स्वयं सहायता समूह भारत के सबसे शक्तिशाली चैनल है, जो ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आजीविका देने के लिए बनाये गए है. Self Help Groups महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वावलंबी बनाने का महत्वपूर्ण जरिया हैं. सरकार भी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं और प्रयास कर रही है. समूह के तहत उत्कृष्ट उत्पादन, स्थानीय कला और शिल्प को बढ़ावा दिया जा रहा, जिनकी आज काफी डिमांड है. SHGs को अगर जरुरत हैं, तो बस अपने उत्पादन को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए स्थान की.
SHGs के प्रोडक्ट्स को मिलेगी ग्लोबल पहचान
महिला SHGs की इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दृष्टिकोण के अनुरूप " एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया " (AAI) ने हवाई अड्डों पर self help groups के लिए स्थान अलॉट किया गया है. जहां SHG महिलाओं, कारीगरों और शिल्पकारों के प्रोडक्ट्स को विकसित करने और उसकी   मार्केटिंग के लिए, एयरपोर्ट पर ही जगह अलॉट की गई है. जिससे स्थानीय कला को ग्लोबल पहचान बनाने में मदद मिलेगी.
SHGs को पंद्रह दिनों के लिए मिलेगी जगह
"अवसर " (Airports As Venue For Skilled Artists Of The Region, AVSAR) योजना के अंतर्गत, हर AAI ऑपरेटेड एयरपोर्ट पर 100-200 वर्ग फीट का क्षेत्र निर्धारित किया गया है. यह जगह SHGs को 15 दिन के लिए दी जाएगी. जहां वह अपने प्रोडक्ट्स को राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय यात्रियों के सामने प्रदर्शित करेंगी. Self help group को नए बाजार और ग्राहकों के साथ मिलने का मौका मिलेगा, इससे उनके प्रोडक्ट्स की डिमांड भी बढ़ेगी.
Image Credits : Rising Kashmir
कई एयरपोर्ट्स पर पहले से ही, ऐसे आउटलेट्स बने हुए है, जैसे चेन्नई (Chennai), अगरतला (Agartala), देहरादून (Dehradun), कुशीनगर (Kushinagar), और अमृतसर (Amritsar), जहां स्थानीय SHG महिलाएं देशी प्रोडक्ट्स जैसे पैकेज्ड पापड़, अचार, बांस के बने बैग/बॉटल/लैंप सेट आदि हवाई यात्रियों को प्रदर्शित कर बेच रहीं है.
राज्य सरकार की मदद से, अब और भी एयरपोर्ट्स, रांची (Ranchi), कोलकाता (Kolkata), इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal), मदुरई (Madurai), सूरत (Surat), भुवनेश्वर (Bhubaneswar), रायपुर (Raipur) के SHGs को जगह अलॉट करने का काम शुरू किया जायेगा.
Image Credits : IAS Gyan
महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
एएआई की यह पहल SHGs के लिए सकारात्मक कदम है, जो समूह की महिलाओं को आर्थिक वृद्धि देने के साथ सशक्त बनाएगा और उनके उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने में मदद करेगा. जिससे महिलाओं को नई पहचान के साथ उन्हें और विकसित होने का मौका मिलेगा. इससे SHG women के जीवन में सुधार होगा और उन्हें व्यापारिक और सांस्कृतिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा.
SHGs, देश के ऑर्गेनाइज़्ड सेक्टर के विकास में अहम् भूमिका निभा रहे है. सरकार भी इन समूहों को आत्मनिर्भर  बनाने में निरंतर समर्थन कर, उनके नये उद्योगों और व्यापारिक अवसरों को पहचान दिलाने में सहायता देने  के लिए नई-नई योजनएं बना रहीं है.
आजकल महिलाएं सिर्फ घर के कामों तक ही सिमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहीं है. अपने साथ-साथ अन्य महिलाओं को मार्गदर्शित कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. ऐसी ही कहानी है, उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जिले के द्वाराहाट गांव में रहने वाली मंजू शाह (Manju Shah) कि, जिन्होंने जंगल में उगने वाले चीड़ (Pine) के पत्तों से नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया और अपने साथ गांव की अन्य महिलाओं को  पिरूल से सामान बनाना सिखा रहीं, जिससे वह भी मंजू के मार्गदर्शन में अपनी आर्ट स्किल में सुधार ला रहीं है.
