खरगोन, मध्यप्रदेश (Khargone, Madhya Pradesh) में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पौधे लगवाने की पहल शुरू की जा रही है. मनरेगा (MNREGA) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (Women SHGs) को रोजगार मिलेगा. कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के गाइडेंस में अलग-अलग प्रजातियों के बारह लाख से ज्यादा पौधे तैयार किये जा चुके हैं.
नर्सरी में उगाये पौधों का इस्तेमाल वृक्षारोपण अभियान में होगा
महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स नर्सरी तैयार कर, फल और फूलों के पौधे लगा रही है और इन पौधों का इस्तेमाल वृक्षारोपण अभियान (Sapling Plantation Campaign) में होगा. मेरी माटी मेरा देश अभियान (Meri Mati Mera Desh Campaign) के दौरान हर एक पंचायत में 75 पौधे लगाए जायेंगे. महिला SHGs को 221 रूपए प्रतिदिन के साथ पौधों की बिक्री पर 50% राशि दी जाएगी.
Image Credits : IndiaMART
SHGs को दी गई 50 लाख की राशि
जिले में सात नर्सरियां (Nursery) तैयार करवाई गई हैं. इस पर खर्च के लिए हर एक समूह को पचास लाख की राशि दी गई.  Self Help Groups की महिलाएं 21 तरह के फल, तेरह प्रकार के बीज से तैयार पौधे, सजावटी पौधे और पांच प्रकार की वानिकी तैयार कर रही हैं.
Image Credits : Pinterest
सरकार द्वारा शुरू किये गए पौधरोपण अभियानों (Plantation Campaigns) में, ग्राम पंचायतों में पौधे सप्लाय किये जाते हैं. इससे एसएचजी महिलाओं को मदद मिलती हैं. खर्चे की चिंता न होने से वह इस काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की राह पर महिलाओं को अग्रसर करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई पहलें समाज में महिलाओं को नई पहचान दिला रही है.
नाग पंचमी पर महिला श्रद्धालु में आस्था का सैलाब
मध्यप्रदेश के निमाड़ में नागपंचमी की धूम है. खासकर महिलाएं सावन के महीने में नागपंचमी का भी बेसब्री से इंतज़ार करती हैं. पूरे निमाड़ भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार माने जाने वाले नाग को देवता का अवतार माना. महिलाएं इस इलाके में शिवलिंग के साथ नागपंचमी पर नागदेवता को अवतार भीलट देवता के रूप में पूजती हैं. यहां सैकड़ों की संख्या में भीलट यानी नागदेवता के मंदिर हैं.
जीवनदायिनी नदी मां नर्मदा का उल्लेख पुराणों में तो है ही साथ ही रेवा को गंगा से भी पुरानी माना गया है. ऐसी मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान से जो पुण्य लाभ मिलता है वही लाभ मां नर्मदा नदी के दर्शन मात्र से मिल जाता है. यह भी मान्यता है कि नर्मदा नदी के कंकर-कंकर में शंकर का स्वरूप है और इस मान्यता का साक्षात रूप देखने को मिलता है खरगोन जिले बकावां गांव में. वैसे भी सनातन परंपरा में माना गया है कि नर्मदा के कंकर और पत्थर निकाल कर सीधे स्थापित करते हैं और उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जरूरत नहीं पड़ती. वह वैसे ही पूजनीय होते है.नदी की गहराई से इन पत्थरों को निकाल तराश कर इसे शिवलिंग का स्वरूप दिया जाता है.यह तराशे हुए शिवलिंग,  भारत सहित दुनियाभर में स्थापित होते है और इन नर्मदेश्वर शिवलिंगों का महत्व सबसे ज्यादा है. घरों से लेकर मंदिरों तक हर जगह नर्मदेश्वर शिवलिंग पूजे जातें है. लेकिन इन्हें तराशना और सही शिवलिंग का रूप देना आसान काम नहीं है. इस काम में बकावां के सैकड़ों लोग जुटे हैं. सम्भवतः यह एक मात्र गांव है जहां साढ़े पांच हजार की आबादी में अधिकांश परिवारों की जीविका का साधन शिवलिंग तैयार करना ही है.यह गांव देश-विदेश में इन पत्थरों और शिवलिंग निर्माण के लिए प्रसिद्ध है.श्रावण महीने और महाशिवरात्रि जैसे विशेष दिनों में शिवलिंग और भगवान भोलेनाथ के इस निराकार स्वरूप का महत्व और बढ़ जाता है.यहां के पत्थरों में प्राकृतिक कलाकृतियां उभरी हुई दिखती है तराशे जाने के बाद इन पर तिलक,ॐ व अन्य आकृति दिखती हैं. जो धार्मिक भावनाओं को और आस्थावान बना देती है.
