भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) की कुछ अदाकाराएं (Indian Actresses) ऐसी हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी के बल पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. एक्ट्रेस प्रिया मणि (Actress Priyamani) भी उन्हीं नामों में से एक है. उन्होनें ना सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में बल्कि एक working woman के रूप में भी सभी को inspire किया है. वे भारतीय सिनेमा में उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपने करियर को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.
महिलाओं के लिए बनी Priyamani इंस्पिरेशन
Priyamani ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में तेलुगु फिल्म 'Evare Atagaadu' से की थी. इसके बाद उन्होंने कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया. उनकी versatility और dedication ने उन्हें हर भाषा के दर्शकों का चहेता बना दिया.
Priyamani ने 2017 में मुस्तफा राज से शादी की. उनकी शादी कई controversies से गुज़री. यहां तक की लोगों ने तो उनके करियर के ख़त्म होने तक का दावा कर दिया था, लेकिन उन्होंने सभी आलोचनाओं को गलत साबित कर दिया और अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया.
दरअसल, आमतौर पर शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर थोड़ा धीमा पड़ जाता है, लेकिन Priyamani ने इस धारणा को तोड़ते हुए यह साबित किया कि शादी के बाद भी एक अभिनेत्री अपने करियर में उत्कृष्टता हासिल कर सकती है. उन्होंने अपनी शादी के बाद भी कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में काम किया और दर्शकों को अपनी अदाकारी से प्रभावित किया.
Priyamani with Shah Rukh Khan in Chennai Express (Image Credits - Bhaskar)
Article 370 और The Family Man से मिली बड़ी सफलताएं
देखा जाए तो Priyamani को दुनियाभर में पहचान उनकी शादी के बाद किये गए प्रोजेक्ट्स से मिली. Priyamani की खास भूमिकाओं में से एक थी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में सुचित्रा की भूमिका. इस सीरीज में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. आज पूरी दुनिया में लोग इस सीरीज़ के दीवाने हो गए हैं और इसके सीज़न्स का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं.
इसके अलावा, Priyamani ने फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने कश्मीर मुद्दे को एक नई दृष्टि से पेश किया. उनकी संवेदनशील और प्रभावशाली अदाकारी ने इस फिल्म को खास बना दिया. इस फिल्म में उनके रोल राजेश्वरी स्वामीनाथन ने अलग पहचान बनाई और राष्ट्र सेवा में महिलाओं की भूमिका को एक शक्तिशाली चेहरा दिया.
Priyamani की हालिया फिल्म 'मैदान' (Maidaan) में भी उनकी भूमिका बेहद खास है. इस फिल्म में वे एक फुटबॉल कोच की पत्नी की भूमिका में नजर आईं, जो उनके लिए एक नया अनुभव था. उनकी अदाकारी ने दर्शकों को फिल्म के हर पल से बांधे रखा.
Priyamani in Article 370 (Image Credits - Times of India)
Awards के साथ जीते लोगों के दिल भी
Priyamani ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं. उन्हें 2006 में फिल्म 'Paruthiveeran' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस (National Film Award for Best Actress) से नवाजा गया. इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards) और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीते हैं. उनकी अभिनय क्षमता और समर्पण ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत स्थान दिलाया है.
Priyamani भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा और समर्पण से न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि अपने दर्शकों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई है. उनकी कहानी और उनके द्वारा निभाए गए किरदार हर कलाकार के लिए एक प्रेरणा है.
भारतीय सिनेमा (Indian cinema) को कई बेहतरीन फिल्मों की सौगात देने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे (Satyajit Ray) का नाम देश के महान निर्देशकों की सूची में सबसे पहले आता है. सफल निर्देशक होने के साथ वह एक महान लेखक, कलाकार, चित्रकार, फिल्म निर्माता, गीतकार और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी थे. उन्होंने फिल्म जगत को पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूरसंसार और चारूलता जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं. उनके द्वारा बनाई गई 37 फिल्मों ने दुनियाभर में उन्हें फेमस कर दिया.
Image credits: Amar Ujala
सत्यजीत रे की फिल्में सरल लेकिन शक्तिशाली हैं. रीजनल फिल्म होने के बावजूद, इन फिल्मों की अपील सरहद और भाषा के सारे बंधनों को तोड़ती थी. उनकी फिल्मों में चित्रित ग्रामीण या शहरी महिलाओं के किरदार विस्तृत होते, उनमे असीम क्षमताएं होती, और उनके व्यक्तित्व के कई पहलु होते. सत्यजीत रे ने फिल्मों में महिलाओं को कुछ इस तरह दर्शाया कि स्क्रीन पर वे कभी पुरुषों की तुलना में कमतर नहीं लगती, और न ही पुरुषों से अपनी जगह बनाने के लिए लड़ती दिखाई देतीं.
