सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रखी है. ऐसी एक महत्वकांक्षी और उन्नत योजना नमो ड्रोन दीदी योजना है. क्या आप जानते है इस योजना के बारें में? इस योजना के क्या उद्देश्य हैं? नमो ड्रोन दीदी (Namo Drone Didi) योजना का लाभार्थी कौन होगा? और कैसे आप इसका लाभ उठा सकते है?
नमो ड्रोन दीदी योजना क्या है? (What is Namo Drone Didi Yojana?)
नमो ड्रोन दीदी योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा नवंबर, 2023 में की गई थी. इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा एसएचजी यानी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups SHGs) से जुड़ी 15 हजार महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा. प्रत्येक सहायता समूह से एक ड्रोन दीदी चुनी जाएगी.
चुनी गई महिलाओं को 15 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे इसके जरिए आत्मनिर्भर यानी स्वावलंबी बन सकें. ड्रोन (Drone) चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए 10 से 15 गांवों का एक कलस्टर बनाया जाएगा. ट्रेनिंग में पांच दिवसीय अनिवार्य ड्रोन पायलट ट्रेनिंग दी जाएगी, जबकि बाकी 10 दिनों में उन्हें कृषि उद्देश्यों के लिए पोषक तत्व और कीटनाशक छिड़काव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. ड्रोन के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य में आसानी होगी. उनका फसलों पर उर्वरक (Fertilizer) और कीटनाशकों (Insecticides)का छिड़काव का कार्य आसान हो जाएगा. वे किराए पर ड्रोन लें सकेंगे.
ड्रोन दीदी के लिए कितना वेतन निर्धारण किया गया है? (How much salary will be given to Drone Didi under this scheme?)
ड्रोन दीदी यानी ड्रोन पायलट (drone pilot) के रूप में चुनी गई महिला को बतौर वेतन 15 हजार रुपए दिए जाएंगे. वेतन की यह राशि उनके खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी.
नमो ड्रोन दीदी योजना को कैसे लागू किया जाएगा? (How Namo Drone Didi Yojana will be implemented?)
इस योजना को देशभर के कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vigyan Kendra KVK) के जरिये लागू किया जाएगा. नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डाटा विश्लेषण (data analysis) करने, ड्रोन का रख-रखाव यानी मेंटिनेंस (maintenance) के बारे में ट्रेनिंग (training) दी जाएगी.
महिला ड्रोन पायलट को 10 से 15 गांव का एक क्लस्टर बनाकर ड्रोन दिया जाएगा. इस योजना से न केवल महिला स्वयं सहायता समूह को लाभ मिलेगा, बल्कि कृषि कार्य उर्वरकों के छिड़काव में भी किसानों को सहायता मिलेगी. बता दें कि उनके द्वारा कृषि कार्यों के लिए किसानों को किराए पर भी ड्रोन उपलब्ध कराया जा सकेगा.
नमो ड्रोन दीदी योजना के क्या उद्देश्य हैं? (What are the objectives of Namo Drone Didi Yojana?)
इस योजना के शुभारंभ के पीछे सरकार के उद्देश्य इस प्रकार है -
महिलाओं को आत्मनिर्भर/स्वावलंबी (self dependent) बनाना.
कृषि क्षेत्र (agriculture field) की उत्पादकता (productivity) में वृद्धि करना.
कृषि की लागत (agriculture cost) में कमी लाना.
रोजगार के अवसरों (employment opportunities) में वृद्धि करना.
ड्रोन अनुसंधान एवं विकास (research and development) को बढ़ावा देना.
ड्रोन स्टार्टअप (drone start-up) को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता (financial and technical help) मुहैया कराकर इन्हें प्रोत्साहित करना.
ड्रोन दीदी के रूप में चुनी गई महिलाओं को ड्रोन किसके द्वारा मुहैया कराया जाएगा? (Who will provide drone to women selected as Drone Didi?)
ड्रोन की खरीद के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन की लागत (cost) का 80 फीसदी अथवा अधिकतम 8 लाख रुपए तक की राशि मुहैया कराई जाएगी. बाकी राशि को 3 प्रतिशत की ब्याज दर (interest rate) पर दिया जाएगा.
नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता क्या है?/ इस योजना का लाभार्थी कौन होगा? (What is the eligibility to apply for Namo Drone Didi Yojana?/who will be the beneficiary of this scheme?)
यदि कोई महिला नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए आवेदन करना चाहती है, तो इसके लिए पात्रता (eligibility) है-
आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक हो.
आवेदन करने वाली महिला निम्न आय वर्ग (lower economic category) से हो.
वह भारत की नागरिक (citizen of India) हो.
