हिंदी आमजन की भाषा है. यह विचारों को गति देती है. साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) विजेता अनामिका (Anamika), हिंदी को "सड़कों की भाषा" बताती. दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में अंग्रेजी प्रोफेसर (english professor) होने के बावजूद हिंदी में लिखती. बिहार से आने वाली अनामिका बताती है कि, "मैंने हिंदी में लिखना इसलिए चुना क्योंकि मैं जिस परिवेश से हूं, जिन लोगों के साथ मैं बड़ी हुई हूं, मैं जिस माहौल से आती हूं, जिन किरदारों से आकर्षित होती हूं, वे सभी लोग सड़कों पर चलते हैं - और अंग्रेजी उनकी मातृभाषा नहीं है,”
कवयित्री, लेखिका, और आलोचक है अनामिका
Image Credits: News18
अनामिका एक कवयित्री, लेखिका, और आलोचक हैं, जिन्हें 2020 साहित्य अकादमी हिंदी कविता पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. वह आठ कविता संग्रहों की लेखिका हैं, जिनमें अनुष्टुप, डूब-धान, खुरदुड़ी हथेलियां, टोकरी में दिगंत और पानी को सब याद था शामिल हैं. टोकरी में दिगंत कविता संग्रह है जिसके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है.
वह अपनी कविता स्त्रियां में लिखती हैं,
"पढ़ा गया हमको
जैसे पढ़ा जाता है कागज
बच्चों की फटी कॉपियों का
चनाजोरगरम के लिफाफे बनाने के पहले!
आगे लिखती हैं,
"हम भी इंसान हैं
हमें कायदे से पढ़ो एक-एक अक्षर
जैसे पढ़ा होगा बीए के बाद
नौकरी का पहला विज्ञापन!"
कैनवास पर पेंटिंग की तरह, अनामिका की कविताएं नारीवाद (feminism) और सामाजिक आलोचना (social criticism) के रंग से भरपूर होती. वह मध्य पूर्व भारत की लोक और मौखिक परंपराओं से प्रेरणा लेती. सूझ-बूझ के साथ हास्य का इस्तेमाल कर वह पितृसत्ता (patriarchy) से जुड़े रीति-रिवाज़ों को चुनौती देती. उनके लेख हर उस इंसान के साथी बनते हैं जिन्हें सामजिक मानदंडों की वजह से असमानता (inequality) का सामना करना पड़ता है. कविताओं (poetry) के ज़रिये वे महिलाओं के विरोधाभासी जीवन को दर्शाती है.
फीमेल गेज़ को अपने लेखों में जगह देती है अनामिका
Image Credits: Tribune India
अनामिका कहती है, आज भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का मुख्य टारगेट उनका शरीर है. किसी लड़की या महिला के साथ हिंसा, जिंदा जलाना, तस्करी या अश्लील वीडियो बनाने जैसी यातनाओं का आधार शरीर ही है. ''इसलिए, भले ही महिलाएं अलग-अलग वर्गों, जातियों, और धर्मों से आती हों, अनामिका कहती हैं, यह ऐसे विषय हैं जो महिलाओं और उनकी भाषा को एकजुट करते हैं और यही उन्हें एक साथ लाते हैं."
उनकी कविताएं मेल गेज़ (male gaze) से दूर, फीमेल गेज़ (female gaze) के ज़रिये महिलाओं के नज़रिये को जगह देती. अनामिका की सबसे बड़ी  चिंता लैंगिक रूढ़िवादिता (gender stereotyping) है जो पुरुषों को आक्रामक, मजबूत और शक्तिशाली दिखाती, जबकि महिलाओं को कमजोर, और सहनशील दिखाया जाता. अपनी सभी कविताओं में अनामिका ने महिला नायिकाओं (female characters) के दर्द को साझा किया और लिंग आधारित असमानताओं (gender based inequalities) पर ध्यान खींचा. अपने कई निबंधों में उन्होंने इस बात पर
ज़ोर दिया है कि हम तभी समान हो सकते हैं जब पुरुषों को अधिक मर्दाना न बनाया जाए और महिलाओं को केवल स्त्रीत्व के रूप में परिभाषित न किया जाए.
अनामिका लिखती हैं, “राजनीति, धर्म या कानून तो हमें खूंखार होने से बचा नहीं पाए, प्रेम और कविता बचा ले शायद". अनामिका का नाम आज के समय में हिन्दी भाषा की प्रमुख कहानीकार और कवयित्री के रूप में लिया जाता है. हिंदी साहित्य प्रेमियों को उनकी लेखों का बेसब्री से इंतज़ार रहता है.
रोज़मर्रा के जीवन में LGBTQIA+ समुदाय के लोगों, उनके परिवारों, और दोस्तों को कई तरह की चुनौतियों और नकारात्मक अनुभवों का सामना करना पड़ता है. इस वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में, उनका समर्थन करना, उन्हें समझना, और उन्हें सुनना ज़रूरी हो जाता है.
डॉ चांदनी तुगनैत (Dr Chandni Tugnait) MD (alternative medicines), मनोचिकित्सक (Psychotherapist) और गेटवे ऑफ हीलिंग की संस्थापक, LGBTQIA+ व्यक्तियों के परिवारों और पार्टनर्स को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निपटने में मदद करती है. उन्होंने LGBTQIA+ व्यक्तियों को सपोर्ट (support) करने के कुछ तरीके बताये.
सूचित रहें
जेंडर आइडेंटिटी (gender identity), सेक्शुअल ओरिएंटेशन (sexual orientation), और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों (mental health challenges) की बेहतर समझ हासिल करने के लिए LGBTQIA+ लेखकों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा प्रकाशित लेख और किताबें पढ़ें. यह जानकारी ज़रूरी  सहायता देने में मदद करेगी. उनकी परेशानियों को समझने के लिए समान स्थितियों वाले परिवारों के साथ बातचीत करें.
