ओडिशा (Odisha) से शादी होकर झारखंड (Jharkhand) आई Jamuna Tudu के घर के सामने एक-एक पेड़ रोज कट जाता. धीरे-धीरे गांव के पेड़ कट गए और सब तरफ उजाड़ हो गया. पेड़ों और प्रकृति से प्रेम करने वाली जमुना को पेड़ कटने का दर्द सहन नहीं हुआ. ससुराल वालों ने भी समझा दिया कि पेड़ काटने वाले माफिया (Mafiya) बहुत खतरनाक हैं. फिर भी जमुना को जंगल बचाने की धुन सवार थी.
झारखंड में जमुना ने ज़िद से बदला नज़ारा
प्रकृति ने हमें जीना सिखाया. हमें हर पल सांसें दी.जंगल और पेड़ यदि कट गए तो हमारी जिंदगी ही नहीं बचेगी.  इन जंगल के माफियों से डरो मत. इन्हें सबक सिखाएंगे. उठाओ लाठी और चल पड़ो.इस आवाज़ के साथ पहले पांच और फिर पचास और पांच सौ और फिर यह सिलसिला थमा नहीं....पांच हजार के बाद दस हजार महिलाओं ने लाठियां उठा लीं. ये आवाज़ थी झारखंड के छोटे गांव मुतुरखम (Muturkham) की बहू जमुना टुडू की.
जमुना टुडू की इस सोच और ज़िद से शुरू हुई छोटी सी शुरुआत ने झारखंड में मिसाल कायम की. यहां न केवल जंगल खड़ा कर दिया बल्कि जंगल के माफियों को खदेड़ दिया. लगभग 14 सालों में जमुना के काम को भारत सरकार ने सराहा और पद्मश्री  (Padmashri) ने नवाज़ा. इसके पहले भी उनको कई पुरस्कार मिले. आज लेडी फैंटम (Lady Fantom) के रूप में पहचान रखने वाली जमुना की बहादुरी की के किस्से सुनाए जा रहे.
Image Credits: Google Images
झारखंड के मुतुरखम गांव में वन माफिया (Forest Mafiya) ने जंगल उजाड़ दिए. हजारों पेड़ की तस्करी करते रहे. यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में ये कीमती लकड़ियां(Timber) लाद कर भेज देते. इतना खौफ कि गांव वालों में माफियाओं का सामना करने की हिम्मत नहीं थी. इस आतंक का पता होने के बाद भी जमुना ने ज़िद पकड़ ली.
अपनी कहानी बताती हुई जमुना कहती हैं - "पिता के घर से मुझे पेड़ों और प्रकृति से प्रेम था. यहां शुरू में पेड़ देख कर अच्छा लगा. घर के आसपास हरियाली थी. पर ये ज्यादा दिन नहीं रही. सारे पेड़ काट दिए. कोई विरोध नहीं कर सका.मैंने महिलाओं से बात की. शुरू  में केवल पांच महिलाएं ही तैयार हुईं.पेड़ काटना रोका तो घर पर माफियाओं ने तलवारों से हमला कर दिया.मैंने ठान लिया अब माफियाओं को खदेड़ कर रहूंगी."
Image Credits: Google Images
गांव के आसपास जंगल में महिलाओं को देख लकड़ी माफियों ने धमकी दी. लेकिन जमुना की टीम बढ़ती गई. जमुना की हिम्मत देख वन विभाग का अमला और फिर प्रशासन ने भी साथ दिया. वन सुरक्षा  समिति बनाई. दस हजार लोगों की सेना के आगे आखिर जंगल माफियाओं ने घुटने तक दिए.जमुना आगे बताती है - "हमने कटे हुए पेड़ों की जगह नए पौधे लगाना शुरू किए.उनकी रखवाली की. हमारी महिला साथियों ने अलग-अलग इलाके में मोर्चा संभाला. और अब ये पौधे अब हमारे जंगल हैं. मेरे सारे पुरस्कार इस प्रकृति और जंगल को समर्पित हैं. जंगल और नदियों को बचाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा. "
Image Credits: Google Images
पर्यावरण के लिए पैदल से पद्मश्री तक किया सफर
झारखंड में जमुना टुडू की वजह से सवा सौ एकड़ में घना जंगल खड़ा है. हजारों पेड़ झूम रहे. 2019 में जमुना को देश का सर्वोच्च चौथा बड़ा सम्मान पद्मश्री President Ramnath Kovind के हाथों मिला. इसके पहले गॉडफ्रे फिलिप्स राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, women transforming India जैसे पुरस्कार भी मिल चुके हैं. झारखंड की इस बहू ने Environment Conservation को लेकर उन महिलाओं को संदेश दिया जो जीने की इच्छा रखती हैं और हिम्मत नहीं जुटा पा रही.
