वे कृष्ण की भक्ति में अपना दुःख और अकेलापन भूलकर, एक नई उम्मीद और आशा के साथ जीवन को नया अर्थ देती हैं.
यह भी पढ़ें - अमेठी की महिलाएं राख से बना रही होली का गुलाल
आज करीब 15 - 20 हज़ार विधवा महिलाएं अपनी वृद्धावस्था में वृंदावन में आश्रय ले रहीं हैं जिनके बच्चों ने उन्हें घर के बहार का रास्ता दिखा दिया. वे यहां अक्सर छोटे-छोटे आश्रमों में रहती हैं या फिर सड़कों पर, मंदिरों के आस-पास अपना जीवन बिताती हैं. उनका जीवन संघर्षों से भरा होता है, जहां वे भिक्षा, धार्मिक कृत्यों में भाग लेने, और छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा करती हैं.
Image Credits - Tribune India
वृंदावन, जो कभी विधवाओं के लिए शरणस्थली मात्र था, आज उनके सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक बन चुका है. विधवाओं की होली (Vrindavan Widow Holi) और अन्य सामाजिक पहलें इस बदलाव की गवाह हैं. वृंदावन ने दिखाया है कि समाज में हर किसी के लिए उम्मीद और सम्मान की जगह है, भले ही वह जीवन के किसी भी मोड़ पर क्यों ना हो.
वृंदावन की यह यात्रा ना केवल विधवाओं के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक उदाहरण है कि कैसे सहानुभूति, समर्थन, और सम्मान के माध्यम से एक बेहतर दुनिया का निर्माण किया जा सकता है. आज विधवा आश्रमों में शिक्षा और व्यवसायिक प्रशिक्षण के प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ये महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. इसके अलावा, उन्हें अपने अधिकारों और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है. इन महिलाओं के लिए ये पहलें ना सिर्फ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने की सुविधा प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में उनकी स्थिति को भी सुधारती हैं.
यह भी पढ़ें - विदेशी चेहरों पर भी चढ़ रहे खुशियों के देशी हर्बल रंग
"होली है भई होली है, बुरा न मानो होली है", बस ये गूंज होगी हर जगह अब...आसमान के अपने रंग के अलावा हर रंग दिखेगा...पीला, लाल, गुलाबी, हरा... रंग चाहे जो भी हो, कोई भी Holi 2024 के दिन इन रंगों को देखते ही खुश हो जाता है. Holi का त्यौहार है ही कुछ ऐसा! किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता की हम कैसे दिख रहे है, सब लोग अपनी फ़िक्र किए बिना बस खेलने और दौड़-भाग करने में मग्न हो जाते है.
और ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ बच्चों का खेल हो, Holi के दिन बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई अपनी उम्र भूल कर बस आज में जीता है, भूल जाता है कि वो कितने बड़ा है या कितना छोटा... ये ही तो चाहिए भी होता है ना... कि व्यक्ति अपनी उम्र अपनी परेशानी और अपने दुःख भूल कर बस एक दूसरे को ख़ुशी के रंग से सराबोर कर दे.
Image Credits: Green World Foundation
अच्छा, अगर इसी के साथ मैं आपसे कहूं कि आपको मस्ती मज़ाक, खेल खुद, नांच गाना, के साथ रंग भी ऐसे दिए जाएंगे जिससे आपकी त्वचा और स्वस्थ्य भी अच्छा रहेगा. ना रंग से होने वाले नुक्सान की फ़िक्र और ना ही मस्ती में कोई कमी! तो आपको बता देते है कि ये मुमकिन है, क्योंकि कुछ महिलाओं ने ठान लिया है कि इस बार सबकी होली मज़ेदार होने के साथ-साथ स्वास्थ्य और त्वचा को भी कोई नुक्सान नहीं पहुंचाएगी.
Bhilwara SHG की महिलाएं बना रहीं पलाश के फूलों से रंग
ये है भीलवाड़ा SHG की महिलाएं जो आपकी होली को प्राकृतिक और खुशनुमा बनाने के लिए पलाश के पूलों सहित और भी कई तरह से natural गुलाल बना रहीं है. ये रंग त्वचा के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं होते बल्कि आपको फायदा ही करेंगे. ये 90 महिलाएं गाँव की है और अपनी आजीविका चलाने के लिए SHG से जुड़ी है.
Image Credits: Green World Foundation
Green World Foundation और NABARD की है यह पहल
इन महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ाने की यह सफल पहल Green World Foundation और NABARD ने मिलकर की है. सिर्फ इतना ही नहीं, महिलाओं को पलाश के फूलों से दोने और पत्तल बनाने की भी ट्रेनिंग दिलवा रहीं है ये संस्थाएं, ताकि महिलाओं को अपनी आजीविका चलाने में कोई भी परेशानी महसूस ना करनी पड़े.
Green World Foundation बहुत समय से ग्रामीण तबके की महिलाओं को सशक्त और आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहा है. ये महिलाएं 3 से 4 प्रकार के रंग बना रहीं है और इस काम में इनकी पूरी सहायता करते हुए दिख रहा है Green World Foundation और NABARD.
Image Credits: Green World Foundation
Green World Foundation की President Seema Saini बेहद उत्साह के साथ बताती है कि- "हम इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवा कर बहुत ख़ुशी महसूस कर रहे है. ये  महिलाएं  अपना जीवन बदलना चाहती है और उसके लिए दिन रात मेहनत कर रही है. रंगों के त्यौहार से बेहतर मौक़ा और क्या हो सकता है आगे बढ़ने का. Green World Foundation भी इन महिलाओं को हरसंभव मदद कर रहा है, ताकि ये बहुत आगे बढ़े और अपने SHG का नाम रोशन करें."
Green World Foundation के secretary Indra Raj Jat ने बताया- "इस कार्यक्रम का उद्घाटन Shahpura Bhilwara के Collector RS Shekhawat ने किया है. यह कार्यक्रम इन महिलाओं को 20 दिन की ट्रेनिंग देगा, जिसमें ये ना केवल रंग बनाना सीखेंगी बल्कि पलाश के पत्तों से दोने और पत्तल भी बनाएंगी. इन महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत सफल पहल साबित होगी."
सेहत के लिए हानिकारक होते है बाज़ार वाले रंग
हां ये बात तो सच है, कि Holi से ज़्यादा मज़ेदार त्यौहार और कोई नहीं, लेकिन ये भी सच है कि कुछ लोग सिर्फ ज़्यादा पैसा कमाने के लिए बाज़ार में ऐसे रंग बेचते है जो त्वचा के लिए हानिकारक होने के साथ साथ घातक बीमारियों को न्योता भी देते है.
कोई नहीं चाहता कि उनकी Holi 2024 किसी भी परेशानी और अनहोनी के कारण ख़राब हो... लेकिन फिर भी सब पर यकीन करना मुश्किल है. इसीलिए ऐसे रंग चुनिए जो किसी ने अपने हाथों से सिर्फ आपकी Holi 2024 को और भी ज़्यादा रंगीन करने के लिए बनाए है. Bhilwara की इन महिलाओं ने जिस मेहनत और प्यार से रंग आपको लिए बनाए है, वो समझने के लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना...बस इन रंगों को खरीदिए, अपनी मित्रों और परिवार को बिना किसी डर के लगाइए और कहिए "बुरा ना मनो, होली है".