बचपन के सपने अनमोल होते हैं, जो हमारे मासूम दिलों में बसे रहते हैं. वे सपने होते हैं जो हम खुली आंखों से देखते हैं; कभी उड़ने का, कभी कुछ बड़ा बनने का, तो कभी परियों की दुनिया में खो जाने का. बचपन के ये सपने हमें बिना किसी सीमा के सोचने की आज़ादी देते हैं.
जब हम बड़े होते हैं, तो यही सपने हमारी inspiration बनते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि हम क्या बनना चाहते थे. ऐसा ही एक बचपन का सपना पूरा किया उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr, Uttar Pradesh) की रहने वाली सलीमा खान (Salima Khan aka Khan Dadi) ने.
यह भी पढ़ें - 2024 की 'X' फैक्टर Women Voter
शादी होने से अधूरा रह गया पढ़ने का सपना
हर उम्र में शिक्षा महत्वपूर्ण है. बचपन में पढ़ाई से बुनियादी ज्ञान मिलता है, बड़े होने पर पढ़ाई करियर बनाने में मदद करती है. हमारे लिए शिक्षा नए कौशल सीखने और आत्मनिर्भर बनने का जरिया है, वहीं बुजुर्गों के लिए यह मानसिक सक्रियता बनाए रखती है और नए अनुभवों से जोड़े रखती है.
सलीमा खान (Salima Khan aka Khan Dadi) ने 92 साल की उम्र में पढ़ना और लिखना सीखना शुरू किया है. उन्होनें 14 साल की उम्र में शादी कर ली थी जिस वजह से उनका बचपन में पढ़ने-लिखने का सपना केवल एक सपना ही रह गया था. आज, वह उस सपने को साकार करने के लिए छोटे बच्चों के साथ क्लास में बैठकर उन्हीं की तरह पढ़ाई कर रही हैं और साक्षर बन रहीं हैं.
यह भी पढ़ें - Bommi Dhaniyam के Millets उत्पादन से महिलाओं को मिल रहा रोज़गार
शिक्षा की दिशा में कदम
सलीमा खान (Salima Khan aka Khan Dadi) बताती हैं कि,
"मुझे पढ़ना अच्छा लगता है... मैं अब स्कूल जाती हूं. पहले मेरे पोते मुझसे ज़्यादा पैसे ले जाते थे क्यूंकि मुझे गिनती नहीं आती थी पर अब मैं नोटों की गिनती भी कर सकती हूं. मैं अपना नाम साइन कर सकती हूं. यह महत्वपूर्ण है."
उनके स्कूल जाने के इस सपने ने उनके गांव की 25 अन्य महिलाओं को भी कक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है. इससे यह तो कहा जा सकता है कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती और यह कभी भी शुरू की जा सकती है. महिलाओं का इस तरह से शिक्षा की ओर कदम बढ़ाना एक सशक्तिकरण का प्रतीक है.
सलीमा खान (Salima Khan aka Khan Dadi) के लिए कक्षा में बैठना और अपने से करीब 80 साल छोटे छात्रों के साथ पढ़ाई करना कोई छोटी बात नहीं है. यह उनके साहस और लगन का प्रमाण है. उनकी यह नई शुरुआत न केवल उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आत्म-सम्मान को बढ़ावा देती है, बल्कि यह उनके पूरे समुदाय के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गई है.
यह भी पढ़ें - फैशन डिज़ाइनिंग से इंटरनेट सेंसेशन बनी Nancy Tyagi करेगी Cannes डेब्यू
दो बहनों का रिश्ता बहुत खास होता है. बचपन की शरारतों से लेकर बड़े होने तक का सफर, वे एक-दूसरे के साथ हर खुशी और गम साझा करती हैं. एक-दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी मोटिवेशन होती हैं. जब एक उदास होती है, तो दूसरी उसे हंसाने में जुट जाती है.
उनकी छोटी-छोटी लड़ाइयां भी प्यार का एक हिस्सा होती हैं. बहनों का यह बंधन इतना मजबूत होता है कि समय के साथ और गहरा हो जाता है. वे एक-दूसरे के बिना अधूरी हैं और उनकी यह अटूट दोस्ती जीवन भर चलती है. और जब यही रिश्ता कुछ बड़ा करने की ठान ले तो वह निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकतीं हैं. ऐसा ही कुछ रिश्ता है सुजाता और तानिया का भी, जिन्होनें  साथ मिलकर बुनी Suta की कहानी और बनीं succesful women entrepreneurs.
बचपन का खेल बना Suta की इंस्पिरेशन
Suta का अर्थ है धागा. यह नाम सुजाता (सु) और तानिया (ता) के रिश्ते को उनकी साड़ी (Saree) की कंपनी में बखूबी दर्शाता है. बचपन में वे खेल-खेल में रूमाल से बने बैग बेचती थीं और एक दिन यही उनके लिए एक inspiration बन गया. इस छोटे से खेल की यादों ने उनके भीतर की उद्यमशीलता (entrepreneurship) और रचनात्मकता को एक बार फिर जीवित किया. जैसे धागे से साड़ी बुनती है, वैसे ही दोनों बहनों ने अपने रिश्ते और बचपन की यादों को बुनते हुए Suta को एक सफल ब्रांड में बदल दिया.