मंजू को लोग  'पिरूल वूमेन' (Pirul Women) के नाम से जानते है. उन्होंने पिरूल के प्रोडक्ट्स बनाने की ट्रेनिंग जापानी इंस्ट्रक्टर से ली. वह पिरूल के पत्तों का उपयोग कर बहुत ही यूनिक और अट्रैक्टिव प्रोडक्ट्स जैसे टोकरी, फूलदान, आसन, पेन स्टैंड, पर्स, अगूंठी सहित हर तरह के सजावट के सामान, जो लोगों को काफी पसंद आ रहें, इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ समाज में सम्मान भी मिला.
मंजू दे रहीं पिरूल के प्रोडक्ट्स बनाने की ट्रेनिंग
साल 2019 में, मंजू को कोलकाता (Kolkata) में, इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (India International Science Festival) की तरफ से, बेस्ट अपकमिंग आर्टिस्ट का अवार्ड दिया गया. कुछ समय बाद उन्हें ताड़ीखेत में गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (Government Girls Inter College) में प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant) बनाया गया, जहां वह स्कूल के शिक्षकों और लड़कियों को पिरूल के सामान बनाने की ट्रेनिंग देने लगीं. मंजू के इस जीरो इन्वेस्टमेंट इनोवेशन इन एजुकेशन प्रोग्राम (Zero Investment Innovation In Education Program) के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया. मंजू की वजह से आज गांव में महिलाओं के पास रोजगार का नया जरिया हैं.
आज मंजू पैंतालिश self help groups (SHGs) और 2000 से ज्यादा बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में ट्रेनिंग दे रहीं हैं. मंजू की यह सफलता की यात्रा आसान नहीं थी, उनकी ज़िन्दगी में कई परेशानियां आई पर उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और ज़िन्दगी में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास में लगीं रही. आज इन्हीं प्रयासों का नतीजा हैं कि, मंजू ने अपने साथ दूसरी महिलाओं को भी सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया हैं.
Pine के प्रोडक्ट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ सराहना भी मिली. इन उत्पादों के इस्तेमाल से प्लास्टिक और पर्यावरण प्रदुषण से भी छुटकारा मिल सकता हैं. अब मंजू इस काम को और आगे बढ़ाकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाना चाहती है. मंजू की इस कहानी से हमें यह सिख मिलती है कि, किसी भी सामाजिक परिस्थिति में हम अपने कौशल और परिश्रम से न केवल अपनी ज़िन्दगी में बदलाव ला सकते है, बल्कि दूसरों को भी आत्मनिर्भर बना सकते हैं.
महिलाएं अपने बलबूते पर लड़कर, जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहीं है, फिर चाहे बदलाव शारीरिक और या मानसिक. महिलाएं आज अपनी ज़िन्दगी अपनी शर्तों पर जीने के लिए दौड़ रहीं है. हर महिला अलग है और उनके जीवन की अलग परेशानियां. कुछ या तो अपनी ज़िन्दगी से हताश है या कुछ ख़्वाहिशें दबाकर बैठी है. कुछ को फैसले लेने नहीं दिए जाते है और कुछ ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबी है. इन्हीं सब उलझनों से बाहर निकलने के लिए महिलाएं दौड़ का सहारा ले रहीं है. खुली हवा में दौड़ना, उनके लिए आज़ादी की वह सांस है, जिसके लिए वो बेक़रार है .
ये तीन महिलाएं है मैराथन रनर्स
चेन्नई (Chennai) को अगर सेकंड आईटी हब (IT Hub) कहें तो गलत नहीं होगा. आज चेन्नई की महिलाएं कामकाज, घरबार, दुनियादारी की व्यस्ताओं के साथ दौड़ने के लिए वक़्त निकाल रहीं है. खुद के लिए खुद को समय देना शायद इसी को कहते है. 43 वर्षीय आईटी कंसल्टेंट (IT Consultant) ईश्वरी अंदियप्पन (Eswari Andiappan), एक तरह के वर्क होम पैटर्न में चल रहीं ज़िन्दगी के कारण, शरीर को कब मोटापे ने घेर लिया, पता ही नहीं चला. अपने मोटापे के कारण हो रहे कॉप्लेक्स को छुपाने के लिए, वह ऑब्सेसिव शॉपर बन गयी. अंडिपनन की बेटी का जन्म, उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट बना. उन्हें यह अहसास हुआ की शॉपिंग उन्हें ख़ुश नहीं रख सकती, जब तक वो अंदर से ख़ुश नहीं रहेगी. ऐसे में ऑफिस से घर जाते वक़्त, उन्होंने विप्रो चेन्नई मैराथन (Wipro Chennai Marathon) के बारे में रेडियो विज्ञापन सुना. बस वहीं से दौड़ने की शुरुआत हुई. खुले आसमान के नीचे खुली सड़क पर दौड़ना, वह अहसास था, जिसने  एसवरी को नई आज़ादी दी. मोटापे की वजह से खुद से घृणा और आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही एसवरी को मैराथन दौड़कर, ज़िन्दगी की नई राहों का पता चला. एसवरी यहीं नहीं रुकी, 2016 में आयरनमैन ट्रायथलॉन (Ironman Trialthon) पूरा करने वाली तमिलनाडु (Tamilnadu) की पहली महिला बनी.
