हाई-वे की पहचान बनी कड़कनाथ रोड
झाबुआ (Jhabua)के इंदौर-अहमदाबाद हाई-वे किनारे बसा मिंडल  (Mindal) गांव. इस गांव के सड़क किनारे पिंजरे में कड़कनाथ (Kadaknath) मुर्गे दिखाई दे जाएंगे. मोहन समूह (SHG) की अध्यक्ष बल्ली बाई कहती है- "हमारे गांव महिलाएं पहले मजदूरी करती थी. कुछ चूजे लाकर बेच लेती. समूह बना कर काम किया. मैं खुद 30 हजार रुपए महीने कड़कनाथ मुर्गे-चूजे से कमा लेती हूं." इस गांव में 11 समूह बनाए गए. मंडली गांव की ही समूह सदस्य किना बाई भी अब खुश है. किना बताती है- " शुरू में कुछ काम नहीं था. समूह से लोन मिल गया.चूजे लाए और बढ़े किए. अलग से हाई-वे पर भी हम लोग कड़कनाथ बेचते हैं. ये 800 से 900  रुपए पर एक नग का बिकता है. मेरी कमाई 35 हजार रुपए महीने तक हो रही." प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में महिलाएं कड़कनाथ से अब 'कड़क नोटों' की कमाई कर रही. पिछड़े जिले की गिनती वाले इस झाबुआ (Jhabua) जिले की महिलाओं ने साबित कर दिया की वे भी कारोबार कर सकती हैं. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाएं इस कारोबार से बड़े स्तर पर जुड़ गईं.
कड़कनाथ मुर्गों को दाना चुगाती समूह की महिला (Image Credit: Ravivar Vichar)
जीआई टैग से बढ़ी पहचान
बड़ी जद्दोजहद के बाद आखिर झाबुआ जिले को ही कड़कनाथ मुर्गा प्रजाति के लिए जीआई टैग (Zeographical IndicationsTag) मिला. इस प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  दंतेवाड़ा में भी इस प्रजाति के खास पालन-पोषण के साथ जीआई टैग (GI Tag) का दावा किया था. केवल झाबुआ ब्लॉक में 21 सौ समूह हैं. आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) की ब्लॉक मैनेजर (BM) तृप्ति बैरागी बताती है- "जिले में महिलाओं ने कड़कनाथ के कारोबार को बहुत अच्छे से संभाला. पूरा परिवार साथ दे रहा.हम कोशिश कर रहे कि समूह की महिलाएं हैचरी भी संचालित करें." मिंडल  (Mindal) गांव सेक्टर की सहायक ब्लॉक मैनेजर (ABM) कविता कानूनगो खुद लगातार इस इलाके में समूह की महिलाओं के साथ काउंसलिंग और समस्यों का निराकरण करती है.
मंडली गांव में काउंसलिंग करती बीएम और एबीएम आजीविका मिशन  (Image Credit: Ravivar Vichar)
युवाओं का बढ़ रहा रुझान
जिले में केवीके (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के वैज्ञानिक (Scientist) और कड़कनाथ (Kadaknath) फॉर्म और हैचरी के इंचार्च डॉ.चंदन कुमार बताते हैं- "जिले के ऐसे युवा जो एग्रीकल्चर से दूर हुए,उन्हें कड़कनाथ पालन से जोड़ रहे. प्रति सप्ताह 50 यूथ को ट्रेनिंग दी जा रही. हमारे कैंपस में 10 हजार अंडे की हैचरी है. देशभर में कड़कनाथ सप्लाई किआ जा रहा. एग्स की पैकेजिंग कर इंदौर भेजा जा रहा." हमारे अलावा कई संस्थाएं इस कारोबार को को कर रहीं.कड़कनाथ मुर्गे में दूसरी प्रजाति के चिकन की तुलना में हाई प्रोटीन और लो कोलेस्ट्रॉल होता है.मेडिसनल गुण होने के कारण भी यह पहली पसंद है. इस समय नॉनवेज पसंद करने वालों के लिए कड़कनाथ मुर्गा पहली पसंद बन गया. यही वजह इसकी कीमत दूसरे मुर्गे और चूजों से ज्यादा है.
एक जिला एक उत्पाद में कड़कनाथ की शान
झाबुआ को इस कुक्कुट प्रजाति को एक जिला एक प्रोडक्ट (One District One Product) में शामिल होने के बाद शान बढ़ गई. जिला प्रशासन खास फोकस कर रहा. कलेक्टर (DM) तन्वी हुड्डा (Tanvi Hudda) का कहना है- "झाबुआ के इस प्रोडक्ट को कारोबार की दृष्टि से नई दिशा मिली. महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे. हम इसमें महिलाओं को और अधिक मार्केटिंग की ट्रेनिंग दे रहे. हमने वेबसाइट भी बनाई. ऑनलाइन भी सप्लाई किया जा रहा.  महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान की तरफ बढ़ रहीं."