इतना सब होने के बावजूद कुछ साल पहले तक यहां की महिलाएं खेतिहर मजदूर थी.जब खेतों में काम नहीं मिलता तब शिवलिंग निर्माण कर रहे लोगों के लिए मजदूरी कर शिवलिंग बनाती थी. यहां की महिलाएं अपने भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित थी. मजदूरी में उतनी कमाई नहीं थी कि परिवार की ठीक से देखभाल कर सकें. इस समस्या से निकलने के लिए गांव की ही महिलाओं ने नए कदम उठाया और  जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में SHG तैयार किया. 10 महिलाओं ने कुछ नया करने के लिए हिम्मत दिखाई और फिर पिछले 3 वर्षों से पलट कर पीछे नहीं देखा. अब यही महिलाएं अपनी नई पहचान बना रहीं हैं.नर्मदा नदी की गहराइयों से निकलने वाले शंकर स्वरूप पत्थरों को तराश कर खुद की तकदीर को तराशने में जुड़ गई हैं .
महिलाओं को मिला रोजगार का सहारा
इस SHG की अध्यक्ष योगिता केवट ने बताया - " पहले हम सभी समूह सदस्य मजदूरी करती थी. फिर हम 10 दीदीयों ने मिलकर शिवलिंग स्व सहायता समूह बनाया.  नदी से निकाले गए पत्थरों को तराशना शुरू किया" . शुरुआत में पत्थरों को ये महिलाएं परम्परागत छैनी और हथौड़ी से पत्थर तराश शिवलिंग बनाती थी. रात दिन की मेहनत की और धीरे-धीरे इस काम ने रफ्तार पकड़ ली.  साप्ताहिक कुछ रुपए जुटाकर उन्होंने यह काम शुरू किया. जब कुछ पैसा इकट्ठा हो गया तब नर्मदा से निकले पत्थर को तराशने के लिए कटर मशीन खरीदी. आज इन मशीनों के साथ वे बेहतर तरीके से शिवलिंग बना रहीं हैं. इस समूह को आजीविका मिशन से भी सहायता मिली. आजीविका मिशन के तहत उन्होंने अलग अलग कुल 12 लाख रुपए का लोन लिया. जिसे पूरे अनुशासन के साथ किस्तों के रूप में समय पर उतार भी दिया. समूह की दीदियां गर्व से बताती हैं- "फिलहाल हमारे पास आठ लाख रुपए की जमा पूंजी है".  समूह की सदस्य पहले कभी खेत में मिर्ची तोड़ने तो कभी खेतों में दूसरे कामों के लिए जाती थी. इससे बड़ी मुश्किल से 4 से पांच हजार रुपए महीने भी कमाई नहीं होती थी.इस संस्था में उनके साथ रमाबाई नारायण, संध्या भाई हरेराम, सीमा राकेश, संगीता राधेश्याम,सुशीलाबाई गणेश,राधाबाई मिश्रीलाल, बसंतीबाई केसरीलाल हैं, जो पूरी श्रद्धा से शिवलिंग का निर्माण कर रही हैं. यह शिवलिंग सुपारी आकार से 51 फीट तक के बनाए जाते हैं. वे रोज 15 से 20 शिवलिंग का कच्चा माल तैयार कर लेती हैं.  बड़ा शिवलिंग तैयार करने में 7 से 8 दिन लग जातें है . समूह की सफलता उस मुकाम पर है कि अब परिवार के सदस्य और खासकर पति भी काम में साथ दे रहे हैं.
