सलोनी की आंखों में चमक है.
इंदौर के एक्सलेंस बाल विनय मंदिर स्कूल की 12 th की स्टूडेंट कहती है - "कुछ दिनों में ही गज़ब का आत्मविश्वास आ गया. स्कूल में कोच ने हमें अकेले में किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए कराटे की स्टेप्स सिखाई. मुझे खुशी है कि मैं अब दूसरी छात्राओं और मित्रों को भी सीखने के लिए प्रेरित कर रही हूं.शस्त्र कला का भी परिक्षण लिया."
ये एक बानगी है.
ऐसे ही इस स्कूल की स्टूडेंट भाग्यश्री कहती है -"हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि स्कूल में सिलेबस पढ़ाई  के अलावा खुद की सुरक्षा के लिए भी टेक्निक सिखाई जाएगी. मेरे अभिभावक बहुत खुश हैं."
इसी तरह चाहे अक्षरा जैन हो या निधि शर्मा...छात्राएं कहती हैं- "आत्मविश्वास से अब हम स्कूल आना-जाना करते हैं.हमारी पढाई में एकाग्रता बढ़ी है."
सिर्फ डांस नहीं डंडा प्रदर्शन में हुई माहिर
इन दिनों छात्राएं सिर्फ मंच पर डांस परफॉर्मेंस को अपनी काबिलियत नहीं मानती. ये बेटियां अब डांस के साथ कराटे और डंडा प्रदर्शन में भी माहिर हो चली हैं. एक्सलेंस शासकीय स्कूल की प्राचार्य पूजा सक्सेना कहती है- "यह एक बड़ी उपलब्धि है. हमारे स्कूल से ही 500 छात्राओं ने विशेषज्ञों के माध्यम से आत्म सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग ली.मैंने पाया कि  इन बच्चियों में आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई में एकाग्रता भी बढ़ी है. कोशिश करेंगे कि ऐसे प्रशिक्षण नियमित होते रहें."
अलग-अलग संस्थाओं में कोच पहुंच कर ट्रेनिंग दे रहे.इन्हीं में से एक प्रिय संघवी कहती हैं- "मेरी बेटी आन्या  खुद ब्लैक बेल्ट कराटे एक्सपर्ट है. मुझे ख़ुशी है कि वह अपनी पढ़ाई के साथ संस्थाओं में छात्राओं को ट्रेन कर रही."
सेल्फ डिफेंस के गुर सीखती हुई छात्राएं : Image :Raviavar
इस पूरे मिशन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) शांता स्वामी भार्गव कहती हैं- "जिला पंचायत सीईओ के गाइडेंस में यह मिशन सफल रहा.छात्राओं में पॉजिटिव इम्पेक्ट दिखाई देने लगा."
एक सोच से मिला छह हज़ार बेटियों को सुरक्षा कवच
इंदौर शहर इन दिनों एक और कीर्तिमान रचने की ओर अग्रसर है. एक छोटी सी सोच ने कैसे बेटियों की ज़िंदगी बदली.कैसे उनमें नया आत्मविश्वास जागा.कैसे उनमें एकाग्रता बनी,यह एक कोई एक दिन की उपलब्धि नहीं. इस मिशन को इस मुकाम तक पहुंचने में लगभग 3 महीने लगे.
लगातार अपने शासकीय कामों में नियमित व्यस्त रहने वाले एक IAS ऑफिसर की एक छोटी सी सोच ने शहर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों की सोच बदल दी.
छात्रा को मार्शल आर्ट स्टेप सिखाती कोच : Image :Raviavar
ये कोई एक छात्रा नहीं बल्कि लगभग साढ़े छह हज़ार छात्राओं से जुड़ी एक अनूठी कहानी है. CEO जिला पंचायत IAS सिद्धार्थ जैन इन दिनों अपनी साकारात्मक कार्यशैली से चर्चा में है.
उनकी पहल से शहर के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के लिए SELF DEFENCE की ट्रेनिंग शुरू की गई. सिद्धार्थ जैन ने प्रयास किए और मार्शल आर्ट (Martial Arts) से जुड़ी संस्था और कोच से स्वयं ने संपर्क कर स्कूल में छात्राओं को ट्रेनिंग की व्यवस्था की.
जुनून:  IAS सिद्धार्थ जैन से "रविवार विचार" ने खास बात की.बातचीत के कुछ अंश.
