दुनिया को भले ही क्रिकेट (Cricket) इंग्लैंड ने दिया हो, लेकिन आज इस खेल पर राज भारत कर रहा है. टेस्ट मैच से लेकर T20 तक, हर तरफ आज भारत का ही डंका बज रहा है. आज, भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है.  तभी तो, जब कोई खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है, तो पूरा देश उसे सपोर्ट करने को एक हो जाता है, और जब वही मैच भारत जीत जाता है, तो देश में मानो दिवाली जैसी रौनक छा जाती है.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) की स्टार बल्लेबाज, ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से देश को एक और जश्न का मौका दे दिया है. उनकी बल्लेबाजी ने ना केवल रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि सभी का दिल भी जीत लिया है.
यह भी पढ़ें - क्यों हार का ठीकरा Cricketers की पत्नियों के सिर फोड़ा जाता है!!!
Mithali Raj के रिकॉर्ड की बराबरी
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA Women Series) अपने लगातार दूसरे शतक के साथ मिताली राज (Mithali Raj) के Women's ODI Cricket में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतकों (Centuries) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने 120 गेंदों में 136 रन बनाए, जिसमें 18 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह उनकी छठी वनडे सेंचुरी थी, जो उन्हें मिताली राज के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बना देती है.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शतक जड़कर एक और खास रिकॉर्ड बना लिया है. उनके इस प्रदर्शन ने टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया और मैच में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई. लगातार दो शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है और स्मृति ने यह कारनामा कर दिखाया. भारत इस सीरीज़ में 3 में से अब तक 2 ODI मैच जीत कर 2-0 की लीड पर है.
इसी के साथ, Women's Cricket के दोनों ही फॉर्मेट की Ranking में Top 5 में जगह बनाने वाली Smriti Mandhana इकलौती एशियाई खिलाड़ी है.
यह भी पढ़ें - दीप्ति शर्मा है भारत की सर्वश्रेष्ट महिला क्रिकेट ऑल राउंडर खिलाड़ी
Cricket Fans ने Social Media पर शेयर की ख़ुशी
स्मृति के इस अद्भुत प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक थीं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने जमकर तारीफ की और उनकी तुलना महान बल्लेबाजों से की, जिसमें जर्सी नं. 18 Virat Kohli सबसे ऊपर रहा.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का यह रिकॉर्ड केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, यह उनके दृढ़ संकल्प, मेहनत और भारतीय महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है. उनकी यह उपलब्धि हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती है. स्मृति ने अपने खेल से यह दिखा दिया है कि मेहनत और जुनून से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - 347 runs के साथ India Women's Cricket Team ने रचा इतिहास
एक ऐतिहासिक पहल में, असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) ने असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (State Rural Livelihoods Mission SRLM) और असम राज्य शहरी आजीविका मिशन (State Urban Livelihoods Mission SULM) के सहयोग से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (India Book of Records) में नाम दर्ज कराकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. असम के स्वयं सहायता समूहों (Assam Self Help Groups SHGs) की 40 लाख से अधिक महिला सदस्यों ने लोकसभा के आगामी आम चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में अपनी सहभागिता देने की शपथ एक ही दिन में एक साथ ली.
यह भी पढ़ें - वोट का अधिकार सबसे ज़रूरी अधिकार !
लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की शपथ
इस अनुकरणीय पहल का उद्देश्य देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बेहतर बनाते हुए; स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा को बनाए रखना था. भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (Systematic Voters Education and Electoral Participation SVEEP) कार्यक्रम के ज़रिये न केवल संख्या के मामले में बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी चुनावी भागीदारी में सुधार करने की परिकल्पना की गई है.
यह भी पढ़ें - ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय, औरन को शीतल करे आपहुं शीतल होए
स्वयं सहायता समूह 'सारथी बैदेव' ने उठाई ज़िम्मेदारी
स्वयं सहायता समूह (Self Help Group SHG) सारथी बैदेव (Sarathi Baideo) की सदस्यों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई और जिला चुनाव कार्यालयों से परामर्श लेते हुए जिला प्रशासन की मदद से विभिन्न सरकारी आउटलेट पर हेल्प डेस्क का संचालन किया.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer), दिसपुर के कार्यालय में आयोजित बैठक में, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (The India Book of Records) के निर्णायक नरविजय यादव उपस्थित थे, जिन्होंने प्रक्रिया का सत्यापन किया और शपथ ग्रहण समारोह के सफल समापन पर रिकॉर्ड की घोषणा की.