समूह ने बकावां गांव में चार दुकानें खोल रखी हैं. यहीं इंदौर, जयपुर,वाराणसी, दिल्ली, हैदराबाद जैसे शहरों से लोग शिवलिंग खरीदने आते हैं.कई बार विदेशी लोग भी सीधे  यहां आ जाते हैं. दुकान पर ये शिवलिंग 15 रुपए से लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपए तक की कीमत के होते हैं. समूह की महिलाओं को यह अफसोस है कि शिवलिंग उन्हें स्थानीय दुकानों से ही बेचना पड़ता है. केवल राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ही  फिलहाल ऑनलाइन शिवलिंग के लिए आर्डर ले पाती हैं.वे चाहती हैं कि जिला प्रशासन और सरकार बड़ा मार्केट उपलब्ध कराए. अगर इस समूह को ऑनलाइन बिज़नेस की व्यवस्था के साथ मार्गदर्शन मिल जाए तो उनकी कमाई कई गुना बढ़ हो सकती है. फिलहाल उन्हें व्यापारियों की शर्तों पर ही शिवलिंग बेचने पड़ते है.  इसके अलावा कुछ बिचौलिए भी यहां से ओने पौने-दामों पर शिवलिंग खरीद कर महंगे दामों पर बड़े शहरों में बेच देते हैं.यही बिचौलिए हैं ,जो विदेशों में भी शिवलिंग निर्यात कर देते हैं. स्थानीय समूह फिलहाल इस ऑनलाइन पहुंच से दूर है.
एक समय खेती मजदूरी करती इस समूह की महिलाओं को आज सुकून और सुरक्षा है कि प्रति सदस्य लगभग 10 से 12 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं हैं. प्रशासन ने उनकी मेहनत और लगन को देखकर कियोस्क सेंटर चलाने की अनुमति दे दी और यह समूह बकावां में कियोस्क सेंटर चला रहा हैं. सदस्यों के अलावा अन्य ग्राहकों के माध्यम से वे अब तक तीन करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन कर चुकी हैं.
जिला पंचायत में परियोजना प्रबंधक सीमा निगवाल ने बताया कि - "समूह को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही सारी जानकारी और मदद समूह तक पहुंचाई जा रही है". समूह की सदस्य भी जिला प्रशासन का सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद करती है. जिला पंचायत खरगोन की सीईओ ज्योति शर्मा ने कहा कि इस कला को संरक्षित किया जाएगा.ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए मार्केटिंग करने के लिए ट्रेंनिग दिलवाने की योजना बनाई जा रही है.सांस्कृतिक,परम्परागत प्रदर्शनियों में  शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा.
यह शिवलिंग बनाने की परंपरा ग्रामीणों को विरासत में मिली है . रियासत काल और देवी अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में यह बहुत समृद्ध थी.आज समूह सदस्यों के साथ गांव के बुजुर्ग चिंता में हैं कि यह गांव और नर्मदा का किनारा महेश्वर बांध परियोजना अंतर्गत डूब प्रभावित है. यदि बांध परियोजना अपना मूर्त रूप लेती है तो इस गांव के किनारे के साथ गांव भी डूब जाएगा. गांव के मिश्रीलाल,दीपक नामदेव ने बताया-" इस विरासत और कला को बचाने के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं". यदि नर्मदा का जलस्तर बढ़ा और किनारे डूब गए तो यह अनूठे पत्थरों को ढूंढना और निकालना मुश्किल हो जाएगा. साथ ही SHG महिलाओं की इस अनूठी पहल पर भी पानी फिर जाएगा.
<meta itemprop="uploadDate" content="2023-08-21T07:43:22+05:30"><meta itemprop="name" content="Shivling manufacturing in Bakawa, Khargone (M.P.)">
<meta itemprop="interactionType" itemtype="https://schema.org/WatchAction">
<meta itemprop="contentUrl" content="https://www.youtube.com/watch?v=inGE7jFtHG8"><meta itemprop="thumbnailUrl" content="https://img.youtube.com/vi/inGE7jFtHG8/0.jpg;">
<meta itemprop="uploadDate" content="2023-08-21T07:43:23+05:30"><meta itemprop="name" content="Shivling manufacturing in Bakawa, Khargone (M.P.)">
<meta itemprop="interactionType" itemtype="https://schema.org/WatchAction">
<meta itemprop="contentUrl" content="https://www.youtube.com/watch?v=inGE7jFtHG8"><meta itemprop="thumbnailUrl" content="https://img.youtube.com/vi/inGE7jFtHG8/0.jpg;">
कौन है वंदना पाटीदार?