* आपने मन कैसे आया कि शासकीय स्कूल में यह ट्रेनिंग मिलनी चाहिए ?
जैन - "मैंने देखा कि लगातार समाज में कई तरह की अप्रिय घटनाएं सुनने को मिलती हैं. हमारी छात्राएं कई बार अकेले सफर करती हैं. मुझे लगा कि आत्मरक्षा का गुर सभी बेटियों कोआना चाहिए.और यह प्रयास किया."
सिद्धार्थ जैन IAS, जिला पंचायत CEO
* इस मिशन में आपको क्या चुनौती महसुस हुई?
जैन - "चुनौती तो कुछ नहीं.आप जानते हैं कि शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कई निर्धन परिवारों के बच्चे भी पढ़ते हैं. ऐसी स्थिति में छात्राओं के अभिभावकों की सहमति भी जरुरी थी.और प्रसन्नता है अभिभावकों ने सहमति दी."
* लगभग छह हज़ार छात्राओं ने इस आर्ट को सीखा और आत्मरक्षा के गुर सीखे.आपके पास क्या फीडबैक है ?
जैन - "बच्चियों में आत्मविश्वास तो बढ़ा ही है बल्कि उनकी एकाग्रता क्षमता में बढ़ोतरी हुई. इसका प्रभाव उनकी पढ़ाई और परिणाम पर सकारात्मक पड़ेगा."
* इस मिशन की सफलता पर आपको कैसा अहसास हो रहा?
जैन - "जब बेटियों और छात्राओं को मैदान में कॉन्फिडेंस के साथ प्रदर्शन करते देखता हूं तो प्रसन्नता होती है. प्रयास करेंगे कि इस तरह के कार्यक्रम जारी रहें."
IAS सिद्धार्थ जैन की यह पहल और सैकड़ों बेटियों के चेहरे पर दिखाई दे रहा आत्मविश्वास और प्रसन्नता से साबित होता है कि प्रयास सार्थक हो तो परिणाम भी सुखद होंगे. उम्मीद की जाना चाहिए ये ट्रेन छात्राएं  समाज को नई दिशा देंगी.जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की जाना चाहिए जबकि कई जगह बढ़ती छेड़ छाड़ की घटनाओं के बीच मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बेटियों को काबिल बनाया जा रहा है.
तमिलनाडु की वरिष्ठ IAS अधिकारी सुप्रिया साहू को प्रेरणा और कर्म के लिए प्रतिष्ठित 2025 संयुक्त UN Champions of the Earth Award  प्रदान किया गया है, जो पर्यावरण क्षेत्र में UN का सर्वोच्च सम्मान है. नैरोबी में आयोजित समारोह में यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) ने यह पुरस्कार उन्हें भारत में प्लास्टिक, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों पर लंबे समय से किए जा रहे उनके प्रभावी कार्यों के लिए दिया. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साहू को भारत में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके अग्रणी और दृढ़ नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया है. पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा,
“ मेरी प्रेरणा उन आम लोगों से आती है जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर मैंग्रोव वनों को बचाने में योगदान दिया. बच्चों की चमकती आंखें और उनका विश्वास मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता है. ”
IAS सुप्रिया साहू कौन हैं?
सुप्रिया साहू पिछले साढ़े चार वर्षों से तमिलनाडु के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं. संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकाशित उनकी प्रोफाइल बताती है कि साहू का प्रकृति प्रेम बचपन से ही शुरू हुआ था, जब उनके पिता की नौकरी के कारण उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने का मौका मिला. उन्हें हाथियों से गहरा लगाव है, और उनका इंस्टाग्राम हाथियों से जुड़ी पोस्टों से भरा रहता है. उनका मानना है कि हाथी हमें धैर्य, परिवारिक जुड़ाव और नेतृत्व जैसी महत्वपूर्ण बातें सिखाते हैं.
तीन दशक की अपनी सेवा अवधि में उन्होंने भारत की जैव विविधता को समझने और संरक्षित करने में गहरी रुचि विकसित की है. लेकिन इसी दौरान उन्होंने यह भी महसूस किया कि मानव लापरवाही हमारी धरती को कितना नुकसान पहुंचा सकती है. नीलगिरि जिले की कलेक्टर रहते हुए उन्होंने जानवरों को प्लास्टिक खाते देखा, जो उनके लिए एक झकझोर देने वाला अनुभव था. वह कहती हैं,
“मैंने महसूस किया कि हमारे गृह का दम घुट रहा है , और वही क्षण मेरे लिए बदलाव का मोड़ बन गया.”
