भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर क्या कहा ऐश्ले गार्डनर ने?
जब एश्ले गार्डनर ने माना—भारत को हराना आसान नहीं होगा. महिला क्रिकेट की दुनिया में यदि किसी एक टीम ने लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा है, तो वह है ऑस्ट्रेलिया. ऐसे में जब ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एश्ले गार्डनर यह कहती हैं कि आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराना बहुत कठिन होगा, तो यह केवल एक प्रशंसा नहीं रहती. यह एक वैश्विक स्वीकारोक्ति बन जाती है. यह बयान महिला प्रीमियर लीग के संदर्भ में आया है, लेकिन इसका महत्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट तक फैला हुआ है.
एश्ले गार्डनर का बयान क्यों महत्वपूर्ण है?
एश्ले गार्डनर केवल एक आम खिलाड़ी नहीं हैं. वह-
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख सदस्य हैं.
महिला प्रीमियर लीग में एक टीम की कप्तान हैं.
भारतीय महिला खिलाड़ियों के साथ निकट से खेल चुकी हैं.
जब इतनी अनुभवी खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भविष्य की सबसे कठिन टीम कहती हैं, तो यह बयान अनुभव और वास्तविकता पर आधारित होता है, औपचारिकता पर नहीं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया अब भी दुनिया की सबसे मजबूत टीम है, लेकिन भारत तेजी से उस अंतर को कम कर रहा है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में क्या बदलाव आया है?
एक समय था जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को केवल संभावनाओं वाली टीम कहा जाता था. आज वही टीम बड़े मुकाबले जीत रही है. चाहे कितनी भी दबाव की स्थिति हो, अपने संयम को नहीं खोती हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इसी कारण ये महिला खिलाडी मज़बूत से मज़बूत टीम के आगे भी बढ़त बना रही है. यह परिवर्तन केवल आंकड़ों का नहीं है. यह सोच, रणनीति और आत्मविश्वास का परिवर्तन है.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट: बदलता संतुलन
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत खेल प्रणाली रही है. यह प्रणाली वर्षों में विकसित हुई है, जहाँ खिलाड़ियों की पहचान, प्रशिक्षण, फिटनेस और मानसिक तैयारी एक संगठित ढांचे के तहत होती है. इसी कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम व्यक्तिगत प्रतिभा पर नहीं, बल्कि सामूहिक व्यवस्था पर निर्भर रहती है.
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पास जीतने की लंबी परंपरा रही है. बड़े टूर्नामेंटों में लगातार सफलता ने इस टीम को दबाव में भी संतुलित रहने की आदत सिखाई है. कठिन परिस्थितियों में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घबराहट के बजाय धैर्य और अनुशासन के साथ खेलती हैं.
ऑस्ट्रेलिया की एक और प्रमुख विशेषता है बड़े टूर्नामेंटों में स्थिर प्रदर्शन. विश्व कप जैसे मंचों पर उनकी टीम अक्सर अपने सर्वश्रेष्ठ खेल के साथ उतरती है, जिससे विरोधी टीमों पर मानसिक दबाव बनता है. यही निरंतरता उन्हें वर्षों तक विश्व की सबसे मजबूत महिला क्रिकेट टीम बनाए रखती है.
वहीं दूसरी ओर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम (women in sports) की ताकत अब तेजी से आकार ले रही है. इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव है जीत की तीव्र इच्छा. अब भारतीय खिलाड़ी केवल अच्छा खेलने के लक्ष्य से मैदान में नहीं उतरतीं, बल्कि मुकाबला जीतने की मानसिकता के साथ खेलती हैं.
इसके साथ ही भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों का निडर खेल देखने को मिल रहा है. ये खिलाड़ी नाम या प्रतिष्ठा से प्रभावित हुए बिना आक्रामक फैसले लेने से नहीं डरतीं. यह निडरता भारतीय टीम को पहले से अधिक खतरनाक और अप्रत्याशित बनाती है.
इसके अलावा, बेहतर फिटनेस और क्षेत्ररक्षण ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत किया है. मैदान पर तेजी, चुस्ती और अनुशासन अब भारतीय टीम की पहचान बनते जा रहे हैं, जो पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की विशेषता मानी जाती थी.
इन्हीं सभी कारणों से अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला क्रिकेट मुकाबले एकतरफा नहीं रह गए हैं. आज ये मुकाबले दो बराबरी की टीमों के बीच रणनीति, धैर्य और मानसिक मजबूती की परीक्षा बन चुके हैं, जहाँ जीत पहले से तय नहीं होती, बल्कि मैदान पर अर्जित की जाती है.
महिला प्रीमियर लीग की भूमिका
महिला प्रीमियर लीग ने भारतीय महिला क्रिकेट को केवल मंच नहीं दिया. इसने एक प्रतिस्पर्धी वातावरण तैयार किया है. इस लीग के कारण-
भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर की खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं.