वैसे तो उनकी सारी ही फ़िल्में बेहतरीन है, लेकिन इन सात फिल्मों की बात कुछ और है. इन फिल्मों के किरदार मेनस्ट्रीम सिनेमा के 'मेल गेज़' से दूर नज़र आते हैं. वाकई में, इन फिल्मों की महिलाएं सिनेमा वाली ट्रेडिशनल 'हीरोइन' के दायरे में नहीं आ सकती.
यह भी पढ़ें - मेरी फिल्म के female characters strong होते है- Meghna Gulzar
महानगर (द बिग सिटी – 1963)
Image Credits: Bolly spice
जया बच्चन की डेब्यू फिल्म नरेंद्रनाथ मित्रा की एक लघु कहानी पर आधारित है. इस फिल्म में बंगाली परिवार से आई मिडिल क्लास महिला की नौकरी की शुरुआत को दर्शाया गया है. ये फिल्म शहरी जीवन में सामाजिक-आर्थिक बदलावों का चित्रण है, जिसे आरती के ज़रिये दिखाया गया है. वे अपने बड़े परिवार के खर्चों को बांटने के लिए गृहिणी से कामकाजी पत्नी बन जाती है. ससुराल वाले और पति इस कल्चरल शॉक से उभरने के लिए संघर्ष करते नज़र आते हैं. काम और निजी ज़िंदगी में तालमेल लाने के संघर्ष को दिखाया है.
देवी (देवी – 1960)
Image Credits: Scroll.in
प्रोवत कुमार मुखोपाध्याय की एक लघु कहानी पर आधारित यह फिल्म 19वीं सदी के ग्रामीण बंगाल पर आधारित है. देवी भारतीय समाज में महिलाओं के उत्पीड़न को दिखाती है. ये 17 साल की लड़की की कहानी है जिसे देवी काली का अवतार माना जाता है. उसे पूजा जाता है, लेकिन जल्द ही ये सब उसे बोझ लगने लगता है. शर्मिला टैगोर का किरदार अंधविश्वास और शोषण को दिखाता है.
यह भी पढ़ें - अपनी फिल्मों में महिला किरदारों को नया रंग देते अनुराग कश्यप
तीन कन्या (तीन लड़कियां – 1961)
Image credits: Times of India
रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों पर आधारित तीन शॉर्ट फिल्मों का एक सेट है. तीन अलग-अलग किशोरी महिला नायकों के अन्तरद्वन्द्व को दर्शाया गया है. पहली शॉर्ट फिल्म पोस्टमास्टर युवा अनाथ लड़की, रतन (चंदना बनर्जी) के बारे में है, जो गांव के पोस्टमास्टर के घर में नौकरानी के रूप में काम करती है, जो उसे पढ़ना-लिखना सिखाता है. दूसरी कहानी मोनिहारा (द लॉस्ट ज्वेल्स) है, जो एक ऊबी हुई विवाहित महिला, मणिमालिका (कनिका मजूमदार) के बारे में एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है. वे एक बड़ी हवेली में अकेली रहती है. तीसरी फिल्म समाप्ति (द कन्क्लूजन), एक लापरवाह लड़की, मृणमयी (अपर्णा सेन) की कहानी है, जो झूलों पर समय बिताती है और गिलहरी का पीछा करती है. फिल्म में उसका विद्रोही किशोरी से प्यार में पड़ी महिला के रूप में परिवर्तन दिखाया गया है.
चारुलता (द लोनली वाइफ – 1964)
Image credits: MUBI
बंगाली लेखक रवींद्रनाथ टैगोर के उपन्यास नस्तानिरह (द ब्रोकन नेस्ट) पर आधारित, यह फिल्म एक अकेली गृहिणी के बारे में है. वो एक ऐश-ओ-आराम की ज़िंदगी जीती है, पर हद से ज़्यादा कामकाजी पति से नज़रअंदाज़ होने का दुःख उसे परेशान करता रहता है. युवा चचेरे भाई का आना उसकी ज़िंदगी में महत्वाकांक्षाओं को जगा देता है. फिल्म चारुलता की उलझनों, असंतुष्ट शादी, और रिश्तों में टकराव की भावनाओं को दिखाती है.