आवेदन करने वाली महिला कृषि कार्य से जुड़ी हो.
आवेदक महिला किसी स्वयं सहायता समूह (self help group) से संबंधित हो.
नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला को किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? (What documents will be required to women for applying under Namo Drone Didi Yojana?)
नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की इच्छुक महिला को इन दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी -
आवेदक महिला का आधार कार्ड (aadhar card)
आवेदक का स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र (residence proof)
आवेदक का पैन कार्ड (Pan card)
आवेदक का पारिवारिक आय प्रमाण-पत्र (family income certificate)
आवेदक का मोबाइल फोन नंबर (mobile phone number)
आवेदक की ईमेल आईडी (email id)
आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो (passport size photo)
आवेदक का स्वयं सहायता समूह का पहचान-पत्र (SHG id)
नमो ड्रोन दीदी योजना पर कुल कितना खर्च आएगा? (How much cost Namo Drone Didi Yojana will bear?)
इस योजना पर कुल 1261 करोड़ रुपए का खर्च आने की संभावना है. सरकार द्वारा ड्रोन के लिए न केवल प्रशिक्षण केंद्रों (training center) का निर्माण किया जाएगा, बल्कि उसके द्वारा, मरम्मत केंद्र (maintenance centre) एवं चार्जिंग स्टेशनों (charging stations) भी खोले जाएंगे.
नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to apply online under Namo Drone Didi Yojana?)
नमो ड्रोन दीदी योजना की आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नही हुई है. आपको बता दें कि स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना होगा. अभी ऑनलाइन आवेदन के लिए सरकार द्वारा कोई आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल (Namo Drone Didi official website/portal) की शुरुआत नहीं की गई है.
एक ऐसी महिला जो सिर्फ 10th क्लास तक पढ़ी है, लेकिन आज (Tamilnadu News) तमिलनाडु के थेनी जिले की किसी सुपरहीरो से कम नहीं है. जिस महिला ने पढ़ाई भी नहीं की वो आज sceintists की तरह organic farming से बीजों को उगा भी रही है और बेहतरीन आजीविका भी कमा रहीं है. पेरियांकुलम के एक किसान परिवार में जन्मी 42 वर्षीय पी बिंदू एक पुरस्कार विजेता किसान बन चुकी है.
रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ शुरू आर्गेनिक खेती
उनके परिवार में शादियां जल्दी हो जाती थी... उनकी भी हुई, लेकिन वह रूढ़िवादी विचारधारा से हटकर चलने वाली महिला थी. उन्होंने अपने पति के साथ उनकी सात एकड़ ज़मीन पर खेती शुरू कर दी. लेकिन उनका संघर्ष ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था. इसलिए बिंदु ने बहुत सी नई तकनीकें अपनाई और कृषि उपज को वडगम अचार और जैम जैसे value added products में बदल दिया, जिससे उनके परिवार को गुज़ारा करने में परेशानी कम होने लगी.
Image Credits: Not out of the box
यह 2017 की बात है जब बिंदू ने जैविक खेती (Organic farming techniques) का पता लगाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि traditional farming techniques उन्हें परिणाम नहीं दे पा रही थी. बिंदू कहती हैं, ''अधिक मुनाफा कमाने के लिए हमने जैविक खेती शुरू की. मैंने कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi vigyan kendra) का दौरा किया और post-harvest processing और पैकेजिंग का प्रशिक्षण लिया."
बिंदु उगा रहीं है सब्ज़ियों के इन्टरक्रोप्स
इस कार्यक्रम ने, जो कि हैदराबाद में राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान द्वारा की गयी कृषि विस्तार योजना का हिस्सा है, उनके लिए संभावनाओं की दुनिया खोल दी. अब वे अपने खेत में टमाटर, बैंगन और भिंडी जैविक रूप से उगाती है. वे बताती है कि- "मैंने 10 से अधिक value added products तैयार किए हैं और उन्हें PASUMAI brand के तहत बेच रहीं हूं. इससे मुझे प्रति माह 10,000 रुपये कमाने में मदद मिलती है."
Image Credits: Agri Farming
बिंदू का केले के खेत में टमाटर, बैंगन और अन्य सब्जियों के intercrops तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण इनोवेशन था. वे आगे कहती है- “मैंने मशीनें खरीदने के लिए जिला औद्योगिक केंद्र (DIC) से loan के लिए आवेदन किया. मैंने शेल्फ-लाइफ बढ़ाने की तकनीकों और विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग सामग्री और उनके उपयोग के बारे में सीखा. मैं मार्केटिंग विभाग, नाबार्ड ग्रामीण मार्ट और KVK के सहयोग से मार्केटिंग रणनीतियां भी विकसित कर रही हूं."