यह भी पढ़ें - 2024 चुनाव - पिछले दो दशकों में women voters की हिस्सेदारी सबसे अधिक!
ब्रिक्स सीसीआई वी (BRICS CCI WE), ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS Chamber of Commerce and Industry BRICS CCI) के महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) वर्टिकल ने ब्रिक्स देशों (BRICS Countries) में तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष रिपोर्ट निकली है. न्यू एरा ऑफ़ ब्रिक्स - होराइज़ंस इन टेक एंड बिज़नेस फॉर वीमेन एम्पावरमेंट (New Era of BRICS – Horizons in Tech and Business for Women Empowerment) नाम की रिपोर्ट ब्रिक्स (BRICS) देशों में महिलाओं के लिए प्रौद्योगिकी और उद्यमिता परिदृश्य पर प्रकाश डालती है. 2023 में ब्रिक्स के विस्तार के साथ यह रिपोर्ट तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में लैंगिक समानता (gender equality) के महत्व को रेखांकित करती है. इस रिपोर्ट को शीएटवर्क (sheatwork) और टेकआर्क (techarc) के सहयोग से विकसित किया गया है.
रिपोर्ट में सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals SDGs) को प्राप्त करने के साथ, आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया है. 2023 में ब्रिक्स का विस्तार हुआ, जिसमें दुनिया की 47% से अधिक आबादी और सकल घरेलू उत्पाद (GDP)का 36% शामिल है, जो ब्रिक्स (BRICS) की बढ़ती विविधता और प्रभाव को दर्शाता है. ब्रिक्स (BRICS) देश महिलाओं के तकनीकी सशक्तिकरण (technological empowerment) और उद्यमिता (entrepreneurship) के महत्व को पहचानते हुए लैंगिक समानता (gender equality) के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते है. डिजिटल समावेशिता (Digital inclusivity) को संभावित गेम चेंजर के रूप में देखा गया है.
यह भी पढ़ें - 'भारत में चमकती है नारी शक्ति' UN में बोली राजदूत रुचिरा कांबोज
शीएटवर्क (Sheatwork) और टेकआर्क (Techarc) का सहयोग
ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) की अध्यक्ष (President) और sheatwork.com की संस्थापक (Founder) रूबी सिन्हा के अनुसार, “ यह रिपोर्ट ब्रिक्स देशों में महिलाओं द्वारा प्रौद्योगिकी और उद्यमिता में की गई प्रगति के प्रमाण और आगे किये जाने वाले कामों, दोनों के रूप में कार्य करती है."
टेकआर्क (Techarc) की निदेशक और सह-संस्थापक (Director and Co-founder) डॉ. शहाना कुतुब ने कहा, '' ब्रिक्स सीसीआई वीई 2024 (BRICS CCI WE 2024) रिपोर्ट अवसरों और पर प्रकाश डालती है. महिला उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियाँ, व्यवसाय में महिलाओं के लिए अधिक समावेशी और सहायक वातावरण बनाने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देती है."
ब्रिक्स (BRICS) देशों की स्थिति
ब्राज़ील (Brazil) के उद्यमिता (entrepreneurship) जगत में लगभग 30% व्यवसाय महिलाओं द्वारा संचालित या निर्मित है. ऐसे उद्यम छोटे होते हैं जिनकी वित्तपोषण तक सीमित पहुंच होती है, केवल 9.8% तकनीकी स्टार्टअप महिलाओं द्वारा स्थापित किए जाते है.
रूस (Russia) में तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है, 40% शोधकर्ता महिला है. हालांकि, महिला-स्थापित स्टार्टअप के लिए उद्यम पूंजी कम है.
भारत (India) में महिलाएं एसटीईएम (STEM) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देती है, लेकिन नेतृत्व की भूमिका और उद्यम पूंजी वित्त पोषण तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करती है, उन्हें स्टार्टअप फंडिंग का केवल 0.3% प्राप्त होता है.
चीन (China) में महिला विज्ञान वहां के कुल विज्ञान कार्यबल का लगभग 45% हिस्सा है, जो मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान, अंतरिक्ष अन्वेषण, चिकित्सा, कंप्यूटर विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है.
दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) के तकनीकी दिग्गजों में नेतृत्व की स्थिति में 28% महिला है.
