मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अंतर्गत छैगांव माखन ब्लॉक के गांव चिचगोन-भेरुखेड़ा की यह कहानी है. यहां सरपंच आरती पटेल ने पिछले कुछ सालों में अपनी ज़िद से गांव में न केवल पेयजल सुविधा बल्कि अन्य काम कर मिसाल कायम की. कभी मायके में टीचर रही आरती बखूबी सरपंची का पद भी निभा रही है.
छह हज़ार ग्रामीणों की बुझाई प्यास,दो साल में बदली तस्वीर
चिचगोन-भेरुखेड़ा पंचायत में पिछले कुछ साल से महिलाएं और उनका परिवार सुकून की ज़िंदगी जी रहे.अब कोई यहां पानी की व्यवस्था में भटकता हुआ दिखाई नहीं देता है.
यहां रोस्टर मेथड से आदिवासी सीट आरक्षित हुई. आरती पटेल को मैदान में उतारा. कभी टीचर रही आरती को राजनीतिक समझ चाहे काम हो लेकिन चुनाव जीतते ही अपने लक्ष्य बनाए.
वॉटर रिचार्ज पिट के भी गांव में दिखाई देंगे-Image: Ravivar
सरपंच आरती पटेल बताती है-"शुरू में अनुभव नहीं था पर गांव की समस्याओं को जानती थी. नल-जल योजना अंतर्गत सबसे पहले घर-घर में पानी पहुंचाने की ठानी.लगभग साढ़े 950 घरों में नल कनेक्शन किए और  को इस बड़ी परेशानी से मुक्ति दिलाई.यहां तक कि ग्रामीणों को प्रति माह 100 रुपए भी अधिक लगने लगे तो मीटिंग में 50 रुपए महीना तय किया.दो ट्यूबवेल के माध्यम से साढ़े छ हजार लोगों के गले तर हो रहे हैं.इसके अलावा दूसरे कामों से ग्रामीणों को रोजगार सहित पर्यावरण संरक्षण और सुविधाओं को उपलब्ध कराया."
गैर राजनीतिक परिवार से जुड़ी होने के बावजूद आरती ने गांव के विकास में जुटी है. गांव की दुर्गा बाई कहती है-"हमारी पूरी उम्र खेत और ट्यूबवेल से पानी भरने चली गई. आरती के सरपंच काल में हमें बड़ी-बड़ी सौगातें मिली.हमें पानी के साथ पक्की सड़कों पर चलने का मौका भी मिला. अभी तक हम कच्ची गलियों में कीचड़ भरे रास्तों पर भी चले को विवश थे."
काम को मिली पहचान, अवार्ड तक छू ली मंज़िल
चिचगोन-भेरुखेड़ा जैसे छोटे से गांव में हुए कामों को पहचान मिलना शुरू हुई. नतीजा ये हुआ ये हुआ कि आरती पटेल को ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा सम्मानित किया गया.
इस गांव में विकास के नाम पर आरती पटेल आगे बताती है-"हमने किसानों और गांव के मवेशियों तक का ध्यान रखा. एक तालाब निर्माण सहित 3 पोखर बनवाए. इन पोखरों से मवेशियों को पानी पीने की सुविधा मिल गई.तालाब से लगभग 25 एकड़ ज़मीन सिंचित होने लगी. गांव में पक्की सड़कों सहित सामुदायिक भवन भी बनवा दिए. अब गांववासी अपने निजी आयोजनों के लिए भटकते नहीं हैं.मुझे ख़ुशी है कि पिछले वर्ष जल गंगा अभियान में सराहनीय काम के लिए मुझे सम्मानित किया गया."
रोजगार और पर्यावरण के लिए कुंटूर ट्रेंच तैयार करते श्रमिक-Image:Ravivar
इन सभी विकास कामों में आरती के पति अनिल पटेल और अन्य ग्रामीण लगातार सहयोग दे रहे. खेत तालाब योजना में भी या गांव पीछे नहीं रहा. 8 किसानों को इस योजना का लाभ दिलवाया.