इस वीडियो में, हम आपको वंदना पाटीदार से मिलवाएंगे, जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से खरगोन में ग्रामीण महिलाओं के जीवन को बदल रही हैं और उन्हें सशक्त बना रही हैं. स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इन महिलाओं ने विभिन्न कौशल और नौकरियां चुनी हैं, जो उन्हें अतिरिक्त आय अर्जित करने और वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने में मदद करती हैं.
<meta itemprop="uploadDate" content="2023-07-19T12:14:20+05:30"><meta itemprop="name" content="Vandana Patidar Transforms Lives: Empowering Rural Women in Khargone through Self Help Groups.">
<meta itemprop="interactionType" itemtype="https://schema.org/WatchAction">
<meta itemprop="contentUrl" content="https://www.youtube.com/watch?v=jsUrXwmkmdw"><meta itemprop="thumbnailUrl" content="https://img.youtube.com/vi/jsUrXwmkmdw/0.jpg;">
हमारे समाज में बहुत कम महिलाएं  है जो अपने आप को पीछे रख कर समाज के लोगों और उनकी भलाई के लिए काम करना चाहती है ऐसी ही एक कहानी है वंदना पाटीदार की. वंदना एक ऐसा नाम जो गांव की महिलाओं और युवाओं को आर्थिक सहायता दे रही है. गांव के आखिरी व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल वंदना ने की है और उसमें वह सफल भी रही है.
वंदना का बचपन
वंदना का बचपन एक ऐसे परिवार में गुज़रा जहां मेहनत, लगन और सेवा में सभी जुटे हुए थे. परिवार से मिली शिक्षा ने ही उन्हें आगे चलकर महिलाओं के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया. फिर आया उनके सामने कुछ कर गुजरने का उदाहरण, जब १० साल की वंदना ने अपनी मां को 1985 में महिला मंडल (Mahila Mandal) बनाते हुए देखा. ग्रामीण महिलाओं पर सरकारी ध्यान उस ज़माने में न के बराबर था, फिर भी उन्होंने महिला बाल विकास (Mahila Bal Vikas) की मदद से सिलाई सेंटर की शुरुआत कर दी. आगे जाकर 1999 में उन्होंने पहला समूह बनाया. वंदना ने सामाजिक मुद्दों पर काम करने की सीख़ अपनी माँ से ही ली. उनका पूरा परिवार उच्च शिक्षित होने के बाद भी गांव में रहकर ही सेवा में लगा हुआ है.
वंदना पाटीदार के नेतृत्व से खरगोन (Khargone) के भीकनगांव (Bhikangaon) जिले में स्वयं सहायता संगठन (Self Help Organizations) में बाइस समूहों में 230 महिलाएं काम कर रही है. पहले ये महिलाएं खेत मजदूरी के कामों में लगाई हुई थी और आज Self Help Group (SHG) से जुड़कर अपना खुद का काम कर रही है. समूह में औरतें अलग-अलग बैंको से रिवॉल्विंग फण्ड (Revolving Fund) और लोन (Loan) लेकर अपने व्यवसाय कर रही है. इसमें HDFC बैंक ने इन महिलाओं की बहुत मदद की.
वंदना की इस कहानी में नया मोड़ तब आया, जब 20 वर्षो बाद अपने ही गांव में ट्रांसफर हुआ. अपने अनुभवों के साथ पूरी लगन से गांव की सेवा में लग गयी. शुरुआत गांव की बुजुर्ग महिलाओं से की, समूह बनाये फिर लोन प्रक्रिया में मदद की और ऐसे शुरआत हुई गांव की महिलाओं के जुड़ने और उन्हें रोज़गार मिलने की. पुरे गांव में एक के बाद एक समूह बनने लगे और महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्ता की राह पर चल पड़ी.