ईरान (Iran) में पिछले तीन दशकों में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो 1990 में 10.5% से बढ़कर 2020 में 16.8% हो गई. पश्चिमी देशों की तुलना में अभी भी कम है, लेकिन यह रुझान लैंगिक भागीदारी (gender participation) में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है.
मिस्र (Egypt) में एसटीईएम (STEM) शिक्षा में लैंगिक विविधता (gender diversity) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति प्रदर्शित कर रहा है, जिसमें 30-35% महिलाएं इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है. इस तरह की प्रगति मिस्र में महिलाओं के लिए बेहतर अवसरों और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करती है, जो व्यापक सामाजिक और आर्थिक उन्नति में योगदान देती है.
यह भी पढ़ें - अंबुजा सीमेंट्स ने महिला सशक्तिकरण के लिए जीता 'सोशल इम्पैक्ट अवार्ड'
इथियोपिया (Ethiopia) में महिलाओं को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काफी कम प्रतिनिधित्व मिला है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों और प्रौद्योगिकी-उन्मुख लघु और मध्यम उद्यमों (Small and Medium Enterprises SMEs) में सीमित उपस्थिति है.
सऊदी अरब (Saudi Arabia) तकनीकी क्षेत्र (tech sector) में महिलाओं की 28% भागीदारी, डिजिटल उद्यमिता (digital entrepreneurship) में उल्लेखनीय प्रगति के साथ, देश में लैंगिक समावेशिता (gender inclusivity)और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है.
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates UAE) देश के सार्वजनिक क्षेत्र (public sector) की नेतृत्व भूमिकाओं (leadership roles) में महिलाओं के 30% प्रतिनिधित्व, एक उल्लेखनीय मील का पत्थर है. यह उपलब्धि विविध और समावेशी नेतृत्व वातावरण को बढ़ावा देने के लिए यूएई के समर्पण को रेखांकित करती है.
रिपोर्ट लगातार लैंगिक अंतर और बाधाओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देती है, महिला उद्यमियों के लिए लक्षित समर्थन (target support), विविधता (fostering diversity) और समावेशिता (inclusivity) को बढ़ावा देने और महिलाओं के बीच एसटीईएम (STEM) शिक्षा को बढ़ावा देने जैसी पहल की वकालत करती है.
यह भी पढ़ें - UN Women की पहलों से महिलाओं को मिल रही पहचान
आज के बदलते दौर में कामयाबी हासिल करने के लिए पुरुषों और महिलाओं का बराबर चलना बेहद ज़रूरी है. इसलिए, दुनिया के विभिन्न देशों में कई संगठन महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. ये संगठन आर्थिक सशक्तीकरण (financial empowerment), शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक भागीदारी, कानूनी अधिकार (women rights) और gender based violence जैसे मुद्दों को सभी के सामने ला रहे हैं. साथ ही महिलाओं के हित में लड़ भी रहे हैं. ऐसा ही एक संगठन है United Nations Women (UN Women).
UN Women, लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित United Nations का एक संगठन है. यह दुनियाभर में विभिन्न programs और पहलों के माध्यम से महिलाओं का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह संगठन खास तौर पर ऐसे देशों के लिए अहम साबित हुआ जहां महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के रस्ते में कई कठिन सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां रहीं हैं. ये प्रयास महिलाओं को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को संबोधित करते हैं.
India में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उठाए मुद्दे
भारत में UN Women ऐसे programs का समर्थन करती है जिनका उद्देश्य कौशल विकास, उद्यमिता और नौकरी के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाना है. इसमें महिलाओं को economy में भागीदारी बनने, वित्तीय सेवाओं और बाजारों तक उनकी पहुंच में सुधार करने और gender equality को सुनिश्चित करने के प्रयास शामिल हैं.
साथ ही, यह gender based violence का मुकाबला करने के लिए कानून और policies में सुधारों की मांग रखते है. महिलाओं के rights के लिए अभियानों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना और लोगों के लिए स्वास्थ्य देखभाल और counselling जैसी सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना भी इन ज़िम्मेदारियों का हिस्सा है.
SHGs महिलाओं के लिए वरदान  से कम नहीं हैं. उनके आत्मनिर्भर बनने कि एक lottery ticket हैं और आज सरकार भी हर तरीके से इस lottery ticket को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं ला रहीं हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि Women Empowerment की भावना आज हर महिला को अपने सपने साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं.
जब यही भावना लालच में बदल जाये, तब सम्पूर्ण काम व्यर्थ हो जाता है.