सुप्रिया साहू को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान क्यों मिला?
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सुप्रिया साहू को तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर उप-राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई, पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन, सतत शीतलन मॉडल और समुदाय आधारित संरक्षण पहलों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. उनकी पहल ने साबित किया है कि प्रकृति-आधारित समाधान, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और विज्ञान आधारित नीतियां मिलकर जलवायु जोखिमों को कम कर सकती हैं. यूएन ने कहा कि उनके काम ने लाखों हरित नौकरियां पैदा की हैं और तमिलनाडु को जलवायु लचीलेपन का वैश्विक मॉडल बनाया है. उनकी शीतलन और पर्यावरण पुनर्स्थापन परियोजनाओं ने राज्य के वन क्षेत्र को भी बढ़ाया है और लगभग 12 मिलियन लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है.
सुप्रिया साहू के प्रमुख कार्य और पहलें
2000 में उन्होंने नीलगिरि में एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के उद्देश्य से "ऑपरेशन ब्लू माउंटेन" नामक एक अभियान शुरू किया. उस समय प्लास्टिक प्रदूषण का मुद्दा अभी भी चर्चा में नहीं था. हाल के वर्षों में साहू ने तटीय लचीलेपन पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी संस्था तमिलनाडु ग्रीन क्लाइमेट कंपनी की शुरुआत की। साथ ही शहरी गर्मी और बढ़ती शीतलन मांग से निपटने के लिए कई परियोजनाएं भी शुरू कीं. साहू ने निष्क्रिय शीतलन पहलों में से एक कूल रूफ प्रोजेक्ट का भी नेतृत्व किया। इसे 200 सरकारी "ग्रीन स्कूलों" में लागू किया जा रहा है. उन्होंने तमिलनाडु में 10 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण और 65 नए आरक्षित वन स्थापित करने के प्रयासों का भी नेतृत्व किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार उनके नेतृत्व में राज्य ने अपने मैंग्रोव क्षेत्र को दोगुना कर दिया है. आर्द्रभूमि को 1 से बढ़ाकर 20 कर दिया गया है। 6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का लुप्तप्राय प्रजाति संरक्षण कोष भी शुरू किया गया है. चेन्नई में साहू शहरी नियोजन में प्रकृति-प्रथम दृष्टिकोण को अपना रही हैं.
निष्कर्ष
सुप्रिया साहू न सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक आवाज भी हैं. उनकी पहलें यह दिखाती हैं कि दूरदर्शी नेतृत्व, समुदाय की भागीदारी और प्रकृति के प्रति सम्मान मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान उनके वर्षों के समर्पण और योगदान की वैश्विक पहचान है.
पिता और बेटी का रिश्ता हमेशा से ही खास होता है. इसी रिश्ते की एक खूबसूरत कहानी हाल ही में तेलंगाना (Telangana) में देखने को मिली. जब तेलंगाना राज्य लोक सेवा अकादमी (Telangana State Public Service Academy TSPA) के उप निदेशक, एन वेंकटेश्वरलु (N Venkateshwarulu, Deputy Director), ने अपनी बेटी, एन उमा हारथी (IAS N Uma Harathi), का स्वागत किया.
उमा अब एक आईएएस अधिकारी (IAS Officer) हैं और अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अकादमी का दौरा कर रही थीं.
यह भी पढ़ें - Father's Day : चाय की गुमटी लगाकर पूरी की बेटी के सपनों की उड़ान
पिता ने किया सलामी से IAS बेटी का स्वागत
N Venkateshwarulu ने अपनी बेटी का स्वागत एक सलामी और फूलों के गुलदस्ते के साथ किया. दोनों के चेहरे पर गर्व और खुशी की चमक थी, जो इस अद्वितीय पल की गहराई को दर्शा रही थी. यह सिर्फ एक सलामी नहीं थी, बल्कि एक पिता का अपनी बेटी के प्रति सम्मान और उसकी सफलता पर गर्व का प्रतीक था. इस मुलाकात ने सभी उपस्थित अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के दिलों को छू लिया.
