विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day) हर साल खेलों के महत्व और उनके विकास को मनाने के लिए मनाया जाता है. यह दिन युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित करने और उनमें स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर होता है. इस वर्ष विश्व एथलेटिक्स दिवस और भी खास है क्योंकि यह पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की तैयारियों के बीच आया है. खासकर भारतीय महिला एथलीटों (Indian Female Athletes) के लिए, यह ओलंपिक उनके करियर में एक नई ऊंचाई को छूने का मौका साबित हो सकता है.
यह है भारतीय महिला एथलीटों का समय
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है. आज का समय भारतीय महिला एथलीटों के नाम है. चाहे वह ट्रैक पर दौड़ हो, फील्ड इवेंट्स हों या मैराथन दौड़ें, भारतीय महिलाएं हर जगह अपनी छाप छोड़ रही हैं. Paris Olympics 2024 के लिए तैयारियां करते हुए, ये एथलीट्स ना सिर्फ नेशनल बल्कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी, ज्योतिका श्री दांडी, एम.आर. पूवम्मा, सुभा वेंकटेशन और रूपल चौधरी जैसी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से युवा पीढ़ी के लिए नए मार्ग प्रशस्त किए हैं. आज इन युवा athletes ने अपने और देश के लिए सिर्फ Olympics के द्वार ही नहीं खोले हैं बल्कि इनकी सफलताएं और संघर्ष यह दर्शाते हैं कि भारतीय महिला एथलीट अपने समय की सच्ची नायिकाएं हैं.
यह भी पढ़ें - तीरंदाजी जगत में नए रिकॉर्ड तोड़ती अदिति
Paris Olympics 2024 की ओर निगाहें
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भाग लेने के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम (Indian Athletics Team) की तैयारी जोरों पर है. इस ओलंपिक में भारतीय महिला एथलीटों की भागीदारी उनके और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगी. इन एथलीटों की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और भारतीय खेलों के लिए नए आयाम स्थापित करेगी.
Paris Olympics 2024 के लिए qualify करने वाली भारतीय महिला एथलीट्स -
प्रियंका गोस्वामी: चलने की रफ्तार से जीतने का जुनून - मेरठ की प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami), जो चाल रेस में विशेषज्ञ हैं, ने हाल ही में नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है. उनकी नजरें अब पेरिस ओलंपिक 2024 पर हैं. प्रियंका की तैयारियां और समर्पण उन्हें इस खेल में शीर्ष स्थान पर ले जाने की क्षमता रखते हैं. प्रियंका 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. Paris Olympics 2024 में उन्होंने रेस वॉक के लिए qualify किया है.
पारुल चौधरी: दौड़ में निपुणता की मिसाल - पेरिस ओलंपिक में अपनी चमक बिखेरने को तैयार पारुल चौधरी (Parul Chaudhary) मध्यम दूरी की दौड़ों में माहिर हैं. पारुल ने अपनी ताकत और तेजी से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किए है. पारुल 9 मिनट से कम में 3,000 मीटर की दौड़ पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला होने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. वह Paris Olympics 2024 में 3,000 मीटर स्टीपलचेज के लिए qualify हुई हैं.
ज्योतिका श्री दांडी: युवा शक्ति का प्रतीक - ज्योतिका श्री दांडी (Jyothika Sri Dandi), जो एक युवा एथलिट हैं, ने युवा ओलंपिक्स में अपनी प्रतिभा बखूबी दिखाई है. उनका जज्बा और उनकी उम्र उन्हें आगामी ओलंपिक्स के लिए एक उत्साहित प्रतियोगी बनाती है. हालांकि ज्योतिका ने हाल ही में knee injury से वापसी की है, उनकी तैयारी और प्रतिबद्धता ने उन्हें Paris Olympics 2024 की Women Relay Team में जगह दिलवाई है.
एम.आर. पूवम्मा: अनुभव बनाता है अमूल्य एथलिट - एम.आर. पूवम्मा (MR Poovamma), जिन्होंने 400 मीटर दौड़ में भारत को कई मेडल दिलाए हैं, अपने अनुभव से नई पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करती हैं. उनकी मौजूदगी टीम के लिए मार्गदर्शक का काम करेगी. कर्नाटक से ताल्लुख रखने वाली पूवम्मा रिले दौड़ में भारत की आशा हैं. पूवम्मा ने 400 मीटर स्प्रिंट में कई मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है.
सुभा वेंकटेशन और रूपल चौधरी: नई उम्मीदें - सुभा वेंकटेशन (Subha Venkatesan), जो 400 मीटर रिले में विशेषज्ञ हैं, और रूपल चौधरी (Rupal Chaudhary), जो हाल ही में युवा विश्व चैंपियनशिप में चमकी हैं, दोनों ही भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य हैं. एक तरफ वेंकटेशन ने युवा उम्र से ही अपनी प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई है. वहीं महज कुछ सालों में ही रूपल चौधरी ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय एथलेटिक्स की उभरती हुई स्टार है. इन युवा प्रतिभाओं की उपस्थिति से भारतीय टीम की विविधता और मजबूती का पता चलता है.
यह भी पढ़ें - Asian Games में महिला खिलाड़ियों के साथ इस बार 100 पार
बन रहीं महिला सशक्तिकरण की आवाज़
World Athletics Day इस बात का प्रतीक है कि खेल किस प्रकार से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और युवाओं को सशक्त बना सकते हैं. इस वर्ष, जैसे-जैसे हम पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के करीब पहुंचते हैं, हमारी भावनाएं और भी अधिक उम्मीदों से भरी हुई हैं, खासकर जब यह बात हमारी महिला एथलीटों की आती है.
