सेल्फ हेल्प ग्रुप्स समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक उपाय है, जो गरीब महिलाओं को रोजगार देकर, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे है. SHG महिलाओं को अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत देकर, उन्हें सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत  बनाने का जरिया है.
झारखण्ड (Jharkhand) की रहने वाली महेश्वरी (Maheshwari) के पास जमीन होते हुए भी, पैसे न होने के कारण खेती नहीं कर पा रहीं थी. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और इसी आर्थिक तंगी से उबरने के लिए महेश्वरी ने घर की चौखट को लांघकर खुद कुछ करने की ठानी.
लोन लेकर शुरू किया व्यवसाय
साल 2017 में महेश्वरी Self Help Group से जुड़ीं और समूह की मदद से बकरी पालन और और खेती के लिए 15 हज़ार का लोन (Loan) लिया. उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत कुछ बकरियां खरीदकर की जिससे उन्हें 30 हज़ार की आमदनी हुई और इन्हीं पैसों से उन्होंने टमाटर की खेती की और इससे भी उन्हें 40 हज़ार की आमदनी हुई. कुछ पैसों को उन्होंने अपने बच्चों  की पढ़ाई में लगाया, जिससे उनकी शिक्षा (Education) में सुधार आया.
जैविक खेती की शुरुआत की
इसके बाद उन्होंने क्रेडिट लिंकेज लोन (Credit Linkage Loan) से 50 हज़ार का लोन लेकर जैविक खेती शुरू की जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हुई. महेश्वरी के काम को देखकर गांव की और भी महिलाएं उनसे प्रेरित होकर, स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ रहीं है. SHG महिलाएं साथ मिलकर अलग-अलग विकास योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहीं है.
महेश्वरी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने जीवन में कुछ करना चाहती है, पर आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कुछ नहीं कर पा रहीं है. ऐसी महिलाएं self help groups से जुड़कर अपने व्यवसाय आसानी से शुरू कर, खुद को स्वावलंबी बना सकती हैं. महेश्वरी जैसी महिलाएं स्वरोजगार के जरिए विकास की ओर बढ़ने में अहम भूमिका निभा रहीं है. सरकार भी समय-समय पर महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई-नई योजनाएं और प्रयास कर रही है.
बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank Of India) SHG महिला समूहों को लोन देकर महिलाओं की आर्थिक आज़ादी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. इस सरकारी बैंक का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को फाइनेंसियल सहायता देकर, उन्हें सशक्त बनाना है. बैंक शाखाओं के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में लोन की सुविधा दी जाती है. लोन में महिलाओं के पास व्यापार लोन (Business Loan), हाउस लोन (House Loan), माइक्रो लोन (Micro Loan) जैसे ऑप्शंस होते है. लोन (Loan) लेने के लिए महिला समूह (Women SHG) को आवेदन करना होता है, जिससे उन्हें व्यवसाय को शुरू करने के लिए फाइनेंसियल हेल्प मिल जाती है.
छह लाख का लोन
झारखण्ड (Jharkhand) के मेदिनीनगर (Medininagar) में, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने “मेगा क्रेडिट कैंप” (Mega Credit Camp) लगाया गया. जिसका उद्देश्य सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (Self Help Groups) की महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. बैंक ने SHGs को छह-छह लाख रूपए का लोन दिया. कैंप में मुख्य अथिति पलामू (Palamu) के डीडीसी (DDC), मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त रवि आनंद ने उद्धघाटन किया. उन्होंने बैंक के पदाधिकारियों के साथ मिलकर SHG महिलाओं को चेक बांटा साथ ही स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. कैंप में बैंक ऑफ़ इंडिया के डीजीएम (DGM) एनके दास भी मौजूद थे.
SHG महिलाएं सीएलएफ (CLF) लोन की मदद से आसानी से व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक आज़ादी के साथ स्वावलंबना की क्षमता को बढ़ा रहीं है. SHGs महिलाओं को दिन ब दिन जागरूक और आत्मनिर्भर होने में मदद कर उन्हें तरक्की की ओर आगे बढ़ा रहें है.
आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह भारत के समृद्ध आदिवासी समुदायों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. समूह के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नारी उत्थान और सामाजिक उदारीकरण के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के कई प्रयास किए जा रहे है.
आईआईएम के छात्रों को मिलेगा SHGs महिलाओं के साथ काम करने का मौका
ऐसी ही पहल की शुरुआत आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (Indian Institute Of Management) रांची (IIM Ranchi) और नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर (National Skill Development Center, NSDC) के द्वारा झारखण्ड (Jharkhand) में की गई. छात्रों को स्थानीय संसाधनों और संस्कृति के अनुरूप औशधीय पौधों, बागवानी और सुगंधित तेल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में इंटर्नशिप कराई जाएगी. IIM रांची के सेकंड ईयर के छात्रों को बिशनपुर में पांच दिनों की यात्रा भी करवाई गई, जिसमे उन्हें ग्रामीण विकास पहलों के बारे में बताया गया.
इंस्टिट्यूट के नौ बैचों को 1 महीने के ट्रेनिंग प्रोग्राम में, self help groups  के साथ काम करने का मौका मिलेगा. इस पहल के जरिए, छात्रों को IIM के सदस्यों के गाइडेंस से, रूरल मार्केटिंग, सहकारी समितियों और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को और बेहतर बनाने का मौका दिया जाएगा. इससे आदिवासी समुदायों को उनके व्यवसायों को और बढ़ाने में मदद मिलेगी, साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति और स्थानीय संसाधनों के अनुरूप विकास करने का मौका मिलेगा. यह योजना NSDC से फंडेड मल्टी स्किल डेवलपमेंट एंड वीमेन एम्पावरमेंट सेंटर, बलातु द्वारा शुरू की जाएगी. छात्रों को उद्योग-बाजार लिंकेज योजना में काम करने का मौका दिया जाएगा.
SHGs महिलाओं को लेमनग्रास और सिट्रोनेला तेल के उत्पादन और विपणन से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट्स बनाये जा रहे है, जिससे आदिवासी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी, उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. इस कार्यक्रम से SHG महिलाओं को समर्थन मिलेगा, जिससे वह अपने जीवन में सुधर ला पाएंगी और उन्हें नए रोजगार के अवसर मिलेंगे. इससे आदिवासी समुदायों और SHG महिलाओं को उत्थान, समृद्धि और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मदद मिलेगी. इससे भारतीय समाज में सामर्थ्य और समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा .
पर्यावरण को लेकर जागरूक होना, यह बात किसी के सिखाने से  नहीं समझी जा सकती. जिस तेजी से हमारे पर्यावरण को नुक्सान हो रहा है, उठाए जाने वाले कदम भी उसी तेजी से आगे बढ़ने चाहिए. भारत सरकार भी इस समस्या को नियंत्रण में लाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है. यह समस्या ऐसी नहीं है कि सिर्फ सरकार के कदम से काम हो जाए. देश के हर व्यक्ति को इस मुहीम में अपना पूरा साथ देना होगा. स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं पर्यावरण सुरक्षा पर बहुत ज़्यादा ध्यान देती है. झारखण्ड के धनबाद शहर में सिल्वर और भारत भक्ति Self Help Group द्वारा इसी कड़ी में अपना योगदान देते हुए जूट से नेचर फ्रेंडली उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं.
Image Credits: Prabhat khabar
जूट के फैशनेबल बैग, लिफाफा, डॉल, मूर्ति, चप्पल, फाइल के साथ स्टोरेज बैग बनाये जा रहे हैं. इसे काफी सराहा जा रहा है और डिमांड में भी है. जूट से लेटेस्ट फैशनेबल ज्वेलरी भी तैयार की जा रही है. यह ज्वेलरी छात्राओं, दुल्हन व महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. इसकी कीमत भी बहुत मिनिमल है.
Image Credits: Volunteers Initiative Nepal
सिल्वर SHG की सचिव प्रीति सुमन बताती हैं- "समूह से 20 सदस्य जुड़ी हैं. 10 से 20 रुपये मार्जिन पर ज्वेलरी व जूट के अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है. नावाडीह में उनलोगों का वर्कशॉप है. जूट की ज्वेलरी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा हैं." जूट से बनी ज्वेलरी धनबाद के साथ बंगाल में भी डिमांड में है. प्रीति सुमन ने बताया- "पॉलिथीन का विरोध जरूरी था. ऐसे में विकल्प की जरूरत थी, जो हमारे लिए सहजता से उपलब्ध हो. इसीलिए हमनें जूट के उत्पाद पर फोकस किया. यह ज्वेलरी और बैग्स आकर्षक होने के साथ ही पर्यावरण के लिए सुरक्षित भी है."
धनबाद के स्वयं सहायता समूह की यह पहल भले ही छोटा कदम हो, लेकिन अगर हर शहर में इस तरह का कदम उठा लिया गया तो बदलाव बहुत तेजी से आएगा. अगर हर गांव के SHGs यह ठान ले कि वे प्लास्टिक और पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वाले उत्पादों का इस्तेमाल ना करेंगी ना करने देंगी, तो असर बहुत बड़ा होगा.
इतिहास गवाह है, की जब जब महिला ने बदलाव लाने की कोशिश की उसे पीछे खींचने के पूरी कोशिश की गयी. उसे डराया गया, धमकाया गया, डायन भी कहा गया. वे अगर काम करें तो उन्हें घर से निकल जाने के लिए कहा गया. हमेशा रोकने की कोशिश की गयी, और फिर भी आज वे जिस मुकाम पर पहुंच चुकी है, वह देखकर गर्व होता है उनपर. ऐसी ही झारखण्ड के लोहरदगा जिले में रहने वाली अंजनी देवी को आज लोग एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में जानते है. ये वही लोग है जो उसे डायन कहकर प्रताड़ित किया करते थे.
लेकिन आज अंजनी ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि जिले का हर व्यक्ति उन पर गर्व करता है. झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़कर आज अंजनी देवी अपनी आजीविका तैयार कर वर्तमान में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं. वे मुर्गीपालन से महीने के छह से सात हजार रुपए कमा रही है. आज वे आत्मनिर्भर है और अपने फैसले स्वयं लेती हैं.
अंजनी ने हमेशा से बहुत बुरा भला सुना था, अपने समाज में. एक समय था जब अंजनी को आसपास के लोग अपशकुन मानते थे और उसे हमेशा डायन कह कर ताना दिया करते थे. लेकिन अंजनी ने कभी भी इन अत्याचारों से खुद को दुखी नहीं किया और अपने गांव के सखी मंडल से जुड़ी. अंजनी बताती हैं कि वर्ष 2004 में वे सरना महिला मंडल से जुड़ीं. कुछ समय बाद वह ग्राम संगठन में जुड़ीं और समूह से दस हजार रुपये ऋण लेकर मुर्गी पालन का काम शुरू किया. दोबारा से 60 हजार रुपये क्रेडिट लिंकेज के जरिये ऋण लेकर आज वह मुर्गी शेड बनवा कर अच्छे तरीके से मुर्गीपालन कर रही हैं.
बचे हुए पैसे अंजनी कृषि में भी लगाती है. वह अपने वर्तमान जीवन से खुश हैं और अन्य महिलाओं से भी JSLPS के Self Help Group से जुड़ने की अपील करती हैं. उनका कहना है- "मेरे जैसी और भी महिलाएं है आज इसी प्रकार से रोजगार अपना कर जीवन में आत्मनिर्भर बन रही हैं." अंजनी देवी समाज की हर महिला के लिए एक प्रेरणा है. अपने जीवन में उन्होंने हर दुख सहन  किया, लोगों ने उन्हें क्या कुछ नहीं बोला, लेकिन आज वे अपना जीवन पुरे आत्मसम्मान के साथ जी रही है. सीख लेनी चाहिए हमें अंजनी जैसी हर महिला से, जो अपने सम्मान की रक्षा के लिए दुनिया से लड़ जाती है, लेकिन हार नहीं मानती.
जब वह निशाना लगाती है, तो अच्छे अच्छे धुरंदर भी उसके आगे टिक नहीं पाते. उसकी नज़रें, निशाने पर अड़ जाए, तो माजल है कोई उसे डजमगा पाए. दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है इस पर्सनालिटी ने. दीपिका कुमारी, पूरी दुनिया में महिला तीरंदाजी की मिसाल बन चुका है यह नाम. दीपिका ने इतनी शानदार परफॉरमेंस दी है कि पूरा विश्व उनकी तीरंदाजी का दीवाना हो चुका है. उनको जाना जाता है, एक दिन में तीन गोल्ड मैडल अपने नाम करने के लिए. पेरिस में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप में हासिल किया था दीपिका कुमारी ने यह रिकॉर्ड.
जन्म हुआ झारखण्ड के शहर रांची के एक मिडिल क्लास परिवार में. लेकिन बचपन से सोच कभी मिडिल क्लास नहीं थी. पिता एक ऑटो चालक थे और मां मेडिकल कॉलेज में नर्स. बचपन से ठान लिया था दीपिका ने कि उसे तीरंदाजी का शौक है. छोटे से हाथ पेड़ से आम को इस तरह तोड़ते मनो कल ही देश के लिए गोल्ड मैडल लाएंगे. माता पिता अपनी बच्ची के इस हुनर को पहचान गए और उसे अर्जुन मुंडा की तीरंदाजी अकादमी में दीपिका का दाखिला करा दिया. यहां से दीपिका की प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू हुई. इतने पैसे नहीं थे कि बो और एरो खरीद पाए, लेकिन जज़्बे कि कोई कमी नहीं थी. इसीलिए बांस से धनुष बनाकर प्रैक्टिस करती.
आख़िरकार मेहनत रंग लाई और साल 2006 में दीपिका का चयन टाटा तीरंदाजी अकादमी में हो गया. इसी साल मेक्सिको में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में दीपिका कुमारी को कंपाउड सिंगल स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक मिला. अपने करियर का पहला स्वर्ण जीतने के साथ ही दीपिका ने देश का नाम भी रोशन किया. बस यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर ना देखने का ठान लिया.सिर्फ 15 साल की उम्र में दीपिका ने अमेरिका में हुई 11वीं यूथ तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीत हासिल की. साल 2010 में एशियन गेम्स में दीपिका ने ब्रोंज मैडल हासिल किया. राष्ट्रमंडल खेल 2010 में व्यक्तिगत स्पर्धा और महिला रिकर्व टीम प्रतियोगिता में गोल्ड जीता.
आज भारत की यह बेटी पुरे विश्व कि नंबर वन तीरंदाज है. सरकार ने भी उनको सम्मानित करने के लिए अर्जुन पुरस्कार, स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड, पद्म भूषण और यंग अचीवर्स अवार्ड से नवाज़ा. दीपिका कुमारी प्रेरणा बन चुकी है हर उस लड़की की, जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करती है. समाज ने दीपिका को भी बहुत कुछ कहा होगा, लेकिन वो जानती थी उसे जीवन में क्या करना है. रविवार विचार गर्व करता है दीपिका पर, और ऐसी हर महिला पर जो अपने सपनों को पूरा कर रही है.