Image Credits - Instagram
सोशल मीडिया पर viral
इस दिल को छू लेने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. लोग इस पिता-बेटी की जोड़ी की तस्वीरें देखकर भावुक हो रहे हैं और अपने प्यार और शुभकामनाओं की बाढ़ ला रहे हैं. यह घटना ना सिर्फ एक पिता के गर्व की कहानी है, बल्कि यह दर्शाती है कि एक बेटी की सफलता कैसे पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का कारण बन सकती है.
यह मुलाकात उनके लिए केवल एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि एक यादगार क्षण था जो हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेगा. पिता का अपनी बेटी के प्रति गर्व और बेटी का अपने पिता के प्रति सम्मान एक ऐसी भावना है जो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती, लेकिन इस मुलाकात ने इसे बखूबी उजागर किया.
यह भी पढ़ें - निर्देशक Joelle Chesselet की "My Mercury" का premiere होगा MIFF में!
किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए इच्छाशक्ति का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है. अगर आपके अंदर किसी कार्य को करने की मज़बूत इच्छाशक्ति और इरादें हैं, तो आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं. ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण है राजस्थान (Rajasthan) की Deepesh Kumari, जिन्होंने अपनी दृढ़ संकल्प और मेहनत से न सिर्फ अपने सपनों को पूरा किया, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी बनीं.
यह भी पढ़ें - UPSC 2023 Result : Top 10 में पांच लड़कियों ने बनाई जगह!
आर्थिक स्थिति ख़राब, फिर भी crack किया UPSC
दीपेश कुमारी (IAS Deepesh Kumari) का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था. उनके पिता सड़क पर चाट-पकौड़ियों का ठेला लगाते थे. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के बावजूद दीपेश ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ अपने सपनों को भी पंख दिए. दीपेश का लक्ष्य था कि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें.
दीपेश कुमारी (Deepesh Kumari) ने एक साल तक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया, फिर UPSC परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी. उन्हें UPSC के first attempt में निराशा हाथ लगी. किन्तु उन्होनें इसे एक हार की तरह लेने के बजाय एक challenge के तौर पर लिया और अपने अगले attempt की तैयारी में जुट गई. अपने दूसरे attempt में उन्होंने सफलता हासिल की और UPSC में 93वें स्थान के साथ IAS बन गई.
यह भी पढ़ें - SHG products को market किया Bengaluru का IAS officers association ने
सपने के आगे चुनौतियों ने भी मानी हार
दीपेश के जीवन में अनेक चुनौतियां आईं. आर्थिक तंगी, सामाजिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने उन्हें कई बार तोड़ने की कोशिश की, परंतु उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें कभी हार मानने नहीं दी. दीपेश ने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से सभी बाधाओं को पार किया.
आज, दीपेश कुमारी (Deepesh Kumari) समाज की सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं. उन्होनें अपने कार्यों से यह साबित किया कि नारीशक्ति का कोई मुकाबला नहीं है.
दीपेश कुमारी की कहानी केवल एक महिला की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह नारीवाद के उस सिद्धांत की भी झलक है, जिसमें महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती हैं और समाज में समानता की अगुवाई करती हैं.
यह भी पढ़ें - IAS अनिंदिता मित्रा की लीडरशिप में चंडीगढ़ बढ़ा सस्टेनेबल विकास की ओर
मदुरै (Madurai), तमिलनाडु (Tamil Nadu) की 89 वर्षीय वीरम्मल अम्मा (Veerammal Amma) अरिटापट्टी (Arittapatti, Tamilnadu) की ओल्डेस्ट पंचायत प्रेसिडेंट (Oldest Panchayat President) हैं. उनके नेतृत्व में, आरिट्टपट्टी गांव को तमिलनाडु सरकार (Tamilnadu Government) ने राज्य के पहले जैव विविधता धरोहर स्थल (Arittpatti First Biodiversity Heritage Site of Tamilnadu) के रूप में चुना गया. साल 2020 में 86 साल की उम्र में पंचायत प्रधान बनने में तीसरी बार में जीत हासिल की थी.
IAS सुप्रिया साहू ने कराया वीरम्मल अम्मा का दुनिया से परिचय
IAS अफसर सुप्रिया साहू (IAS Supriya Sahu), पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग में सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary in the Department of Environment, Climate Change and Forests) हैं, उन्होंने वीरम्मल पाटी (तमिल में दादी) (Veerammal Paati) का वीडियो शेयर किया. पोस्ट के साथ अम्मा को दुनिया से परिचय दिलाया, जिसमें पंचायत प्रमुख की "संक्रमित मुस्कान, असीम उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण" की सराहना की गई.