जो  महिलाएं घर से निकलती नहीं थी और परदे में ही अपनी ज़िन्दगी गुज़ार रही थी, आज वही महिलाएं ग्राम पंचायत के कामों और चुनावों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है. गांव में आर्थिक तंगी की वजह से युवाओं में आत्महत्या चिंता का विषय था जिसका समाधान वंदना ने लोगो से बात करके उन्हें रोज़गार और आर्थिक मदद दिलाई. इस तरह सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी काम किया.
वंदना की सक्रियता और हौसला कुछ लोगों को रास नहीं आया इस वजह से उनके खिलाफ साज़िश भी की गई  और वह राजनीती का शिकार हुई, उनका ट्रांसफर कर दिया गया. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साथ मिला गांव की महिलाओं का. इसी साथ ने उनका समाज के लिए काम करने के ज़ज़्बे को और बढ़ाया. आज वंदना का गांव उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों से आत्मनिर्भर और सशक्त बन गया है. पूरा गांव वंदना का साथ दे रहा है लगातार नयी ऊंचाइयों पर पहुंच रहे है.
आप यदि परिवार की कल्पना करते हैं तो 2 बच्चे और माता-पिता, या ज्यादा से ज्यादा सास-ससुर भी साथ हों तो हम उसे सयुंक्त परिवार तक कह देते हैं. आपको यह कहें कि एक परिवार ऐसा भी है ,जहां 72 लोग एक साथ रहते हैं. इस परिवार की लीडरशिप अभी भी एक ही बुजुर्ग लेडी ही करती है. आप भी अचरज में पड़ गए ना.. लेकिन यह बिल्कुल हक़ीक़त है. विश्व सयुंक्त दिवस की सोच को ये पूरी कर रहे. यहां बस्ती में पहुंचते ही लगता है कि कोई कुटुंब है या कॉलोनी...
टूटते-बिखरते रिश्तों और एकल होते परिवारों के बीच संयुक्त परिवार कम ही नजर आते हैं. मप्र के खरगोन जिले के आदिवासी गांव देवड़ा में एक संयुक्त परिवार आज भी सुर्खियों में है. जो भी इस इलाके में घूमने आता है, वह इस परिवार से मिलने में दिलचस्पी जरूर रखता है. इस परिवार सदस्यों के बीच आपस में प्रेम लोगों के लिए मिसाल बना हुआ है. परिवार का कोई भी सदस्य मुखिया को नहीं छोड़ना चाहता है नतीजतन देखते ही देखते इस कुनबे में सदस्यों की बढती संख्या से एक ही परिवार का घर अब कॉलोनी में तब्दील होता गया.
छोटे-छोटे बने कमरे के इस घर में एक ही परिवार के हर सदस्य संयुक्त भाव से रहते हैं. इस परिवार मे मुखिया सहित 72 लोग है. खेती-बाड़ी में व्यस्त रहते हैं. परिवार के लोग शाम को एक साथ बिताते हैं. घूघरिया बामनिया को कुछ समय पहले निधन हुआ, लेकिन उनके दिए संस्कारों से परिवार का यह फालिया (बस्ती) बुजुर्गों के आशीर्वाद और बच्चों की किलकारी से आबाद है. 70 वर्षीय परिवार की दादी मां नबली बाई मुखिया की तरह रहती है. उसकी 9 में दो बेटियों की शादी हो गई. परिवार के दूरसिंह कहते हैं- "हम सब भाइयों का परिवार एक बड़े कुनबे के रूप में रहता है. वक्त के साथ कमरे बनाते चले गए. एक ही छत के नीचे सलाह-मशवरा और सुख-दुख बांटते हैं. हम अलग नहीं हो सकते. " घर का हर सदस्य ऊनी उम्र के हिसाब से काम करता है.