महिला किसान अनीता बाई हीरा लाल कहती है-"खेत में तालाब बन जाने से सिचाईं सुविधा मिल गई और  हमरी फसल का उत्पादन बढ़ गया."
सूखी ज़मीनों में दिखने लगी नमी, फूटने लगी झिरन
इस गांव में कभी लोग पानी को तरसते थे लेकिन अब यहां वॉटर रिचार्ज का असर दिखने लगा. यहां 36 स्थानों पर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम और 40 घरों में वॉटर रिचार्ज पिट बना लिए. इन घरों में नई झिरन के साथ जल स्तर बढ़ा. यहां तक कि सूखी ज़मीन में नमी दिखने लगी. काम यहीं नहीं रुके, एक बगिया मां के नाम अंतर्गत भी 27 किसाओं को 100 -100 फलदार पौधे उपलब्ध करवाए गए.
कुंटूर ट्रेंच सहित कई कामों से गांव ने विकास की नई इबारत लिख दी.
Dr.Nagarjun Gauda, CEO Zila Panchayat
"मुझे प्रसन्नता है कि खंडवा ज़िले कि पंचायतों में महिला सरपंच विकासात्मक कामों में सफल हो रहीं है. चिचगोन-भेरूगढ़ पंचायत में भी पर्यावरण,पेयजल और रोजगारोन्मुखी काम से मिसाल कायम की है. हम लगातार सरपंचों को प्रोत्साहित कर रहें हैं."
डॉ.नागार्जुन गौड़ा, आयएएस, सीईओ, जिला पंचायत, खंडवा
स्टेशन को बना दिया क्लासरूम !
मध्यप्रदेश के खंडवा (Khandwa) के लिए निकली नव्या बड़वाह (Badwah) स्टेशन पर उतरी. देखा एक मासूम भीख मांग रहा. दिल इतना पसीजा कि नव्या (Navya) ट्रेन में फिर चढ़ी ही नहीं. नव्या (Navya) के सपने और ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई. नव्या (Navya) बताती है- "बहुत कम उम्र थी. सिस्टर बनने की इच्छा लेकर खंडवा आ रही थी. बड़वाह रेलवे स्टेशन पर देखा कि एक मासूम भीख मांग रहा. भावुक हो गई. सोचा ऐसे कई बच्चे मजबूर हैं समाज में,इनके लिए कुछ करना चाहिए. बस फिर यहीं की हो कर रह गई. रोज़ स्टेशन पर बच्चों के साथ टाइम बीतने लगा. शुरुआत बच्चे बात नहीं करते. उनसे रोज़ मिलने लगी. धीरे-धीरे स्टेशन पर पर पढ़ाना शुरू किया."
बस्तियों में मासूमों से बात करती हुई सिस्टर नव्या (Image Credits: Ravivar Vichar)
पटरियों किनारे बस्तियों में खोजे बच्चे
यह सिलसिला बढ़ने लगा. बड़वाह में पहचान होने लगी. नव्या (Navya) पटरियों किनारे बनी बस्तियों में पहुंची. नव्या (Navya) कहती है- "इन बस्तियों में परिवार से बात की. 2009 में यहीं पढ़ाना शुरू किया. बच्चों में उत्साह और इच्छा बढ़ती गई. अब नगर के लोगों ने भी साथ देना शुरू किया.मेरा अब यह मिशन बन गया. स्टेशन से बस्ती और अब एक दानी ने प्लॉट देकर जगह दे दी. हमने कई बच्चों को सरकारी स्कूल में एडमिशन करवाया. जो बहुत गरीब परिवारों के बच्चे हैं, उनकी व्यवस्था हमने संभाली. 40 हमारे पास आते हैं. बच्चों को भारतीय संस्कार,इंग्लिश, हिंदी,साइंस सहित दूसरी एक्टिविटी सीखा रहे."