Image Credits : Yourstory.com
IAS सुप्रिया साहू ने पोस्ट में लिखा, "उनसे मिलकर और उनके साथ आरिट्टपट्टी के विकास के लिए हमारी योजनाओं पर चर्चा करने का सौभाग्य मिला."
वीरम्मल का जन्म, पालन-पोषण और शादी इसी गांव में हुई. उन्होंने अपने युवावस्था में स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) बनाये. अपने नेतृत्व में महिलाओं को कृषि के लिए लोन (CLF Loan) दिलवा कर मदद की. SHG महिलाओं (Women Self Help Groups) के परिवारिक विवादों के समाधान में भी मदद की.
Image Credits : The Times Of India
वीरम्मल कहती है कि "गांव के लिए कुछ करने की इच्छा हमेशा से थी. उनके भाई गांव के विकास के लिए काम करते थे और पति के एक साल के लिए पंचायत के उपाध्यक्ष रहे हैं."
वीरम्मल ने किया गांव का विकास
अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान, वीरम्मल ने चार पानी की टंकियों और पुलों का निर्माण करवाया. केंद्र सरकार (Central Government Schemes 2023) की 'जल जीवन मिशन' योजना (Jal Jeevan Mission scheme) के तहत तीन सौ घरों में पीने का पानी उपलब्ध कराने में मदद की, सड़क की खराब लाइट्स बदलवाई और अब वह आंगनवाड़ी स्कूल पर काम कर रही हैं.
Image Credits : ET Travel World
आर ओडयन, आरिट्टपट्टी के गांव वन समिति  (Village Forest Committee) के प्रमुख कहते है, "गांव पावर पॉलिटिक्स और पितृसत्ता से भरपूर है, वीरम्मल के लिए शिक्षा और सड़कों जैसे क्षेत्रों पर काम करना आसान न था. विरोधी नेता और उनके लोग वीरम्मल के प्रयासों को मात देने के लिए बाधा डालते हैं. सरकारी परियोजनाओं को रोकने या विलंबित करने का प्रयास भी करते हैं."
वीरम्मल कहती हैं, "सालों से वह महिलाओं और गांव के लिए शौचालय, सड़कों, और नए स्कूल के निर्माण के लिए प्रयास कर रही हैं, जहां पर साठ साल पुरानी टूटी-फूटी गांव की प्राथमिक विद्यालयों की संरचनाएं खड़ी थीं."
Image Credits :Sakshi Education
आर ओडयन बताते है कि "गांव में कई पोरम्बोक ज़मीन  (porambok land) है (जो राजस्व रिकॉर्ड के अंतर्गत नहीं आती), और हम प्रगतिशील प्रोजेक्ट्स के लिए इसका उपयोग करने की कोशिश करते हैं. लेकिन प्रतिष्पर्धा कॉम्पिटिटिव कैंडिडेट्स और उनके लोग इन प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ने नहीं देते, क्योंकि वे इस भूमि के अधिकार का दावा करने के साथ गांव के लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं."
Image Credits : The Indian Express
वीरम्मल बताती है कि "यह सच है कि हर जगह राजनीति होती है और यह मुश्किल हो जाता है क्योंकि लोग जानते है कि मैं इस उम्र में काम के लिए मंजूरी लेने के लिए दर-दर नहीं भटक सकती."
वीरम्मल हार मानने वालों में नहीं हैं. हर दिन रोज सुबह पांच बजे उठकर, खुद खाना बनाती हैं. जिस दिन उन्हें पंचायत कार्यालय (Panchayat Office) का काम नहीं होता, उस दिन वह खेत पर काम करती हैं. गांव के लिए शुरू होने वाले हर प्रोजेक्ट में उपस्थित होने के साथ उसे सफल बनातीं हैं. ज़िन्दगी के इस मोड़ पर भी वीरम्मल, गांव के लोगों के लिए, जो कुछ कर सकती हैं, वह सब करना चाहतीं हैं.