ऐसा ही हुआ है जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में संचलित हो रहे Self Help Group में.
हुआ ये कि पूर्व ग्राम सचिव ने गलती से गलत account में 56000 सरकारी राशि जमा कर दी. Investigation में पता चला की धनराशि SHG के account में जमा हुई है, परन्तु सरकारी राशि को वापस ना लौटाने के लिए पूर्व सचिव ने SHG की अध्यक्ष और सचिव पर 56000 रूपये  गबन करने का आरोप लगाया है. पूर्व अध्यक्ष ने जांच की मांग की.
बात सिर्फ रुपयों की नहीं है, बात है यहां साफ नियत की, ईमानदारी की, सच्चाई की. यह एक प्रश्न उठता है कि क्या Self Help Group की Credibility पर भरोसा किया जा सकता हैं ?
आज देश में लाखों महिला SHGs है जो समाज और सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर एक नए आत्मनिर्भर INDIA को जन्म दे रहीं हैं.
और ये कहना गलत नहीं होगा की सिर्फ एक या दो Cases पढ़ कर हम SHGs पर विश्वास ना करे, क्योंकि आज इन्ही groups के कारन महिलाएं आज सशक्त हो रहीं हैं और Indian Economy को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहीं हैं.
भारत (India) में आबादी का एक बड़ा हिस्सा कई तरह की आर्थिक कमज़ोरियों से जूझ रहा है. बैंकिंग, बीमा, क्रेडिट जैसी वित्तीय सेवाओं (financial services) तक आसान पहुंच न होने की वजह से आर्थिक चुनौतियां बढ़ जाती हैं और गरीबी (poverty) के चंगुल से निकल पाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए, सरकार वित्तीय सेवाओं को, समाज के इन वंचित वर्गों के पास लाने के लिए कई कोशिशें कर रही है.
ऐसी ही एक कोशिश है माइक्रोइंश्योरेंस (Microinsurance), जिसकी मदद से कम आय वर्ग (low income group) के लोगों को बीमा की सुविधा देकर वित्तीय रूप से खुद को सुरक्षित रखने का मौका मिलता है.
क्या है माइक्रोइंश्योरेंस ?
Image Credits: Investopedia
एक बच्चा अपनी पॉकेट मनी को गुल्लक में जमा करता रहता है ताकि अचानक आई ज़रुरत पूरी हो सके (What is microinsurance?). माइक्रोइंश्योरेंस भी कुछ ऐसी अचानक आई ज़रूरतों से निपटने के लिए इस्तेमाल में आता है. स्वास्थ्य परेशानी सामने आ जाने, फसल बर्बाद हो जाने, या किसी तरह का हादसा हो जाने पर माइक्रोइंश्योरेंस आर्थिक मदद करता है. इसका फायदा लेने के लिए योजना को खरीदना पड़ता है, बिलकुल वैसे ही जैसे आप घर का कोई सामान खरीदते हैं. इस तरह के बीमा को इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (IRDAI) रेगुलेट करती है.
माइक्रोइंश्योरेंस जनरल बीमा (General insurance) और जीवन बीमा (Life Insurance) दोनों श्रेणियों में लिया जा सकता है. माइक्रोइंश्योरेंस, सामान्य इंश्योरेंस (Insurance) की तरह ही आर्थिक सहायता (financial assistance) देता है, फर्क इसकी कवरेज राशि में है, जो कि 50 हज़ार रुपये के बराबर या उससे कम होती है. इसके ज़रिये, कम आय वाले लोग भी बीमा ले सकते हैं, जिनके लिए पारंपरिक बीमा लेना मुश्किल है.
Image Credits: RBAF
LIC की माइक्रो इंश्योरेंस योजनाएं (LIC’s Micro Insurance Plan) बीमा, निवेश और टेंशन फ्री जीवन की चाबी है. इसी तरह मार्केट में कई माइक्रो इंश्योरेंस योजनाओं के ऑप्शन्स मिल जायेंगे, अपने बजट के हिसाब से इन्हें खरीदा जा सकता है.
माइक्रोइंश्योरेंस पॉलिसी गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों (self help groups) और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (micro finance institutes) के ज़रिये से ली जाती है. SHG लिंक्ड LIC (SHG linked LIC) से जुड़कर सदस्यों के जीवन में सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण (socio-economic empowerment) को बढ़ावा मिलता है.