जब भी हम पर्यावरण संरक्षण की बात करते हैं, तो हमारे मन में हरियाली, स्वच्छ जल और स्वच्छ वायु की छवि आती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस संरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक कौन है? यह हमारी महिलाएं हैं, जो हमारे घरों, खेतों और जंगलों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती हैं.
महिलाएं हमेशा से ही पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण कड़ी रही हैं. वे अपने परिवार के लिए जल, ईंधन और भोजन का प्रबंध करती हैं, जो उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के साथ सीधा संबंध बनाता है. यह भूमिका ना केवल उनकी दैनिक ज़िम्मेदारियों में शामिल है, बल्कि उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है.
महिलाओं का Environment Safety में अदम्य योगदान
भारत में कई महिलाएं हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण (Women in Environment Conservation) में अमूल्य योगदान दिया है. इन महिलाओं ने अपने असाधारण प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशाएं दिखाई हैं.
जमुना टुडू (Jamuna Tudu)- करीब 25 साल पहले छह महिलाओं से जंगल बचाने की शुरुआत करने वाली जमुना टुडू ने आज छह हजार महिलाओं की एक बड़ी फ़ौज तैयार कर दी है, जो आज भी सुबह-शाम अपने आसपास के जंगलों की देखरेख करने जाती हैं. जब उन्होंने यह तय किया कि वे जंगलों को नहीं कटने देंगी. कभी इन्हें वन माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दी तो कभी जानलेवा हमला किया, लेकिन जमुना ने आजतक अपने कर्त्तव्य से पीछे मुड़कर नहीं देखा.
चामी मुर्मू (Chami Murmu)- Jharkhand की 'Lady Tarzan' के नाम से पहचान बनाने वाली Chami Murmu को 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. अपने गांव के लोगों को खाना पकाने के लिए जंगल के पेड़ काट लकड़ी जमा करते देख उन्हें ख़्याल आया कुछ ऐसा करने का जिससे लोगों की ज़रूरतें भी पूरी हो जाए और पर्यावरण को नुकसान भी ना हो. 36 साल के इस सफर के दौरान अबतक उन्होंने 500 गांव से जुड़कर 28 लाख से भी ज़्यादा पेड़ लगा दिए हैं. साल 2020 में मुर्मू और जमुना तुडू (Jamuna Tudu) ने साथ जुड़ झारखंड के वनों को बचाने का ऐलान किया. उन्होंने forces के साथ जुड़ नक्सलवाद और पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को होने से रोका.
सुनीता नारायण (Sunita Narayan)- सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (Center for Science and Environment CSE) की निदेशक ने पर्यावरण संरक्षण और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनकी नेतृत्व में, CSE ने जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, और सतत कृषि जैसे मुद्दों पर गहन शोध और जनजागरण अभियान चलाए हैं. सुनीता नारायण ने पर्यावरणीय नीतियों और कानूनों के सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और सरकारी नीतियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं.
वंदना शिवा (Vandana Shiva)- एक प्रमुख पर्यावरणविद् और लेखिका, वंदना शिवा ने जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनके प्रयासों से जैविक खेती और परंपरागत बीज संरक्षण को बढ़ावा मिला है. वंदना शिवा ने 'नवधान्य' संगठन की स्थापना की, जो किसानों को जैविक खेती और बीज बचाने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं जो पर्यावरण संरक्षण और कृषि के मुद्दों पर केंद्रित हैं. उनके कार्यों ने विश्वभर में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
मेधा पाटकर (Medha Patkar)- नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता, मेधा पाटकर ने नर्मदा नदी पर बनने वाले बड़े बांधों के खिलाफ संघर्ष किया, जो हजारों लोगों को विस्थापित कर सकते थे. उनके नेतृत्व में आंदोलन ने आदिवासियों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर दिया. मेधा पाटकर ने सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सामने प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. उनके प्रयासों ने न केवल विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा की, बल्कि विकास परियोजनाओं में मानवाधिकारों के महत्व को भी उजागर किया.
महिला नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता
महिलाओं ने ना केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि सामुदायिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. विभिन्न महिला संगठन, जैसे कि स्वयं सहायता समूह (Self-Help Groups), महिला समितियां, और छात्र संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक कदम उठाए हैं. इन संगठनों ने न केवल वृक्षारोपण और कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों को प्रोत्साहित किया है, बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैलाई है.
Chipko Andolan: महिला शक्ति का प्रतीक
1970 के दशक में उत्तराखंड में चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं ने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उन्हें गले लगाया. इस आंदोलन की मुख्य नेत्री गौरा देवी (Gaura Devi) थीं, जिन्होंने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर जंगलों की रक्षा की. यह आंदोलन न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गया.