यह भी पढ़ें - Women of My Billion (WOMB) - महिलाओं के संघर्षों और सपनों की कहानी
घारे-बैरे (द होम एंड द वर्ल्ड – 1984)
Image credits: Satyajit Ray org
घारे-बैरे को रवींद्रनाथ टैगोर के उपन्यास से उसी शीर्षक के साथ रूपांतरित किया गया है, जिसे स्वदेशी आंदोलन की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है. राष्ट्रवाद के विषयों और महिलाओं की भूमिका को दिखाया गया है. फिल्म की नायिका, स्वातिलेखा सेनगुप्ता द्वारा अभिनीत, बिमला अपने पति के प्रति वफादारी और एक क्रांतिकारी नेता के प्रति अपने प्रेम को लेकर असमंझस में नज़र आती है. फिल्म में बिमला का किरदार, स्वतंत्रता संघर्ष में महिलाओं के चुनौतियों और पुरुषों के साथ उनके जटिल संबंधों पर प्रकाश डालता है.
पाथेर पांचाली (सांग ऑफ़ द लिटिल रोड - 1955)
Image credits: IMDb
यह फिल्म सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है जो विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के एक बंगाली उपन्यास पर आधारित है. यह अपू और उसकी बड़ी बहन दुर्गा के बचपन के इर्द-गिर्द घूमती है. महिला पात्रों को काफी सावधानी से दिखाया गया है. बड़ी बहन, दुर्गा (उमा दासगुप्ता) को देखभाल करने वाली और प्रकृति से प्रेम करने वाली जिज्ञासु लड़की बताया गया है. मां, सरबोजया (करुणा बनर्जी) को पहली दो फिल्मों में गरीबी से जूझ रहे ग्रामीण जीवन में अपनी गरिमा बनाये रखते हुए दिखाया गया है. पत्नी, अपर्णा (शर्मिला टैगोर), अपू के जीवन में खुशहाली लाती है और अपने पति के सिगरेट के पैकेट पर धूम्रपान काम करने का संदेश लिखती हुई दिखाई देती है.
अरण्येर दिन रात्रि (डेज़ एंड नाइट्स इन द फ़ॉरेस्ट - 1969)
Image credits: Life beyond Numbers
सुनील गंगोपाध्याय के एक बंगाली उपन्यास पर आधारित,अरण्येर दिन रात्रि में दोस्तों के शहर छोड़ वन आने के बाद बदलती परिस्थितियों को दर्शाया गया है. अपर्णा बुद्धिमान, संतुलित और ईर्ष्यालु स्वभाव की है, जो अपनी सेक्शुअलिटी के साथ प्रयोग करने से पीछे नहीं हटती. उनके किरदार को दूसरे पारंपरिक महिला किरदारों से ज़्यादा मज़बूत और प्रभावशाली बताया गया है.
रे की फिल्में अपने समय से काफी आगे होती थीं. रे की फिल्मों ने 'आदर्श' भारतीय महिला की धारणा को चुनौती दी, जिन से विनम्र,आज्ञाकारी और आत्म-बलिदानी होने की उम्मीद की जाती थी. उनके महिला किरदार सफल, स्वतंत्र, और प्रभावशाली होते थे, जो अपने मन की बात कहने से नहीं डरते. सत्यजीत रे की फिल्मों में महिलाओं का चित्रण क्रांतिकारी था जिसका भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव पड़ा. भारतीय सिनेमा में रे का योगदान बहुत बड़ा था. रे की फ़िल्में, फिल्म निर्देशकों को उनके काम में लैंगिक भूमिकाओं और सामाजिक मुद्दों की जटिलताओं को सामने लाने के लिए प्रेरित करती रहेंगी.
भारतीय सिनेमा (Indian cinema) की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक, डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने फिल्मों में अपनी शानदार मौजूदगी, वर्सटाइल एक्टिंग (versatile acting), और साहसी किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है. डिंपल ने 1973 में ऋषि कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' (Film Bobby) में एक टीनएज स्टार के रूप में शुरुआत की थी. वह उस समय केवल 16 वर्ष की थीं, और 'बॉबी' के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी कर ली.
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद, डिंपल कपाड़िया ने अपनी दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी को अकेले पालकर सिंगल मदर्स के लिए मिसाल कायम की और अपने एक्टिंग करियर (acting career) और निजी जीवन में बैलेंस बनाया. कुछ समय सिनेमा से ब्रेक लेने के बाद, 1985 में रमेश सिप्पी की फिल्म 'सागर' के साथ उन्होंने धमाकेदार वापसी की. जबसे वे कई फिल्मों में काम कर फैन फॉलोइंग बटोर चुकी हैं. 'जांबाज', 'इंसाफ', 'जख्मी औरत', 'राम लखन' जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने ग्लैमर गर्ल का टाइटल कमाया.