सुजाता और तानिया हमेशा से भारत की विविध कला और संस्कृति के अनगिनत रूपों के प्रति आकर्षित थीं. कई वर्षों तक कॉर्पोरेट दुनिया में काम करने के बाद भी उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ. इसी जूनून ने 2016 में जन्म दिया आज की Textile Industry के एक सफल ब्रांड Suta Sarees को.
यह भी पढ़ें - सिलाई से शुरू हुआ सफ़र… पहुंचा Fashion की ऊंचाइयों पर
Suta Sarees में झलकती परंपरा और आधुनिकता
Suta एक ऐसा डिज़ाइन हाउस है जो परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण करके हमारी संस्कृति को संजोता है. Suta की प्रेरणा का आधार है भारतीय हैंडलूम और उन्हें बनाने वाले कलाकार. देश भर के कारीगर अपनी पारंपरिक बुनाई प्रक्रियाओं का उपयोग करके रचनात्मक डिज़ाइन बनाते हैं. सु और ता की हर डिज़ाइन अनोखी है और उसमें एक रिश्ते की inspiration झलकती है.
Suta सिर्फ ब्रांड नहीं, Women Empowerment की कहानी
Suta की कहानी केवल एक व्यवसायिक सफलता (Successful Women Led Businesses) की नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति और सशक्तिकरण की कहानी भी है. सुजाता और तानिया ने यह साबित किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल सकती हैं. अपने रिश्ते को संजोते हुए उन्होंने अपने जुनून को व्यवसाय में बदला और एक नई मिसाल कायम की.
Suta की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं. सुजाता और तानिया ने ना केवल एक सफल साड़ी ब्रांड (Successful Brand) स्थापित किया, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया कि पारंपरिक कला और आधुनिकता का मेल कितना सुंदर हो सकता है. यह कहानी हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है और अपने जुनून को एक उद्देश्य में बदलना चाहती है.
आज़ाद भारत में संसद के बाहर भीड़, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की राजनीति (Indian Parliament outside gathering), देश की पहली रिपब्लिक डे परेड (First Republic Day Parade), क्वीन एलिज़ाबेथ II का दिल्ली फैशन वीक में हिस्सा लेना (Queen Elizabeth II at Delhi Fashion Week) - ये सभी ऐतिहासिक इवेंट्स तस्वीरों में कैद हैं. मानों इतिहास के उन यादगार पलों को तस्वीरों के ज़रिये हमेशा के लिए संभाल लिया गया हो. ये तस्वीर लेने वाले कैमरे के पीछे फोटो जर्नलिस्ट होमाई व्यारावाला थी.
भारत की पहली महिला फ़ोटोजर्नलिस्ट को 2011 में पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित
Image Credits: Wiki Trends
होमाई भारत की पहली महिला फ़ोटोजर्नलिस्ट थी जिन्होंने 1930 के दशक में फोटोग्राफर के रूप में अपना सफ़र शुरू किया. अपने समय के दौरान चुनौतियों और लैंगिक असमानताओं के बावजूद, होमाई व्यारावाला (Homai Vyarawalla) ने अपनी छाप छोड़ी. फ़ोटोजर्नलिज्म की दुनिया में उनके असाधारण योगदान को देखते हुए उन्हें 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया (First Female Photojournalist of India, Honored with Padma Vibhushan in 2011). साड़ी में रोलीफ़्लेक्स  (Rolleiflex) को मज़बूती से पकड़ा देख उनके साथी उन्हें शौकिया फ़ोटोग्राफर कहकर टाल दिया करते. होमाई कहती थी कि चूंकि उन्हें नजरअंदाज किया जाता, वह जब चाहे, जहां चाहे आ-जा सकती थी.
'डालडा 13' के नाम से ऐतिहासिक तसवीरें की प्रकाशित
Image Credits: Lassi with Laveena
उनकी तस्वीरें शुरू में उनके पति के नाम से प्रकाशित हुईं और फिर बाद में उन्होंने अपने लिए 'डालडा 13' नाम चुना (Dalda 13). उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम राजनीतिक हस्तियों और घटनाओं की तस्वीरें खींचनी शुरू की. अल्काज़ी फाउंडेशन के ज़रिये सबीना गादिहोके होमाई व्यारवाला आर्काइव को खूबसूरती से संभाले हुए है (Sabeena Gadihoke's Homai Vyarawalla Archive at the Alkazi Foundation).
पपराज़ी स्टाइल प्रेस से नाखुश हो छोड़ा फ़ोटोज
Image Credits: Wiki Trends
प्रेस फोटोग्राफर के रूप में होमाई का करियर 1970 में ख़त्म हुआ. वह नई उभर रही पपराज़ी स्टाइल प्रेस से नाखुश थी , जिस वजह से उन्होंने फ़ोटोजर्नलिस्म छोड़ने का फैसला लिया (Transition to Paparazzi). दुनिया बदल गई थी और उन्होंने इस बदलाव को अपने फ़ोटोज के ज़रिये डॉक्यूमेंट किया. होमाई व्यारवाला (Homai Vyarawalla) अपने समय में  भारत की एकमात्र पेशेवर महिला फोटो जर्नलिस्ट थीं. इस पुरुष-प्रधान क्षेत्र में उनकी मौजूदगी और भी प्रभावशाली हो जाती है क्योंकि यह पेशा आज भी कम  महिलाओं को मौका देता है. उनकी विरासत आने वाले फ़ोटोग्राफ़रों के लिए प्रेरणा बनी (Inspiration for Future Photographers).