नबली बाई कहती है-  "उनका परिवार कभी अलग नहीं हो सकता. कुल 72 सदस्यों में 35 बेटियां और उनके बच्चे हैं.सभी बच्चे स्कूल जाते हैं. पूरा परिवार एक ही साथ सारे तीज त्यौहार मनाते हैं." पुत्र कैलाश बामनिया बताते हैं- "मेरे पिता घूघरिया के निधन के बाद हमारी मां जो कह देती है वही बात फाइनल होती है. सभी भाई खेतों में काम करते हैं और बहुएं भी घर के कामकाज संभालने के साथ पतियों का साथ देती है." इस परिवार ने अपनी लगभग 40 एकड़ जमीन है.इसकी कमाई से घर चलता है.परिवार की बहू रायला बाई बताती है-"इस परिवार की एकजुटता की मिसाल इसी बात से साबित होती है कि किस भाई के कौन बच्चे है, बाहर से आया मेहमान के लिए पहचानना मुश्किल है.नई बहू भी इस घर में आकर घुल-मिल जाती है.कभी विवाद नहीं होता."
इस परिवार में पुरानी दो पीढ़ी पढ़ी-लिखी चाहे न और न ही आर्थिक रूप से मजबूत हो लेकिन उनकी संवेदनाओं और एक जुटता ने सोशल मैनेजमेंट का असली नक्शा बनाया है.
इस समय हम घूम रहे हैं इंदौर से दो सौ किमी दूर खरगोन जिले के धुलकोट में. जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा है वैसे-वैसे गांव के हाट में भीड़ बढ़ रही है. आदिवासी फैशन की झलक साफ दिखाई दे रही है. मांदल की थाप ... बांसुरी की धुन... गुड़ की जलेबी,मोटी सेंव और बर्फ के गोले के साथ आसमान छूते हाथ के झूले में खुर्राटी भरते आदिवासी उनके खास त्यौहार भगौरिया की मस्ती में झूम उठे. होली की दस्तक के पहले चाहत और रंगों से सराबोर इस त्यौहार का आदिवासियों को साल भर इंतज़ार रहता है. प्रदेश के पश्चिमी इलाके में अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन सहित धार के कई गांव में यह मस्ती सप्ताहभर छाए रहेगी.
होली जलने तक आने वाले सभी हाट भगौरिया हाट में बदल जाएंगे. धुलकोट से यह शुरुआत हुई.
आदिवासी भगौरिया हाट (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)
आदिवासी भगौरिया हाट (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)
आदिवासी संस्कृति की झलक उनके खास पहनावे में दिखने लगी. महिलाएं खासकर युवतियां लिपस्टिक और परंपरागत गहनों में सजी-धजी हाट बाजार पहुंची. जमकर खरीदी की. खास युवकों से मुलाकात की. गांव के लोग शाम होते-होते मांदल की थाप और लोक गीतों गाते हुए निकले. नई युवतियां जहां साड़ियों में दिखीं वहीं युवा लोग अब पेंट-शर्ट पहने नज़र आए. पहले ये धारणा थी कि यह भगौरिया हाट आदिवासियों में रिश्ते तय करने और युवक-युवतियों के मिलने पर आपस में  पसंद करने का उत्सव है. सालों पहले तक यही हेडलाइन्स अख़बारों की सुर्खियां बनती थी. यहां तक टीवी पर भी ऐसे दृश्य दिखाए गए. इसे आदिवासियों का वेलेंटाइन डे तक कहा. वक़्त के साथ बदलते माहौल और शिक्षित होते समाज ने आपत्ति ली. उनका कहना है यह भगौरिया त्यौहार हमारा हाट है. होली के पहले पकती हुई फसलों की खुशियां और होली की तैयारी, खरीदी की जाती है. ऐसे प्रणय प्रसंग नहीं होते. यह धारणा गलत ढंग से प्रस्तुत की गई.
आदिवासी भगौरिया हाट में युवतियां (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)
धुलकोट के सरपंच सालकराम किराड़े ने कहा -" यह हमारा खास त्यौहार है. होली की तैयारी और खरीदी के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं. अब शिक्षित हो जाने का असर हाट पर दिखने लगा है. समाजसेवी सुभाष डावर ने बताया - "फसल यदि अच्छी होती है तो हाट में उत्साह दुगना हो जाता है.
आदिवासी भगौरिया हाट में युवती  (Image Credits: Isahaq Pathan, Khargone)