वह 63 साल की उम्र में क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' में दिखाई दी, जिसमें जॉन डेविड वाशिंगटन (David Washington) और रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) ने अभिनय किया. वह वेब सीरीज 'तांडव' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखी. डिंपल कपाड़िया अपने अनोखे और ट्रेडिशन से हटके चलने वाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह 1970 के दशक में अपने ट्रेंडी आउटफिट (trendy outfit) और नई हेयर स्टाइल (hairstyle) की वजह से फैशन आइकन बन गईं.
हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज़ 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' (Saas Bahu aur Flamingo) में डिंपल कपाड़िया ने एक मैट्रिआर्क की भूमिका निभाई. 65 साल की उम्र में भी, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बताती है कि एक्टिंग उनकी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बना हुआ है. उनका कहना है कि जब भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़ती है तो वह खाना, पीना, सोना सब भूल जाती है. शायद यही लगन और जज़्बा उन्हें आगे बढ़ते रहने की हिम्मत देता है. उनका कहना है कि वो कभी भी किसी भी चीज़ के लिए कोई प्लानिंग नहीं करती और ना ही कभी करेंगी. वे मानती है कि ईश्वर का प्लान हमारे प्लान से बेहतर होता है. डिंपल नियति, ईश्वर की कृपा और किस्मत में विश्वास करती हैं.
डिंपल कपाड़िया को अपने पूरे करियर में कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड शामिल हैं.
इंडियन सिनेमा (Indian cinema) को नई सोच और रंग-बिरंगे किरदारों से रंगने वाले डायरेक्टर (director) मणिरत्नम (Mani Ratnam) ने अपनी कॉर्पोरेट जॉब से परेशान होकर फ़िल्मी दुनिया को चुना. अपनी भावनाओं, कहानियों, और ज़मीनी स्तर की समस्याओं को फिल्मों का रूप दिया. उनकी फिल्मों में महिला किरदार (female characters) थोड़ी जटिल, काफी बेबाक, और ज़रा हटके होती. मणिरत्नम की फ़िल्में महिलाओं के दिलों की गहराई और भावों की जटिलता को दर्शातीं. हवा, बारिश, पानी जैसे प्राकृतिक दृश्यों के ज़रिये - उदासी, खुशी, भय, हताशा, रोष, प्रेम, शून्यता, हर भावना को दिखाया.
Image Credits: India Today
1987 की नायकन में नीला ने पितृसत्ता की गहराईयों को दिखाया और बताया पुरुष प्रधान समाज की भ्रांतियां किस तरह एक लड़की के सपनों को रोंदती हैं. 1995 की फिल्म बॉम्बे की किरदार बानो, शादी के बाद धर्म, परिवार और प्यार को एक धागे में बांधती दिखी. शादी के बाद अपने नए घर में अंजान तौर-तरीकों को अपनाने की जद्दो जहद को दिखाया. 2002 में आई कन्नाथील मुथामित्तल की इंदिरा ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए गोद ली हुई बेटी को मां का प्यार दिया. इस फिल्म ने मातृत्व के अलग-अलग पहलुओं की परते खोलीं. समय के साथ मणिरत्न की महिला किरदारों को बदलते देखा, पर उनकी आज़ाद ख़याली कभी न बदली.
मणिरत्नम डायरेक्टर होने के नाते अपने किरदारों को ऐसे गढ़ते कि बड़ी सहजता से पितृसत्ता की असलियत धीरे-धीरे सामने आती. मां, बहन और पत्नी के रूप की गहराई को दिखाया. आमतौर पर इनकी सभी नायिकाओं में स्वतंत्र स्वभाव देखा जाता है. उनकी हर पहलु की पड़ताल करने वाली फिल्म मेकिंग स्टाइल महिला किरदारों को बेचारी या पुरुष की पीछे चलने वाली नहीं दिखाती. 'नायकन', 'रोजा', 'बॉम्बे', 'दिल से' और 'कन्नाथिल मुथमित्तल' जैसी फिल्मों में, महिला पात्र कहानी का अभिन्न अंग हैं और उन्हें पुरुष प्रधानों के समान महत्व दिया गया. उनकी आकांक्षाओं, इच्छाओं और संघर्षों को चित्रित किया गया.
परंपरागत फिल्म मेकिंग स्टाइल से हटके, अपने समय से आगे की फ़िल्में बनाने वाले मणिरत्नम आज भी इंडियन सिनेमा को अपनी क्रिएटीविटी से प्रभावित कर रहे हैं.