अपने innovations के लिए हुई सम्मानित
उन्होंने सब को जैविक खेती कि ज़रूरत समझाते हुए कहा- “जैविक खेती समय की मांग है. रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से भूमि जहरीली हो जाती है. कीड़ों को नियंत्रित करने के लिए अदरक, लहसुन और काली मिर्च से बने घरेलू जैविक कीटनाशक तैयार किए जाते हैं. अगर जैविक कीटनाशकों का उपयोग किया जाए तो कीड़े पौधों से दूर रहते हैं, जिससे अच्छी फसल होती है और बेहतर आय होती है."
Image credits: Feminism in india
आज बिंदु का परिवार भी सक्षम है और उनकी बेटियां अच्छी शिक्षा ले रहीं है. farming और इससे जुड़ी बातों में उनके काम को देखते हुए, बिंदू को 2020-21 में SSEPERS ATMA के तहत 'किसान पुरस्कार' प्राप्त हुआ. SSEPERS ATMA के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला किसान के रूप में भी सम्मानित किया गया था. बिंदु आज सारी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बन चुकीं है. उन्होंने अपनी परिस्थितियों से हार नहीं मानी और आज खुद को और अपने परिवार को सशक्त कर चुकीं है.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री (Union Minister of State for Agriculture and Farmers' Welfare) शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने लक्षद्वीप (Lakshadweep) का दौरा किया और स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) के सदस्यों, केवीके (KVK) लक्षद्वीप द्वारा प्रमोटेड युवा उद्यमियों (young entrepreneurs) के साथ बातचीत की.
कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) लोकेशन स्पेसिफिक ऑन फार्म टेस्टिंग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी असेसमेंट, शोधन और डेमोंस्ट्रेशन के ज़रिये कृषि और उससे जुड़े उद्यमों में लोकेशन स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी मॉड्यूल (Location specific technology module) का मूल्यांकन करना है.
Image Credits: @ShobhaBJP/Twitter
केंद्रीय मंत्री ने अगत्ती में कृषि उद्यान का निरीक्षण भी किया. स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाएं इस कृषि उद्यान की देखरेख कर रही हैं. टिकाऊ कृषि पद्धतियों और सामुदायिक साथ को बढ़ावा देकर ये महिलाएं इस प्रभावशाली पहल का नेतृत्व कर रही हैं. ये महिलाएं लोकल एग्रीकल्चर को बढ़ावा देकर महिलाओं के सशक्तिकरण का लक्ष्य पूरा कर रही हैं. KVK (Krishi Vigyan Kendra) के एक्सपर्ट सपोर्ट के ज़रिये वे कई तरह की फल और सब्ज़ियां उगा रही हैं.
उज्जैन (Ujjain) जिले के गांव चंदेसरी की रहने वाली ज्योति, अर्चना, हेमलता हो या पूजा के घर की कहानी एक जैसी है. ज्योति मालवीय कहती है- "मैं घरेलु महिला थी. घर खाना बनाने के बाद कोई काम नहीं था. यही हालत मेरे गांव में कई महिलाओं की थी. हमारे पति मजदूरी पर जाते, जितना मिलता उसी से घर चलना था. आजीविका मिशन की मदद से  विनायक स्वयं सहायता समूह बनाया. ब्लॉक प्रिंट की ट्रेनिंग लेकर काम शुरू किया. नई कमाई से हिम्मत आ गई."
अपने मजदूर पति का घर इंतज़ार करने वाली ये घरेलु महिलाएं अब खुद आत्मनिर्भर हो गईं. कपड़ों पर अलग-अलग चटख रंग उकेरने वाली इन महिलाओं ने केवल दो साल में ही अपने गांव को नई पहचान दे दी. इतनी मेहनत की, कि घर के आर्थिक हालात बदल गए और परेशानी से जूझ रहे इन परिवारों की ज़िंदगी कलर के साथ रंग-बिरंगी हो गई. उज्जैन जिले के गांव चंदेसरी में महिलाओं ने ब्लॉक प्रिंट (Block Print) का काम शुरू कर परिवार को आर्थिक मजबूती दी. चंदेसरी गांव अब ब्लॉक प्रिंट वाली दीदियों के नाम से जाना जाता है. यह प्रसिद्ध भेरूगढ़ प्रिंट का ही हिस्सा है.
उज्जैन जिले की घरेलु महिलाएं बनी बिज़नेस वुमन (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
इन महिलाओं के हाथों में नया हुनर आ गया. इस समूह से जुड़ी अर्चना कहती है -" हम सभी एक जगह बैठ कर ये प्रिंट का काम करते हैं. मेरे पति सहित दूसरी महिलाओं के परिवारों ने भी बहुत साथ दिया. अधिकारियों ने हमें भोपाल सहित दूसरे मेलों में भेजा. मैं चाहती हूं कि हमें और अधिक मार्केटिंग की जगह मिले. "
साड़ियों पर उकेरी सुंदर डिज़ाइन (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
उज्जैन के पास चंदेसरी गांव में महिलाएं परेशान थीं. आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के ब्लॉक प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह कहते हैं- "इस गांव में खेतिहर मजदूर लोग ज्यादा हैं. महिलाओं के पास खेतों में मजदूरी के सिवा कोई दूसरा काम ख़ास नहीं था. हमारी टीम ने गांव की महिलाओं की काउंसलिंग की. विनायक समूह बना कर जोड़ा. इन्हें प्रिंटिंग की ट्रेनिंग दिलवाई. अब यह खुद यूनिट चला रहीं हैं.घर की कमाई बढ़ी है." इस समूह में दस महिलाओं को जोड़ा गया. इनमे से कुछ महिलाएं प्रिंटिंग और कुछ महिलाएं सिलाई के काम से कमाई कर रहीं. ग्राम नोडल सहायक विकासखंड प्रबंधक रेखा बावरिया बताती है -" गांव की महिलाओं ने उत्साह से ट्रेनिंग ली. सदस्यों को लगातार प्रोत्साहित करते हैं जिससे  ये पूरी तरह आत्मनिर्भर हो सकें."
चीफ असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर मोनी सिंह के साथ ट्रेनिंग लेतीं महिलाएं  (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन (Krishi Vigyan Kendra, Ujjain) ने इन महिलाओं को खास तरह की एक सप्ताह ट्रेनिंग (training) दी. इस सेंटर की चीफ असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर डॉ. मोनी सिंह (Chief Assistant Technical Officer Dr. Moni Singh) कहती है- " इन महिलाओं को ट्रेनिंग देना बड़ी चुनौती था. ये पूरी तरह घरेलु महिलाएं थीं. लेकिन जल्दी इन महिलाओं ने साबित कर दिया कि गांव कि गांव कि महिलाएं ज्यादा मेहनती होतीं हैं. साधन कम होने के बाद भी उनमें क्रिएटिविटी कम नहीं है. कोरोना काल में अहमदाबाद से ब्लॉक्स मंगवाए.कलर्स उज्जैन के बाजार से लिए. यहां तक कॉटन की साड़ियां और दूसरे कपड़े उज्जैन से उपलब्ध करवाए. खासतौर पर मैंने खादी की साड़ियां पश्चिम बंगाल से मंगवाई. 22 से ज्यादा महिलाएं गांव में इस प्रिंटिंग कला में एक्सपर्ट हो गईं.मुझे ख़ुशी है कि ये महिलाएं अब यूनिट चला रहीं."
दीवान सेट, बेडशीट सहित साड़ियों पर उकेरी सुंदर डिज़ाइन  (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
ब्लॉक प्रिंट कि डिज़ाइन लगातार पसंद की जा रही. समूह की अध्यक्ष ज्योति मालवीय बताती है -" हम सभी मिलकर डबल बेडशीट, सिंगल शीट, साड़ियां, परदे, दीवान सेट, टेबल कवर कपड़ों पर प्रिंट करते हैं. बेडशीट की कीमत 800 से 1050 रुपए तक है. साड़ियों की कीमत लगभग 1100 -1200 होती है. रोज़ दो साड़ियां, 3 बेडशीट और दूसरे कपड़ों पर प्रिंट कर तैयार कर लेते हैं. हमारी कमाई 5 से छह हजार रुपए महीना होने लगी." मार्केटिंग (marketing) को लेकर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक चंद्रभान सिंह कहते हैं -" ग्रामीण हाट बाजार और मेलों में महिलाओं को भेजा जा रहा है. सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा. ऑनलाइन बिज़नेस (online business) और अमेज़न (Amazon) से मटेरियल सेल करने के लिए मिशन और कृषि विज्ञान केंद्र के टेक्निकल ऑफिसर प्रयास कर रहे."
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग कारोबार के लिए ट्रेनिंग दी जा रही. जिला पंचायत कि सीईओ अंकिता धाकरे कहती हैं -"मुझे ख़ुशी है कि छोटे से गांव की महिलाओं ने मेहनत कर ट्रेनिंग ली. घरेलु महिलाएं होने के बावजूद अब उत्साह से ब्लॉक प्रिंट से कई तरह के आइटम बना रहीं हैं. ऐसी महिलाओं को लगातार काउंसलिंग कर और अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है.एडवांस मार्केटिंग के हुनर में इन महिलाओं को आगे लाया जाएगा. "