राष्ट्रीय पर्व पर तैयार खड़े बच्चे  (Image Credits: Ravivar Vichar)
मासूमों को भोजन और रहना भी मुफ्त
सिस्टर नव्या ने इसे एक संस्था का नाम दिया. नव्या जन कल्याण समिति (Navya Jan Kalyan Samiti) में प्रबंधन संभाल रहे साथी महेश पाटीदार बताते है- "पहले एक कमरा किराए पर लिया.नगर के ही लोगों ने सहयोग दिया. अब यहां बच्चों को मुफ्त  भोजन और रहने की व्यवस्था दी जा रही.कई इच्छुक  शिक्षक (Teacher)जुड़ गए. सिस्टर नव्या ने इस इलाके में मिसाल कायम की. हमारी संस्था में वो मासूम हैं जिनमें किसी के पिता तो किसी मां नहीं है. कुछ बच्चों के माता-पिता ने एक दूसरे को छोड़ दूसरी शादी कर ली और चले गए. बच्चे अकेले रह गए. वह सब हमारे बच्चे है."
संस्था में निशुल्क भोजन व्यवस्था के साथ स्टाफ  (Image Credits: Ravivar Vichar)
नव्या को संस्थाओं ने अवार्ड से नवाज़ा
सिस्टर नव्या को कई सामाजिक संगठन सम्मानित कर चुके हैं. नव्या ने शुरुआती दिनों में कुष्ट (Leprosy) रोगियों के बीच भी सनावद सेंटर पर समय बिताया.सेवाएं दी.बाद में नव्या ने अपना पूरा जीवन बिखर और मजबूर मासूमों को पढ़ने में समर्पित कर दिया. नव्या कहती है- "जो बच्चे और परिवार मुझ से बात करने को तैयार नहीं होते थे. आज मैं उनके परिवार का हिस्सा हूं.यदि कोई भी शिक्षक बच्चों को गहराई से समझाए तो वही असलीऔर सफल शिक्षक है."
'इंटरनेट'- सबसे बड़ी ज़रूरत बन चूका है यह शब्द, जिसके बिना व्यक्ति का गुज़ारा एक भी दिन नहीं हो पा रहा है. फायदे अनगिनत है, और ज़रूरत भी बहुत है. लेकिन जिस चीज़ के फायदे इतने हो उसके नुक्सान भी बहुत होते है, यह बात इंटरनेट की कहानी पर एकदम सही लागू होती है. टीम बेरनास ली ,जो की इंटरनेट के फाउंडर है उन्होंने जब इस अनोखी चीज़ को बनाया होगा तब उन्होंने इसके नुकसानों के बारे में कुछ नहीं सोचा होगा. इंटरनेट बना था हमारे फायदे के लिए लेकिन आज इससे जुड़ी फ्रॉड की इतनी कहानियां सामने है कि, व्यक्ति डर चूका है. ऐसे में साइबर सिक्योरिटी के बारे में लोगो को सिखाना और जागृत करना, एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी बन चुकी है. मुरैना के अंबाह विकासखंड में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ा हुआ प्रशिक्षण सत्र रखा गया. प्रशिक्षण सत्र का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) डॉ. इच्छा गढ़पाले के मार्गदर्शन में किया गया.
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम में खंडवा के लोक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के विशेषज्ञ लोकेंद्र सिंह भदौरिया और निखिल विजयवर्गीय भी मौजूद थे. लोकेन्द्र सिंह भदौरिया ने SHG महिलाओं को समझाया- "अपना वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) किसी के साथ साझा ना करें, खासकर अगर किसी अज्ञात नंबर से फोन आता है. एसएमएस या मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से प्राप्त किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका इस्तेमाल बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए किया जा सकता है." निखिल विजयवर्गीय ने कहा, "किसी को भी वयस्क वेबसाइटों या ऐसी किसी भी वेबसाइट को सर्फ नहीं करना चाहिए जो संदिग्ध या गड़बड़ हो. अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड किसी के साथ साझा ना करें. कार्यक्रम में फिशिंग स्कैम, एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी, वेबसाइट से संबंधित जानकारी और अन्य प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी भी दी गई.