सुरक्षित और वेलकमिंग जगह बनाएं
वेलकमिंग संकेतों और फ्रेंडली भावों (friendly gestures) को दिखाकर उन्हें सुरक्षित (safe) और स्वीकार्य (welcoming) महसूस कराएं. लिंग आधारित शब्दों से बचें जो नॉन-बाइनरी (non-binary) लोगों के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं होती. उनके मन मुताबिक सर्वनाम (appropriate pronoun) और नामों का इस्तेमाल करें.
ध्यान देकर सुनें और भावों को वेलिडेट करें
जब LGBTQIA+ व्यक्ति अपनी मानसिक स्वास्थ्य यात्रा को आगे बढ़ा रहे हों, तो उन्हें ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को स्वीकार करें. ओपन-एंडेड सवाल (open ended questions) पूछें. उनके जवाबों को समझने की कोशिश करें और उस पर विचार करें. सहानुभूति दिखाएं और बिना जजमेंट दिए उन्हें एक्सप्रेस करने के लिए प्रोत्साहित करें.
प्रोफेशनल सपोर्ट को बढ़ावा दें
परिवार और पार्टनर का सपोर्ट कारगर है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के लिए प्रोफेशनल मार्गदर्शन ज़रूरी है. LGBTQIA+ के परामर्श में एक्सपर्ट काउंसलर्स (counsellors) को ढूंढने में उनकी सहायता करें.
समानता और इन्क्लूशन के लिए जगह बनायें
LGBTQIA+ अधिकारों (LGBTQIA+ Rights) और समानता (equality) का समर्थन करें. रोजमर्रा की बातचीत और सोशल मीडिया (social media) पर भेदभावों (inequality) के खिलाफ आवाज़ उठायें. ऐसे आयोजनों में हिस्सा लें जो LGBTQIA+ अधिकारों  का समर्थन करते हैं और जागरूकता बढ़ाते हैं, जैसे प्राइड परेड. अपनी कंपनी, स्कूलों या स्थानीय संस्थानों में LGBTQ+ अनुकूल नीतियों की वकालत करें.
अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना
किसी प्रियजन की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में सहायता करना आपके भावनात्मक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बर्नआउट से बचने के लिए सीमायें तय करें. परामर्श, सहायता समूहों, या सेल्फ केयर एक्टिविटीज के ज़रिये अपना ध्यान रखना न भूले.
एक ही दिन में बदलाव ले आना मुश्किल है. सब कुछ एक साथ करने की जगह, धीरे-धीरे कदम बढ़ायें. छोटी खुशियों और उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें.
अलग-अलग भावनाओं, संस्कृतियों, और अनुभवों को साथ जोड़ने का काम कला की मदद से किया जा सकता है. रंग और कला के इस्तेमाल से वह संदेश भी दिया जा सकता है जिसे भाषा की व्याकरण में बांधना मुश्किल होता है. अरावनी आर्ट प्रोजेक्ट (Aravani Art Project) भी ऐसी ही एक शुरुआत है जो ट्रांस और सिस महिलाओं (Trans and Cis women) को कला के ज़रिये अपनी बात कहने का मौका दे रहा है. समाज में LGBTQIA + समुदाय के लोगों को भेदभाव (descrimination) और असमानताओं (inequality) का सामना करना पड़ता है. समाज में इसे कम करने के मिशन के साथ, अरावनी आर्ट प्रोजेक्ट LGBTQIA+ समुदाय को देखने के समाज के नज़रिये में बदलाव ला रहा है.
Image Credits: aravaniartproject
LGBTQIA + समुदाय के लोगों की आवाज़ बन, अरावनी आर्ट प्रोजेक्ट हर इंसान के लिए सेफ स्पेस की वकालत कर रहा है. LGBTQIA + लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर आत्मविश्वास, सुरक्षित और अपनापन महसूस करवाने के लिए कला का इस्तेमाल किया जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के साथ उत्पीड़न के मामले सबसे ज़्यादा होते हैं, इसलिए आर्ट प्रोजेक्ट ने पब्लिक प्लेसेस (public places) को अपना कैनवास बनाया.
Image Credits: aravaniartproject
इस प्रोजेक्ट के ज़रिये महिलाएं और नॉन बाइनरी लोग (non-binary people) एक साथ काम कर एक दूसरे को पहचानते हैं और अपने बायस (bias) को दूर करते हैं. फ्रीलांस कला (freelance art) और डिजाइन परियोजनाओं (design projects) के ज़रिये ट्रांसजेंडर समुदाय (transgender community) को आय (income) का ज़रिया मिल पाता है. इस दौरान, संगठनात्मक कौशल विकसित होता है और जागरूकता (awareness) बढ़ाकर सामाजिक परिवर्तन (social change) लाने का अवसर भी मिलता है.
Image Credits: aravaniartproject
इन प्रोजेक्ट्स के ज़रिये अलग-अलग जगहों पर कंपनियों, समुदायों, और सरकारी संस्थानों के साथ साझेदारी की जाती है. इससे सामाजिक भागीदारी का मौका मिलता है और बातचीत करने और सवालों का सही जवाब ढूंढ़ने के लिए सुरक्षित जगह मिल पाती है. इस तरह के प्रोजेक्ट्स की संख्या देशभर में बढ़ानी होगी ताकि जागरूकता कार्यक्रमों (awareness campaigns) को कला का नया रंग मिल सके और साथ ही LGBTQIA + लोगों को आर्थिक आज़ादी (financial freedom) हासिल करने के अवसर भी.