रणनीतिक समझ और मैच की समझ में सुधार हुआ है.
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच की दूरी कम हुई है.
एश्ले गार्डनर का बयान इसी बदलाव को दर्शाता है.
यह सफलता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि केवल खेल की सफलता तक सीमित नहीं है. यह उस सामाजिक सोच को सीधे चुनौती देती है जहाँ महिलाओं के खेल को आज भी अक्सर द्वितीय श्रेणी का माना जाता है. लंबे समय तक महिला खिलाड़ियों को समर्थन, संसाधन और गंभीरता की कमी का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि प्रतिभा अवसर की मोहताज नहीं होती.
आज भारतीय महिला खिलाड़ी केवल मैदान पर उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित नहीं हैं. वे खेल की दिशा तय कर रही हैं, रणनीति को प्रभावित कर रही हैं और निर्णायक क्षणों में जिम्मेदारी उठा रही हैं. बड़े मुकाबलों में उनका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता यह दिखाती है कि वे अब किसी ढांचे के सहारे नहीं, बल्कि अपनी तैयारी और समझ के बल पर खेल रही हैं.
यही बदलाव भारतीय महिला क्रिकेट को अलग पहचान देता है. अब यह टीम केवल भाग लेने वाली नहीं, बल्कि मुकाबला नियंत्रित करने वाली टीम बन चुकी है. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला खिलाड़ियों को अब सहानुभूति या औपचारिक सम्मान के साथ नहीं, बल्कि गंभीर प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है. दुनिया की मजबूत टीमें अब भारत के खिलाफ खेलते समय सतर्क रहती हैं, क्योंकि यह टीम अब परिणाम बदलने की क्षमता रखती है.
जब प्रतिद्वंद्वी सतर्क हो जाए, तो समझिए खेल बदल चुका है.
एश्ले गार्डनर का यह बयान स्पष्ट करता है कि-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब प्रशंसा पर नहीं, तैयारी पर निर्भर है.
सम्मान शोर से नहीं, निरंतर प्रदर्शन से मिला है.
जब दुनिया की सबसे मजबूत टीम यह स्वीकार करने लगे कि भारत को हराना कठिन होगा, तो यह संकेत है कि भारतीय महिला क्रिकेट एक नए ऐतिहासिक दौर में प्रवेश कर चुका है.
शतरंज (Chess) की दुनिया में, विश्वनाथन आनंद  (Viswanathan Anand) का नाम विश्व में महान ग्रंड्मास्टरों (Chess Grandmasters) में आता  है. लेकिन हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी का साथ होता है और ऐसा ही उदाहरण आनंद के जीवन में भी रहा. आनंद आज जो कुछ भी है, वो अपनी मां, सुशीला विश्वनाथन (Sushila Viswanathan) के निरंतर सपोर्ट की वजह से हैं. सुशीला विश्वनाथन ने अपने दृढ़ समर्थन और संघर्ष के साथ अपने बेटे आनंद को एक महान व्यक्तित्व बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
आनंद को 6 साल की उम्र में शतरंज की चालें सिखाना  किया शुरू
सुशीला शतरंज खेलने वाले वकीलों के परिवार से थीं. उन्हें शतरंज खेलना काफी पसंद था. आनंद को 6 साल की उम्र में ही उन्होंने शतरंज की चालें सिखाना शुरू किया. यही कारण है कि, चेन्नई (Chennai) के लोयला कॉलेज से कॉमर्स (Loyola College, Chennai) में पढ़ाई करने के बाद भी, आनंद ने शतरंज की राह चुनी. उस दौर में, खेल में करियर बनाना सुरक्षित नहीं माना जाता था और खेल में लोग सिर्फ क्रिकेट (Cricket) को ही पसंद किया करते थे, लेकिन आनंद का शतरंज के प्रति लगाव होने के कारण, उन्होंने रिस्क लिया और आज हमारे सामने इतिहास गवाह है.
1983 में सुशीला, आनंद के साथ, अलग-अलग कॉम्पीटीशन में जाती थीं, जहां उन्हें ऐसी जगहों में रुकना पड़ता था, जिसकी आज हम कल्पना भी नहीं कर सकते. देखा जाये तो आनंद की बदौलत ही, आज शतरंज खेल की रूपरेखा इतनी बदल गई हैं.
Image Credits : Ravivar Vichar
सुशीला ने आनंद के सफल करियर का  श्रेय खुद कभी नहीं लिया. जब आनंद ने तेहरान (Tehran) 2000 में पहली बार विश्व ख़िताब (World Title) जीता, तब सुशीला ने बताया कि, उन्होंने सिर्फ आनंद की प्रतिभा को सही समय पर पहचाना और आनंद की जीत उनके लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं, क्यंकि उन्हें यकीन था कि, एक दिन आनंद विश्व खिताब जीतेगा.