मुरैना में यह प्रयास एक बहुत अच्छी पहल है क्यूंकि आए दिन ऐसे केसेस सामने आ जाते है जहां ऐसा कोई न कोई फ्रॉड होता है. महिलायों के साथ यह इसीलिए बहुत होता है क्युकि वे इस प्रकार के बैंक-सम्बंधित काम नहीं करतीं. लेकिन यह जानकारी होना बहुत आवश्यक है. देश के हर व्यक्ति को साइबर सिक्योरिटी के बारे में पता होना चाहिए. भारत सरकार को यह पहल हर गांव-कस्बे में शुरू करनी चाहिए ताकि आज की महिला सही और गलत में फैसला करने में आसानी महसूस करे.
सबसे पिछड़े समझे जाने वाले खालवा की गायत्री जैसी पच्चीस से ज्यादा इन लड़कियों ने साबित कर दिया कि वो किसी छोरे से कम ना है. प्रदेश का सबसे अलग ये गैराज सिर्फ लड़कियां संभाल रही हैं.ये गैराज गर्ल्स सुर्ख़ियों में है. युवकों के काम समझे जाने वाले इस मैकेनिक काम को लेकर शुरू में बहुत ताने सुने. इन तानों और विरोध ने गांव की  बेटियों के आत्मविश्वास को और मजबूत कर दिया.
कोरकू आदिवासी समाज के ये लोग रोजगार की तलाश में पलायन और शोषण को मजबूर थे. गैराज संभाल रही सनौली खेड़ा की गायत्री कास्डे कहती हैं -"हमारे परिवार में मान और पिता को मेहनत करते देख हमने भी कुछ करने का सोचा. इसी बीच मैकेनिक की ट्रेनिंग करने गए. बाहर के लोग तो ठीक ,शुरू में घर वालों ने ही विरोध किया. ज़िद की और काम सीखा. मैं चार सौ रुपए कमा ही लेती हूं. " खंडवा में यह ट्रेनिंग की व्यवस्था सपंदन सेवा समिति ने करवाई. धीरे-धीरे ट्रेनिंग लेने वाली लड़कियां एक से दो और देखते ही देखते पचास लड़कियों ने ट्रेनिंग ले ली.
खालवा गांव के ये लोग हर साल पलायन करते रहे. ठेठ आदिवासी इलाके में इन लड़कियों ने अपने पैरों पर खड़े हो कर साबित कर दिया कि परिवार के लिए वो भी खड़ी हैं. सड़कों पर बसों का आवागमन नहीं होने से लोग बाइक जैसे विकल्प पर निर्भर है. ये भी इन मैकेनिक लड़कियों के लिए कमाई का अधिक अवसर दे रहा है. प्रशासन चाहे तो स्पंदन समिति के साथ आजीविका मिशन भी ऐसी लड़कियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ कर दोहरी मदद कर सकती है.
महिलाओं की ज़िद के आगे चट्टानें भी हार मान सकती हैं. वे चटक सकती हैं. और तो और अब तक जो पुरुष अब तक जिन्हें घूंघट तक सिमित मान रहे हों, वे भी ऐसी महिलाओं के लिए अपनी सोच बदलने पर मजबूर हो गए. ये कमाल कर दिखाया है खंडवा जिले में खालवा ब्लॉक के ठेठ पिछड़े  जनजाति बहूल गांव लंगोटी की मजबूर महिलाओं ने. यहां गांव में ठंड के खत्म होने से पहले पानी की किल्लत शुरू हो जाती.गांव का तालाब सूख जाता. हालत इतने बिगड़ जाते कि महिलाएं तीन किमी दूर ताप्ती नदी किनारे छोटी-छोटी झिरी (गड्ढे) से पानी निकाल कर मटकों से पानी लाती पड़ता था. दर दर पानी के लिए भटकने के बाद इन महिलाओं को फिर मजदूरी की आग में तपना पड़ता.  इस परेशानी से तंग आ कर महिलाओं ने माउंटेन मैन मांझी की राह पकड़ी और जब तक खुदेगा नहीं तब तक रुकेगा नहीं का मंत्र अपनाया.