महिलाओं का पर्यावरण संरक्षण में योगदान अमूल्य है. वे हमारे समाज की वह कड़ी हैं जो ना केवल अपने परिवार की, बल्कि पूरे पर्यावरण की देखभाल करती हैं. हमें इन महिलाओं के योगदान को सराहना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. उनका समर्पण और निस्वार्थ भावना हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का आनंद ले सकें.
बचपन में क्या कभी हमने गिरने या चोट लगने के डर से खेलना छोड़ दिया? नहीं ना! हम उस चोट से सीख कर उससे आगे बढ़ गए और बचपन की अनगिनत यादगार कहानियां बुनने निकल पड़े. फिर आज हम ये क्यों भूल जाते हैं कि वो बचपन भी हमारे जीवन का दौर था और जो अभी है वो भी एक दौर ही है. हमें हालातों को कोसने के बजाय यह समझना ज़रूरी है कि जीवन रास्ते में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने, आगे बढ़ते रहने और सफर का आनंद लेने के बारे में है.
इसी बात को अपनी कहानी से याद दिलाती है Padma Shri Chami Murmu. Jharkhand के सरायकेला खरसावां में जन्मी Environmental Activist Chami Murmu का जीवन भी कुछ कम चुनौतियों भरा नहीं था. मगर फर्क था तो सिर्फ इतना के उन्होंने हार मानने के जगह डटकर लड़ना चुना. जिसके फलस्वरूप उनके पर्यावरण संरक्षण में दिए योदगान के लिए गणतंत्र दिवस 2024 में उन्हें Padma Shri Award (पद्मश्री पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है.
Lady Tarzan बनने का सफर
Jharkhand की 'Lady Tarzan' के नाम से पहचान बनाने वाली Chami Murmu को 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. उन्होंने अपने पिता और बड़े भाई की मौत के बाद एक बीमार मां और 3 भाई - बहनों की ज़िम्मेदारी को अकेले संभाला. घर में पैसे कमाने वाली वह अकेली ही थी. कमाई के ज़रिए खोजने के लिए वह हर जगह कोशिश करती रही. ऐसे ही रोज़गार से जुड़ी एक बैठक के दौरान उन्हें खुद के और साथी महिलाओं के लिए कुछ करने का विचार आया. अपने गांव के लोगों को खाना पकाने के लिए जंगल के पेड़ काट लकड़ी जमा करते देख उन्हें ख़्याल आया कुछ ऐसा करने का जिससे लोगों की ज़रूरतें भी पूरी हो जाए और पर्यावरण को नुकसान भी ना हो. तब शुरू हुआ उनका पर्यावरण संरक्षण (Forest Conservation) का यह सफर और बनीं Lady Tarzan.
यह भी पढ़े - 'जल, जंगल, जमीन' बचाने के लिए लड़ रहे ये 3 Environmental Defenders
36 साल पहले शुरू किया आंदोलन
Chami Murmu ने 1988 में गांव के पुरूषों के खिलाफ़ जाकर गांव की औरतों को आगे बढ़ाते हुए उनके साथ मिलकर वृक्षारोपण (sapling plantation) की पहल शुरू की. उन्होंने खाना पकाने के काम में आने वाली लकड़ियों के लिए नीलगिरि (Eucalyptus), साल (Sal) और बबूल (Acacia) के पौधे रोपे. साथ ही furniture में लगने वाली लकड़ियों के तौर पर नीम (Neem) और शीशम (Sheesham) जैसे फायदेमंद पेड़ लगाए. यह पौधे उन पेड़ों के जगह लगाए गए जो काट दिए गए थे जिससे कि आगे चल कर भरपाई हो पाए और पर्यावरण को बचाया जाए.
यह भी पढ़े - Environment protection और women empowerment को जोड़ रही लक्ष्मी रावत
36 साल के इस सफर के दौरान अबतक उन्होंने और उनके साथ जुड़ी महिलाओं ने 500 गांव से जुड़कर 28 लाख से भी ज़्यादा पेड़ लगा दिए हैं. यह गिनती अभी भी जारी है. साल 2020 में मुर्मू और पद्मश्री जमुना तुडू (Padma Shri Jamuna Tudu) ने साथ जुड़ झारखंड के वनों को बचाने का ऐलान किया. उन्होंने forces के साथ जुड़ नक्सलवाद और पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को होने से रोका.
Chami Murmu को पेड़ों के बचाव के लिए 1996 में Indira Priyadarshini Vrikshamitra Award (इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार) मिला है. पर्यावरण संरक्षण में एक अहम भूमिका निभाने के लिए 2020 में पूर्व राष्ट्रपति Ramnath Kovind से Nari Shakti Award (नारी शक्ति पुरस्कार) भी प्राप्त हुआ है.