माइक्रोइंश्योरेंस के प्रकार
Image Credits: The Newsminute
माइक्रोइंश्योरेंस (types of microinsurance) 5 तरह के हो सकते हैं- स्वास्थ्य माइक्रोइंश्योरेंस, लाइफ माइक्रोइंश्योरेंस, टर्म माइक्रोइंश्योरेंस, प्रॉपर्टी माइक्रोइंश्योरेंस, और पेंशन माइक्रोइंश्योरेंस.
स्वास्थ्य माइक्रोइंश्योरेंस (Health Insurance) से इलाज करवाने, अस्पताल में भर्ती होने, और दवाइयों के खर्च में आर्थिक मदद मिलती है.
लाइफ माइक्रोइंश्योरेंस (Life Insurance) से कमाने वाले के गुज़र जाने पर परिवार को आर्थिक मदद मिलती है.
टर्म माइक्रोइंश्योरेंस (Term Microinsurance) घातक चोट या दुर्घटना के बाद मदद करती है.
प्रॉपर्टी माइक्रोइंश्योरेंस (property microinsurance) चोरी या प्राकृतिक आपदा की वजह से संपत्ति को हुए नुकसान के लिए कवरेज देती है.
पेंशन माइक्रोइंश्योरेंस (pension microinsurance) से बुढ़ापे में धीरे-धीरे या एकमुश्त में, जमा पूंजी से आर्थिक मदद मिलती है.
माइक्रोइंश्योरेंस क्यों है जरूरी ?
Image Credits: ABP News
भारत में करीब 14 करोड़ 57 लाख लोग गरीबी रेखा से नीचे रहने पर मजबूर हैं. इनके पास वित्तीय सुरक्षा (financial security) की कमी होती है जिसकी वजह से स्वास्थ्य और दूसरी सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल हो जाती है.
माइक्रोइंश्योरेंस योजना अचानक आई समस्या से निपटने में मदद करती है. इसे खरीदने के लिए काफी कम दस्तावेज़ों की ज़रुरत होती है और इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से खरीदा जा सकता है. इससे छोटे हादसों, बीमारियों, मृत्यु और दूसरी आपदाओं के खिलाफ सुरक्षा मिलती है. इससे संपत्ति और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता कम हो जाती है और साथ ही फाइनेंशियल इन्क्लूशन (financial inclusion) को भी बढ़ावा मिलता है.
विगत 3-4 सालों में जिस महामारी ने पूरी दुनिया को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से चपेट में लिया, वह है कोरोना महामारी और इस महामारी से उबरने में जो सबसे कारगर सिद्ध हुआ वह है "योग". योग (yoga) ही एक मात्र ऐसी विधा है जिसके माध्यम से व्यक्ति का शारीरिक-मानसिक विकास संभव है. यदि उच्च पढ़ाई या जानकारी लेना हो तो जनसामान्य विदेश जाने की सोचते हैं, लेकिन जब बात आती है योग की, योग के मूल को जानना हो, योग की जड़ें समझना हो तो पूरी दुनिया की निगाहें हमारे देश पर आ टिकती है. क्यूंकि योग भारत (India) में जन्मा है. यही वजह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) 21 जून की घोषणा और पालन का श्रेय भारत की इस विधा को जाता है. यदि इस योग को हम जीवन का हिस्सा बना लें तो जीवन ऊर्जा से तो भर ही जाएगा लेकिन जीवन जीने की कला भी आ जाएगी.
योगमुद्रा में पूजा शर्मा (फोटो क्रेडिट :रविवार विचार)
मन की धैर्यता की चाबी योग
योग हमारे जीवन को सरलता की ओर ले जाता है. योगमयी होने पर मन की उलझने खत्म हो जाती है. जीवन में नियमितता आती है, अनुशासन आता है, संयम आता है, मन को साधा जा सकता है. ऐसा नहीं है कि योग में  होने पर जीवन में समस्याएं, उलझने या परेशानियां नहीं होंगी. नहीं.....समस्याएं तो जीवन का हिस्सा है जो हमेशा बनी रहेंगी लेकिन योग में होने पर आप समस्याओं के बारे में नहीं, समाधान के बारे में सोचने के बारे में प्रेरित करता है. समाधान खोजते है,जो सकारात्मक होते है . यही योग है . हम इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं. मान लीजिए हमें  कार से किसी दूसरे शहर जाना है, लेकिन हम रास्ता नहीं जानते तो हम हम इधर-उधर से रास्ता पूछ कर, भटक कर, कुछ अनुमान लगा कर दूसरे शहर जैसे-तैसे पहुंचते है. परंतु यदि हम गूगल नेविगेशन (mobi.e app) की सहायता लें तो हम आसानी मंज़िल तक पहुंच ही जाएंगे, ठीक उसी तरह से योग हमारे जीवन में सहायता करता है और हम हमारी स्वस्थ  शरीर (healthy body) की मंज़िल तक पहुंचता है.