महिला एक ऐसा स्तम्भ, जो घर के साथ साथ समाज को संभालती है. इस तरह समाज की प्रगति में महिलाओं का बहुत अधिक योगदान है. जब महिला समाज के लिए काम करती है तो उनकी भागीदारी सबसे ज़्यादा होती है. ऐसे ही नारी शक्ति का एक उदाहरण है दुर्गा शक्ति नागपाल (Durga Shakti Nagpal) जिन्होंने समाज के हित में बिना किसी लालच के काम किया, पर कुछ लोगो को ये बात रास नहीं आयी. इस तरह दुर्गा शक्ति राजनीती का भी शिकार हुई, उन्हें निलंबित भी किया गया पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने समाज के लिए सच्चाई, ईमानदारी और नेकदिली से काम किया. जब उन पर मुश्किलों का तूफान उमड़ा, तब उन्हें जनता का साथ मिला, जिसके आगे पूरा सिस्टम ही हिल गया और उन्हें बहाल करना पड़ा.
दुर्गा शक्ति का जन्म छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) जिले में 25 जून 1985 को हुआ. उनके पिता इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (Indian Statistical Service) में अधिकारी थे जहा उन्हें देश सेवा, ईमानदारी और पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा पदक से सम्म्मानित भी किया गया और उनके दादाजी पुलिस अधिकारी थे, जिनकी दिल्ली के सदर बाजार में 1954 में सेवा के दौरान हत्या कर दी गयी थी. दुर्गा शक्ति का जन्म एक ऐसे घर में हुआ जहाँ उन्हें देश सेवा, समाज के लिए ईमानदारी से काम करना और सच्चाई के पथ पर चलना सिखाया गया.
UPSC (Union Public Service Commission) की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें पंजाब कैडर (Punjab Cadre) मिला और मोहाली (Mohali) में उनकी पोस्टिंग हुई, वहाँ उन्होंने भूमि घोटाले (Land Scam) को उजागर किया. ग्रेटर नॉएडा (Greater Noida) में पोस्टिंग के समय उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाई की जहां उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ ऑपरेशन चला कर 15 लोगो को गिरफ्तार किया और साथ ही 24 डम्पर ट्रक और 300 ट्रॉलियां जब्त की.
वर्ष 2012  में दुर्गा शक्ति नागपाल की पोस्टिंग गौतम बुद्ध नगर में SDM के पद पर की गयी, वहां यमुना नदी से ग्रेवल माफिया (Gravel Mafia) द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था और इसकी भनक दुर्गा शक्ति (Durga Shakti) को लगी, जहा उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए खुद की मौजूदगी में अचानक निरीक्षण किया और 30 ट्रको को जब्त कर लिया और अवैध खनन को जड़ से ही खत्म कर दिया.
ग्रेटर नॉएडा के ही एक गांव में  काम चल रहे मस्जिद निर्माण की दिवार गिराने के आरोप में राजनीतिक कारणों से दुर्गा शक्ति को निलंबित कर दिया गया. उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी जिसमे कहा गया की उन्हें दिवार गिराने का कोई हक़ नहीं था. उनके निलंबन का लोगो ने बड़े पैमाने में विरोध किया जिसमे किरण बेदी जैसे कई जानी मानी हस्तिया और नेता शामिल थे. लोगो का साथ और जनता के समर्थन की वजह से उनका निलंबन 22 सितंबर 2013 को रद्द कर दिया गया और अक्टूबर में कानपुर देहात में जॉइंट मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) के तौर पर नियुक्ति मिली.
आईएएस (Indian Administrative Service) अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) जेंडर एम्पॉवरमेंट (Gender Empowerment)  का जीता जगता उदाहरण है. अपने नाम के अनुरूप ही इन्होंने समाज में में फैली बुराइयों जैसे ग्रेवल माफियों के गैरकानूनी कब्ज़े को खत्म किया, राजनीती का भी शिकार हुई, उन्हें निलंबित भी कर दिया गया पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. दुर्गा शक्ति ने समाज के लिए सच्चाई, ईमानदारी और नेकदिली से काम किया, जब उनपर मुश्किलों का तूफान उमड़ा तब उन्हें जनता का साथ मिला जिसके आगे पूरा सिस्टम ही हिल गया और उन्हें बहाल करना पड़ा.
महिला एक ऐसा स्तम्भ, जो घर के साथ साथ समाज को संभालती है. इस तरह समाज की प्रगति में महिलाओं का बहुत अधिक योगदान है. जब महिला समाज के लिए काम करती है तो उनकी भागीदारी सबसे ज़्यादा होती है. ऐसे ही नारी शक्ति का एक उदाहरण है दुर्गा शक्ति नागपाल (Durga Shakti Nagpal) जिन्होंने समाज के हित में बिना किसी लालच के काम किया, पर कुछ लोगो को ये बात रास नहीं आयी. इस तरह दुर्गा शक्ति राजनीती का भी शिकार हुई, उन्हें निलंबित भी किया गया पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने समाज के लिए सच्चाई, ईमानदारी और नेकदिली से काम किया. जब उन पर मुश्किलों का तूफान उमड़ा, तब उन्हें जनता का साथ मिला, जिसके आगे पूरा सिस्टम ही हिल गया और उन्हें बहाल करना पड़ा.