झाबुआ डीएम तन्वी हुड्डा   (Image Credit: Ravivar Vichar)
"मैंने तो पहले कभी सोचा भी न था कि कड़कनाथ हमारी ज़िंदगी को इतना आसान कर देगा. कड़कनाथ नस्ल की मुर्गियों के अंडों की पैकेजिंग करेंगे. अधिकारी हमारा साथ दे रहे. अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है. हमारा समूह अब और आत्मनिर्भर हो जाएगा. मुझे अभी मुर्गों के दाम भी अच्छे मिले.हमारी दीदियां और मेहनत करेंगी. " झाबुआ के कड़कनाथ उत्पादन से जुड़ी बरोड़ गांव की नवली बाई ने कही. नवली बाई उन महिलाओं में शामिल है जो आने वाले दिनों में कड़कनाथ मुर्गे के कारोबार के साथ अब अंडों की पैकेजिंग भी करेगी.
पिछड़े जिले की पहचान से बाहर निकल कर झाबुआ जिला महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रहा है.यहां के खास नस्ल के फेमस कड़कनाथ मुर्गे  और चूजों के बाद अब अंडों के कारोबार में भी महिलाएं उतरेंगी. आदिवासी इन महिलाओं को बाकायदा प्रशासन के विभागों ने ट्रेनिंग दी. जिले के लगभग 56 गांव की 600 से ज्यादा महिलाओं को नया रोजगार मिलेगा. ये सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की सदस्य और पदाधिकारी हैं.आने वाले दिनों में झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गियों के अंडों का स्वाद अब मप्र के अलावा कई राज्यों में खाने के शौक़ीन लोग भी चखेंगे.कड़कनाथ मुर्गियों के अंडे में ज्यादा स्वाद और प्रोटीन की मात्रा होने की वजह से मांग अधिक है.शुरुआत में नोयडा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से मांग आ रही है. राजस्थान में विदेशी पर्यटकों को भी ये अंडे खासतौर पर होटल्स में परोसे जाएंगे. 2018 में झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे को GI (Geographical Indication-GI) का दर्जा मिल चुका है.
कड़कनाथ मुर्गे-मुर्गियों के साथ आदिवासी महिला (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
झाबुआ की पहचान कड़कनाथ मुर्गा पालन पूरे देश में चर्चित है. किसान कड़कनाथ उत्पादक सहकारी संगठन के समंवयक जिम्मी निर्मल कहते हैं -" यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. कड़कनाथ अंडों की मांग लगातार आ रही थी. प्रशासन ने महिलाओं के लिए इसे कारोबार और आर्थिक मजबूती का बड़ा जरिया माना. सहकारी संघठन बना कर महिलाओं को जोड़ा. स्वयं सहायता समूह और जरूरतमंद महिलाएं ही मार्केट की डिमांड के अनुसार पैकेजिंग कर कारोबार करेंगी. मैंने अलग-अलग गांव में जाकर महिलाओं को समझाया और काउंसलिंग की. वे अब उत्साहित हैं. यहां तक इन महिलाओं ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने का भी संकल्प लिया ."
इस एक पैकिंग में 12 अंडे होंगे. जिनकी कीमत लगभग 499 रुपए होगी. यानि एक अंडे की कीमत 41 रुपए से अधिक होगी. आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सक्सेना कहते है -" एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को और अधिक लाभ मिलेगा. 70 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस योजना और कारोबार का लाभ लेंगी. ये महिलाएं अभी कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे और मुर्गियों के साथ चूजे पाल रहीं हैं."
अंडों की पैकेजिंग के लिए तैयार बॉक्स (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
इस प्रोजेक्ट में आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के साथ, कृषि विज्ञान केंद्र, पशु पालन विभाग और डेयरी विभाग शामिल है. प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने यहां आकर इस प्रोजेक्ट से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर खास रूचि दिखाई. तन्वी हुड्डा कहती हैं -" अभी तक इस बिज़नेस को बर्ड्स और उसके चूजे तक सिमित किया था. जबकि इसके अंडे में खास न्यूट्रिशन होता है. समूह की महिलाओं को अब अंडों की आधुनिक पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए  तैयार किया है. इससे महिलाओं को और अधिक आर्थिक मजबूती मिलेगी. यहां की आदिवासी महिलाएं बहुत मेहनती हैं."