Image Credits: Your Story
ऐसी ही मैराथन रनर है सीता विश्वनाथन (Sita Vishwanathan), कैंसर रोगीयों के लिए दौड़ के बारे में जो मिथ को तोड़ रही है. सीता को पहले दौड़ना कुछ ख़ास पसंद नहीं था, यहां तक की दौड़ने वाले कपड़े पहन कर बहार निकलना मुश्किल था. लेकिन 2012 में दोस्तों के साथ आई.आई.टी. मद्रास (IIT Madras) की हाफ मैराथन (Half Marathon) में पार्टिसिपेट किया. इसके बाद धीरे-धीरे वीकेंड्स में दौड़ने लगी. 2017 में उन्हें स्टेज थ्री कैंसर (Cancer) का पता चलने से पहले उन्होंने शिकागो (Chicago) में हाफ मैराथन और फुल मैराथन पूरी की थी. जब कैंसर का इलाज शुरू हुआ तब उनका 50 किलो वजन कम हो गया. उनके शरीर में बेहद दर्द रहने लगा और हार्मोन थेरेपी के कारण मूड स्विंग्स होने लगे. उन्हें लगा की वो अब कभी दौड़ नहीं पाएंगी पर अपनी रनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनर दिव्या की सलाह मानते हुए, उन्होंने फिर दौड़ना शुरू किया. इस साल जनवरी में, उन्होंने हाफ मैराथन, साढ़े तीन घंटे में पूरा किया. सीता बताती है कि वह इसलिए दौड़ रही थी ताकि, कैंसर पीड़ित औरतों को अच्छी जीवनशैली चुनने और निडर होकर जीने के लिए प्रोत्साहित कर सके.
Image Credits: Your Story
अब बात करें शालू बजाज (Shalu Bajaj) की, बचपन से ही स्क्वैश खिलाड़ी रही शालू, 2018 से मेन्टल हेल्थ ट्रॉमा से गुजर रहीं थी. तभी उन्हें साथ मिला कम्युनिटी रनर्स का, जिनके साथ उन्होंने दौड़ना शुरू किया. शालू बताती है कि वह 16 साल से लगातार सिगरेट शराब पी रहीं थी, जिस वजह से उनके स्वस्थ्य के साथ परिवार और बच्चों तक पर काफी असर पड़ रहा था. थैरेपी दवाइयां सब कर के देखा पर इन सबका कोई असर नहीं हो रहा था. शालू के लिए दौड़ना शुरू करना भी आसान नहीं था. एक बार शुरू करने के बाद दौड़ना जारी रखा और धीरे-धीरे ध्रूम्रपान की लत भी कम होती गई. उन्होंने वर्ष 2019 में कोलकाता (Kolkata) में बिना प्रशिक्षण के अपना पहला अल्ट्रा-मैराथन (Ultra-Marathon) दौड़ा और विजेता रही. Covid लॉकडाउन के दौरान दौड़ने के साइंस को पढ़ना शुरू किया और आज अल्ट्रा-मैराथन कोच (Ultra-Marathon Coach), मोबिलिटी स्पेशलिस्ट (Mobility Specialist) और स्पोर्ट्स नूट्रिशनिस्ट (Sports Nutritionist) बन चुकी है. शालू ने ध्रूम्रपान छोड़ा और ये सिर्फ दौड़ने की वजह से ही मुमकिन हो पाया. अप्रैल में लंदन (London) में हुए एबॉट वर्ल्ड मैराथन मेजर्स (Abbott World Marathon Majors, Berlin) में भी हिस्सा लिया. शालू बताती है कि जब तक उन्होंने दौड़ना शुरू नहीं किया था, न ही उन्होंने कभी अकेले यात्रा की और आज वह जो कुछ भी है, वह दौड़ने की वजह से है. शालू अपनी आखिरी सांस तक दौड़ना चाहती है, इसीलिए वह अपने शरीर और स्वास्थ्य का निरंतर ख्याल रखती है.
Image Credits: Your Story
दौड़ना एक ऐसी आदत है, जो शारीरिक और मानसिक तौर पर न केवल मजबूत करती है, बल्क़ि खुद के होने का अहसास भी कराती है. खासकर महिलाओं के लिए दौड़ना ज़रूरी है, क्योंकि वो एक अलग आज़ादी और सशक्तिकरण की तरफ ले जाती है. जैसा फिल्म डायलॉग भी है मैं उड़ना चाहता हूँ, दौड़ना चाहता हूँ, गिरना भी चाहता हूँ, बस रुकना नहीं चाहता. दौड़ते रहना ही ज़िन्दगी है, रुक गए तो मौत है .
जब वो कोई निशाना लगाए, तो कोई गलती नहीं हो सकती थी, माँ ने अपनी बेटी की ये ख़ूबी देखी और उसके लिए हर संभव प्रयास करने का फैसला किया. अंग्रेज़ी में एक कहावत है, 'हिट द बुल्स ऑय'. इस कहावत को अपनी हर रग में बसा लिया था Jharkhand के लोहरदगा (राजाबंगला) निवासी दीप्ति कुमारी ने सरायकेला खरसावां आर्चरी अकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया और तीरंदाजी (Archery) में नैशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं. हाल ही में दीप्ति ने Jharkhand के मुख्यामंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनसे मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन (memorandum) भेजा, जो पढ़ कर मुख्यमंत्री भी हताश हो गए.
दीप्ति का जीवन किसी भी तरह से कभी आसान नहीं रहा. उन्होंने ज्ञापन में बताया- "माँ ने स्वयं सहायता समूह (SHG) से सात लाख रुपए कर्ज लेकर मेरे लिए चार लाख पचास हजार रुपए में एक धनुष खरीदा, और बहुत आशीर्वाद के साथ मुझे USA भेजने की तैयारी की. लेकिन बदनसीबी देखिये, मैं जब Kolkata पहुंची, तो वह धनुष टूट गया. मेरे पास वापस आने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था." वे बताती है "मेरी माँ इस सदमे को सह नहीं पाई और बहुत बीमार हो गयी. अब हमारे ऊपर self help group से लिए पैसो का कर्ज़ा हो गया है. उसे चुकाने के लिए मैंने चाय की दूकान भी खोली. कुछ दिनों बाद Ranchi Nagar Nigam के 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' में दुकान उजड़ गई और वे घर वापस आ गईं. अब मेरे पास कोई भी आय का स्त्रोत नहीं है. इण्टर की डिग्री सिर्फ एक कागज़ बनकर रह गयी है."
दीप्ति ने अपनी ज़िन्दगी में जितना सहा है उतने पर कोई भी आसानी से टूट जाए, लेकिन वो कहती है- "चाहे कुछ भी हो जाए, मैं ना हार मानूंगी और ना ही हिम्मत हारूंगी. मेरे पास खेलने का हौसला है, आसमान में उड़ने का सपना है, खुद पर भरोसा है और गोल्ड लाने  का पक्का ख़्वाब. मैंने ठान रखा है कि झारखंड और अपने देश का नाम मैं दुनिया में रौशन करुँगी." दीप्ति के इस हौसले को देखकर, मुख्यमंत्री की आंखों में भी आसूं आ गए होंगे. उन्होनें दीप्ति कुमारी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा उनके द्वारा विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में लिए गए हिस्सेदारी और जीते हुए मेडलों की सूची भी देखी. वे दीप्ति कुमारी को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी. इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी भी उपस्थित थे. दीप्ति कुमारी के हौसले से देखकर देश कि हर लड़की को प्रेरणा मिलती है. इतनी परेशानियां होने के बावजूद वे हार मानाने को तैयार नहीं है. बस ये ही तो चाहिए ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए. दीप्ति का सफर ख़त्म नहीं अब शुरू हुआ है.