योगमुद्रा में पूजा शर्मा (फोटो क्रेडिट :रविवार विचार)
योग में अनेक विधाएं है. उनमें से एक मुख्य है प्राणायाम. प्राणायाम शब्द प्राण और आयाम से मिलकर बना है. सामान्यतः प्राणायाम शब्द का अर्थ माना जाता है कि सांसों का विस्तार करना. तो क्या प्राण का अर्थ सांस है? नहीं. क्यूंकि सांसें तो नैसर्गिक है. प्राकृतिक देन और सहज प्रक्रिया है. इसीलिए प्राणायाम में प्राण का अर्थ हुआ वह शक्ति जो हमें जीवन देती है. हमें ऊर्जा देती है.जो हमारे जीवन को चलायमान रखती है, उस 'संजीविनी शक्ति' का विस्तार करना ही प्राणायाम है. प्राणायाम के द्वारा शुद्ध वायु फेफड़ों के एक-एक वायु कोश तक पहुंचती है तथा साथ ही शरीर के विषाक्त और विकार को बाहर लाती है.
योगमुद्रा में पूजा शर्मा (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
योग के लिए जगह नहीं, मन चाहिए
अक्सर लोग उत्साह में योग शुरू करते हैं. महंगे-महंगे मेट और साधन खरीदते हैं. कुछ दिन के बाद यह प्रेक्टिस छोड़ देते हैं. योग के लिए जगह नहीं बल्कि मन चाहिए. यदि आप व्यस्त हैं तो ऑफिस में कुछ समय निकाल कर भी सहज योग कर सकते हैं. घर बड़ा होना जरुरी नहीं कुछ साफ-सुधरी जगह पर आसन लगा कर ध्यान कर सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि कोई भी 21 दिन किया गया अभ्यास आदत बन जाता है. आप इसे आदत बनाइए. आप ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन की संजीविनी को पा लेंगे.
यदि आप अधिक समय न दें सकें तो इतना तो कर ही सकते हैं-
* सहज बैठ कर आंख बंद करें. गहरी सांसें लें. बहुत आहिस्ता से लें और छोड़ें.
* ॐ का गहरा उच्चारण करें. यह नाभि तंत्र तक असर डालता है.
* आप कुछ देर मौन रहना सीखें. यदि विचार आते यहीं तो फ़िक्र न करें. कुछ समय बाद मन स्थिर होने लगेगा.
* बीपी,शुगर या माइग्रेन,अपच,कांस्टिपेशन है. सामान्य पानी पीकर करें लाभ होगा.
* ध्यान से उठें तो सकारात्मक सोचें. खुद को स्वस्थ महसूस करें.
* अथ्रॉइटिस है तो कलाई,घुटने सहित कमर, पैर के पंजे और एड़ी को हल्की गति से घुमाएं.
* योग एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें. कई बार मन से अधिक योग शरीर के लिए परेशानी कर सकता है.
"जब भी मैं हवाईजहाज देखती थी, हमेशा सोचती थी, की एक दिन मैं भी इसे उडाऊंगी." यह कहा, ग्यारवी क्लास में पढ़ रहीं कली ने, जिसे बड़ा होकर पायलट बनना है. Science (विज्ञान) की इस छात्रा के सपने जितने बड़े है, उतनी ही लगन और चमक दिखती है इसकी आंखों में. दूसरी तरफ एक और बेटी जिसका नाम अंशिका है, वो भी स्कूल जाती है और बड़ी होकर डॉक्टर बनाने का सपना देखती है. अंशिका की माँ ने बहुत छोटी उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन वो अपनी बेटी को हर वो सुख देना चाहती है जिसकी वो हक़दार है. अंशिका और कली दोनों की कहानियां, किसी को भी काम करने के लिए प्रेरित कर दे. यह दोनों Pardada Pardadi Educational Society की छात्राएं हैं जो गरीब परिवार की बेटियों को पढ़ाती है. उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव अनूपपुर में रहती है ये दोनों बेटियां. प्रधानमंत्री की महिला और बेटियों के लिए बनाई गयी योजनाओं की कामियाबी को दर्शाती है इन बच्चों की कहानी.