दुर्गा शक्ति का जन्म छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) जिले में 25 जून 1985 को हुआ. उनके पिता इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (Indian Statistical Service) में अधिकारी थे जहा उन्हें देश सेवा, ईमानदारी और पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा पदक से सम्म्मानित भी किया गया और उनके दादाजी पुलिस अधिकारी थे, जिनकी दिल्ली के सदर बाजार में 1954 में सेवा के दौरान हत्या कर दी गयी थी. दुर्गा शक्ति का जन्म एक ऐसे घर में हुआ जहाँ उन्हें देश सेवा, समाज के लिए ईमानदारी से काम करना और सच्चाई के पथ पर चलना सिखाया गया.
UPSC (Union Public Service Commission) की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें पंजाब कैडर (Punjab Cadre) मिला और मोहाली (Mohali) में उनकी पोस्टिंग हुई, वहाँ उन्होंने भूमि घोटाले (Land Scam) को उजागर किया. ग्रेटर नॉएडा (Greater Noida) में पोस्टिंग के समय उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाई की जहां उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ ऑपरेशन चला कर 15 लोगो को गिरफ्तार किया और साथ ही 24 डम्पर ट्रक और 300 ट्रॉलियां जब्त की.
वर्ष 2012  में दुर्गा शक्ति नागपाल की पोस्टिंग गौतम बुद्ध नगर में SDM के पद पर की गयी, वहां यमुना नदी से ग्रेवल माफिया (Gravel Mafia) द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था और इसकी भनक दुर्गा शक्ति (Durga Shakti) को लगी, जहा उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए खुद की मौजूदगी में अचानक निरीक्षण किया और 30 ट्रको को जब्त कर लिया और अवैध खनन को जड़ से ही खत्म कर दिया.
ग्रेटर नॉएडा के ही एक गांव में  काम चल रहे मस्जिद निर्माण की दिवार गिराने के आरोप में राजनीतिक कारणों से दुर्गा शक्ति को निलंबित कर दिया गया. उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी जिसमे कहा गया की उन्हें दिवार गिराने का कोई हक़ नहीं था. उनके निलंबन का लोगो ने बड़े पैमाने में विरोध किया जिसमे किरण बेदी जैसे कई जानी मानी हस्तिया और नेता शामिल थे. लोगो का साथ और जनता के समर्थन की वजह से उनका निलंबन 22 सितंबर 2013 को रद्द कर दिया गया और अक्टूबर में कानपुर देहात में जॉइंट मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) के तौर पर नियुक्ति मिली.
आईएएस (Indian Administrative Service) अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) जेंडर एम्पॉवरमेंट (Gender Empowerment)  का जीता जगता उदाहरण है. अपने नाम के अनुरूप ही इन्होंने समाज में में फैली बुराइयों जैसे ग्रेवल माफियों के गैरकानूनी कब्ज़े को खत्म किया, राजनीती का भी शिकार हुई, उन्हें निलंबित भी कर दिया गया पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. दुर्गा शक्ति ने समाज के लिए सच्चाई, ईमानदारी और नेकदिली से काम किया, जब उनपर मुश्किलों का तूफान उमड़ा तब उन्हें जनता का साथ मिला जिसके आगे पूरा सिस्टम ही हिल गया और उन्हें बहाल करना पड़ा.