सुशीला माता-पिता की प्रेरणा के लिए आदर्श उदाहरण थीं. बात है अगस्त 1994 सांघीनागर (Sanghi Nagar) मैच की, जब आनंद गाटा कामस्की (Gata Kamsky) से हारने के बाद, सुशीला उनको लेने चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) गई थीं. तभी उन्होंने सुनिश्चित किया कि, अगले मैच में वह आनंद के साथ जायेंगी. मार्च 1994 में जब आनंद को लास पालमास (Las Palmas), स्पेन (Spain) में कामस्की के खिलाफ एक और मैच खेलने का मौका मिला, तब सुशीला उनके साथ गई और खेल का परिणाम भी इस बार उलट था. आनंद ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए, यह मैच जीता और पहली बार विश्व चैंपियनशिप (World Championship) के चैलेंजर बनकर उभरे.
सुशीला के निधन से शतरंज ने भारतीय शतरंज का सबसे बड़ा प्रेरक खो दिया. उनके त्याग, धैर्य और निष्ठा ने आनंद को वहां पहुंचाया है, जहां वह आज है. सुशीला के समर्पित, समर्थ और संघर्षशील व्यक्तित्व की वजह से ही आनंद ने भारत का नाम विश्व में रौशन किया है. सुशीला अन्य महिलाओं के लिए मिशाल है. महिलाओं की ज़िन्दगी उनकी इच्छाशक्ति और समर्पण से भरी हुई होती है. वह अपने परिवार या बच्चों को सपोर्ट कर, उन्हें नई उचाईयों की ओर बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं.
दुनिया भर में लोग क्रिकेट (Cricket), फुटबॉल (Football) को इतना महत्व देते है की किसी और खेल के खिलाड़ियों को जानते हुए भी नज़रअंदाज़ करते है. खासकर अगर हम बात करे महिला खिलाड़ियों, की तो आज भी उन्हें वो प्राथमिकता नहीं मिलती जैसी पुरुषों को मिलती है.
' मिलेनियम चाइल्ड ' (Millennium Child) के नाम से जाने जानी वाली डिस्कस थ्रोअर (Discuss Throw) सीमा पूनिया (Seema Punia) ने एक बार फिर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर सिल्वर मैडल (Silver Medal) जीत कर गौरवान्वित किया. सीमा चार ओलिंपिक (Olympic) में  खेल चुकी है. कजाकिस्तान (Kazakhstan) में 1 जुलाई 2023 को आयोजित हुए कोसोनोव मेमोरियल 2023 एथलेटिक्स मीट (Qosanov Memorial 2023 Athletics Meet) में सीमा ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया.  इसके पहले भी 2014 एशियाई गेम्स (Asia Games) में सीमा ने 57.35 मीटर की दुरी तय करके सिल्वर मैडल जीता था.
सीमा का जन्म के हरियाणा (Haryana) सोनीपत (Sonipat) में 27 जुलाई 1983 को हुआ. सीमा को शुरू से ही दौड़ने और कूदने का शौक था. महज 11 साल की उम्र  में उन्होंने खेल जगत में कदम रखा. आमतौर  पर लड़कियों को खेल जगत में आना आसान नहीं होता, पर सीमा के परिवार के सदस्य, उनके भाई हॉकी और कुस्ती में पहले से ही खेल की दुनिया में आ चुके थे इसलिए सीमा को खेल जगत में आने में कोई रुकावट नहीं आयी. उन्हें पहले हर्डल्स (Hurdles) और लॉन्ग जम्प (Long Jump) में काफी रूचि थी, पर उन्होंने अपने कोच की सलाह को मानते हुए डिस्कस थ्रो में अपना करियर बनाने का फैसला लिया.
वर्ष 2000 में सीमा पूनिया एंटिल (Seema Punia Antil) ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप (World Junior Championship) में गोल्ड मैडल जीता, पर स्यूडोएफेड्रिन ड्रग (Pseudoephedrine Drug) टेस्ट में पॉजिटिव आने के कारण उन्हें चेतावनी देकर उनसे गोल्ड मैडल (Gold Medal) वापस ले लिया गया. सीमा का खेल का सफर इतना आसान नहीं था, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धैर्य नहीं खोया और अपनी प्रैक्टिस को जारी रखा. उनकी यही मेहनत रंग लाई. वर्ष  2002 में जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन (Kingston) में आयोजित हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप में ब्रोंज मैडल (Bronze Medal) जीता. सीमा पूनिया जैसे खिलाड़ी लड़कियों और महिलाओं के लिए मिसाल है.
ओलिंपिक में, दुनिया के 150 + देशों के खिलाड़ियों से जीते. क्या अपने देश में जीत पायेंगे ? क्रिकेट में जीत का जश्न, इधर रेसलर्स मांग रहे न्याय अगर क्रिकेटर्स सड़क पर होते, तो न्याय का रास्ता इतना ही लंबा होता ?