लंगोटी गांव के 162 परिवारों के हजार से ज्यादा सदस्य हर साल पानी की किल्लत से जूझते. गांव की महिलाएं बताती हैं -"इस पीने के पानी को इकठ्ठा करने में दिनभर हो जाता. एक दिन हमने ठान लिया कि पानी की ये जंग लड़ कर रहेंगे. हम अपना ही एक कुआं खोद कर पानी की व्यवस्था करेंगे. यह बात सुन कर हमारे परिवार के पति और दूसरे पुरुषों ने मज़ाक बनाया. हमने परवाह नहीं की." सरकार ने इस गांव में पानी की किल्लत मिटाने के लिए एक या दो नहीं बल्कि आठ ट्यूबवेल खुदवाए. ये भी एक के बाद एक बैठ गए.अब हमारे पास कोई और चारा नहीं था.
Photo Credit: Ravivar vichar
अब सवाल था कि आखिर किस जगह या किसके खेत पर ये कुआं खोदें. गांव की दो महिलाएं आगे आईं. रामकली और गंगा बाई. दोनों देवरानी -जिठानी ने अपनी खेत की ज़मीन देने को राजी हो गईं. महिलाओं ने एक शर्त रख दी. जब तक पानी नहीं निकलेगा,तब तक हम चट्टानें तोड़ते रहेंगे. महिलाएं एक जुट हुईं. नारियल फोड़ा और फिर खेत की इस जमीं पर शुरू किया खुदाई का काम. कोई महिला कुदाल लाई तो घर में रखी छैनी, हथोड़े, सब्बल.
तेज़ गर्मी और पारा 46-47 डिग्री. चिलचिलाती धूप और बहते पसीने में लथपथ इन महिलाओं के जोश को ठंडा नहीं कर पाई. गांव के पुरुष अभी भी हंसी उड़ा रहे थे. उनको अंदाज़ा था एक-दो दिन में थक कर चूर ये महिलाएं लौट आएंगी.रोज लगभग सत्ताईस महिलाएं चट्टानों से दो  चार होती रहीं. पच्चीस फिट पर बड़ी चट्टान रोड़ा बना गई. ग्रामीण महिलाएं कहतीं हैं -" हम सभी पंचायत गए. सरपंच -उपसरपंच ने फंड की दिक्कत बता कर हाथ खड़े कर दिए. हमने कुछ दिन मजदूरी की. अपना पेट काट कर पैसा बचाया और चट्टान के लिए आठ हजार रुपए देकर ब्लास्ट करवाया." फिर महिलाएं कुआं खोदने में जुट गई.
मजबूत इरादों के आगे कोई इन महिलाओं को डिगा नहीं पाया. पूर्व उप सरपंच सामु बाई कहती हैं - "सरकार की प्रक्रिया में ट्यूबवेल खुदे ,जो सफल नहीं हुए. पंचायत के पास इतना पैसा नहीं था." इस बीच तीस दिन बीत गए. कई सब्बल टूटे. छैनी मुड़ गई. लेकिन पानी नहीं दिखा. दिखा तो सिर्फ इन महिलाओं के चेहरे पर पहले दिन वाला जोश और भरोसा. गांव की फूलवती कहती है- "चालीसवां दिन था. हाथों में छाले पड़ गए. अचानक छैनी पर पड़े हथौड़े से चट्टान टूट गई. अंदर तली से पानी की धार फूट गई. पानी की बूंदों की तरह हमारे चेहरों पर खुशियां नाच उठी."
Photo Credit: Ravivar vichar
क्षेत्र में काम कर रही स्पंदन संस्था की सीमा प्रकाश कहती हैं -इन महिलाओं ने कमाल कर दिया. संस्था इन महिलाओं को दो किलो चावल और पाव भर दाल देती. कपड़े मुहैया कराए जिससे महिलाओं का मनोबल बना रहे. "गांव के ही सूरज कहते हैं - "ये महिलाओं का चमत्कार है. उन्होंने साबित कर दिया कि वे ठान  लें तो कुछ भी कर सकती हैं."
चट्टानों को चीर कर अपने हक़ का पानी निकाल लिया. गांव की मजदूर और बेबस महिलाओं ने समाज में जल देवियां बन कर नई पहचान बना ली ,जो हर घर की प्यास बुझा रही है.