भारत सरकार जब से इस देश में कार्यरत है, उन्होंने महिला साक्षरता और सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बनाया है. चाहे वो 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना' हो, 'प्रधानमंत्री आवास योजना' हो, या, 'प्रधानमंत्री जन-धन योजना', हर योजना ने 9 सालों में सिर्फ महिला सशक्तिकरण और कल्याण का परचम लहराया है. माध्यमिक शिक्षा में लड़कियों के दाखिले का प्रतिशत 75.51 प्रतिशत से बढ़कर 79.46 प्रतिशत हो गया. प्रधानमंत्री की वित्तीय सलाहकार परिषद की सदस्य शमिका रवि कहती हैं- "देश के स्कूलों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़को से काफी बेहतर रहता है." राजनीतिक विश्लेषक और शोधकर्ता डॉ मनीषा प्रियम का मत है- "शिक्षा नीति के लक्ष्य तभी पूरे होते हैं जब सरकारें लड़कियों, महिलाओं और सुविधाहीन सामाजिक वर्गों पर विशेष ध्यान देती हैं."
अपोलो अस्पताल की संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ संगीता रेड्डी कहती हैं कि- " मुझे सबसे ज्यादा इस बात का गर्व है जागरूकता बढ़ने से माध्यमिक शिक्षा में जहां पहले 76 प्रतिशत लड़कियों के नाम लिखे थे, वह अब बढ़कर 84 प्रतिशत हो गए हैं." सरकार महिलाओं को self help group से जोड़ने पर बहुत ज़ोर देती है. इन समूहों का हिस्सा बनकर लाखों महिलाओं की ज़िन्दगी बदल चुकी है. उत्तर प्रदेश की महिलाऐं समूह से जुड़कर नौकरी कर रही है जिनसे उन्हें अपने परिवार को चलाने में काफी आसानी हो रही है. छात्रा कली की मां ने बताया- "मैं SHG से जुडी हुई हूं. इसी कारण मुझे शौचालय की साफ-सफाई का काम मिला. आज मैं छह हजार रुपये कमा लेती हूं." SHG की सदस्य रानी सिंह कहती हैं- "फायदा हो रहा है और इसीलिए हमने कुछ जानवर खरीद लिए है. अच्छी खासी कमाई भी हो रही है."
Image Credits: Effectiveness Consortium on Women's Groups
India Sanitation Coalition और Rothschild and Company, India की चेयरपर्सन नैना लाल किदवई ने कहा- "जो सबसे खास चीज हमने हासिल की है वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए हुई है, जिसमें लगभग चार लाख ग्रामीण महिलाओं के SHGs को प्रशिक्षण के जरिए मदद की गई. इस मिशन ने गरीब और वंचित समुदायों की 8.7 करोड़ महिलाओं के 81 लाख self help group तैयार किये गए. SHG का यह अभियान को देश को बदलने में बहुत अहम भूमिका निभाएगा. हमारे SHGs जितने मजबूत होंगे उतना ही माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं के लिए उन्हें कर्ज देना आसान हो जाएगा क्योंकि माइक्रोफाइनेंस ज्यादातर SHGs के जरिए ही दिया जाता है."
डॉ संगीता रेड्डी कहती हैं- "SHG आंदोलन से महिला सदस्यों की संख्या बढ़ रही है और उनको मजबूत नेतृत्व भी मिल रहा है. प्रधानमंत्री का बहुत मशहूर बयान है कि भारत केवल महिला विकास पर नहीं बल्कि महिलाओं की अगुवाई में विकास पर ध्यान दे रहा है." एक महिला जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण आज एक घर में रह रही है बताती है- "SHG वालों की तरफ महिलाएं आई और मेरा नाम योजना के तहत लिख कर ले गयी. तब हमें यह मकान मिला. टॉयलेट भी सरकार की तरफ से बना." सरकार ने पहले कुछ सालों में ही 10 करोड़ शौचालय बनवाए और इसके बाद data सामने आया कि औरतों के ऊपर होने वाले क्राइम में बहुत भारी बदलाव और गिरावट आई. SUGAR कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक (Co-Founder) विनीता सिंह कहती हैं कि- "यह पक्का है कि अगले 10 साल में महिला नेतृत्व एक्सप्लोड होने वाला है. मेरी जैसी कई इंटरप्रेन्योर 10 साल पहले सोच नहीं सकती थीं कि अपना खुद का बिजनेस बनाकर बड़ा करें." भारत देश में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू कि गयी सारी योजनाएं महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. यह सच है कि अभी बहुत बदलाव की गुंजाईश है, लेकिन जिस गति से महिलाएं सशक्तिकरण की और बढ़ रही है, वह बहुत सराहनीय है.