ये महिला एथलीट्स न केवल खुद के लिए बल्कि देश के भविष्य के लिए भी आदर्श स्थापित कर रही हैं. उनकी कहानियां और संघर्ष यह साबित करते हैं कि सफलता के लिए लगन औरकठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है.
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की तैयारी में जुटे इन एथलीटों के प्रदर्शन पर ना केवल भारत की नजरें हैं, बल्कि पूरा विश्व भी उनके करिश्मे का इंतजार कर रहा है. ये महिला एथलीट ना सिर्फ खेल के मैदान में अपनी क्षमता और संघर्ष का प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि समाज में महिलाओं के लिए बदलाव की आवाज भी बन रही हैं. खेलों के जरिए वे समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं, जो कि अत्यंत महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें - भारतीय हॉकी का उभरता सितारा है 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' Salima Tete
कोका कोला इंडिया (Coca Cola India) खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है. अपने इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए, Coca Cola India ने अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (Anju Bobby Sports Foundation) के साथ तीन साल की साझेदारी की है. इसके तहत आवश्यक सुविधाओं और प्रशिक्षण उपकरणों के साथ देश में महिला एथलीटों (Indian female athletes) की अगली पीढ़ी तैयार की जाएगी. ओलंपिक चैंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज के नेतृत्व में यह काम किया जायेगा जिसमें प्रसिद्ध लॉन्ग जम्पर शैली सिंह भी शामिल है.
कोका कोला इंडिया का #SheTheDifference अभियान
यह साझेदारी Coca Cola India के #SheTheDifference अभियान का हिस्सा है, जो महिलाओं के उत्थान और समर्थन की पहल है. इस साझेदारी के हिस्से के रूप में, Coca Cola India महिला एथलीटों को सशक्त बनाने के साथ खेल और लैंगिक समानता (gender equality in sports) परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है. Coca Cola सक्रिय रूप से महिलाओं को सक्षम बनाने में लगा हुआ है, चाहे वह खुदरा विक्रेता हों और उन्हें अपने किराना स्टोर को अधिक लाभप्रद रूप से चलाने के लिए उपकरणों और तकनीकों से लैस करना हो या सफाई साथियों को अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर साझा भविष्य बनाने में मदद करना हो.
ऐसे देश में जहां कई female athletes छोटे शहरों और गांवों से उभरती है, जिन्हें प्रशिक्षण सुविधाओं, कोचिंग और वित्तीय सहायता तक की पहुंच मुश्किल है, वहाँ इस तरह का सहयोग महत्वपूर्ण है. पीडब्ल्यूसी (PWC) की एक रिपोर्ट Tokyo Olympic में लिंग संतुलन (gender balance) में उल्लेखनीय बदलाव पर प्रकाश डालती है, जिसमें 44% भारतीय प्रतिभागी महिलाएं थी.
यह भी पढ़ें - भारत को Asian Championship में Gold जिता Anmol Kharb ने रचा इतिहास!
Coca Cola India और  Anju Bobby Sports Foundation आये साथ
साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, राजेश अयापिला, निदेशक (Director) - सीएसआर और Coca Cola India और साउथ वेस्ट एशिया (CSR and Sustainability for Coca Cola India and Southwest Asia INSWA) ने कहा- "Coca Cola India में, हम समुदायों को प्रेरित करने, सशक्त बनाने और एकजुट करने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते है. Anju Bobby Sports Foundation के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी, भारतीय महिला एथलीटों की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, खेल दोनों संगठनों के डीएनए का एक अभिन्न अंग है. इस तरह की पहल के माध्यम से, हम एक सहायक वातावरण बनाने के लिए समर्पित हैं जहां एथलीट आगे बढ़ सकें. हमें शैली सिंह जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रायोजित करने पर गर्व है, जो खेलों में महिलाओं को सशक्त बनाने और वैश्विक मंच पर उनकी सफलता में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है."
"मैं Coca Cola India जैसे ब्रांड के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रही हूं. उनका योगदान भारत में अंजू बॉबी हाई परफॉर्मेंस सेंटर में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधा बनाने में महत्वपूर्ण रहा है. आज, हमारे पास उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक और फील्ड उपकरण के साथ गुणवत्ता वाले जिम उपकरण है. यहां हमारे एथलीट, भारत को ओलंपिक पदक जीतने में मदद करने के लिए इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे है. मुझे लगता है कि अगर मैं भारत के लिए पहला विश्व चैंपियनशिप पदक जीत सकती हूं, तो यह मेरा कर्तव्य है कि मैं इन युवा महिलाओं के साथ अपना ज्ञान और अनुभव साझा करूं, जिससे भारत की सफलता में योगदान दिया जा सके'' अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संस्थापक अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा.
Coca Cola India और Anju Bobby Sports Foundation की इस पहल का सामाजिक प्रभाव खेल क्षेत्र में व्यक्तिगत उपलब्धियों से परे है. महिला एथलीटों को सशक्त बनाकर, Coca Cola India के साथ यह फाउंडेशन भविष्य के कोच, प्रशिक्षक, चिकित्सक और प्रशासक का भी पोषण कर रही है जो की कई तरह से खेल समुदाय में योगदान देंगे.
यह भी पढ़ें - Horse riding में Arjuna award पाने वाली पहली महिला- दिव्याकृति सिंह