आज़ादी मिले अभी एक साल ही हुआ था. नया भारत, नए सपने, नयी उम्मीदें, हर जगह देखी जा सकती थी. इन्ही सपनों की उड़ान चाह रही थी, कर्नाटक (Karnataka) के कोडागु (Kodagu) जिले के एक छोटे से कस्बे विराजपेट (Virajpet) में पैदा हुई सी.बी.मुथम्मा (C B Muthamma). कूर्ग (Kurg) की वादियों में कोडव (Kodav) शैली के खाने पीने के साथ एक ऐसे परिवार में जन्मी, जहां संस्कृति और पढ़ाई लिखाई का माहौल था. परिवार ने पढ़ाई से कभी रोका नहीं और मुथम्मा ने अपनी स्कूलिंग सेंट जोसेफ गर्ल्स स्कूल, मदिकेरी (Saint Joseph Girls School, Madikeri) से की, आगे की पढ़ाई के लिए चेन्नई (Chennai) गईं और वहां के वुमन क्रिश्चिएन कॉलेज (Women Christian College) से ट्रिपल गोल्ड मेडल (Triple Gold Medal) लेकर अपनी क़ाबलियत को साबित किया. यहीं से उनकी सोच का दायरा बड़ा हुआ. खूब मेहनत की और 1948 में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पहले अटेम्प्ट में पास करने वाली पहली भारतीय महिला (First Indian Women) बनी.
मुथम्मा चाहती तो वह आईएएस (IAS) या आईआरएस (IRS) को भी चुन सकती थी, जैसा उस दौर में महिलाओं के लिए सोचा जाता था, पर धारा के साथ बहना तो उन्होंने सीखा ही नहीं था, इसीलिए चुना इंडियन फॉरेन सर्विस (Indian Foreign Service) जो कि उस समय पुरुष प्रधान पद था. समाज की सोच भी ऐसी ही थी की कोई महिला डिप्लोमेट (Female Diplomat) कैसे हो सकती है? विदेशों में कैसे रहेगी? पुरुष प्रधान क्षेत्र में कैसे खुद को संभालेगी? इन सब सवालों से अलग, वो पितृसत्तात्मक सोच जिसमें पुरुष सोचते है की कोई भी महिला उनके बराबर नहीं है. इन्ही कारणों से उन्हें UPSC इंटरव्यू (UPSC Interview) के दौरान खुद यूपीएससी के चेयरमैन (UPSC Chairman) ने उन पर आईएफएस केटेगरी (IFS Category) को चेंज करने का  दबाव बनाया. लेकिन वो अपनी चॉइस पर डटी रहीं.
इन सबके अलावा शादी का भी दबाव बनाया गया पर उन्होंने अपने करियर को सबसे ज़यादा महत्व दिया और दुनिया समाज के प्रेशर को झेला. जब उन्हें IFS से अलग करने की सारी कोशिशें नाकाम हो गयी तो उनसे एक शपथ पत्र पर भी साइन करवाया गया कि अगर उन्होंने शादी की तो उन्हें इस्तीफा देना होगा. शादी के लिए उन्हें समाज और परिवार वालो के ताने भी सुनने पड़े. मुथम्मा उस दौर में विदेश में काम करना चाहती थी जब अधिकतर महिलाएं विदेश जाने के बारे में सोचती भी नहीं थी. मुथम्मा ने हंगरी (Hungary) और घाना (Ghana) में काम किया और अपनी आखिरी पोस्टिंग नेदरलैंड (Netherland) में भारतीय राजदूत (Indian Ambassador) के रूप में की. अपनी 32 साल की जॉब  के बाद 1982 में रिटायर हुई. Chonira Belliappa Muthamma, एक ऐसा नाम है जिसने हर बाधा को तोड़ कर महिलाओं के लिए आने वाले वर्षों में सिविल सेवा (Civil Services) में चुनौतियों  का सामना करने के लिए प्रेरित किया. वो एक ऐसी डिल्पोमेट (Diplomat) रहीं जिन्होंने विदेशों में अपने कामों के साथ देश में जेंडर इक्वालिटी (Gender Equality) के लिए लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी और जीती भी. सी.बी.मुथम्मा वुमेन एम्पॉवरमेंट (Women Empowerment) की ऐसी मिसाल है जिन्होंने अपनी हिम्मत, व्यक्तित्व और निश्चय से दुनिया में महिलाओं के लिए मिसाल कायम की.
आईएएस (IAS) अफसर किंजल सिंह ने अपने पिता के उस सपने को पूरा कर दिया जो उन्होंने आखरी दम तक देखा. किसी बेटी का अपने पिता के प्रति लगाव इतिहास में दर्ज हो गया. किंजल सिंह की कहानी कोई फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लेकिन यह हकीकत है. किंजल सिंह की कहानी रोमांच, मेहनत, जूनून और ज़िद के साथ दर्द के बीच खड़ी हुई. फादर्स-डे (father's day) पर किंजल सिंह की ज़िंदगी युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं.