फिंगर प्रिंट से फंसी महिलाएं
मध्यप्रदेश (MP) में 53 लाख समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं तो लागू कीं,लेकिन ट्रेनिंग में कहीं कमी रह गई.इस ट्रेनिंग के आभाव में महिलाएं आत्मनिर्भर तो हुईं लेकिन सजग नहीं हो सकीं. हाल ही में सागर (Sagar) जिले के देवरी ब्लॉक के कुछ समूह (SHG) की महिलाएं भी लालच का शिकार हो गईं. एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी (Micro Finance Co.) के कहने पर महिलाएं फिंगर प्रिंट लगाकर फंस गईं. इस लालच में ये महिलाएं अपना लाखों रुपए का नुकसान कर बैठीं. आदिवासी समूह की महिलाएं पुटदेही, रमखिरिया, समनापुर ,धुलतरा, सातापेरी,सगरा आदि गांव की करीब 19 महिलाएं पुलिस थाना देवरी पहुंची. उनका कहना है- "हमारे घर-घर आए और फिंगर प्रिंट लगवा कर पैसे हड़प लिए."
कई जिले की महिलाएं ठगी की शिकार
यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले प्रदेश के डिंडोरी, सिवनी जिले में भी महिलाओं के साथ ठगी और अनियमितता के मामले सामने आए थे. डिंडोरी में योजना में विसंगति के चलते समूह की महिलाओं को परेशान होना पड़ा. सिवनी में भी समूह की महिलाओं को बैंकों के चक्कर काटने पड़े. ये घटनाएं साबित कर रहीं कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कि ट्रेनिंग में कमी जरूर है.
सतना में भी महिलाएं से साजिश
इस घटना के पहले सतना जिले के आजीविका मिशन (Ajeevika Mission supporting women) के समूह कुछ महिलाएं भी साजिश की गिरफ्त में आ गईं. वेयर हॉउस और गेहूं खरीदी में 56 लाख रुपए से ज्यादा का घोटाला उजागर हुआ. महिलाओं पर प्रकरण दर्ज हुए. सवाल ये कि इतनी बड़ी राशि के लालच में भोली-भाली महिलाओं को किसने फंसाया. इतने बड़े घोटाले में सीधे जुड़ने की बात किसी के गले नहीं उतरती.
कंपनियों पर कसावट जरुरी
सागर (Sagar) के देवरी ब्लॉक में हुई ठगी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी (Micro Finance Co.)पर कसावट जरुरी है. हालांकि ब्लॉक मैनजर नीरज डहरवाल कहते है- " समूह की ठगी गई महिलाएं बिना किसी से सलाह लिए सीधे माइक्रो संपर्क में आईं और ठगा गईं " फ़िलहाल ये पूरा मामला थाने में पहुंचा. जिला पंचायत (ZP) सीईओ (CEO) पीसी शर्मा कहते है- "जिले सहित पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए योजनाएं चल रहीं. लोन सुविधा के साथ रोजगार से जोड़ा जा रहा. बावजूद ये घटना चिंताजनक है. महिलाओं को और काउंसलिंग करेंगे."
बहरहाल प्रदेश में कुछ अपवाद को छोड़ कर समूह की महिलाओं  के साथ बिचौलिए समय पर बाहर न किए गए और ऐसी माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर नकेल न कसी गई तो समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के सरकार के प्रयासों पर पानी फिर जाएगा.
पीएम मोदी का सीहोर के श्रम साधक को बुलावा
"मैं तो खेत में काम कर रहा था. अचानक जिला पंचायत (ZP) सीहोर (Sehore) से कॉल आया. मेरे कानों को विश्वास न हुआ. मैंने दो बार पूछा क्या यह सच है! मैंने काम छोड़ा और भागता हुआ घर गया. पत्नी पुष्पा को बताया- हमें दिल्ली जाना है. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हमसे मिलेंगे. बात करेंगे.वह भी ख़ुशी से उछल पड़ी." सीहोर (Sehore) के छोटे गांव टांकपुरा (Tankpura) के राजेश मीणा ने यह यह बात बताई. राजेश इन दिनों चर्चा में हैं.
पसीना बहकर बनाया अमृत
15 अगस्त को प्रधान मंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस मीणा दंपति से बात करेंगे. दरअसल टांकपुरा में अमृत सरोवर योजना (Amrit Sarovar Yojna)के तहत तालाब बनाया. इस तालाब की डिज़ाइन और मेहनत में राजेश और कई साथियों की खास भूमिका रही. लगभग 48 दिनों कड़ी मेहनत और पसीना बहा कर श्रम साधकों ने इस तालाब को खूबसूरत बना दिया. आज यह तालाब पानी से लबालब है. श्रम साधक (Labour) राजेश और पत्नी पुष्पा बताते हैं- "हमने कृष्णा स्वयं सहायता समूह के साथ यह काम किया. लगातार  मजदूरी की. हमने न ठंड की परवाह की और न गर्मी और लू के थपेड़ों की. पसीना बहाया इसकी वजह से गांव को पहचान मिली."
पुष्पा -राजेश मीणा
खेतों को मिल रहा जीवनदान
इस इलाके के लिए यह तालाब वरदान साबित हुआ. खेतों में फसलों को नया जीवनदान मिलने लगा. जिला पंचायत के मनरेगा योजना के परियोजना अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी बताते हैं- "जिले अमृत सरोवर योजना में कई जगह तालाब बनाए गए. मनरेगा के तहत श्रम साधकों को काम दिया. केंद्रीय टीम ने परीक्षण कर इस तालाब को सराहा और चयन किया. प्रधान मंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में मुख्य आयोजन के बाद अमृत सरोवर की सफलता और इससे मिलने वाले लाभ को लेकर राजेश और उनकी पत्नी पुष्पा से बात करेंगे."  ग्राम पंचायत के मुवाड़ा के सरपंच सुरेश कुमार और सचिव दिनेश गनेरिया ने बताया - "टांकपुरा गांव की आबादी लगभग 700 है और ग्रामीण मेहनती है."
इछावर (Ichhawar) जनपद के टांकपुरा में 19 लाख 62 हजार रुपए की लागत से इस तालाब को बनाया. तालाब की जल भण्डारण क्षमता लगभग 25 हजार घन मीटर तथा जल ग्रहण क्षेत्र 2.50 एकड़ है। सरोवर के जल का उपयोग आसपास के किसानों की जमीन को सिंचित करने के लिए किया जाएगा, जिससे किसान परिवार की आय में बढ़ोतरी होगी। जिले में ऐसे ही 76 तालाब बनाए गए हैं.कलेक्टर (DM) प्रवीण अढायच और जिला पंचायत (ZP)के सीईओ (CEO) आशीष तिवारी खुद ने अमृत सरोवर योजना को लेकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करवाया जिसका लाभ किसानों को उनकी सिंचाई के लिए मिलने लगा.
'मिल्किंग विलेज' की पहचान से चमका 'बोलबोला'
छत्तीसगढ़ (Chhattisgad) के जंगल (Forest) में बसे एक गांव में कहावत सही साबित हो गई. जिस गांव में अब तक परिवार के बड़े सदस्यों की तो बात दूर की वहां मासूमों को भी पीने के लिए दूध नसीब नहीं होता था, वहां 'दूध की नदी' बहा दी. आदिवासी महिलाओं ने अपनी मेहनत के बल पर इस गांव को 'मिल्किंग विलेज' (Milking Village) की नई पहचान दी. अब इस गांव में  महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्य भी काम में हाथ  बंटा रहे. कोंडागांव (Kondagaon) जिले के बोलबोला (Bolbala) गांव में आदिवासी परिवार अब गौपालक (Cow herder) बन गए. यहां आदिवासी परिवारों की आर्थिक हालत इतनी ख़राब थी कि दुधारू पशु पालने में सक्षम नहीं थे.
तगारियां नहीं हाथों में दूध की टंकियां
बोलबोला (Bolbala) गांव में डेयरी सेंटर के अलावा प्रोसेसिंग यूनिट भी यहां बन गई.केवल सवा दो सौ परिवारों की बसाहट के इस गांव में महिलाएं मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करती थीं. आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) ने यहां महिलाओं को समूह से जोड़ा. इस गांव के छह समूह (SHG) की महिला सदस्य इस योजना से जुड़ीं. गांव की जैमिनी कोयाम, कोयली मांडवी बताती है- "हम तो रोज़ मनरेगा में मजदूरी करने जाते थे. पूरी मजदूरी इतनी कम थी कि घर भी अच्छे से नहीं चलता था. फिर गायें मिली. हमको गाय पालने से लगा कर दूध दुहने तक सब सिखाया. हमारी कमाई बढ़ गई. सम्मान की ज़िंदगी जीने लगे." असिस्टेंट सर्जन वेटेनरी ( Asistent Veternary Surgen) डॉ. ढालेश्वरी बताती हैं- "यहां सभी मवेशी स्वस्थ हैं.समय-समय पर इनका स्वास्थ्य परिक्षण किया जाता है. टीकाकरण सहित पूरी मॉनिटरिंग की जा रही."
दूध की टंकियां लेकर खड़ी महिलाएं  (Image Credit :Ravivar Vichar)
दूध का रिकॉर्ड उत्पादन
इस मिशन की नोडल ऑफिसर और पशु चिकित्सा अधिकारी ( Veternary Officer) डॉ.नीता मिश्रा कहती है- "लगातार प्रयासों के बाद इस गांव में यह मिशन सफल रहा. यहां सदस्यों ने मेहनत कर दूध का रिकॉर्ड उत्पादन कर 32 गायों से साढ़े तीन सौ लीटर तक दूध का उत्पादन किया. आदिवासी योजना, पशुधन विकास विभाग, केंद्रीय विज्ञान केंद्र और मनरेगा जैसे विभाग और 'रुर्बन मिशन ' (Rurban Mission)से इस गांव की काया पलट दी. डेयरी विकास योजना के माध्यम से पिछले साल जुलाई में गांव के 16 लोगों का सिलेक्शन किया. इसमें स्वयं सहायता समूह की सदस्य और उनके परिवारों को मौका दिया गया."
कमाई के खोले कई रास्ते
इस गांव में केवल मिल्क प्रोडक्शन ही नहीं बल्कि ग्रामीण महिलाओं को कई अवसर दिए और कमाई के नए रास्ते खोल दिए. आजीविका मिशन (Ajeevika Mission)के जिला मिशन प्रबंधक (DMM) विनय सिंह कहते हैं- "गाय पालन के अलावा गौठान शेड में मुर्गी पालन, वर्मी कंपोज़्ड खाद का काम भी मिल गया. इसी एरिया में गायों के लिए हरा चारा भी बोया, जिससे गायों को बेहतर आहार मिले. ख़ास बात पशु चिकित्सा विभाग के ख़ास सहयोग से गांव के कुछ रोजगारों को दुर्ग के वेटेनरी कॉलेज भी ट्रेनिंग के लिए भेजा. इन युवा डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट (Dairy Processing Unit) के काम को सीखा. इन समूह सदस्यों को लगभग 25 से 28 हजार रुपए महीने तक कमाई हुई."
ओडिशा मॉडल पर फोकस
यहां माइक्रो प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा दी. इस यूनिट में मावा (खोया), पनीर, दही, छाछ और घी प्रोडक्शन होगा. डॉ.नीता बताती है -"हमारी टीम ओडिशा भी गई. वहां संचालित डेयरी प्रोजेक्ट यूनिट को समझा. शासन का मकसद ओडिशा के मॉडल को अपनाया जाए. इससे महिलाओं को इस प्रोजेक्ट से और आर्थिक लाभ मिलेगा. डिप्टी डायरेक्टर शिशिरकांत पांडेय के ख़ास प्रयासों से यह यूनिट सेट हुई. शुरू में राज्य पोषित डेयरी और आदिवासी परियोजना से साहीवाल जर्सी क्रॉस ब्रीड दुधारू गाय उपलब्ध कराई."
गायों के पालन के बाद गोबर कलेक्शन से भी आमदानी मिलने लगी. आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM) रेनु सिंह बताते है- "गोबर को दो रुपए किलो में बेच कर नहीं समूह को अलग से आमदनी हुई. इसके अलावा चारा उत्पादन, मुर्गी पालन और वर्मी कंपोज़्ड तैयार करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा."
गौठान शेड में बंधी गायों का अवलोकन करते अधिकारी, जनप्रतिनिधि (Image Credit :Ravivar Vichar)
मिल्क इफेक्ट: घटी कुपोषण दर
जिस गांव में मिल्क कल्चर नहीं था, अब दूध का उपयोग किया जाने लगा. सरपंच (Sarpanch)रतनुराम कोयाम कहते हैं- "गायों ने गांव की तस्वीर बदल दी. बच्चों को दूध पिलाने लगे जिससे कमजोर बच्चों की हालत अच्छी हो गई. इस गांव में ही हम लोग गोबर के बाद गौ मूत्र और खाद बनाने बनाने का काम शुरू करेंगे." बोलबोला गांव में प्रोजेक्ट सफल होने के कारण पास के ही गांव बंजोड़ा में भी यह प्रोजेक्ट शुरू होगा. जिला पंचायत सीईओ (CEO) प्रेमप्रकाश शर्मा और कलेक्टर (DM) दीपक सोनी ने इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लिया. लगातार समूह की महिलाओं और साथ जुड़े परिवार के युवाओं का हौसला बढ़ाया.
डीएमएम सिंह और डॉ.नीता बताते हैं- "इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद मुख्यमंत्री (CM)भूपेश बघेल ने यहां यूनिट से तैयार बर्फी मिठाई से मुंह मीठा किया."
कोआकोंडा ब्लॉक में राशन की दुकान जहां समूह की महिलाएं संचालित करती (Image Credit: Ravivar Vichar)
कारोबार में मजबूती दिखा दिया नक्सल को जवाब
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarah) के जिस जिले में कुछ दिन पहले भयानक नक्सली हमला (Naxal Aattack) हुआ.11 जवान शहीद हो गए, और जहां लगातार नक्सली हमलों का डर बना रहता हो, उस दंतेवाड़ा (Dantwada) जिले की बहादुर महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने कारोबार को बढ़ा कर नक्सलियों को अपने ढंग से जवाब दे रही. यह सब महिलाओं को साथ मिला राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM- Bihan) का. इस मिशन और स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) के दम पर इन महिलाओं ने केवल हजार-दो हजार रुपए नहीं बल्कि करोड़ों का कारोबार कर घर के हालात बदल दिए.
डर नहीं, बहादुरी की बात
"अगर हमन डर जाबो...तह हमर परिवार ला कौन देखहिं, मिशन ह हमर साथ दिसे.." (अगर हम डर गए तो परिवार को कौन देखेगा, मिशन ने हमें बहुत साथ दिया) दंतेवाड़ा  (Dantwada) जिले के सबसे संवेदनदशील नकस्ल कोआकोंडा ब्लॉक की पार्वती नाग ने अपने ही अंदाज़ में छत्तीसगढ़ी बोली में कहा. इस जिले में मां दंतेश्वरी मार्ट (Maa Danteshwari Mart) ने नई मिसाल कायम कर दी. इस जिले में 13 जगह ऐसे ही मार्ट चल रहे,जहां स्वयं सहा सयतामूह की महिलाएं कारोबार कर रहीं. किवदंती के अनुसार सती माता का एक दांत उस समय यहां गिरा जब भगवान शिव उसे गोदी में लेकर यहां से निकले. यही वजह जगह का नाम दंतेवाड़ा पड़ा.
200 परिवारों का आसरा
जिले के आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) नितेश देवांगन बताते हैं- "केवल डेढ़ साल में ही यह योजना सफल हो गई.सीएलएफ (संकुल संगठन) और वीओ (विलेज ऑर्गेनाइज़ेशन) की मदद से यह शुरू किए.इस मार्ट समूह की 79 महिलाएं जुड़ कर काम कर रही.लगभग डेढ़ साल में ही 2 करोड़ 75 लाख रुपए का कारोबार किया."
मार्ट की महिलाओं को दूसरे रोजगार से भी जोड़ा गया  (Ravivar Image)
हॉस्टल और आश्रम से जुड़े समूह
मां दंतेश्वरी की महिलाएं जिले के अलग-अलग छात्रावासों और आश्रम में राशन सप्लाई करती हैं. इसी समूह से जुड़ी चीतालंका (Cheetalanka) गांव की विमवती नाग छत्तीसगढ़ी बोली में बताती है-"मैं तो घरेलु महिला रहउँ, अब मैं सब हिसाब कर लेथों." (मैं तो घरेलु महिला थी,अब सब हिसाब कर लेती हूं). विमवती की समूह से जुड़ कर आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई.आजीविका मिशन (Ajveeika Mission) के रायपुर हेड ऑफिस में पदस्थ दंतेवाड़ा के पूर्व जिला मिशन प्रबंधक (DMM) अजय कुमार सिंह बताते हैं- " यह बहुत बड़ी चुनौती थी. जिले के साथ कोआकोंडा ब्लॉक, चितालंका,भानसी जैसे गांव में महिलाएं निडर होकर काम कर रहीं.समहू की ही रानी नाग बताती है- "शुरू में राशन आश्रम और हॉस्टल तक पहुंचाने में डरते थे.अब कोई दिक्क्त नहीं होती."
हौसले से लौटी हिम्मत
पिछले दिनों इसी जिले के कोआकोंडा (Koakonda) ब्लॉक के अरनपुर-समेली के बीच ही नक्सल हमले और आईआईडी विस्फोट में 11 लोग शहीद हुए. जिले को लोग सहम गए. बावजूद कलेक्टर (DM) विनीत नंदनवार और जिला पंचायत के सीईओ (CEO) कुमार विश्वरंजन ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया.नतीजा यह रहा कि यहां कुछ दिन बाद ही ज़िंदगी पटरी पर आ गई. आज छत्तीसगढ़ राज्य में इस योजना को सबसे बड़ी योजना में शामिल किया. इस योजना में आदिवासी समूह का महिलाओं का आत्मविश्वास कई गुना  बढ़ गया
गांव-गांव पहुंच रहा रीपा नमकीन का स्वाद
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) जिले के छोटे से गांव में महिलाओं ने घर से निकल ऐसा मोर्चा संभाला की आज वे उद्यमी बन कर नई पहचान के साथ स्वाभिमान की ज़िंदगी जी रहीं हैं. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group)  की महिलाओं ने अपने हाथों से गांव में ही नमकीन (Namkeen) प्रोडक्ट्स (Products) तैयार किए. कुछ महीने में ही इस नमकीन का स्वाद और स्वाद आसपास के गावों तक पहुंच गई. जिले के अकलतरा ब्लॉक (Akaltara Block) के तिलई की महिलाओं ने मेहनत कर गांव को भी अलग पहचान दिला दी. रीपा (Rural Industrial Park) योजना और आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) से मिली ट्रेनिंग (Training) से ये प्रोजेक्ट सफल हो गया.
कमाई से बढ़ी घर की रौनक
तिलई (Tilai) गांव के गीतांजलि स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की ज्योति कटारे कहती हैं -"शुरू में मैं घरेलु महिला ही थी. लगता था कि कुछ काम कर घर की आय बढ़ाएं. जिससे परिवार को भी मदद हो सके. हमने समूह बनाया. नमकीन यूनिट का काम हमें मिला. मुझे ख़ुशी है कि 'रीपा नमकीन' (RIPA Namkeen) ब्रांड को कुछ समय में ही लोग पसंद करने लगे. धीरे-धीरे घर में कमाई बढ़ने लगी. इस यूनिट (Unit) में हम कई महिलाएं काम कर रहीं." अप्रैल महीने में यह यूनिट शुरू हुई. इसी यूनिट से जुड़े दूसरे आशीर्वाद समूह (SHG) की फुलेश्वरी बताती हैं- “इस यूनिट से जुड़ कर नई उम्मीद बन गई. कुछ टाइम में ही नमकीन का प्रोडक्शन बढ़ने लगा. हमारे परिवार के लोग भी साथ दे रहे. मेरे पास भी समूह से जुड़ने के पहले कोई काम नहीं था. मुझे अच्छा लग रहा कि घर में कमाई बढ़ रही है "
तलई गांव में सदस्य रीपा ब्रांड नमकीन के लिए काम करते हुए (Image Credit: Ravivar Vichar)
तिलई गांव बना आदर्श,मिले दो करोड़
इस गांव में समूह के सदस्यों की मेहनत देख रीपा (Rural Industrial park ) योजना से 2 करोड़ की मदद दी गई. अकलतरा के एडीओ (Assistant Development Officer) बैजनाथ राठौर बताते हैं -" शासन ने अकलतरा ब्लॉक को भी चुना. यहां दो करोड़ रुपए की मदद से नमकीन यूनिट तैयार की गई. इसमें बेसन की सेंव, गाठिया, बूंदी रायता, मिक्चर कई तरह का बनाया जा रहा है. इसके अलावा आलू के चिप्स भी तैयार किए जा रहे."
गांव-गांव जाकर संपर्क
शुरुआत में ही गांव के युवाओं को भी इसमें जोड़ा गया. लगभग 20 लोग इस यूनिट से जुड़ गए. महिलाएं आसपास के गांव में मार्केटिंग में जुट गई. इस यूनिट से जुड़े सूरज कटारे आगे बताते हैं -" इस यूनिट में तैयार हो रहे नमकीन प्रोडक्ट्स से महिलाओं को ख़ास काम के साथ पहचान मिल. अभी डेढ़ से 2 क्विंटल नमकीन के अलग-अलग प्रोडक्ट रोज तैयार किए जा रहे."महिलाएं अपने स्तर पर सोशल मिडिया में गांव-गांव जाकर संपर्क कर रही.कुछ महिलाएं मार्केटिंग में काफी तैयार हो गईं.
रीपा (RIPA) योजना में हर जिले में कुछ ब्लॉक को दो-दो करोड़ रुपए की मदद दी गई. इससे आजीविका मिशन बिहान (Ajeevika Mission Bihan ) नई यूनिट लगाने और समूह को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही. आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक (DMM) उपेंद्र कुमार दुबे कहते हैं -"अकलतरा ब्लॉक के तिलई में कई योजनाओं से महिलाओं को काम मिला.अभी तक बतख, मुर्गी पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन के साथ रीपा की मदद से बड़ी यूनिट डाली गई. इस नमकीन यूनिट बनाए जा रहे प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग में और महिलाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी."
तलई गांव में लगाई यूनिट में नमकीन तैयार करते हुए सदस्य (Image Credit: Ravivar Vichar)
अधिकारियों ने दिया बढ़ावा
इस यूनिट के लिए जनपद के सीईओ (CEO) सत्यव्रत तिवारी ने खुद विजिट की. महिलाओं को आश्वस्त किया कि रीपा ब्रांड को और पहचान दिलाई जाएगी. यहां तक कि जिला पंचायत (ZP) की सीईओ (CEO) ज्योति पटेल ने जिले के सभी उन ब्लॉक की समीक्षा की, जहां रीपा योजना की मदद से यूनिट लगाई गई. जिले के पांच ब्लॉक में रीपा के दो-दो करोड़ की मदद समूहों को नए रोजगार से जोड़ने के लिए शासन  ने दी है.
"मैंने तो कभी सोचा भी न था कि जिन कोयले खदानों की तरफ जाने से हर कोई डरता था ,वहां एक दिन हम खुद लोगों को  बोटिंग कराएंगे. पिछले दो साल से हमारी साथी महिलाओं की ज़िंदगी बदल गई. हमारे पास पांच बोट है. हम उसी तालाब में पर्यटकों को घुमाते हैं.खाली खदान से बने पोखर का तालाब बन गया. ख़ास बात यह है कि अभी तक हम गांव की सिर्फ घरेलु बहुएं थीं. अब हमें पूरा इलाका सम्मान की नज़र से देखता है." छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले केनापारा पर्यटक स्थल पर शिव शक्ति ग्राम संगठन की अध्यक्ष पूजा साहू ने बहुत ख़ुशी से अपनी आत्मनिर्भर होने की बात बताई.
लीना कोसम, सीईओ, जिला पंचायत, सूरजपुर (Photo Credits: Ravivar vichar)
केनापारा के कोयले की खदान से बने पोखर में डूबने का खतरा और लोगों को जहां जाने से भी डर लगता था, उसी जगह पर्यटकों का तांता लगा रहता है. प्रशासन ने इस खतरनाक जगह को पर्यटन स्थल में बदल दिया. यहां तालाब में बोटिंग और होटल का लोग आनंद उठाते हैं. यहां बनाए गए तालाब की कमान गांव की बहुओं के हाथ में आ गई. ये महिलाएं ही बोट (boating) में पर्यटकों को सैर कराती है. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की इन महिलाओं के लिए ये तालाब कमाई का जरिया और वरदान साबित हुआ.
सूरजपुर से 15 किमी दूर केनापारा में कोयला उत्खनन के बाद बनी खदान और पोखर में डूबने के खतरे को देखते हुए माइनिंग क्लोज़र राशि से इलाके को ही संवार दिया. जिला पंचायत के जिला मिशन प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह कहते हैं - "जिला प्रशासन ने महिलाओं को रोजगार देने के लिए इस खदान और पोखर को नया शेप दे दिया. दो किमी लंबे तालाब में एक रेस्ट्रोरेंट और 5 बोट की व्यवस्था की. ग्राम महिला संघठन में 32 समूह जुड़े हैं. इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बना दिया. यहां बोट चलाने से लगा कर उसके मैंटेनस का काम अब महिलाएं सीख गईं."
केनापारा का तालाब किनारे सुंदर नज़ारा जो विभाग ने विकसित कर दिया  (Ravivar vichar)
कभी वीरान रहने वाली इन खदानों के बीच बने पर्यटक स्थल को देखने हर महीने 6 से 8 हजार पर्यटक हर महीने आते हैं. पहाड़ों और हरे जंगलों के बीच केनापारा छत्तीसगढ़ का बड़ा पर्यटक स्थल बन गया. समूह की अध्यक्ष पूजा आगे बताती है-  "हमारी टीम ने अपनी-अपनी ड्यूटी तय कर रखी है. एक बार में छह और एक बार में पांच महिलाएं ड्यूटी पर होती हैं. मेरी साथी कमला बाई, शकुंतला और सुशीला बाई लाइफ गॉर्ड का काम संभालती है. पर्यटकों को लाइफ जेकेट पहनना और दूसरी जानकारी देना होता है. हम लोग 6 से 10 हजार रुपए महीना कमा लेते हैं."
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के केनापारा का तालाब जहां महिलाएं  संचालित करती हैं बोट (Ravivar vichar)
इस योजना में कई ऐसी महिलाओं को भी काम मिला जो विधवा थीं और कुछ महिलाएं मजदूरी पर दूर-दूर जाती थीं.टीम की सदस्य सुशीला बाई कहती हैं - "पति के निधन के बाद बच्चे छोटे हैं. बहुत परेशानी थी. इस तालाब ने रोजगार दे दिया.लाइफ गॉर्ड के रूप में काम कर लेती हूं." इस तालाब में बोट में बैठ कर ही लोग रेस्ट्रोरेंट में जाते हैं.
पर्यटन को बढ़ावा और बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के टूरिज़्म विभाग ने इस सेंटर को अपने अधीन लेने की इच्छा जताई. जिला पंचायत की सीईओ लीना कोसम कहती हैं - "यह बहुत ही सुन्दर जगह है. मुझे ख़ुशी है कि प्रशासन ने महिलाओं को रोजगार देने के लिए यह जगह विकसित की. हमारी शर्त है कि यदि टूरिज़्म डिपार्टमेंट इसे अपने आधीन लेता है तो भी इसमें महिलाओं को ही अवसर देने होंगे. परिसर में लगने वाले फ़ूड स्टॉल के लिए भी महिलाएं होंगी. यहां तक कि टिकट विंडो पर भी महिलाओं को ही रोजगार दिया जाएगा. आने वाले दिनों में तालाब में संचालित रेस्ट्रोरेंट का टेंडर भी समूह की महिलाओं को ही मिले, यह प्रयास किए जा रहें हैं."
जिस BPL कार्ड को बनवाने के लिए परिवार ताकत झोंक देते हैं. पंचायतों के चक्कर काटते रहते हैं. लोग इस कार्ड से सरकार मिलने वाली मुफ्त की सुविधाओं को लेने से नहीं चूकते ,वही BPL कार्ड धार जिले के छोटे से गांव खंडवा की रहने वाली गंगा दीदी ने पंचायत को वापस लौटा दिया. खुद के पैरों पर खड़े होकर वह आत्मनिर्भर बनी. अपनी मेहनत और प्रयासों को आजीविका मिशन ने पंख लगा दिए. गंगा दीदी आज जिले की मैनेजमेंट गुरु बन चुकी है."लगातार पांच साल मेहनत की. जब कमाई बढ़ी तो हिसाब लगाने बैठ गई. पति को भी साथ बिठा लिया. मेरी तो ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, जब लगातार कमाई एक जैसी बढ़िया होने लगी. हमने सोचा मेहनत का फल मिला. ज़िंदगी सुधर गई. एक दिन पंचायत ऑफिस गए और बीपीएल कार्ड जमा करा आए. " लगातार मेहनत करने वाली धार जिले के पिछड़े गांव छोटा खंडवा की गंगा बाई ने कही. गंगा बाई कहती है - " यदि सोच लो तो हम अपनी ज़िंदगी को अच्छे से जी सकते हैं. मुझे गर्व है कि प्रशासन और आजीविका मिशन के सहयोग से मैं लखपति समूह में शामिल हो गई."
किसी समय पहले मजदूरी और फिर सब्जी बेचने वाली गंगा बाई आज धार जिले में हर काम  को रोजगार के नए अवसर में बदलने की सोच रखती है.
कई समूह और इससे जुड़ी  महिलाएं गंगा बाई से धंधे का हुनर सीखने और सलाह लेने पहुंच रही हैं.वह अपना कारोबार तो कर ही रही लेकिन दो सौ लोगों के लिए भी रोजगार के रास्ते खोल दिए. गंगा दीदी को इलाके में चिप्स वाली दीदी के नाम से भी पहचान मिल गई. यह क्षेत्र का सबसे  बड़ा कारोबार बन सकता है.
कुछ साल पहले तक मजदूरी करने वाली गंगा दीदी ने नवदुर्गा स्वसहायता समूह का गठन किया. गंगा दीदी अपने संघर्ष की कहानी कहते हुए बताती हैं -" शुरू में समूह की सभी महिलाओं ने पच्चीस रुपए हर सप्ताह बचत शुरू किए. यह रकम भी बहुत ज्यादा थी. समूह से लोन लेकर सब्जी बेचना शुरू की.हमें बैंक से पचास हजार का लोन मिल गया. किराने का सामान भी रखने लगे. पति भी मजदूरी के बाद विक्रम चौधरी ने भी साथ दिया. फिर हमने मुड़ कर पीछे नहीं देखा."
जिला प्रशासन और जिला पंचायत अधिकारियों के लिए गंगा दीदी आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई है. फेडरेशन और एक संगठन ने आलू चिप्स का कारखाना खंडवा गांव में खोलने की योजना बनाई. जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ फेडरशन के अधिकारी आए. समूह की महिलाओं को योजना और कमाई का ये जरिया समझाया ,लेकिन नतीजा ज़ीरो. अधिकारी पहली बार में निराश लौट गए. गांव की ममता ने बताया- " मेरे  शिव शक्ति समूह के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए थे. सभी को लगा कि बाहर वालों का कारखाना है. पैसा न डूब जाए. इस बैठक के बाद गंगा दीदी ने समझाया कि पंचायत की परियोजना प्रबंधक अपर्णा पांडेय पर भरोसा  करो. और गंगा दीदी की बात पर सब जुड़ते चले गए.
मिसाल बन चुकी गंगा दीदी कहती हैं - " वह समाज में बदलाव चाहती थी. इसलिए हिम्मत नहीं हारी. किराने की दुकान जब पति ने संभाली तो लगा कुछ और करना चाहिए. बस इसी सोच को लेकर मैं सैनेटरी नैपकिन बना कर बेच लगी.गांव में पिछड़ी सोच को ख़त्म कर युवतियों और महिलाओं को कपड़े की जगह नैपकिन का महत्व बताती हूं."
तीन साल पहले उज्जैन कलेक्टर तराना क्षेत्र के दौरे पर गांव उपड़ी से निकल रहे थे. इस गांव के किनारे तालाब पर कलेक्टर की नज़र पड़ी,कार की रफ़्तार कुछ कम करवाई.तालाब में कुछ पानी था. गाड़ियों का काफिला फिर आगे बढ़ा और उपड़ी की पंचायत भवन के सामने जा रुका. यहां गांव वालों से कलेक्टर बात करने लगे. फसलों की स्थिति और दूसरी समस्यों के साथ ही वहां पहुंची महिलाओं से उन्होंने कमाई का जरिया पूछा. कलेक्टर ने कहा - " दिनभर क्या करती हो. घर कैसे चल रहा है? "सकुचाते हुए महिलाएं सिर्फ इतना कह सकीं - "घर चलना मुश्किल हो रहा है. मजदूरी बहुत कम मिलती है. कोई दूसरा काम भी नहीं है." कलेक्टर ने दिमाग में शायद तालाब याद रखा. बस उन्होंने इतना पूछा -" कमाई के लिए मछली पालन करोगी? सब हम सीखा देंगे. "महिलाओं के चेहरे की मुस्कान कलेक्टर को मन ही मन हां कह रही थी. उज्जैन लौटते ही कलेक्टर के वादे ने महिलाओं की किस्मत बदल दी.
पिछले कुछ समय से उपड़ी गांव का सूना और सूखा पड़ा रहने वाले तालाब के किनारे चहल-पहल है. यह तालाब गांव की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो गया. तालाब अब महिलाओं को पैसे कमाने का जरिया बन गया. महिलाओं का अधिकांश समय इसी तालाब के आसपास बीतता है. मजदूरी पर जाने को विवश इन महिलाओं ने पानी पर अपनी नई तक़दीर लिख दी. यहां पल रही मछलियों का कारोबार अब दूर गांव-गांव तक फ़ैल गया. गांव की महिलाओं का बनाया स्वसहायता समूह और उनकी मेहनत दूसरे लोगों के लिए मिसाल बन गई.
उज्जैन के तराना विकासखंड का गांव उपड़ी. यहां की महिलाएं अब मजदूरी पर नहीं जाती, बल्कि खुद का कारोबार करने लगी. यह कहानी बड़ी दिलचस्प है. गांव की राजल चौहान कहती है- " हम गांव महिलाएं घर की आर्थिक परेशानी से बहुत परेशान थीं. परिवार के मुखिया जो कमाते उससे तो घर चलाना भी मुश्किल हो रहा था.और  हमारी मजदूरी बहुत काम थी. हमें नए रास्ते की तलाश थी."
जिला पंचायत के अधिकारी इस गांव के दौरे पर आए और महिलाओं को रोजगार के लिए कई सारे रास्ते बताए. इसी बीच गांव के तालाब को आबाद करने के साथ यहां मछली पालन का आइडिया सबको पसंद आया. आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि- "महिलाओं का उत्साह देख इन्हें मछली पालन के लिए प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की."
राजल आगे बताती है कि- " ये राह कठिन थी.कोई अनुभव नहीं था.हमने 2018 में  रानी दुर्गावती महिला समूह बनाया, जिसमें 11 महिला सदस्य शामिल हुईं.तालाब का नाम पुष्कर धरोहर तालाब हो गया."
समूह की दुर्गा बाई कहती हैं- "हम लोग उज्जैन, सिमरोल सहित दूसरी जगह से मछलियों के बीज लाए. "चालीस  बीघा जमीन पर इस तालाब को तैयार किया. समूह की हीं राजू बाई, बसंता बाई, अनिता बाई, भागवंता बाई, सुगन बाई, रेखा बाई, संध्या बाई, शिवकांता बाई ने अलग-अलग काम संभाला.
तीन साल पहले मछली पालन शुरू किया. राजल बाई ने बताया- "हमें पहले साल ही बहुत घाटा हो गया. भारी बारिश के कारण तालाब को साइड से तोड़ना पड़ा. जिससे तालाब में बड़ी हो रही मछलियां तेज़ बहाव में बह गई. हजारों रुपए का नुकसान हो गया." अनिता बाई और भागवंता बाई ने बताया- "हमको प्रशासन ने 25 प्रतिशत मुआवज़ा दिया. फिर सब नए सिरे से मेहनत में जुट गए."
समूह ने एक साल फिर मेहनत की.राजल आगे बताती है - " हमने फिर मछलियों के बीज डाले. उन्हें बड़ा किया. शुरुआत में मछलियां बेचने के लिए गांव और बाजार में भटके. धीरे-धीरे हमारे धंधे ने जगह बना ली. अब लोग हमसे मछली खरीदने तालाब तक आने लगे. "लगभग साठ हजार रुपए की कमाई हुई. सबके चेहरे खिल उठे. अब कारोबार ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली.
तराना के ब्लॉक समंवयक राजेश डुडवे और सहायक ब्लॉक प्रबंधक आशुतोष लालदास ने बताया - "पुष्कर धरोहर तालाब योजना में जहां तालाब संरक्षित हुआ वहीं महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं. सभी को प्रशिक्षित किया गया है." राजल कहती हैं - "अब वे गांव में ही कई संगठन बनवा चुकी हैं. जिससे दूसरी महिलाओं को भी मजदूरी से छुटकारा मिल सके."