अक्सर खिलाड़ी सिर्फ़ ऑन ग्राउंड ही नहीं, अपनी निजी ज़िन्दगी में भी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि करोड़ों की प्रेरणा बन जाते हैं. ऐसा ही एक नाम है अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकिता श्रीवास्तव (Ankita Srivastava) का. भोपाल की अंकिता अंतर्राष्ट्रीय एथलीट (International Athlete) है जिसने ओलंपिक संघ द्वारा वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स (World Transplant Games) में भारत (India) के लिए लॉन्ग जम्प (Long Jump) और बॉल थ्रो (Ball Throw) में 2 गोल्ड मेडल (gold medal) और 100 मीटर रेस में 1 ब्रॉन्ज़ मेडल (Bronze Medal) जीता था. 28 साल की अंकिता वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, अंतर्राष्ट्रीय एथलीट, लिवर डोनर (Liver doner), इंटरप्रेन्योर, टेड एक्स स्पीकर है. भारत में 40 अंडर 40 एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स उद्योग में प्रवेश करने वाली वे सबसे कम उम्र की लड़की भी है.
Image Credits: Ankita Shrivastava/Facebook
आईपी, मीडिया, एंटरटेनमेंट और एडटेक बिजनेस में एक सीरियल एंटरप्रेन्योर के रूप में, अंकिता आठ ब्रांड शुरू कर चुकी है. उनका नाम  इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में है. उन्हें टॉप वर्ल्ड वीमेन लीडर्स, वीमेन इन बिज़नेस, एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स, नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवार्ड 2019 सहित कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है. एथलीट अंकिता ने जितना नाम मैदान पर कमाया उससे कहीं ज़्यादा सम्मान अपनी मां को लिवर डोनेट कर कमा चुकी है.
2014 में अंकिता की मां एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, जिसकी वजह से उनके लिवर ने काम करना बंद कर दिया. उस समय लिवर डोनेट या ट्रांसप्लांट (Liver transplant) के बारे में कम ही लोगों को पाता था. वे कुछ भी कर के अपनी मां की तकलीफ कम करना चाहती थी. उन्होंने लिवर डोनेट करने की इच्छा जताई, पर वे जब सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी और उनका वज़न 50 किलो ही था. घर वालों और डॉक्टरों ने 7 साल इंतजार करने को कहा.
Image Credits: Organ India
18 साल की होने पर उन्होंने अपनी मां को लिवर डोनेट किया. उस समय भी परिवार वालों ने ऐसा करने से मना कर दिया. पर मां के प्रति उनके लगाव ने उन्हें लिवर डोनेट करने की हिम्मत दी. अंकिता ने अपना 74 % लिवर डोनेट किया. दिल्ली में ऑपरेशन हुआ, लेकिन फिर भी उनकी मां नहीं बच सकी. अंकिता कहती है, "वो आज भी मेरे साथ हैं. मैं उनका अंश हूं और मेरा अंश उनमें समा गया था."
मां के गुज़र जाने के सदमे ने अंकिता को कई दिनों तक ICU में रखा. अंकिता पहले से ही बास्केटबॉल और स्विमिंग की नेशनल चैंपियन थी. उन्होंने हिम्मत जुटाई और सदमे से उभरने के लिए स्पोर्ट्स का सहारा लिया. फिर जो कुछ उन्होंने अचीव किया वे अखबार के फ्रंट पेज की हैडलाइन बन गई. वे आगे ऑर्गन डोनर्स के लिए काम करना चाहती है. कुछ चीज़े हमारे कंट्रोल में नहीं होती, जैसे किसी अपने का गुज़र जाना. ऐसे में, उनकी यादों को ज़िंदा रख, उनसे हिम्मत लेकर आगे बढ़ने का ही ऑप्शन बचता है. अंकिता ने पहले उन्हें लिवर डोनेट करने की हिम्मत की, और उनके गुज़र जाने के बाद वापिस ज़िंदगी जीने की. उन्होंने साबित कर दिया कि अपने सब्र और हिम्मत से मुश्किल से मुश्किल जंग जीती जा सकती है.